झारखंड | रांची पुलिस ने हरमू थाना क्षेत्र में महिला से मोबाइल लूट और चाकू से हमला करने की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो अपराधियों और एक विधि-विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया है।
Book your slot today : +91 7250214782
पुलिस के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 को दोपहर हरमू स्थित पटेल चौक के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक महिला पर चाकू से हमला कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया था। इस घटना में महिला घायल हो गई थी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए 19 मई 2026 को हरमू क्षेत्र से दो अपराधियों और एक विधि-विरुद्ध किशोर को मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रांची पुलिस ने इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी सफलता बताया है।
पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन ने बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। शहर के दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। एसोसिएशन का आरोप है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे मेडिकल दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं बिना उचित निगरानी के दवाओं की बिक्री मरीजों की सेहत के लिए भी खतरा बन सकती है।
Book your slot today : +91 7250214782
धरने में शामिल दवा दुकानदारों का कहना है कि ई-फार्मेसी कंपनियां भारी छूट (डिस्काउंट) देकर बाजार को प्रभावित कर रही हैं, जिससे स्थानीय मेडिकल स्टोर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने तथा इस संबंध में सख्त नियम लागू करने की मांग की है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना डॉक्टर की समुचित जांच और वैध प्रिस्क्रिप्शन के ऑनलाइन दवाओं की डिलीवरी से गलत या नकली दवाओं के इस्तेमाल का खतरा बढ़ सकता है, जो मरीजों की सेहत के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भी देशभर में चल रहे इस आंदोलन को लेकर कई पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर देश के कई राज्यों में दवा दुकानदार ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
जमशेदपुर में धरने के दौरान बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
कुमारडुंगी | माननीय विधायक, मांझगांव विधानसभा क्षेत्र निरल पुरती एवं जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को कुमारडुंगी स्थित JSFC प्रखंड गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम परिसर का जायजा लेते हुए खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
Book your slot today : +91 7250214782
निरीक्षण के क्रम में गोदाम में उपलब्ध गेहूं, चावल, नमक एवं दाल के स्टॉक की जानकारी ली गई। साथ ही खाद्यान्न भंडारण के लिए रखे गए अनाज के बोरों का निरीक्षण कर उनके सुरक्षित रखरखाव एवं व्यवस्थित भंडारण व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
अभी संपर्क करें+91 8936090601
विधायक एवं उपायुक्त ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भंडारण से संबंधित सभी पंजी अद्यतन रखने तथा नियमित रूप से अभिलेखों के संधारण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न भंडारण और वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है।
Book your slot today : +91 7250214782
निरीक्षण के दौरान गोदाम तक पहुंचने वाले सड़क मार्ग की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई गई। इस पर संबंधित विभाग को सड़क की शीघ्र मरम्मत कर आवागमन सुगम बनाने का निर्देश दिया गया।
सरायकेला | सरायकेला-खरसावां उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और संस्थागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, सदर उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), सभी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी (MOIC) सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने, दवाओं के अद्यतन स्टॉक संधारण, एक्सपायरी एवं नियर-एक्सपायरी दवाओं की अलग निगरानी तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने Free Drug एवं Free Test बोर्ड को स्पष्ट और अद्यतन रूप से प्रदर्शित रखने पर भी जोर दिया।
Contact no :- +91 8936090601
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी ड्यूटी डॉक्टर इनडोर एवं आउटडोर मरीजों का रिकॉर्ड हस्ताक्षर, तिथि और समय सहित नियमित रूप से संधारित करें। साथ ही Labour Room, Blood Storage Room, Operation Theatre (OT) और Cold Chain Room से संबंधित सभी रजिस्टर एवं तापमान अभिलेखों को अद्यतन रखने का निर्देश दिया।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में अस्पताल परिसरों की स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, आवश्यक मशीनों की कार्यशीलता और एम्बुलेंस सेवाओं के समुचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए Referral, OT और Delivery Monitoring System को मजबूत करने तथा सभी maternal एवं child referral cases की same-day reporting सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक critical एवं referral case में स्पष्ट कारण दर्ज किया जाए और अनावश्यक referrals की पहचान कर संबंधित स्तर पर जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी पदाधिकारी गंभीरता और तत्परता के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करें।
चाईबासा | रेलवे अंडरपास एवं उसके वैकल्पिक मार्गों पर मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर रेल मंडल के नाम अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा संदीप अनुराग टोपनो को ज्ञापन सौंपा।
Contact no :- +91 8936090601
सौंपे गए ज्ञापन में त्रिशानु राय ने बताया कि आमला टोला, चाईबासा स्थित रानी सती मंदिर मार्ग के रेलवे अंडरपास के समीप स्थापित सौर ऊर्जा संचालित मिनी हाई मास्ट लाइट कई दिनों से खराब पड़ी हुई है। साथ ही वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का भी अभाव है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने कहा कि उक्त अंडरपास चाईबासा को जमशेदपुर मार्ग से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। वहीं अंडरपास के समीप स्थित वैकल्पिक मार्गों में भी समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं है, जो बांधपाड़ा, दुम्बीसाई, सिकुसाई और ताम्बो चौक जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ते हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
त्रिशानु राय ने आगे कहा कि विशेषकर बारिश के दिनों में अंडरपास में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन दूभर हो जाता है। छोटे वाहनों को विशेष रूप से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दिन के समय इस मार्ग से बड़ी संख्या में सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अभिभावक तथा शिक्षक गुजरते हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग इसी मार्ग का उपयोग विद्युत कार्यालय एवं गैस कार्यालय जाने के लिए भी करते हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा अंडरपास का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं, जिससे आमजन परेशान हैं। साथ ही उन्होंने संभावित दुर्घटनाओं की आशंका जताते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
सरायकेला | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए सरायकेला-खरसावां रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में सिविल कोर्ट सरायकेला परिसर में भीषण गर्मी एवं लू से बचाव को लेकर व्यापक जागरूकता एवं राहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Contact no :- +91 8936090601
भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए न्यायालय परिसर में आने वाले आम नागरिकों, वादकारियों, अधिवक्ताओं, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों, पारा विधिक स्वयंसेवकों एवं अन्य हितधारकों के बीच ओआरएस (ORS) के सैशे वितरित किए गए। इसके साथ ही न्यायालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी की गई, ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने स्वयं आमजनों के बीच ओआरएस एवं जागरूकता पम्पलेट वितरित किए तथा लोगों को लू एवं डिहाइड्रेशन से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इस दौरान हीट स्ट्रोक के लक्षण, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक सावधानियों से संबंधित जानकारी वाले पम्पलेट भी वितरित किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बीरेश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-प्रथम बी.के. पांडेय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय दीपक मलिक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन टिग्गा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तौसिफ मेराज, सिविल जज (वरीय प्रभाग)-तृतीय अनामिका किस्कू, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी आशीष अग्रवाल एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी धृति धैर्य सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस जनहितकारी पहल की अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, वादकारियों एवं आम नागरिकों ने सराहना की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां ने इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया कि प्राधिकरण केवल विधिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी मानवीय एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का भी सक्रिय रूप से निर्वहन कर रहा है।
खुंटपानी (पश्चिम सिंहभूम) | पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनामगुटू में मध्यान्ह भोजन (मिड डे मील) की गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। विद्यालय की शिक्षिका एंजिला हेम्ब्रम द्वारा प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा को जानकारी दी गई कि बच्चों को परोसे गए मध्यान्ह भोजन में कीड़ा मिलने से विद्यालय में हड़कंप मच गया। आरोप है कि भोजन में कीड़ा पाए जाने के बाद बच्चों ने खाना फेंक दिया और पूरे दिन बिना भोजन के पढ़ाई करनी पड़ी।
Contact us :- +91 8936090601
सूचना मिलते ही खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा एवं जिला परिषद सदस्या यमुना तियू विद्यालय पहुंचे और मामले का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षिका तथा बच्चों से भी पूछताछ की गई। आरोप लगाया गया कि विद्यालय में सेंट्रलाइज्ड किचन के माध्यम से भेजा जा रहा मध्यान्ह भोजन निम्न गुणवत्ता का है।
Book your slot today : +91 7250214782
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय पक्ष की ओर से यह भी आरोप लगाया गया कि जब उच्च अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचते हैं, तब संबंधित एजेंसी को पहले से सूचना मिल जाती है, जिसके कारण उस दिन गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जबकि सामान्य दिनों में घटिया भोजन भेजा जाता है। शिकायत में यह भी कहा गया कि भोजन में हरी सब्जियों का अभाव रहता है तथा कई बार खराब या सड़ी-गली सामग्री भी परोसी जाती है, जिसके कारण बच्चे भोजन खाने से परहेज करते हैं और कई बार उसे फेंक देते हैं।
मामले को लेकर संबंधित एनजीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं तथा दोषी पाए जाने पर उसके लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई है। जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग से मामले में गंभीरता से संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो मध्यान्ह भोजन व्यवस्था को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
चक्रधरपुर | अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), पोड़ाहाट चक्रधरपुर एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ने सोमवार को ग्राम रचना रेशम साड़ी प्रशिक्षण केंद्र, चक्रधरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र में संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली तथा महिलाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया।
Book your slot today : +91 7250214782
निरीक्षण के दौरान केंद्र संचालक ने बताया कि संस्थान के माध्यम से केरा एवं कराईकेला क्षेत्र की महिलाओं को सिल्क रीलिंग एवं वीविंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 150 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि भविष्य में 1000 महिलाओं को प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की गई है। केंद्र संचालक ने यह भी बताया कि संस्थान द्वारा चक्रधरपुर में सिल्क रीलिंग एवं वीविंग यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। इस यूनिट के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ना एक सकारात्मक और सराहनीय पहल है, जो क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी।
चाईबासा | उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा किसानों को सीधे खरीदारों से जोड़ना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में फलोत्पादन को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है और इस प्रकार के आयोजन किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगे।
Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त ने फल संरक्षण, पैकेजिंग एवं विपणन से संबंधित आवश्यक जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और सुदृढ़ विपणन व्यवस्था से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्रेताओं, विक्रेताओं और आम उत्पादकों के बीच संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर किसानों को बाजार की मांग, गुणवत्ता मानकों और विपणन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फल विपणन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उत्पादकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित फलों के लिए स्थायी विपणन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्लास के जिला आजीविका प्रबंधक को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाहरणालय परिसर में किसानों द्वारा लगाए गए आम उत्पादन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, विशेषज्ञ, क्रेता-विक्रेता प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
चाईबासा/मंझारी | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तांतनगर ओपी के छोटा तेंताडा गांव में शनिवार को नदी में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान संगीता सिरका के रूप में हुई है। इस दर्दनाक घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में आपात स्थिति के दौरान अंधविश्वास और समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर कर दिया है। खेलते-खेलते नदी में उतरी बच्ची, गहरे पानी में डूबी प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगीता गांव के अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते नदी किनारे पहुंच गई थी। उस समय कुछ बच्चे नदी में नहा रहे थे। उन्हें देखकर वह भी पानी में उतर गई। खेल के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी की ओर चली गई और डूबने लगी।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद उसकी भाभी तत्काल मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला। बाहर निकालने तक बच्ची अचेत हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने में हुई देरी, झाड़-फूंक का लिया सहारा घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन झाड़-फूंक के सहारे उसे ठीक करने की कोशिश में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार, काफी देर तक ओझा-गुनी के माध्यम से बच्ची को होश में लाने का प्रयास किया जाता रहा।
Book your slot today : +91 7250214782
जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, तब देर शाम उसे सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। समय पर इलाज से बच सकती थी जान चिकित्सकों का कहना है कि डूबने की घटनाओं में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर प्राथमिक उपचार और तत्काल अस्पताल पहुंचाने से कई मामलों में जान बचाई जा सकती है।
इस घटना ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य जागरूकता की कमी और अंधविश्वास के कारण उपचार में होने वाली देरी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।