राजनीति

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्र प्रतिनिधिमंडल ने सांसद एवं विधायकों को सौंपा ज्ञापन

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्र प्रतिनिधिमंडल ने सांसद एवं विधायकों को सौंपा ज्ञापन

चाईबासा | कोल्हान विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अव्यवस्था, छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने, परीक्षा एवं परिणामों में लगातार हो रही देरी तथा छात्र हितों की अनदेखी के विरोध में कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर विधायक सुकराम उरांव एवं मनोहरपुर विधायक जगत माझी को ज्ञापन सौंपा।

Contact no :- +91 9241456784

प्रतिनिधिमंडल ने जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया कि कोल्हान विश्वविद्यालय की वर्तमान कार्यप्रणाली के कारण हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। विश्वविद्यालय में वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व के अधिकार से वंचित होना पड़ रहा है। इसके अलावा परीक्षा आयोजन एवं परिणाम प्रकाशन में लगातार हो रही देरी के कारण छात्रों को उच्च शिक्षा तथा रोजगार संबंधी अवसरों में भी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Contact no :- +91 9798542970

ज्ञापन के माध्यम से छात्र प्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार एवं राजभवन से हस्तक्षेप की मांग की। साथ ही विश्वविद्यालय की समस्याओं की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा छात्र हित में आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कोल्हान क्षेत्र के छात्र-युवा व्यापक जनांदोलन चलाने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर सांसद जोबा माझी तथा दोनों विधायकों ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को संबंधित विभागों एवं राज्य सरकार के समक्ष उठाने तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से कोल्हान विश्वविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं का समाधान होगा तथा छात्र-छात्राओं को न्याय मिलेगा।

जगन्नाथपुर: देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन, सांसद जोबा माझी ने किया शुभारंभ

जगन्नाथपुर: देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन, सांसद जोबा माझी ने किया शुभारंभ

जगन्नाथपुर (सिंहभूम) | जगन्नाथपुर के पोटका क्षेत्र में स्थित देवी फ्यूल्स पेट्रोल पंप का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर विधिवत रूप से किया।

Contact no :- +91 9241456784

यह पेट्रोल पंप पहले से ही चक्रधरपुर क्षेत्र में ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है, और अब इसकी सेवाएं जगन्नाथपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी उपलब्ध होंगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर पेट्रोल पंप के संचालक उदय माझी ने कहा कि चक्रधरपुर की तरह ही जगन्नाथपुर में भी ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण ईंधन, सही मात्रा और बेहतर ग्राहक सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि नए पंप के शुरू होने से स्थानीय लोगों को ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उद्घाटन समारोह में झामुमो के केंद्रीय सदस्य अभिषेक सिंकु, डॉ. धनु माझी, पार्वती सामंता, सोनू सिरका, देवा मुर्मू, भीम माझी, संतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं ग्राहक उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
चक्रधरपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

चक्रधरपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

चक्रधरपुर | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में शनिवार को अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति (एसडीएलसी), चक्रधरपुर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने “सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम” का नारा लगाते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजे-1 अजय कुमार सिंह, एसीजेएम कृष्णा लोहारा तथा एसडीजेएम सह सचिव, अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति अंकित कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं अधिकार मित्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रमुख रूप से अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह देव, सरकारी अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव, चरण बॉयपाय, नाजीर बबलू सामड, पंकज मंडल तथा अधिकार मित्र मनोज खंडाईत, श्वेता रवानी, राजशेखर, राहुल प्रधान, देवव्रत प्रधान, करण कुंभकार, मंजू जामुदा, रीना प्रधान एवं जननी प्रधान सहित न्यायालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा: विश्व पर्यावरण दिवस पर मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चाईबासा: विश्व पर्यावरण दिवस पर मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चाईबासा | विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा ने अपने आवासीय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने आम जनता से प्रकृति को बचाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की।

Contact no :- +91 9241456784

“आज की पूँजी, कल का भविष्य”: मधु कोड़ा
आवासीय परिसर में लगे आम के पेड़ों के बीच संदेश देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि जिन पेड़ों को उन्होंने पहले लगाया था, वे आज फल दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “आज की पूँजी ही कल का भविष्य है। पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए।”

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधा अवश्य लगाना चाहिए, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

Book your slot today : +91 7250214782

“पर्यावरण बचेगा तभी मानव जीवन बचेगा”: गीता कोड़ा
पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी देश और प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने बगीचे की झलक साझा करते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों में उन्होंने अपने आवासीय परिसर में आम, आँवला, रुद्राक्ष, कल्पतरु, सखुआ और जामुन जैसे अनेक फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए हैं, जो अब पूरी तरह विकसित हो चुके हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, “पर्यावरण बचेगा, तभी हम सब बचेंगे। यदि पर्यावरण नहीं रहेगा तो मानव जीवन का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा।” उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेश को आगे बढ़ाते हुए सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

चाईबासा: केमिस्ट एसोसिएशन के साथ उपायुक्त–एसपी की संयुक्त बैठक, 24×7 दवा उपलब्धता व नशा युक्त दवाओं पर नियंत्रण को लेकर दिए गए निर्देश

चाईबासा: केमिस्ट एसोसिएशन के साथ उपायुक्त–एसपी की संयुक्त बैठक, 24×7 दवा उपलब्धता व नशा युक्त दवाओं पर नियंत्रण को लेकर दिए गए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में आम नागरिकों को आवश्यक दवाओं की निर्बाध एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा नशा युक्त दवाओं की अवैध बिक्री एवं दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में शहरी क्षेत्रों में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान भी 24×7 आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस क्रम में केमिस्ट एसोसिएशन को संगठन स्तर पर रोस्टर प्रणाली तैयार करने का निर्देश दिया गया, जिसके तहत निर्धारित समयावधि के अनुसार विभिन्न दवा दुकानों का संचालन किया जा सकेगा। इससे रात्रि समय अथवा आकस्मिक स्वास्थ्य परिस्थितियों में आम नागरिकों को दवाओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाएं सीधे तौर पर आम जनता की मूल आवश्यकताओं से संबंधित हैं, इसलिए दवा दुकानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने दवा विक्रेताओं की सामाजिक जिम्मेदारी पर बल देते हुए कहा कि आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में नशा युक्त अथवा प्रतिबंधित दवाओं की अनियमित एवं अवैध बिक्री नहीं होनी चाहिए। सभी दवा विक्रेता लाइसेंस शर्तों एवं दवा नियंत्रण संबंधी प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ दवाओं का दुरुपयोग नशे के उद्देश्य से किए जाने की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिस पर प्रभावी नियंत्रण आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु ने बैठक में दवा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने सभी दवा प्रतिष्ठानों में दुकान के अंदर एवं बाहर कार्यशील सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा उनके फुटेज को निर्धारित अवधि तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि इससे संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई में सहायता मिलेगी। साथ ही उन्होंने दवा विक्रेताओं से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा असामान्य मात्रा में दवाओं की खरीद की जाती है या कोई गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होती है, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दी जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, पोड़ाहाट–चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, औषधि नियंत्रण विभाग के प्रतिनिधि तथा जिले के केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में प्रशासन की ओर से सभी संबंधित पक्षों से जनहित को प्राथमिकता देते हुए समन्वित रूप से कार्य करने की अपील की गई।

पल्स पोलियो अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

पल्स पोलियो अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में पल्स पोलियो अभियान एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी सहित विभिन्न जिला एवं क्षेत्रीय स्तरीय पदाधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे, जबकि अन्य संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में जिले में आगामी पल्स पोलियो अभियान (28 जून) तथा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (15 जून) के सफल संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान दोनों स्वास्थ्य कार्यक्रमों के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस दोनों ही कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य से सीधे जुड़े हुए हैं। इसलिए इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय, सुदृढ़ कार्ययोजना तथा जमीनी स्तर पर सतत निगरानी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने के लिए बूथवार तैयारी, माइक्रोप्लान, दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंच, मोबाइल टीमों की तैनाती, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं की सहभागिता तथा शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूरवर्ती एवं विशेष क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य निर्धारित संस्थानों के माध्यम से दवा वितरण और सेवन की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों को सुरक्षित रूप से दवा उपलब्ध कराने, अनुपस्थित बच्चों के लिए मॉप-अप गतिविधियां संचालित करने तथा स्वास्थ्य विभाग, विद्यालय शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

समीक्षा के दौरान व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक अभिभावकों तक कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य स्थानीय संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जाए।
बैठक के अंत में जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की कि वे अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन स्वास्थ्य कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा निर्धारित तिथियों पर बच्चों को संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अवश्य दिलाएं।

चाईबासा: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) चयन समिति की बैठक में रिक्त पदों पर नियुक्ति को मिली मंजूरी

चाईबासा: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) चयन समिति की बैठक में रिक्त पदों पर नियुक्ति को मिली मंजूरी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता तथा उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक एवं नियुक्ति संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान बताया गया कि कुमारडुंगी प्रखंड में प्रखंड समन्वयक पद पर कार्यरत बाबूलाल कुंटीया के त्यागपत्र देने के बाद 3 दिसंबर 2025 से यह पद रिक्त है। विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए अभ्यर्थियों की नियुक्ति के उपरांत कोटिवार प्रतीक्षा सूची तैयार की गई थी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

समिति को अवगत कराया गया कि विभागीय अधिसूचना संख्या-1016, दिनांक 1 मार्च 2017 की खंडिका-5 की उपखंडिका-4 के प्रावधान के अनुसार, नियुक्ति के एक वर्ष के भीतर किसी पद के रिक्त होने पर संबंधित श्रेणी की प्रतीक्षा सूची से उस पद को भरा जा सकता है। उक्त प्रावधान के तहत एसटी श्रेणी की प्रतीक्षा सूची से कुमारडुंगी प्रखंड के लिए प्रखंड समन्वयक का चयन करने का निर्णय लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में प्रखंड खुंटपानी एवं मंझारी में कार्यरत लेखापाल-सह-कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा दिए गए त्यागपत्रों को भी जिला स्तरीय चयन समिति ने स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही इन रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

समिति ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

चक्रधरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

चक्रधरपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर परिषद ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प

चक्रधरपुर | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर परिषद चक्रधरपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुदलीबाड़ी श्मशान घाट के समीप वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष विजय साव, अंचलाधिकारी सुरेश चंद्र सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी विजय हांसदा, नगर प्रबंधक अभिषेक राहुल, राहुल कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर उपाध्यक्ष विजय साव ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन के बीच संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कम से कम 10 पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, कार्यपालक पदाधिकारी विजय हांसदा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा सतत विकास के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा स्वच्छ वातावरण के निर्माण हेतु सामूहिक रूप से संकल्प भी लिया।

चक्रधरपुर पुलिस ने संजय बोयपाई हत्याकांड का किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर पुलिस ने संजय बोयपाई हत्याकांड का किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज संजय बोयपाई हत्याकांड का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के मुख्य साजिशकर्ता सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस तथा दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।

Contact no :- +91 9241456784

आंगन में सो रहे संजय बोयपाई की गोली मारकर की गई थी हत्या
जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 की रात लगभग 12:10 बजे चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुईंगाव गांव निवासी संजय बोयपाई अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के संबंध में चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1)/3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

एसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी ने की त्वरित कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) एवं चक्रधरपुर थाना प्रभारी द्वारा किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर लगातार जांच करते हुए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। जांच के क्रम में 4 जून 2026 को हत्या में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
पुलिस की पूछताछ और आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान में यह खुलासा हुआ कि मृतक संजय बोयपाई का गांव के ही बिजु चौधरी के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद और आपसी रंजिश चल रही थी। इसी विवाद के चलते बिजु चौधरी ने संजय बोयपाई की हत्या की साजिश रची और अन्य अपराधियों को सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया।
छापेमारी दल में शामिल रहे ये अधिकारी
मामले के सफल उद्भेदन में चक्रधरपुर थाना प्रभारी पु.नि. अवधेश कुमार, पु.अ.नि. परमेश्वर उरांव, पु.अ.नि. रंजीत उरांव, पु.अ.नि. राजकिशोर तिवारी, स.अ.नि. बिरबल चौबे, स.अ.नि. दिलीप कुमार, स.अ.नि. शशिभूषण सामड तथा तकनीकी शाखा के पु.अ.नि. चन्द्रशेखर और स.अ.नि. गंगाराम पुरती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल और चौकीदार चन्दन कांडैयांग भी छापेमारी दल में शामिल थे।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने जनता से की सहयोग की अपील
चाईबासा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल डायल 112 अथवा पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9580243546 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

मंझारी: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा मंझारी मंडल ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मंझारी: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा मंझारी मंडल ने चलाया पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मंझारी | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंझारी मंडल की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरभरिया परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अभियान संयोजक गुरुचरण बानकीरा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई ने कहा कि पौधारोपण एक पुण्य कार्य है और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से वर्ष में कम से कम पांच पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान में यह अभियान सांकेतिक रूप से चलाया जा रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में भाजपा कार्यकर्ता इसे बूथ स्तर तक ले जाकर व्यापक पौधारोपण अभियान संचालित करेंगे। उन्होंने आम लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में मंडल प्रभारी प्रताप कटियार, महतो बबलू बिरूवा, हरिश्चंद्र केसरी, रामचंद्र गोप, सोनाराम बिरूवा, मिथिलेश कुमार नंद, कमलेश्वर बेहरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Book your slot today : +91 7250214782