राजनीति

नक्सल हिंसा प्रभावित आश्रितों से अनुकंपा पर नियुक्त 26 कर्मियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

नक्सल हिंसा प्रभावित आश्रितों से अनुकंपा पर नियुक्त 26 कर्मियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

चाईबासा | जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नक्सली हिंसा से प्रभावित आश्रितों एवं अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कुल 26 नव-नियुक्त कर्मियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यशाला के दौरान उपायुक्त ने सभी नव-नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों की शीघ्र ही विभिन्न विभागों में प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रतिनियुक्ति के बाद सभी कर्मी अपने-अपने वरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए विभागीय कार्यों की समुचित जानकारी एवं अनुभव प्राप्त करें।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने कहा कि सरकारी सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनसेवा का प्रभावी माध्यम है। इसलिए प्रत्येक कर्मी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने नव-नियुक्त कर्मियों को विभागीय कार्यप्रणाली, कार्यालयीन व्यवस्था, फाइल मूवमेंट, लेखा संधारण, अभिलेख प्रबंधन तथा अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं का गहन अध्ययन एवं व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने का निर्देश दिया, ताकि वे भविष्य में अपने दायित्वों का प्रभावी एवं दक्षतापूर्वक निर्वहन कर सकें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि सीखने की निरंतर इच्छा, समयबद्ध कार्य निष्पादन और सकारात्मक कार्यसंस्कृति ही एक सफल एवं उत्तरदायी सरकारी कर्मी की पहचान है। उपायुक्त ने सभी नव-नियुक्त कर्मियों से अपेक्षा जताई कि वे शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय एवं सकारात्मक भूमिका निभाते हुए आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास करेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगी बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

चाईबासा | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के पत्र के आलोक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को जिला उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय स्थित प्रकोष्ठ में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ (Booth Level Officer) एवं बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) की तृतीय बैठक के साथ चुनाव पाठशाला का आयोजन किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

इस दौरान मतदाता सूची के प्रारूप एवं ASDD सूची का सत्यापन, दावे एवं आपत्तियों की समीक्षा, नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, एक से अधिक स्थानों पर दर्ज मतदाताओं के नामों के निष्पादन सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित तिथि पर जिले के सभी मतदान केंद्रों में बीएलओ एवं बीएलए-2 की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए बैठक का सफल आयोजन कराया जाए। उन्होंने कहा कि बैठक की कार्यवाही का समयबद्ध संधारण किया जाए तथा उसकी जानकारी ECINet पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा अन्य संबंधित पक्षों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Book your slot today : +91 7250214782
संसद मार्च के दौरान कड़ी सुरक्षा में संसद से निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस व लाठीचार्ज

संसद मार्च के दौरान कड़ी सुरक्षा में संसद से निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस व लाठीचार्ज

नई दिल्ली | संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राजधानी में आयोजित CJP के संसद मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रही। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन परिसर में मौजूद थे। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर उनकी आवाजाही के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए और उन्हें संसद परिसर से कड़े सुरक्षा घेरे में सुरक्षित बाहर निकाला गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री को गेट संख्या 35 से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में बाहर ले जाया गया। वीआईपी मूवमेंट के दौरान संसद परिसर और आसपास के क्षेत्र को कुछ समय के लिए पूरी तरह सील रखा गया, ताकि किसी भी संभावित सुरक्षा जोखिम से बचा जा सके।

Contact no :- +91 8553588326

उधर, संसद के भीतर मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित हुई, जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही निर्धारित समय तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Contact no :- +91 9337736501

इस बीच संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति भी बनी। विपक्षी दलों ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग का आरोप लगाया, जबकि केंद्र सरकार ने संसद की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

दिल्ली पुलिस के अनुसार, संसद मार्च के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी तथा संसद सत्र के दौरान नई दिल्ली में लागू प्रतिबंधों का उल्लंघन किया गया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

‘प्रोजेक्ट परख’ के तहत कस्तूरबा विद्यालय में तिथि भोज-सह-जन्मोत्सव आयोजित, छात्राओं संग अधिकारियों ने मनाया जन्मदिन

‘प्रोजेक्ट परख’ के तहत कस्तूरबा विद्यालय में तिथि भोज-सह-जन्मोत्सव आयोजित, छात्राओं संग अधिकारियों ने मनाया जन्मदिन

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा उपायुक्त के मार्गदर्शन में संचालित “प्रोजेक्ट परख” के तहत सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में तिथि भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जुलाई माह में जन्मी छात्राओं का सामूहिक जन्मदिन मनाया गया तथा उनके लिए विशेष तिथि भोज की व्यवस्था की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिला प्रशासन की इस अभिनव पहल के अंतर्गत प्रत्येक माह की 20 तारीख को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में ऐसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यक्रम का उद्देश्य संबंधित माह में जन्म लेने वाले विद्यार्थियों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाकर उन्हें सम्मानित करना, विद्यालय के प्रति आत्मीयता बढ़ाना तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट (चक्रधरपुर) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, चक्रधरपुर ने छात्राओं के साथ केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद छात्राओं ने विशेष तिथि भोज का आनंद लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के उपरांत दोनों अधिकारियों ने विद्यालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रावास की व्यवस्थाओं, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित वातावरण एवं बेहतर आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782
मुख्यमंत्री के पैतृक गांव के पास बच्चों की जान जोखिम में, रेलवे ट्रैक के सहारे स्कूल जाने को मजबूर

मुख्यमंत्री के पैतृक गांव के पास बच्चों की जान जोखिम में, रेलवे ट्रैक के सहारे स्कूल जाने को मजबूर

रामगढ़ | झारखंड के मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा के समीप स्थित गोविंदपुर-सोनडिमरा गांव में आज भी स्कूली बच्चों को सुरक्षित सड़क के अभाव में रेलवे ट्रैक के सहारे स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बच्चे प्रतिदिन अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन के किनारे या ट्रैक पर चलकर विद्यालय पहुंचते हैं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी को दर्शाती है। वर्षों से गांव तक सुरक्षित सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इसके कारण स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों में लगातार चिंता बनी हुई है।

Contact no :- +91 8553588326

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से अविलंब सुरक्षित सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव के बच्चों को रेलवे ट्रैक के रास्ते स्कूल जाने की मजबूरी से जल्द राहत दिलाई जाए, ताकि वे सुरक्षित वातावरण में नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Contact no :- +91 9337736501

ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा का अधिकार तभी वास्तविक रूप से सुनिश्चित होगा, जब बच्चों को विद्यालय तक पहुंचने के लिए सुरक्षित, सुगम और स्थायी मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत, पांच माह का लंबित वेतन जल्द होगा जारी

एमजीएम अस्पताल के होमगार्ड जवानों को बड़ी राहत, पांच माह का लंबित वेतन जल्द होगा जारी

जमशेदपुर | जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में कार्यरत होमगार्ड जवानों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में तैनात जवानों का पिछले पांच महीनों से लंबित वेतन अब जल्द जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, बकाया वेतन के भुगतान के लिए आवश्यक राशि अस्पताल अधीक्षक के खाते में भेज दी गई है और भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बताया कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने लंबित वेतन के भुगतान के लिए आवश्यक राशि का आवंटन कर दिया है।

Contact no :- +91 8553588326

विधायक ने बताया कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि एक महिला होमगार्ड जवान ने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था। हालांकि, चिकित्सकों की तत्परता से उसकी जान बचा ली गई। घटना के बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर होमगार्ड जवानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

Contact no :- +91 9337736501

सरयू राय के अनुसार, उन्होंने अस्पताल परिसर से ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से दूरभाष पर बातचीत कर लंबित वेतन शीघ्र जारी करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि यदि दो दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो वे सरकार के खिलाफ आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

विधायक ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि होमगार्ड जवानों का लंबित वेतन जल्द जारी कर दिया जाएगा। अब भुगतान के लिए राशि उपलब्ध कराए जाने के बाद सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सैकड़ों होमगार्ड जवानों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782
सोनम वांगचुक प्रकरण पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

सोनम वांगचुक प्रकरण पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चाईबासा | लद्दाख के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक से जुड़े घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। रविवार को कांग्रेस के जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि जनहित, पर्यावरण संरक्षण और संवैधानिक अधिकारों की बात करने वालों की आवाज दबाने का कोई भी प्रयास लोकतंत्र और संविधान की मूल भावना पर सीधा प्रहार है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

त्रिशानु राय ने कहा कि सोनम वांगचुक किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि लद्दाख के पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों, स्थानीय लोगों के अधिकारों और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे व्यक्ति की आवाज को दबाने का प्रयास केंद्र सरकार की लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति असहिष्णुता को दर्शाता है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में जो भी व्यक्ति जनता के अधिकारों, पर्यावरण संरक्षण और संवैधानिक मूल्यों की बात करता है, उसे डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस प्रकार की राजनीति का पुरजोर विरोध करती है। लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी शक्ति होती है।

Contact no :- +91 9337736501

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि केंद्र सरकार को दमन और टकराव की राजनीति छोड़कर संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोगों की भावनाओं, उनकी मांगों और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि जनता की आवाज को बलपूर्वक दबाने से समस्याओं का समाधान नहीं होता, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं में लोगों का विश्वास कमजोर पड़ता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

त्रिशानु राय ने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाने का हर प्रयास लोकतांत्रिक भारत की मूल भावना के विरुद्ध है और कांग्रेस इसका हर स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।

Book your slot today : +91 7250214782
DMFT मद से दो पीसीसी सड़क निर्माण की तैयारी तेज, DPR के लिए हुआ स्थल निरीक्षण

DMFT मद से दो पीसीसी सड़क निर्माण की तैयारी तेज, DPR के लिए हुआ स्थल निरीक्षण

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव की अनुशंसा पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) मद से प्रस्तावित दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसी क्रम में विशेष प्रमंडल विभाग के कनीय अभियंता (JE) ने रविवार को प्रस्तावित सड़क मार्गों का स्थल निरीक्षण एवं मापी कार्य किया। निरीक्षण के दौरान दोनों मार्गों का तकनीकी आकलन किया गया, ताकि शीघ्र ही डीपीआर तैयार कर निर्माण कार्य की औपचारिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।

Contact no :- +91 8553588326

प्रस्तावित योजनाओं के तहत जोड़ा तालाब से आसनतलिया तक लगभग 900 मीटर तथा टोकलो मेन रोड (मिट्टी पहाड़) से हनुमान मंदिर तक लगभग 550 मीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।

Contact no :- +91 9337736501

इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के साथ विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे तथा जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782
सोनम वांगचुक के समर्थन में आए जयराम महतो, केंद्र सरकार से जल्द वार्ता की अपील

सोनम वांगचुक के समर्थन में आए जयराम महतो, केंद्र सरकार से जल्द वार्ता की अपील

रांची/नई दिल्ली | लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम महतो ने केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए उनसे शीघ्र सकारात्मक बातचीत करने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जयराम महतो ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज़ सुनना सरकार की जिम्मेदारी होती है। उनका कहना है कि लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक की मांगों का समाधान संवाद के माध्यम से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संवाद लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और सरकार को इस दिशा में संवेदनशील पहल करनी चाहिए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सकारात्मक और संवेदनशील रुख अपनाना चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

शांतिपूर्ण आंदोलनों का सम्मान लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करता है तथा इससे जनता का सरकार पर विश्वास भी बना रहता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जयराम महतो ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार जल्द ही आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की पहल करेगी, ताकि सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए सम्मानजनक और सर्वमान्य समाधान निकाला जा सके। उन्होंने कहा कि देशहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संवाद का मार्ग सबसे प्रभावी और उचित माध्यम है।

Book your slot today : +91 7250214782
सावन माह के शुभारंभ पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन, नगर परिषद् अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने टेका मत्था

सावन माह के शुभारंभ पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन, नगर परिषद् अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने टेका मत्था

चक्रधरपुर | पवित्र सावन माह के शुभारंभ के अवसर पर चक्रधरपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन, पाठ एवं अरदास का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेककर नगरवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यक्रम के दौरान गुरुबाणी के दिव्य कीर्तन एवं अरदास से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत दोनों जनप्रतिनिधियों ने संगत के साथ गुरु का अटूट लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया।

Contact no :- +91 9337736501

नगर परिषद् अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि सावन माह की शुरुआत गुरु महाराज के आशीर्वाद के साथ करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में आकर मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति होती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने प्रार्थना की कि यह पवित्र सावन माह सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने नगरवासियों को सावन माह की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य, संगत एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई।