#जनगणना2027 #सरायकेला #प्रशिक्षणकार्यक्रम #सरकारीकार्यक्रम #maskalnews

जनगणना 2027: सरायकेला में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

जनगणना 2027: सरायकेला में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

सरायकेला | सरायकेला–खरसावाँ जिले में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल क्रियान्वयन को लेकर आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय सभागार, सरायकेला में हुआ। कार्यक्रम में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

यह प्रशिक्षण उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना पदाधिकारी नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया गया था। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), नगर परिषद एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारी तथा नामित फील्ड ट्रेनर्स ने भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशिक्षण सत्र में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एम.डी. तासिकुर रहमान एवं अविनाश ठाकुर ने प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण और गणना से जुड़े तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान सरायकेला प्रखंड के मानिक बाजार क्षेत्र में नगरीय नक्शा निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिससे फील्ड स्तर पर कार्य निष्पादन की समझ विकसित हो सके।

समापन अवसर पर अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार ने निर्देश दिया कि सभी फील्ड ट्रेनर्स अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित मानकों के अनुसार प्रशिक्षण दें। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, आंकड़ों की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर विशेष जोर दिया।