#जेएसएससी_सीजीएल #अभ्यर्थी_आंदोलन #रांची #जयपालसिंहमुंडास्टेडियम #हिमंताबिस्वासरमा #maskalnews

JSSC-CGL अभ्यर्थियों के आंदोलन को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का समर्थन, छात्रों की मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील

JSSC-CGL अभ्यर्थियों के आंदोलन को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का समर्थन, छात्रों की मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील

रांची | असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी JSSC-CGL अभ्यर्थियों के आंदोलन का समर्थन किया है। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें JSSC-CGL अभ्यर्थियों की पीड़ा, आक्रोश और भर्ती प्रक्रिया को लेकर उनकी चिंताओं को करीब से समझने का अवसर मिला था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि आज अपने भविष्य और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों की भावनाओं को वह भली-भांति समझते हैं। उनका आरोप है कि यदि झारखंड की झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार समय रहते छात्रों की शिकायतों पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करती, तो स्थिति यहां तक नहीं पहुंचती।

Contact no :- +91 8553588326

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने झारखंड सरकार से अभ्यर्थियों की जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने और उनके साथ न्याय सुनिश्चित करने की अपील की।

Contact no :- +91 9337736501

असम के मुख्यमंत्री ने झारखंड के छात्र-युवाओं के आंदोलन को अपना नैतिक समर्थन देते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

गौरतलब है कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JSSC-CGL अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। अभ्यर्थी पेपर लीक, परीक्षा में कथित धांधली और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलनकारी सरकार से जवाबदेही तय करने तथा उनकी मांगों पर ठोस और समयबद्ध निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782