कोल्हान

सखी संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर, उपायुक्त ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

सखी संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तीकरण पर जोर, उपायुक्त ने दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर चाईबासा प्रखंड स्थित सामुदायिक आजीविका समूह में सखी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय सभागार से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल की मौजूदगी में वर्चुअल माध्यम से शिरकत की। जिले के सभी प्रखंडों से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया।

Contact us :- 7004820253

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचाने तथा लंबित मामलों का नियमित फॉलोअप करने पर जोर दिया।
“पहचान से समृद्धि” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
बैठक में “पहचान से समृद्धि” अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने जिले के सभी स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने तथा प्रत्येक सदस्य की व्यक्तिगत बैंक पासबुक को अद्यतन रखने का निर्देश दिया। साथ ही, मोबाइल नंबर का सत्यापन कर संबंधित अभिलेखों एवं पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी को भी अद्यतन करने को कहा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने कहा कि “पहचान से समृद्धि” अभियान का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को उनकी सशक्त पहचान के साथ वित्तीय एवं बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधा, आजीविका के अवसरों और विभिन्न सरकारी योजनाओं से बेहतर तरीके से जोड़ना है। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान के दौरान किसी भी पात्र सदस्य की जानकारी अधूरी न रहे और प्रत्येक महिला को उसकी पात्रता के अनुसार योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए नियमित फॉलोअप किया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक करने, बचत की आदत को बढ़ावा देने तथा स्वरोजगार एवं आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आय के अवसर बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
पात्र लाभुकों को पशुधन योजना से जोड़ने का निर्देश
पशुपालन एवं आजीविका से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पशु सखियों की सूची मंगाकर उसका अद्यतन एवं सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों की पहचान कर उन्हें पशुधन योजना से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीण परिवारों एवं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका को और मजबूत किया जा सके।

Contact no :- +91 9337736501

मुद्रा ऋण और सीसीएल वितरण में तेजी लाने के निर्देश
उपायुक्त ने मुद्रा ऋण से संबंधित प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों में आवश्यक कार्रवाई करने तथा पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ऋण से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं होने देने तथा पात्र लाभुकों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने को कहा।
वित्तीय समावेशन की समीक्षा के क्रम में लंबित मामलों में सीसीएल वितरण की प्रक्रिया में भी तेजी लाने तथा संबंधित मामलों का नियमित फॉलोअप करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध होने से उनकी आजीविका गतिविधियों और सामूहिक उद्यमों को गति मिलेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य एवं मच्छरजनित रोगों से बचाव को लेकर जागरूकता
वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के माध्यम से गांवों तक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने सदस्यों एवं ग्रामीण परिवारों को गर्म पानी का सेवन करने तथा मच्छरों से बचाव के लिए नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने-अपने गांवों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। इसलिए समूह की बैठकों एवं सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया जाए।
एसआईआर प्रक्रिया में पात्र व्यक्तियों का नाम सुनिश्चित कराने का निर्देश
बैठक में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भी व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी संबंधित व्यक्तियों को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम प्रक्रिया के दौरान छूटने न पाए।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने निर्देश दिया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो संबंधित व्यक्ति अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए नाम दर्ज कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से भी अपने परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों को इस संबंध में जागरूक करने की अपील की गई।
निर्णयों के समयबद्ध अनुपालन पर जोर
कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बैठक में लिए गए निर्णयों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं एवं गतिविधियों की नियमित समीक्षा, लंबित मामलों के फॉलोअप तथा प्रगति की निरंतर निगरानी करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम हैं। समूह की प्रत्येक महिला को उसकी पहचान के साथ वित्तीय अवसरों, आजीविका, ऋण एवं सरकारी योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

देर रात सदर अस्पताल पहुंचीं सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक

देर रात सदर अस्पताल पहुंचीं सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, मरीजों से लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का फीडबैक

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और चिकित्सकीय एवं अन्य व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से सहायक समाहर्ता सुश्री ईरा जोरवाल ने देर रात जिला अस्पताल, चाईबासा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों एवं वार्डों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा ड्यूटी रोस्टर के अनुरूप चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली।

Contact us :- 7004820253

सहायक समाहर्ता ने पुरुष वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम, स्त्री एवं प्रसूति विभाग, इमरजेंसी कक्ष सहित अस्पताल के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। उन्होंने मरीजों से भोजन की उपलब्धता एवं गुणवत्ता, निःशुल्क दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों द्वारा नियमित विजिट, उपचार की स्थिति तथा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इमरजेंसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता ने वहां की व्यवस्थाओं का विशेष रूप से जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की चिकित्सकीय स्थिति का उचित आकलन कर आवश्यकता एवं सुविधा के अनुसार उन्हें संबंधित वार्ड में समय पर शिफ्ट किया जाए। इससे इमरजेंसी कक्ष में गंभीर एवं आकस्मिक मरीजों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रह सकेगा।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिन मरीजों का उपचार पूरा हो चुका है और चिकित्सकीय दृष्टि से उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने की आवश्यकता नहीं है, उनकी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर समय पर डिस्चार्ज की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। साथ ही, इमरजेंसी कक्ष में अनावश्यक रूप से मरीजों एवं उनके परिजनों की भीड़ नहीं लगने देने तथा अस्पताल की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9337736501

सहायक समाहर्ता ने चिकित्सकों, अस्पताल प्रबंधन एवं संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की सुविधा, स्वच्छता, समय पर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता तथा चिकित्सकीय सेवाओं की निरंतरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को सम्मानजनक व्यवहार के साथ गुणवत्तापूर्ण, सहज और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
डेंगू की रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने दिए सघन निगरानी और स्वच्छता के निर्देश, 11 सितंबर को छह स्थानों पर होगा रक्तदान शिविर

डेंगू की रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने दिए सघन निगरानी और स्वच्छता के निर्देश, 11 सितंबर को छह स्थानों पर होगा रक्तदान शिविर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डेंगू संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा आगामी 11 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल सहित सिविल सर्जन, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

Contact us :- 7004820253

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वच्छता पर जोर
बैठक में उपायुक्त ने डेंगू के संभावित संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जिले में सघन निगरानी, मच्छर नियंत्रण, स्रोत नियंत्रण, जांच एवं उपचार के साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम में आम नागरिकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समय रहते समाप्त कर डेंगू के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोका जा सकता है।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर ठहरे हुए साफ पानी में भी पनप सकता है। इसलिए घर, कार्यालय, विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होने देना जरूरी है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कूलर, गमले, पानी की टंकी, बाल्टी, ड्रम, पुराने टायर, टूटे बर्तन, नारियल के खोल सहित ऐसे सभी पात्रों की नियमित सफाई और उनमें जमा पानी की निकासी सुनिश्चित करने को कहा। पानी की टंकियों एवं अन्य जलपात्रों को ढककर रखने तथा सप्ताह में कम से कम एक बार पानी खाली कर पात्रों की अच्छी तरह सफाई करने की अपील की गई।
मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील
उपायुक्त ने जिलेवासियों से पूरी बांह के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा मच्छरों से बचाव के सुरक्षित उपाय अपनाने की अपील की। साथ ही जलजमाव वाले स्थानों की तत्काल सूचना संबंधित स्वास्थ्य एवं स्थानीय निकाय के कर्मियों को देने को कहा।

Contact no :- +91 8553588326

क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क कर लोगों को डेंगू के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी देने तथा संदिग्ध मरीजों की समय पर पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
डेंगू के लक्षणों को लेकर रहें सतर्क
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू संक्रमण में सामान्यतः तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों एवं जोड़ों में दर्द, अत्यधिक कमजोरी तथा त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण सामने आने पर लापरवाही न बरतते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की गई।

Contact no :- +91 9337736501

तेज बुखार के साथ लगातार उल्टी, पेट में तेज दर्द, नाक या मसूड़ों से रक्तस्राव, अत्यधिक कमजोरी, बेचैनी अथवा असामान्य रक्तस्राव जैसे गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा लेने की सलाह दी गई।
उपायुक्त ने चिकित्सा पदाधिकारियों को संदिग्ध डेंगू मरीजों की समय पर जांच, आवश्यक उपचार एवं निगरानी सुनिश्चित करने तथा जिले में संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सामूहिक प्रयास से ही इसे प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।
11 सितंबर को छह स्थानों पर होगा रक्तदान शिविर
बैठक के दूसरे चरण में 11 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिले में एक साथ छह स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रक्तदान शिविर के आयोजन स्थल:
सदर अस्पताल, चाईबासा
अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बंदगांव
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोईलकेरा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झींकपानी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तांतनगर
उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को शिविर स्थलों पर रक्तदाताओं के पंजीकरण, चिकित्सकीय जांच, रक्त संग्रह, आवश्यक चिकित्सा उपकरण एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण मानवीय सेवा है। आपात स्थिति, दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी एवं अन्य चिकित्सा आवश्यकताओं के दौरान रक्त की उपलब्धता मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न संस्थाओं से 11 सितंबर को अपने नजदीकी निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान में भाग लेने की अपील की।
उपायुक्त ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए स्वच्छता और सतर्कता तथा रक्तदान के लिए जनभागीदारी, दोनों ही स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के प्रयासों में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

पीएम श्री विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और संसाधनों का लिया जायजा, ‘प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान’ की हुई समीक्षा

पीएम श्री विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और संसाधनों का लिया जायजा, ‘प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान’ की हुई समीक्षा

पश्चिमी सिंहभूम | भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव श्री प्रिय रंजन, IFoS के पश्चिमी सिंहभूम जिला आगमन पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने परिसदन में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। जिला भ्रमण के दौरान संयुक्त सचिव ने जिले के विभिन्न पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों एवं संचालित गतिविधियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) सुविधाओं तथा विद्यार्थियों को दी जा रही शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कक्षा-कक्षों का भ्रमण कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और शिक्षण व्यवस्था, विषयों की समझ तथा विद्यार्थियों के अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Contact us :- 7004820253

पीएम श्री प्लस टू उत्क्रमित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, चाईबासा का निरीक्षण
संयुक्त सचिव के विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने प्रधानाध्यापिका से विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। विभिन्न कक्षा-कक्षों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने शिक्षकों एवं छात्राओं से संवाद किया तथा पढ़ाए जा रहे विषयों, संबंधित शिक्षकों और विद्यार्थियों की विषयवार समझ के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने विद्यालय की पुस्तकालय, आईसीटी प्रयोगशाला एवं विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। आईसीटी प्रयोगशाला में उपलब्ध कंप्यूटर एवं डिजिटल माध्यम से संचालित शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं, विज्ञान प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को कराए जा रहे प्रयोगात्मक कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, विष्टंपुर का किया निरीक्षण
इसके बाद संयुक्त सचिव ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, विष्टंपुर का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य कक्ष में उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, शिक्षकों तथा अन्य कर्मियों की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद विभिन्न कक्षा-कक्षों में जाकर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया और पढ़ाई, विषयों की समझ तथा शिक्षण व्यवस्था के संबंध में विद्यार्थियों से प्रत्यक्ष प्रतिक्रिया प्राप्त की।
उन्होंने विद्यालय की पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला एवं आईसीटी प्रयोगशाला का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी ली। साथ ही, शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने को लेकर आवश्यक चर्चा की।
पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय, टाटा कॉलेज कॉलोनी का निरीक्षण

Contact no :- +91 8553588326

पीएम श्री माध्यमिक विद्यालय, टाटा कॉलेज कॉलोनी, चाईबासा पहुंचने पर शिक्षकों द्वारा संयुक्त सचिव का स्वागत किया गया। उन्होंने विभिन्न कक्षा-कक्षों में जाकर शिक्षण कार्य का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद किया।
इस दौरान उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला, आईसीटी प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक बैठक के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से संवाद किया और विद्यालय एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को लेकर उनकी राय जानी। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Contact no :- +91 9337736501

पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, असुरा का निरीक्षण
इसके बाद संयुक्त सचिव ने पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय, असुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों के साथ-साथ जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि (DMF) के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों की संख्या एवं उनकी भूमिका के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया तथा शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। आईसीटी प्रयोगशाला का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को दी जा रही डिजिटल शिक्षा एवं उसके उपयोग की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद विज्ञान प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया।
पीएम श्री एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक
चारों विद्यालयों के निरीक्षण के बाद समाहरणालय सभागार में पीएम श्री एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर उपायुक्त, स्थापना उप समाहर्ता सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में संयुक्त सचिव ने सभी प्रधानाध्यापकों से विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों तथा उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी ली। विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
संयुक्त सचिव श्री प्रिय रंजन ने कहा कि भ्रमण के दौरान जिन चार विद्यालयों का निरीक्षण किया गया, वहां निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप गतिविधियां संचालित होती पाई गईं, जो संतोषजनक है। उन्होंने जिले के पुराने एवं ऐतिहासिक विद्यालयों की व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने भविष्य में जिले के अन्य विद्यालयों का भी निरीक्षण करने की बात कही।

Book your slot today : +91 7250214782

‘प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान’ की उपलब्धियों की दी गई जानकारी
समीक्षा बैठक के दौरान जिला प्रशासन की ओर से ‘प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान’ के तहत जिले में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसमें विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन एवं परीक्षा परिणाम, विद्यालयों की रैंकिंग एवं उपलब्धियों तथा शिक्षकों के उन्मुखीकरण और क्षमता विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों से भी संयुक्त सचिव को अवगत कराया गया। प्रस्तुति एवं विभिन्न पहलों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को सामूहिक प्रयासों से पीएम श्री विद्यालयों को और बेहतर स्तर तक ले जाने के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
समीक्षा बैठक के बाद संयुक्त सचिव श्री प्रिय रंजन ने ‘प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान’ से संबंधित जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गुब्बारे उड़ाकर शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने और विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
पूरे भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा पदाधिकारी सुश्री ईरा जोरवाल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री प्रिंस कुमार ने संयुक्त सचिव को विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों, उनके उपयोग, वर्तमान शैक्षणिक स्थिति तथा संचालित विभिन्न गतिविधियों के संबंध में क्रमवार जानकारी दी। मौके पर शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

पुस्तकालय निर्माण में देरी और अनियमितता का आरोप, कोल्हान नितिर तुरतुंग ने SDM को सौंपा ज्ञापन

पुस्तकालय निर्माण में देरी और अनियमितता का आरोप, कोल्हान नितिर तुरतुंग ने SDM को सौंपा ज्ञापन

चक्रधरपुर | स्थानीय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए कार्यरत संस्था ‘कोल्हान नितिर तुरतुंग’ ने टिकरचापी ग्राम स्थित निःशुल्क अध्ययन केंद्र सह पुस्तकालय भवन के जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्य में कथित लापरवाही और विलंब को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। संस्था के प्रतिनिधियों ने बुधवार को चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि पदमपुर पंचायत अंतर्गत टिकरचापी गांव में स्थित यह पुस्तकालय वर्ष 2020 से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को JPSC, JSSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ उच्च शिक्षा के लिए निःशुल्क अध्ययन एवं मार्गदर्शन की सुविधा प्रदान कर रहा है। वर्तमान में भवन निर्माण कार्य के कारण पुस्तकालय को अस्थायी रूप से दूसरे स्थान पर संचालित किया जा रहा है। वहां शौचालय एवं बाथरूम जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव होने के कारण अध्ययनरत छात्राओं और महिलाओं को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

ज्ञापन के माध्यम से संस्था ने निर्माण कार्य से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा है। संस्था के अनुसार, डीएमएफटी (DMFT) मद से स्वीकृत पुस्तकालय भवन के जीर्णोद्धार कार्य को तीन महीने के भीतर पूरा किया जाना था। कार्य 18 अप्रैल 2026 से शुरू हुआ, लेकिन संस्था का आरोप है कि संवेदक की धीमी कार्यप्रणाली के कारण अब तक निर्माण कार्य अपेक्षित गति से पूरा नहीं हो सका है। इससे पुस्तकालय से जुड़ी सैकड़ों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

Contact no :- +91 9337736501

संस्था ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का भी आरोप लगाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि भवन में लगाई जा रही एल्युमिनियम की खिड़कियों में सुरक्षा के लिए सेफ्टी ग्रिल की व्यवस्था नहीं की जा रही है। वहीं, मुख्य द्वार पर भी केवल साधारण एल्युमिनियम का दरवाजा लगाए जाने की बात कही गई है। संस्था के अनुसार, इससे पुस्तकालय में मौजूद कंप्यूटर, पंखे एवं अन्य उपकरणों की सुरक्षा के साथ-साथ अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता उत्पन्न होती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601


इसके अलावा संस्था ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं टेंडर की शर्तों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है। संस्था ने प्रशासन से टेंडर समझौते की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने, निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने तथा निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होने देने की मांग की है।

Book your slot today : +91 7250214782

‘कोल्हान नितिर तुरतुंग’ ने प्रशासन से मांग की है कि सक्षम पदाधिकारी से निर्माण स्थल का भौतिक निरीक्षण कराया जाए, सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच कर आवश्यक सुधार कराया जाए तथा पुस्तकालय भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराया जाए। संस्था का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद पुस्तकालय का संचालन पुनः अपने मूल परिसर में शुरू होने से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधा मिल सकेगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान दया सागर केराई, सत्यजीत हेम्ब्रोम और प्रेम सिंह डांगिल उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, पोषण रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, पोषण रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

चाईबासा | राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को “हमारी आंगनबाड़ी–हमारी जिम्मेदारी” थीम के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर जिला समाहरणालय परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती ने संयुक्त रूप से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पोषण रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर पोषण, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगा।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पोषण संबंधी शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बैलून उड़ाकर पोषण माह के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पोषण के प्रति समाज में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आगामी एक माह तक जिले में पांच प्रमुख विषयों पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्रियों के माध्यम से आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन के प्रति समुदाय को जागरूक करना, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा एवं गर्म पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य के लिए नकद अंतरण जैसे विषय शामिल हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण संबंधी व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना, बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और समुचित विकास के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी केंद्र के रूप में सुदृढ़ करना है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर JSLPS महिला कैडरों ने सौंपा मांग पत्र

मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर JSLPS महिला कैडरों ने सौंपा मांग पत्र

मंझारी | मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर JSLPS की महिला कैडरों ने जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। बुधवार को मंझारी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न महिला समूहों से जुड़ी सक्रिय कैडर दीदियों ने अपनी समस्याओं और मांगों से उन्हें अवगत कराया। महिला कैडरों ने मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

महिला कैडरों ने बताया कि JSLPS से जुड़ी कैडर महिलाएं झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और उनके क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वे स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों और ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के अलावा आजीविका, बैंकिंग, कृषि तथा सामाजिक विकास से संबंधित कार्यों में भी सक्रिय योगदान देती हैं। इसके बावजूद उन्हें वर्तमान में मानदेय के रूप में मात्र 1,500 रुपये दिए जाते हैं, जो महंगाई और कार्य की जिम्मेदारियों को देखते हुए काफी कम है।

Contact no :- +91 8553588326

कैडर संघ की महिलाओं ने मांग की कि पंचायत स्तरीय कैडर को 800 रुपये प्रतिदिन तथा ग्राम संगठन स्तरीय कैडर को 500 रुपये प्रतिदिन का मानदेय दिया जाए। इसके अलावा कार्य के दौरान होने वाले आवागमन के लिए यात्रा भत्ता तथा कैडर महिलाओं के लिए स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।

Contact no :- +91 9337736501

महिला कैडरों ने जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल से आग्रह किया कि वे उनकी मांगों को उचित मंच पर उठाकर सरकार तक पहुंचाने में सहयोग करें। साथ ही, आगामी दिनों में प्रखंड कार्यालय में प्रस्तावित एकदिवसीय धरना कार्यक्रम में भी सहयोग करने का अनुरोध किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कैडर महिलाओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द संज्ञान नहीं लेती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का रास्ता भी अपनाया जा सकता है।
इस अवसर पर कैडर संघ की अध्यक्ष सरोजनी दास, सचिव गोरबारी बिरुवा, कोषाध्यक्ष सुमन साडिल के अलावा नीलिमा बिरुवा, ललिता बिरुवा, सुखमति बिरुवा, शुरु हेंब्रम, लिदुम हेंब्रम, लालमति सिद्धू, गोरबारी गोप सहित बड़ी संख्या में महिला कैडर उपस्थित थीं।

Book your slot today : +91 7250214782

महिला कैडरों ने कहा कि ग्रामीण विकास में उनके योगदान को देखते हुए सरकार को मानदेय बढ़ोतरी और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, ताकि वे सम्मानजनक परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

बालजोड़ी में युवक की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

बालजोड़ी में युवक की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

सोनुआ | सोनुआ थाना क्षेत्र के बालजोड़ी गांव में शुक्रवार को पुरमी पूर्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने सोनुआ पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मंगलवार को मुखिया गुणवंत नायक के नेतृत्व में 50 से अधिक ग्रामीण सोनुआ थाना पहुंचे और पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा। शिकायत पत्र में युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों ने कहा कि नदी में डूबने से मौत की बात उन्हें स्वीकार्य नहीं है।

Contact no :- +91 8553588326

उनका दावा है कि शव को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या करने के बाद शव को नदी में फेंका गया है।
ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की।

Contact no :- +91 9337736501

गांव में लगातार चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता
ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पूर्व में युवक की स्कूटी, ट्रैक्टर की बैटरी, सोलर जलमीनार से सोलर पंप और स्टार्टर के अलावा कई घरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ग्रामीणों का आरोप है कि इन घटनाओं को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार रात भी कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा घरों के दरवाजे पीटने की घटना सामने आई, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों ने पुलिस से युवक की संदिग्ध मौत की जांच के साथ-साथ चोरी की घटनाओं पर भी शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

सीलफोड़ी गांव में डीएलएसए का विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

सीलफोड़ी गांव में डीएलएसए का विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

चाईबासा | 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से सीलफोड़ी गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएलएसए के सचिव रवि चौधरी ने की। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, वीर परिवार सहायता योजना, ई-श्रम कार्ड तथा वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं वंचित वर्गों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर डीएलएसए सचिव रवि चौधरी ने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क अधिवक्ता एवं कानूनी सलाह प्राप्त करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कानूनी सहायता के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Contact no :- +91 8553588326

शिविर में मिशन वात्सल्य के तहत संचालित स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि पात्र बच्चों को शिक्षा, पोषण एवं देखभाल के लिए 4,000 रुपये प्रतिमाह तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा सकती है। वहीं, सड़क दुर्घटना में मृत्यु अथवा गंभीर चोट के मामलों में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) के माध्यम से मुआवजा प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम के दौरान पीएलवी टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानव तस्करी, बाल विवाह एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को इन सामाजिक कुरीतियों से बचने तथा जरूरत पड़ने पर संबंधित विभागों एवं विधिक सेवा प्राधिकार से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ग्रामीणों ने डीएलएसए के इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। मौके पर मुखिया मेलानी बोदरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं वृद्धजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अधिकार मित्रों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

Book your slot today : +91 7250214782
एमएमडीआर संशोधन पर भाजपा युवा मोर्चा का झामुमो पर पलटवार, चंद्रमोहन तिउ ने आठ वर्षों के शासन का हिसाब मांगा

एमएमडीआर संशोधन पर भाजपा युवा मोर्चा का झामुमो पर पलटवार, चंद्रमोहन तिउ ने आठ वर्षों के शासन का हिसाब मांगा

चाईबासा | एमएमडीआर संशोधन को लेकर झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी के बयान पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन तिउ ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि झामुमो को एमएमडीआर संशोधन पर राजनीति करने से पहले पश्चिमी सिंहभूम की जनता और आदिवासी समाज को अपने आठ वर्षों के शासन का हिसाब देना चाहिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

चंद्रमोहन तिउ ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम की खदानों से पिछले वर्षों में रॉयल्टी, डीएमएफटी, जीएसटी, वैट और उत्पाद शुल्क समेत विभिन्न मदों में राज्य सरकार को करोड़ों-अरबों रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इसके बावजूद जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कई गांवों में लोग लाल पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं, कुपोषण, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याएं भी बनी हुई हैं।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने झामुमो से सवाल किया कि पश्चिमी सिंहभूम की सभी अनुसूचित जनजाति आरक्षित विधानसभा सीटों से चुने गए विधायक और लोकसभा की आरक्षित सीट से निर्वाचित सांसद यदि सत्ताधारी गठबंधन के साथ हैं, तो आदिवासी समाज को उसका हक क्यों नहीं मिला? आठ वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद आदिवासियों को अपने अधिकारों के लिए बार-बार आंदोलन क्यों करना पड़ रहा है?

Contact no :- +91 9337736501

तिउ ने कहा कि आदिवासी समाज को केवल आंदोलन करने के लिए छोड़ देना विकास नहीं है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वनभूमि अधिकार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विस्थापन और खनन से होने वाले लाभ में स्थानीय लोगों की वास्तविक भागीदारी कब सुनिश्चित की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि बालू और लघु खनिजों से भी सरकार को राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन पश्चिमी सिंहभूम की धरती पर उसका अपेक्षित असर दिखाई नहीं देता। जिस जिले की खनिज संपदा राज्य के खजाने को भरती है, उसी जिले के लोग आज भी अभाव में जीवन जीने को मजबूर हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने झामुमो प्रवक्ता से कहा, “एमएमडीआर संशोधन को लेकर जनता को भ्रमित करने के बजाय झामुमो यह स्पष्ट करे कि आठ वर्षों में पश्चिमी सिंहभूम के आदिवासियों को उनका वास्तविक हक क्यों नहीं मिला और वह हक आखिर कब मिलेगा? सत्ता आपके पास है, सांसद-विधायक आपके साथ हैं, फिर भी आदिवासी अपने अधिकारों के लिए सड़क पर क्यों हैं?”