#पश्चिमी_सिंहभूम #चाईबासा #मतदाता_सूची #मतदाता_पुनरीक्षण #SIR2026 #maskalnews

पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रेस वार्ता, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

पश्चिमी सिंहभूम में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रेस वार्ता, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के सफल क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को अपर उपायुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एआरओ), मझगांव विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रेस वार्ता में बताया गया कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त 2026 को किया जा चुका है। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों के सत्यापन एवं निष्पादन के उपरांत 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

अपर उपायुक्त सह एआरओ ने बताया कि 8-9 अगस्त तथा 22-23 अगस्त को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियों के साथ प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 भी स्वीकार किए जाएंगे।

Contact no :- +91 9337736501

इसके अतिरिक्त 25 अगस्त से 4 सितंबर तक होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बीएलओ एवं चुनाव पाठशाला के सदस्य मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की जानकारी ग्रामीणों को देंगे तथा उन्हें जागरूक करेंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया गया कि जिन मतदाताओं का नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें सामान्य परिस्थितियों में अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं, जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उन्हें प्रपत्र-6 के साथ आवश्यक घोषणा-पत्र एवं निर्धारित दस्तावेज जमा करने होंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

अपर उपायुक्त ने सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित मतदान केंद्र अथवा विशेष शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा आवश्यक संशोधन कराने की अपील की। उन्होंने किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए मतदाता हेल्पलाइन 1950 तथा ECINET App का उपयोग करने की सलाह दी।
प्रेस वार्ता में अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, सदर एवं जगन्नाथपुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।