#जमशेदपुर #भुइयांडीह #लिट्टीचौक #जलजमाव #पूर्णिमादाससाहू #विधायक #maskalnews

भुइयांडीह लिट्टी चौक में जलजमाव का जायजा लेने पहुंचीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

भुइयांडीह लिट्टी चौक में जलजमाव का जायजा लेने पहुंचीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जमशेदपुर | लगातार हो रही बारिश के बीच भुइयांडीह लिट्टी चौक में जलजमाव की समस्या को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू सोमवार को स्वयं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया, स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा टाटा स्टील यूआईएसएल के पब्लिक हेल्थ एवं वेस्ट वॉटर विभाग के अधिकारियों के साथ जलनिकासी व्यवस्था की समीक्षा की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि बारिश के समय लिट्टी चौक एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। इससे दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Contact no :- +91 8553588326

इस पर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने संबंधित अधिकारियों को जलजमाव के वास्तविक कारणों की पहचान कर त्वरित एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जलनिकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाकर भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रत्येक छोटी-बड़ी समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है और जनता की सुविधा एवं सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601