सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड स्थित तुमुंग गांव के श्री श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के तहत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 108 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
कलश यात्रा की शुरुआत तुमुंग तालाब से विधि-विधान के साथ हुई। महिलाएं और श्रद्धालु जल भरकर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचे। इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
Book your slot today : +91 7250214782
शाम को ‘गंधा दिवस’ के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वहीं रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सिनी मोहितपुर से आई दीपक पाला कीर्तन मंडली ने भक्ति संगीत और पाला कीर्तन की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
Book your slot today : +91 7250214782
आयोजन समिति के अनुसार, यह धार्मिक अनुष्ठान कई दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पश्चिमी सिंहभूम | जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोंगरा में पेयजल संकट गंभीर बना हुआ है। शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ग्रामीणों की शिकायत पर गांव पहुंचे।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
ग्रामीणों ने बताया कि बामानबासा और हेस्सापी के रासिका बासा टोला में आजादी के 78 वर्षों बाद भी स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। लगभग 300 परिवार चूंहा (झरना) का पानी पीने को मजबूर हैं। पानी लेने के लिए ग्रामीणों को सुबह 4 बजे से ही लाइन लगानी पड़ती है। देर होने पर पानी गंदा हो जाता है और लोगों को फिर से साफ पानी के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।
Book your slot today : +91 7250214782
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि
1. ग्राम पंचायत मोंगरा के बामानबासा टोला में गुरा सिंकु के घर के सामने चापाकल/डीप बोरिंग का निर्माण कराया जाए।
2. रासिका बासा टोला में यादुनाथ कुंकल के घर के सामने (खाता संख्या 72, प्लॉट संख्या 523) चापाकल/डीप बोरिंग की व्यवस्था की जाए।
Book your slot today : +91 7250214782
मानसिंह तिरिया ने बताया कि इस समस्या को वे पिछले तीन वर्षों से जिला परिषद की बैठकों में उठाते आ रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा अब तक केवल टेंडर प्रक्रिया का हवाला दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में उपायुक्त को हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सौंपा गया। उपायुक्त ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) चाईबासा तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, जगन्नाथपुर को भी भेजी गई है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला और पुरुष उपस्थित थे।
हाटगम्हरिया | हाटगम्हरिया प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल द्वारा ग्राम संपर्क अभियान के तहत विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई और उनके लाभों पर विस्तार से चर्चा की।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि हर घर जल नल योजना के माध्यम से गांवों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है। इस पर ग्रामीण महिलाओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उन्हें समय पर नि:शुल्क राशन उपलब्ध हो रहा है तथा उज्ज्वला गैस योजना का लाभ भी मिल रहा है।
Book your slot today : +91 7250214782
किसानों ने प्रधानमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत हर चार महीने में मिलने वाली आर्थिक सहायता पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिल रही है। वहीं, स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि ऋण सुविधा मिलने से वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और स्वरोजगार को बढ़ावा मिल रहा है।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थी परिवारों से मुलाकात कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा भी लिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन तियू, सुनीता सिंकु, सिकंदर जारीका सहित कई कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
रांची | झारखंड में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए आने वाले समय में लगभग ₹17,000 करोड़ की लागत से 450 किलोमीटर लंबी नई सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी। इन परियोजनाओं में Varanasi–Kolkata Expressway भी शामिल है, जो राज्य में स्थानीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ व्यापार और परिवहन को नई गति देगा।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इसी क्रम में राजधानी रांची के विकास को और विस्तार देने के उद्देश्य से करीब ₹6000 करोड़ की लागत से आउटर रिंग रोड के निर्माण की घोषणा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने की है। यह परियोजना रांची शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और शहरी विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
Book your slot today : +91 7250214782
इसके अलावा, ₹300 करोड़ से अधिक की लागत से रांची बाईपास एनएच-33 के विकास के तहत रांची-हजारीबाग रोड जंक्शन और रामपुर स्थित रांची-जमशेदपुर जंक्शन पर दो ग्रेड सेपरेटेड इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था और अधिक सुगम होगी।
Book your slot today : +91 7250214782
इन सभी परियोजनाओं का शिलान्यास केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth की उपस्थिति में किया जाएगा।
गुवा | नोवामुंडी प्रखंड के गुवा क्षेत्र में सेल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कथित विस्थापन के विरोध में शुक्रवार को माहौल गरम रहा। मामले को लेकर सांसद जोबा माझी गुवा पहुंचीं और विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, सचिव राहुल आदित्य, प्रवक्ता बुधराम लागुरी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी और मुखिया चाँदमनी लागुरी समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। गुवा पहुंचने पर विस्थापितों और समर्थकों ने सांसद का स्वागत किया।
Book your slot today : +91 7250214782
विस्थापित परिवारों ने आरोप लगाया कि नई परियोजना के नाम पर उन्हें जबरन घरों से हटाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि उन्हें घर के बदले घर दिया जाए और सर्वे से छूटे परिवारों को भी शामिल किया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के विरोध में नहीं हैं, लेकिन जबरन विस्थापन बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Book your slot today : +91 7250214782
सांसद जोबा माझी ने विस्थापितों का समर्थन करते हुए कहा कि सेल प्रबंधन स्थानीय लोगों के साथ अन्याय करना बंद करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन कार्रवाई की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसी भी परिवार को बेघर नहीं होने दिया जाएगा।
सांसद ने बताया कि जल्द ही इस मुद्दे पर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की जाएगी और जरूरत पड़ने पर मामला संसद में भी उठाया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में विस्थापित परिवारों के लोग उपस्थित रहे।
सरायकेला-खरसावां | आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सालडीह बस्ती में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा गोलियां और एक स्कूटी बरामद की है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 6:55 बजे सालडीह बस्ती स्थित स्वपन कुमार दास के घर पर अज्ञात अपराधियों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड संख्या 95/26 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109/3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
Book your slot today : +91 7250214782
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला समीर कुमार सवैयाँ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Book your slot today : +91 7250214782
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्दन गोराई उर्फ चन्दन बच्चा (20 वर्ष), प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानी उर्फ प्रेम बच्चा (20 वर्ष) एवं राजू कुम्हार उर्फ राजू टाकला (24 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों आरोपी आदित्यपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में रहकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त थे।
पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों की संलिप्तता 3 अप्रैल 2026 को सालडीह बस्ती में हुई पथराव एवं हथियार लहराने की घटना में भी पाई गई है, जिसमें आदित्यपुर थाना कांड संख्या 89/26 पूर्व से दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, विशेषकर राजू कुम्हार के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं।
छापामारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।
सरायकेला | परिमार्जित सरायकेला शैली छऊ के जनक स्वर्गीय कुंवर विजय प्रताप सिंह देव की स्मृति में छऊ कला केंद्र, सरायकेला में उनकी प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी थे। इस अवसर पर उनके सुपुत्र कामाख्या सिंह देव भी उपस्थित रहे।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
स्वर्गीय कुंवर विजय प्रताप सिंह देव का जन्म वर्ष 1896 में हुआ था। वे सरायकेला राजपरिवार से जुड़े एक दूरदर्शी, कला प्रेमी और सांस्कृतिक संरक्षक थे। उन्होंने छऊ नृत्य को एक व्यवस्थित और मंचीय स्वरूप प्रदान कर इसे नई पहचान दिलाई। उनके प्रयासों से सरायकेला छऊ शैली को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा मिली।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि कुंवर विजय प्रताप सिंह देव का योगदान अमूल्य है और उनकी विरासत हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत छऊ कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन और उनके आर्थिक-सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में कई योजनाएं बनाई जा रही हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
इस दौरान कुछ लोगों द्वारा की जा रही नकारात्मक टिप्पणियों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी से सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक एकता बनाए रखने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय कुंवर विजय प्रताप सिंह देव को श्रद्धांजलि अर्पित की और छऊ की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि, भोला मोहंती, कार्यपालक पदाधिकारी समीर बोदरा सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे।
सरायकेला | सरायकेला–खरसावाँ जिले में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल क्रियान्वयन को लेकर आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार, सरायकेला में हुआ। कार्यक्रम में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
यह प्रशिक्षण उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारी तथा नामित फील्ड ट्रेनर्स ने भाग लिया।
Book your slot today : +91 7250214782
प्रशिक्षण सत्र में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एम.डी. तासिकुर रहमान एवं अविनाश ठाकुर ने प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण और गणना से जुड़े तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के दौरान सरायकेला प्रखंड के मानिक बाजार क्षेत्र में नगरीय नक्शा निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे फील्ड स्तर पर कार्य निष्पादन की समझ विकसित हो सके।
समापन अवसर पर अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने निर्देश दिया कि सभी फील्ड ट्रेनर्स अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित मानकों के अनुसार प्रशिक्षण दें। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, आंकड़ों की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर विशेष जोर दिया।
सरायकेला | विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जन जागरूकता अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सरायकेला में एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह एवं डीडीओ डॉ. कामिनी लता के निर्देशन में संपन्न हुआ।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
शिविर में सदर अस्पताल की अवर दंत चिकित्सक डॉ. रीना सिंह ने 250 छात्राओं का ओरल स्क्रीनिंग किया। इस दौरान छात्राओं को दंत स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए सही तरीके से नियमित ब्रश करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी गई।
Book your slot today : +91 7250214782
डॉ. सिंह ने तंबाकू एवं गुटखा के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि इसके सेवन से मुख कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही छात्राओं को दंत रोगों की रोकथाम एवं उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी चर्चा की गई तथा मानसिक रोगों के लक्षण एवं उनसे बचाव के उपायों से अवगत कराया गया।
शिविर के सफल संचालन में दंत स्वास्थ्य विज्ञानी राजू कुमार पासवान, जीएनएम शीमा महतो एवं अशोक कुमार यादव का योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन प्रियंका कुमारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
हजारीबाग | हजारीबाग जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में एक्सपायरी बियर को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 1800 पेटी बियर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है, को रोलर और बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बियर एक्सपायरी हो चुकी थी और इसके सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था। इसी को देखते हुए विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए इसे पूरी तरह नष्ट करने का निर्णय लिया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अवैध भंडारण और एक्सपायरी उत्पादों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से की जाएगी।
Book your slot today : +91 7250214782
इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन ने ऐसे कारोबारियों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।