अमोनिया गैस रिसाव से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी

अमोनिया गैस रिसाव से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी

चाईबासा | झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के मार्गदर्शन में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों से तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 श्रमिकों की आज सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की गई।

Contact no :- +91 9241456784

सभी श्रमिक रेल मार्ग से राउरकेला होते हुए चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर जिला प्रशासन की टीम पहले से ही श्रमिकों की अगवानी एवं आवश्यक सहायता के लिए मौजूद थी।

Contact no :- +91 9798542970

प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रमिकों का स्वागत कर उनकी कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा उनके सुरक्षित गृह प्रस्थान के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिला प्रशासन द्वारा सभी श्रमिकों को उनके गृह क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध कराए गए। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक श्रमिक को आवश्यक खाद्य सामग्री से युक्त फूड बास्केट भी प्रदान किया गया, ताकि घर पहुंचने के बाद उन्हें किसी प्रकार की तत्काल असुविधा का सामना न करना पड़े।

Contact no :- +91 8553588326

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर स्थित एक औद्योगिक इकाई में अमोनिया गैस रिसाव की घटना के बाद झारखंड सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया।

Contact no :- +91 9337736501

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर श्रम विभाग एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा और समन्वित प्रयासों के माध्यम से सभी प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
चांडिल में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 22 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल

चांडिल में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 22 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल

चांडिल | उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा बुधवार, 1 जुलाई 2026 को चांडिल प्रखंड स्थित पंचायत भवन में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मोटरयान निरीक्षक दिलीप प्रसाद एवं रवि कुमार के नेतृत्व में किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

शिविर में चांडिल, रुचाप, रसुनिया, आसनबनी, रूदिया, भादुडीह, चिलगु एवं तामोलिया पंचायतों के ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया पूरी कराई गई।

Contact no :- +91 9798542970

इस दौरान जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन औपचारिकताएं तथा लर्नर लाइसेंस परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविर के लिए कुल 44 अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक कराया था। इनमें से 22 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल रहे, जबकि 8 अभ्यर्थी असफल हुए और 15 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य आवेदकों को प्रखंड स्तर पर ही लर्नर लाइसेंस संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि 2 जुलाई 2026 को ईचागढ़ प्रखंड के पंचायत भवन, गौरांगकोचा में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में पातकुम, गौरांगकोचा, मैसाड़ा, चिमटिया, बांदू, गुड़ड़ी एवं लेपाटांड़ पंचायतों के ऑनलाइन स्लॉट बुक करा चुके अभ्यर्थियों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला परिवहन कार्यालय ने संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि ऑनलाइन स्लॉट बुक करने के बाद Application Acknowledgement, Fee Payment Receipt, Form-1, Form-2, Slot Booking Slip, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की छायाप्रति तथा ऑनलाइन आवेदन के दौरान अपलोड किए गए सभी आवश्यक दस्तावेजों की हार्ड कॉपी के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

Book your slot today : +91 7250214782

बीएसएनएल कार्यालय में स्थायी लोक अदालत पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बीएसएनएल कार्यालय में स्थायी लोक अदालत पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला | आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ और किफायती न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को दूरसंचार कार्यालय (बीएसएनएल), सरायकेला में स्थायी लोक अदालत की उपयोगिता, अधिकारिता एवं कार्यप्रणाली विषय पर जागरूकता एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के निर्देश तथा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), रांची के मार्गदर्शन में किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष (प्रभारी), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तौसीफ मेराज के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तौसीफ मेराज, दूरसंचार विभाग के उपमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार, स्थायी लोक अदालत के सदस्य रोहित कुमार मिश्रा एवं मालती लागुरी, दूरसंचार विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अपने संबोधन में सचिव तौसीफ मेराज ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत स्थापित स्थायी लोक अदालत का उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था विशेष रूप से लोक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के प्रभावी एवं वैकल्पिक समाधान के लिए महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करती है।

Contact no :- +91 8553588326

स्थायी लोक अदालत के सदस्य रोहित कुमार मिश्रा एवं मालती लागुरी ने वाद प्रस्तुत करने की प्रक्रिया, अधिकार क्षेत्र तथा कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परिवहन, डाक सेवा, दूरसंचार, जलापूर्ति, स्वच्छता, विद्युत तथा अन्य अधिसूचित लोक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान स्थायी लोक अदालत के माध्यम से कराया जा सकता है।

Contact no :- +91 9337736501

वक्ताओं ने बताया कि स्थायी लोक अदालत एक त्रिसदस्यीय निकाय होती है, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश स्तर के अधिकारी करते हैं। इसके दो अन्य सदस्य सार्वजनिक मामलों एवं संबंधित क्षेत्रों के अनुभवी विशेषज्ञ होते हैं। यह लोक अदालत राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित कैलेंडर तथा अध्यक्ष द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नियमित रूप से कार्य करती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालतें न्यायालयों पर बढ़ते मामलों का बोझ कम करने, आपसी समझौते को बढ़ावा देने तथा आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से इस व्यवस्था की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के अंत में संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने स्थायी लोक अदालत की प्रक्रिया, अधिकारिता और इसके लाभों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों के विस्तारपूर्वक उत्तर दिए तथा आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया।
उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

झींकपानी एसीसी प्लांट से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष समिति ने उपायुक्त से की मुलाकात

झींकपानी एसीसी प्लांट से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष समिति ने उपायुक्त से की मुलाकात

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी स्थित अडानी एसीसी सीमेंट प्लांट से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को ‘एसीसी बचाओ संघर्ष समिति’ के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के उपायुक्त मनीष कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समिति के संयोजक रमेश बालमुचू ने किया।

Contact no :- +91 9241456784

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट के कर्मचारियों, स्थानीय श्रमिकों तथा भूमि देने वाले रैयतों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

Contact no :- +91 9798542970

समिति ने प्लांट के सुचारू संचालन के साथ-साथ स्थानीय लोगों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रतिनिधिमंडल ने प्लांट के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले रैयतों के मुआवजे एवं रोजगार से संबंधित लंबित मांगों पर चर्चा की। साथ ही, प्लांट में कार्यरत श्रमिकों के रोजगार और उनके भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई।

Contact no :- +91 8553588326

समिति के संयोजक रमेश बालमुचू ने कहा कि झींकपानी स्थित एसीसी प्लांट क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और हजारों परिवारों की आजीविका का प्रमुख आधार है। ऐसे में प्लांट के अस्तित्व की रक्षा तथा स्थानीय लोगों के अधिकारों और हितों की सुरक्षा सरकार एवं प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और सभी पक्षों की समस्याओं पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन मामले की समीक्षा कर आवश्यक एवं उचित कदम उठाएगा तथा श्रमिकों और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि प्रशासन के हस्तक्षेप से झींकपानी स्थित इस महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाई तथा इससे जुड़े हजारों परिवारों के हितों के संरक्षण की दिशा में सकारात्मक पहल होगी।

Book your slot today : +91 7250214782
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला-खरसावां की एसपी हटाए गए

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर के एसएसपी और सरायकेला-खरसावां की एसपी हटाए गए

रांची | झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाते हुए पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।


Contact no :- +91 9241456784

मुख्यमंत्री ने इस निर्णय की जानकारी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा करते हुए बताया कि दोनों जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण यह कार्रवाई की गई है।


Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने निर्देश दिया कि चाईबासा के आयुक्त तथा रांची के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) संबंधित क्षेत्रों में लगातार कैंप कर प्रतिदिन कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

वहीं, जमशेदपुर के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) को शहर में रहकर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Contact no :- +91 8553588326

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के लिए जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


Contact no :- +91 9337736501

हाल के दिनों में विशेषकर कोल्हान क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच इस फैसले को सरकार की सख्त प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मुख्यमंत्री द्वारा सार्वजनिक मंच से की गई इस घोषणा को अपराध के प्रति राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782
कांग्रेस भवन में हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि

कांग्रेस भवन में हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को दी गई श्रद्धांजलि

चाईबासा | कांग्रेस भवन, चाईबासा में मंगलवार को हूल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “हूल जोहार” के उद्घोष के साथ वीर शहीदों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि 30 जून 1855 को प्रारंभ हुआ हूल विद्रोह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक ऐतिहासिक और निर्णायक अध्याय है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि यह केवल अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध विद्रोह नहीं था, बल्कि जल, जंगल, जमीन, स्वाभिमान, सामाजिक न्याय और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए चलाया गया एक महान जनआंदोलन था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि हूल के महानायकों ने अपने अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान से अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी तथा पूरे देश में स्वतंत्रता की चेतना का संचार किया।

Contact no :- +91 8553588326

उनके अनुसार, हूल दिवस केवल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों और संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भी दिन है।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता, भाईचारे, जनसेवा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में महिला नेत्री जम्बी कुदादा, मंजु बिरुवा, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी, सुरसेन टोपनो, बिक्रम बिरुली, देवेश चरण, महीप कुदादा, सुंदर गागराई, सुशील दास सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
आदिवासियत संरक्षण को लेकर रांची में संवाद, राज्यव्यापी अभियान और ‘आदिवासियत बचाओ महारैली’ की घोषणा

आदिवासियत संरक्षण को लेकर रांची में संवाद, राज्यव्यापी अभियान और ‘आदिवासियत बचाओ महारैली’ की घोषणा

रांची | राजधानी रांची स्थित पुराना विधानसभा सभागार में सोमवार को विभिन्न आदिवासी एवं झारखंडी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में ‘आदिवासियत संरक्षण संवाद’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Contact no :- +91 9241456784

आयोजकों के अनुसार, संवाद के दौरान वक्ताओं ने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक पहचान के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय की परंपराओं, जीवन मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के लिए व्यापक जनजागरूकता और संगठित प्रयास जरूरी हैं।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम के दौरान कुछ वक्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा उससे जुड़े संगठनों की गतिविधियों को लेकर अपनी आपत्तियां और आरोप भी व्यक्त किए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज की स्वतंत्र पहचान, सरना धर्म कोड की मांग और अन्य संबंधित मुद्दों पर उनका अलग दृष्टिकोण है। साथ ही, उन्होंने आदिवासी समुदाय की एकजुटता बनाए रखने और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित प्रयासों पर बल दिया।

Contact no :- +91 8553588326

संवाद में आदिवासी दर्शन, जल-जंगल-जमीन, सामूहिकता, समानता और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन मूल्यों का संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक के अंत में आयोजकों ने घोषणा की कि आदिवासियत के संरक्षण और संवर्धन को लेकर राज्यभर में चरणबद्ध अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रमंडल एवं जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। साथ ही अक्टूबर-नवंबर में रांची में ‘आदिवासियत बचाओ महारैली’ आयोजित करने की भी योजना की जानकारी दी गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड जनाधिकार महासभा, आदिवासी अधिकार मंच, गाँव गणराज्य परिषद, आदिवासी संघर्ष मोर्चा, आदिवासी समन्वय समिति, संयुक्त ग्राम सभा, विस्थापित मुक्ति वाहिनी, जोहार, झारखंड क्षेत्रीय पड़हा समिति तथा आदिवासी बचाओ मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में पूर्व विधायक बहादुर उरांव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

ईएलसी कार्यक्रम में एसडीओ ने युवाओं को दी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी

ईएलसी कार्यक्रम में एसडीओ ने युवाओं को दी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी

चक्रधरपुर | अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 56-चक्रधरपुर ने सोमवार को मारवाड़ी प्लस टू स्कूल, चक्रधरपुर में आयोजित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने युवा एवं भावी मतदाताओं को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के तहत संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

Contact no :- +91 9241456784

उन्होंने बताया कि झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का गणना (एन्यूमरेशन) चरण 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलेगा। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं जागरूक रहें तथा अपने अभिभावकों और परिवार के अन्य सदस्यों को भी अभियान के प्रति जागरूक करें।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि निर्धारित गणना प्रपत्र को भरकर, उस पर अपना फोटो एवं हस्ताक्षर लगाने के बाद संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पास समय पर जमा करना आवश्यक है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणना चरण के दौरान किसी भी प्रकार के दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं है। केवल निर्धारित गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपना होगा। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र निर्धारित अवधि में वापस प्राप्त नहीं होंगे, उनके नाम 5 अगस्त 2026 के बाद प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यक्रम में यह भी जानकारी दी गई कि जिन मतदाताओं का सत्यापन (मैपिंग) नहीं हो पाएगा, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस प्राप्त होने के बाद संबंधित मतदाता को निर्धारित 11 वैध दस्तावेजों में से किसी एक के माध्यम से अपना सत्यापन कराना होगा।

Contact no :- +91 9337736501

अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 का उद्देश्य भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुरूप यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल भारतीय नागरिकों के नाम ही दर्ज हों तथा किसी भी गैर-भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल न रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने लोगों से सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर प्रसारित हो रही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र एवं वैध मतदाता का नाम निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782
देव स्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत भगवान जगन्नाथ का साही स्नान संपन्न

देव स्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत भगवान जगन्नाथ का साही स्नान संपन्न

सरायकेला | देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा समिति के तत्वावधान में लगभग 300 वर्ष से अधिक पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा का पारंपरिक साही स्नान वैदिक रीति-विधान के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न कराया गया।

Contact no :- +91 9241456784

परंपरा के अनुसार नगर के सात जलाशयों से लाए गए पवित्र जल से भगवानों का महाअभिषेक किया गया। साही स्नान के दौरान श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

Contact no :- +91 9798542970

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारी सानू आचार्य, ब्रह्मदेव महापात्र एवं सुमित महापात्र ने विधिवत पूजा-अर्चना और अभिषेक संपन्न कराया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के दर्शन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर पूरे दिन आस्था और भक्ति के रंग में रंगा रहा।

Contact no :- +91 8553588326

शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष लिपू महंती, सचिव शंकर सतपति, पूर्व अध्यक्ष राजा सिंह देव सहित समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर में कई गणमान्य लोगों ने भी पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और माथा टेककर पूजा-अर्चना की। इनमें रथ मेला समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य तथा समाजसेवी राजेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीडीसी सख्त, समय पर वितरण के दिए निर्देश

आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीडीसी सख्त, समय पर वितरण के दिए निर्देश

सरायकेला-खरसावां | समाहरणालय सभागार में सोमवार को उप विकास आयुक्त रीना हांसदा की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए), खाद्यान्न वितरण, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, दाल-भात योजना, डाकिया योजना, नमक वितरण, धान अधिप्राप्ति सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

Contact no :- +91 9798542970

समीक्षा के दौरान जून माह में खाद्यान्न वितरण की धीमी प्रगति पर उप विकास आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (एमओ) को खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की नियमित निगरानी करने तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित कर समय पर वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में चावल, चना दाल, नमक एवं चीनी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर शत-प्रतिशत ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग सुनिश्चित करने तथा तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा गया।

Contact no :- +91 8553588326

उप विकास आयुक्त ने अयोग्य एवं अपात्र राशन कार्डधारियों की पहचान कर भूमि स्वामित्व, आयकर, जीएसटी पंजीकरण, वाहन स्वामित्व सहित अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर सत्यापन कराने के निर्देश दिए। सत्यापन में अपात्र पाए जाने वाले लाभुकों का नाम नियमानुसार राशन कार्ड से हटाने की बात कही गई। साथ ही लंबे समय से खाद्यान्न का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने जन वितरण प्रणाली की दुकानों का नियमित औचक निरीक्षण करने, वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित डीलर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीजीएमएस एवं अग्रस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में सभी आवश्यक खाद्यान्न सामग्रियों की शत-प्रतिशत डोर-स्टेप डिलीवरी (डीएसडी), गोदामों में सुरक्षित एवं मानक अनुरूप भंडारण, लंबित वितरण कार्यों का शीघ्र निष्पादन तथा निर्माणाधीन गोदाम एवं बरामदा निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही खाद्यान्न की गुणवत्ता की नियमित जांच जिला स्तरीय समिति से कराने का निर्णय लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुष्कर सिंह मुंडा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, गोदाम प्रबंधक, विभिन्न कार्य एजेंसियों के कनीय अभियंता, राइस मिलर तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।