#राष्ट्रीयपोषणमाह #पोषणमाह2026 #पोषणरथ #पश्चिमीसिंहभूम #मनीषकुमार #maskalnews

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, पोषण रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, पोषण रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

चाईबासा | राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को “हमारी आंगनबाड़ी–हमारी जिम्मेदारी” थीम के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर जिला समाहरणालय परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने संयुक्त रूप से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पोषण रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर पोषण, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पोषण संबंधी शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बैलून उड़ाकर पोषण माह के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पोषण के प्रति समाज में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आगामी एक माह तक जिले में पांच प्रमुख विषयों पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्रियों के माध्यम से आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन के प्रति समुदाय को जागरूक करना, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य के लिए नकद अंतरण जैसे विषय शामिल हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण संबंधी व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना, बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और समुचित विकास के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी केंद्र के रूप में सुदृढ़ करना है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।