#तुमुंग_गांव #कलश_यात्रा #धार्मिक_अनुष्ठान #राधा_गोविंद_मंदिर #maskalnews

तुमुंग गांव में भव्य कलश यात्रा, 108 महिलाओं ने लिया हिस्सा

तुमुंग गांव में भव्य कलश यात्रा, 108 महिलाओं ने लिया हिस्सा

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड स्थित तुमुंग गांव के श्री श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के तहत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में 108 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कलश यात्रा की शुरुआत तुमुंग तालाब से विधि-विधान के साथ हुई। महिलाएं और श्रद्धालु जल भरकर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचे। इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और सभी वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

Book your slot today : +91 7250214782

शाम को ‘गंधा दिवस’ के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। वहीं रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सिनी मोहितपुर से आई दीपक पाला कीर्तन मंडली ने भक्ति संगीत और पाला कीर्तन की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

आयोजन समिति के अनुसार, यह धार्मिक अनुष्ठान कई दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।