#हजारीबाग #उत्पाद_विभाग #एक्सपायरी_बियर #बुलडोजर_कार्रवाई #IllegalLiquor #maskalnews

हजारीबाग में 50 लाख की एक्सपायरी बियर पर चला बुलडोजर, 1800 पेटी नष्ट

हजारीबाग में 50 लाख की एक्सपायरी बियर पर चला बुलडोजर, 1800 पेटी नष्ट

हजारीबाग | हजारीबाग जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में एक्सपायरी बियर को नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 1800 पेटी बियर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है, को रोलर और बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह बियर एक्सपायरी हो चुकी थी और इसके सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता था। इसी को देखते हुए विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए इसे पूरी तरह नष्ट करने का निर्णय लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अवैध भंडारण और एक्सपायरी उत्पादों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं प्रशासन ने ऐसे कारोबारियों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।