#मोंगरा_पंचायत #पेयजल_संकट #चापाकल_की_मांग #ग्रामीण_समस्या #maskalnews

मोंगरा पंचायत में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने चापाकल की मांग उठाई

मोंगरा पंचायत में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने चापाकल की मांग उठाई

पश्चिमी सिंहभूम | जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मोंगरा में पेयजल संकट गंभीर बना हुआ है। शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ग्रामीणों की शिकायत पर गांव पहुंचे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

ग्रामीणों ने बताया कि बामानबासा और हेस्सापी के रासिका बासा टोला में आजादी के 78 वर्षों बाद भी स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। लगभग 300 परिवार चूंहा (झरना) का पानी पीने को मजबूर हैं। पानी लेने के लिए ग्रामीणों को सुबह 4 बजे से ही लाइन लगानी पड़ती है। देर होने पर पानी गंदा हो जाता है और लोगों को फिर से साफ पानी के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि

1. ग्राम पंचायत मोंगरा के बामानबासा टोला में गुरा सिंकु के घर के सामने चापाकल/डीप बोरिंग का निर्माण कराया जाए।


2. रासिका बासा टोला में यादुनाथ कुंकल के घर के सामने (खाता संख्या 72, प्लॉट संख्या 523) चापाकल/डीप बोरिंग की व्यवस्था की जाए।

Book your slot today : +91 7250214782


मानसिंह तिरिया ने बताया कि इस समस्या को वे पिछले तीन वर्षों से जिला परिषद की बैठकों में उठाते आ रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा अब तक केवल टेंडर प्रक्रिया का हवाला दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।

इस संबंध में उपायुक्त को हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सौंपा गया। उपायुक्त ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

प्रतिलिपि उप विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) चाईबासा तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी, जगन्नाथपुर को भी भेजी गई है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला और पुरुष उपस्थित थे।