कोल्हान

चाईबासा में ओवरलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग का सघन अभियान, छह वाहनों पर जुर्माना

चाईबासा में ओवरलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग का सघन अभियान, छह वाहनों पर जुर्माना

चाईबासा | जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार के निर्देश पर सोमवार को तंबो चौक के समीप पैसेंजर बसों एवं छोटे सवारी वाहनों के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मोटरयान निरीक्षक कृष्णा सोरेन ने किया।

Contact no :- +91 9241456784

जांच के दौरान बसों, ऑटो और मैजिक वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य ओवरलोडिंग तथा क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाकर परिचालन करने वाले वाहनों पर निगरानी रखना था। साथ ही उन वाहनों को भी चिह्नित किया गया, जिनमें बच्चों एवं विद्यार्थियों का परिवहन असुरक्षित और खतरनाक तरीके से किया जा रहा था।

Contact no :- +91 9798542970

परिवहन विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ ऑटो एवं मैजिक वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाया जाता है, जिससे यात्रियों के लिए खड़े होने या पैर रखने तक की पर्याप्त जगह नहीं रहती। कई मामलों में यात्रियों को वाहन की छत पर बैठाकर भी परिवहन किया जा रहा था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मोटरयान निरीक्षक कृष्णा सोरेन ने बताया कि नियमों की अनदेखी कर परिचालन करने वाले सवारी वाहनों के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है तथा नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर आम लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अभियान के दौरान कुल छह ऐसे वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें यात्रियों को वाहन की छत पर बैठाकर परिवहन किया जा रहा था। इन सभी वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत नियमानुसार जुर्माना लगाया गया।
ओवरलोडिंग से बढ़ता है दुर्घटनाओं का खतरा
मोटरयान निरीक्षक ने बताया कि पैसेंजर वाहनों में ओवरलोडिंग सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। अधिक भार होने से ब्रेक लगाने में अधिक समय लगता है और वाहन समय पर नियंत्रित नहीं हो पाता। तेज गति या मोड़ के दौरान वाहन के पलटने की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा अत्यधिक दबाव के कारण टायर फटने का खतरा भी बना रहता है।
उन्होंने बताया कि ओवरलोडिंग से इंजन, सस्पेंशन एवं अन्य यांत्रिक भागों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे वाहन बीच रास्ते में खराब हो सकता है। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने जैसी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

वाहन चालकों के लिए जरूरी निर्देश
वाहन की आरसी में दर्ज क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाएं।
यात्री वाहनों की छत पर किसी भी यात्री या सामान को न बैठाएं।
यात्रा शुरू करने से पहले टायर एवं सस्पेंशन की स्थिति की जांच अवश्य करें।
निर्धारित गति सीमा का पालन करते हुए सुरक्षित ढंग से वाहन चलाएं।

Book your slot today : +91 7250214782

यात्रियों के लिए अपील
क्षमता से अधिक सवारी वाले वाहनों में यात्रा करने से बचें।
वाहन चालक द्वारा ओवरलोडिंग या तेज गति से वाहन चलाने पर उसका विरोध करें।
ऐसे वाहनों की सूचना निकटवर्ती ट्रैफिक पुलिस या परिवहन विभाग को दें।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

उप विकास आयुक्त ने सिल्फोड़ी एवं जामिद पंचायतों की विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

उप विकास आयुक्त ने सिल्फोड़ी एवं जामिद पंचायतों की विकास योजनाओं का किया निरीक्षण

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सोमवार को चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सिल्फोड़ी एवं जामिद ग्राम पंचायतों का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन सुदृढ़ीकरण कार्य, मनरेगा योजनाएं, आवास योजनाएं, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण तथा बिरसा हरित ग्राम योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त ने सिल्फोड़ी पंचायत भवन में चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें बताया कि पंचायत के लिए पानी का टैंकर खरीदा जा चुका है तथा भस्मक, ज्ञान केंद्र सहित अन्य विकास कार्य प्रगति पर हैं। पंचायत भवन के सामने पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण योजना को भी स्वीकृति मिल चुकी है, जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।

Contact no :- +91 9798542970

इसके पश्चात उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना, मिट्टी-मुरूम सड़क निर्माण कार्य, निर्माणाधीन अबुआ आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों को आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए प्रेरित करते हुए योजनाओं को समय पर पूर्ण करने पर बल दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उप विकास आयुक्त ने डीएमएफटी मद से निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का भी भौतिक सत्यापन किया तथा संबंधित कनीय अभियंता को आवश्यक निर्देश दिए। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत लाभुक रमेश कोड़ाह की आम बागवानी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इसे मॉडल बागवानी के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही मनरेगा कर्मियों को अन्य लाभुकों को वहां भ्रमण कराकर प्रेरित करने तथा अधिक से अधिक मानव-दिवस सृजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके बाद उन्होंने जामिद पंचायत भवन में चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। ज्ञान केंद्र में उपलब्ध पुस्तकों का अवलोकन किया गया तथा पंचायत भवन परिसर में स्थापित भस्मक की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी पंचायतों में भस्मक की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा जामिद पंचायत में निर्माणाधीन अबुआ आवास योजना एवं बिरसा हरित ग्राम योजना के कार्यों की भी समीक्षा की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान सिल्फोड़ी पंचायत की मुखिया मेलानी बोदरा, जामिद पंचायत की मुखिया कुंती सरदार, जिला एवं प्रखंड स्तर के मनरेगा और आवास योजना से जुड़े पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782

उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का निर्देश दिया।

मंझगांव में विकास योजनाओं का निरीक्षण, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का लिया जायजा, आम बिक्री केंद्र का उद्घाटन

मंझगांव में विकास योजनाओं का निरीक्षण, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का लिया जायजा, आम बिक्री केंद्र का उद्घाटन

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझगांव प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को मंझगांव विधायक नीरल पूर्ति और उपायुक्त मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, ग्रामीण आवास योजना तथा महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित आजीविका गतिविधियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9241456784

भ्रमण के दौरान विधायक एवं उपायुक्त ने गुड़गांव स्थित मंझगांव वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्लांट की वर्तमान स्थिति, तकनीकी आवश्यकताओं तथा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्लांट को शीघ्र संचालित करने के लिए सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसके बाद विधायक और उपायुक्त बलियापोसी पंचायत अंतर्गत कुम्हार टोली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवास की लाभुक सोमबारी हेस्सा के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। गृह प्रवेश के उपरांत लाभुक को प्रेशर कुकर भेंट किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर विधायक नीरल पूर्ति ने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। वहीं उपायुक्त ने कहा कि जिले में पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने लाभुक परिवार से योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक भी लिया तथा अन्य आवश्यक सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Book your slot today : +91 7250214782

भ्रमण के अंतिम चरण में विधायक और उपायुक्त ने मंझगांव बाजार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा संचालित आम बिक्री केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्पादित एवं संकलित आमों के विपणन की व्यवस्था का अवलोकन किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि इस बिक्री केंद्र के माध्यम से ग्रामीण उत्पादकों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उद्घाटन समारोह में विधायक नीरल पूर्ति ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे बिक्री केंद्र समूहों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। वहीं उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं की आजीविका संवर्धन एवं ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा जेएसएलपीएस के माध्यम से विभिन्न उत्पादों के विपणन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, जेएसएलपीएस के कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने कहा कि क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

पश्चिमी सिंहभूम में राज्यव्यापी ‘नशा मुक्त झारखंड अभियान’ तेज, जिला से पंचायत स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम में राज्यव्यापी ‘नशा मुक्त झारखंड अभियान’ तेज, जिला से पंचायत स्तर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चाईबासा | झारखंड सरकार के निर्देशानुसार राज्यव्यापी ‘नशा मुक्त झारखंड अभियान’ के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के नेतृत्व में शिक्षा विभाग, पंचायत राज विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, पर्यटन विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की सहभागिता से अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

Contact no :- +91 9241456784

अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर तक विविध जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

Contact no :- +91 9798542970

अभियान के तहत विद्यालयों एवं पंचायत स्तर पर संदेश लेखन, निबंध लेखन, चित्रांकन एवं रंगोली प्रतियोगिता, सामूहिक शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, जनजागरूकता रैली, संवाद कार्यक्रम तथा जागरूकता वाहन के माध्यम से प्रचार-प्रसार जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं तथा ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिला प्रशासन द्वारा पंचायत सचिवालयों, विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नशा मुक्ति संबंधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने जिलेवासियों के नाम जारी संदेश में कहा कि “नशा मुक्त झारखंड के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। युवा शक्ति किसी भी राज्य और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी होती है। यदि युवा वर्ग नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ता है, तो एक स्वस्थ, समृद्ध और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।” उन्होंने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सामाजिक संगठनों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने कहा कि नशा उन्मूलन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए सामूहिक सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी भी आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समुदाय को नशामुक्त बनाने का संकल्प ले, तो निश्चित रूप से नशा मुक्त पश्चिमी सिंहभूम एवं नशा मुक्त झारखंड के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि अभियान का मूल उद्देश्य “नशा मुक्त समाज, स्वस्थ समाज और जागरूक समाज” की स्थापना करना है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूरी बनाए रखने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनने की अपील की है।
“नशा छोड़ें, जीवन से नाता जोड़ें” के संदेश के साथ जिला प्रशासन पश्चिमी सिंहभूम द्वारा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

बेनीसागर पुरातत्व स्थल एवं बेलमा डैम का विधायक नीरल पूर्ति और उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा

बेनीसागर पुरातत्व स्थल एवं बेलमा डैम का विधायक नीरल पूर्ति और उपायुक्त ने किया निरीक्षण, पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा

मंझगांव (पश्चिमी सिंहभूम) | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझगांव प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं पर्यटन महत्व के स्थलों बेनीसागर पुरातत्व स्थल और बेलमा डैम का सोमवार को मंझगांव के विधायक नीरल पूर्ति तथा उपायुक्त मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तमसोई, प्रखंड प्रमुख सरस्वती चातर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के दौरान बेलमा डैम में पर्यटकों की सुविधा और क्षेत्र के पर्यटन विकास के लिए संचालित विभिन्न आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया। विधायक एवं उपायुक्त ने डैम क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया, सड़क, सीढ़ी तथा अन्य विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9798542970

भ्रमण के क्रम में दोनों अधिकारियों ने डैम में केज कल्चर के माध्यम से संचालित मत्स्य पालन गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस पहल को स्थानीय आजीविका संवर्धन एवं मत्स्य उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए इसे और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही डैम में वर्षभर पर्याप्त जल संचयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जल निकासी द्वार की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसके बाद विधायक नीरल पूर्ति एवं उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक बेनीसागर पुरातत्व स्थल का भ्रमण किया। उन्होंने वहां मौजूद पुरातात्विक अवशेषों, प्राचीन संरचनाओं और पौराणिक महत्व से जुड़े स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान बेनीसागर को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित करने तथा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष चर्चा की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मौके पर विधायक नीरल पूर्ति ने कहा कि बेनीसागर और बेलमा डैम क्षेत्र की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर हैं। इनके संरक्षण और समुचित विकास से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने क्षेत्र के समग्र पर्यटन विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार तथा स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने पर्यटन स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

Book your slot today : +91 7250214782
मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, जुलूस मार्गों का संयुक्त निरीक्षण

मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, जुलूस मार्गों का संयुक्त निरीक्षण

चक्रधरपुर | आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में सोमवार को पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) चक्रधरपुर तथा प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी ने विभिन्न मुहर्रम जुलूस मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया।

Contact no :- +91 9798542970

इस दौरान मार्गों पर मौजूद गड्ढों को शीघ्र भरने एवं आवश्यक मरम्मत कार्य समय पर पूरा कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। साथ ही मुहर्रम के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अधिकारियों ने मुहर्रम कमेटियों एवं अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए जुलूस के दौरान भीड़ नियंत्रण और अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के लिए प्रत्येक जुलूस के साथ लगातार वीडियोग्राफी कराने पर भी विशेष जोर दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार के निर्देशों के अनुपालन पर बल देते हुए कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों एवं डीजे का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए तथा ध्वनि स्तर निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों, मुहर्रम कमेटियों एवं आम नागरिकों से आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मुहर्रम पर्व मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग अपेक्षित है।
मौके पर विद्युत विभाग के पदाधिकारी, नगर परिषद चक्रधरपुर के कर्मी, मुहर्रम कमेटी के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
एशिया के बाद अब यूरोप में तीरंदाजी का दम दिखाएंगे विजय सुंडी, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज-2026 के लिए चयनित

एशिया के बाद अब यूरोप में तीरंदाजी का दम दिखाएंगे विजय सुंडी, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज-2026 के लिए चयनित

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उभरते पैरा तीरंदाज विजय सुंडी एशिया में अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद अब यूरोप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज-2026 (लेग-2) के लिए उनका चयन अंतिम रूप से हो गया है। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 जून से 5 जुलाई 2026 तक यूरोप के चेक गणराज्य में आयोजित होगी, जिसमें विजय सुंडी भारतीय टीम के साथ हिस्सा लेंगे।

Contact no :- +91 9241456784

विजय सुंडी सिकुरसाई स्थित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के नियमित प्रशिक्षु हैं। केंद्र के प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकू ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (NCOE) में 19 और 20 मई 2026 को आयोजित द्वितीय पैरा असेसमेंट ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है।

Contact no :- +91 9798542970

गौरतलब है कि विजय सुंडी ने हाल ही में बैंकॉक (थाईलैंड) में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज-2026 (लेग-1) में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन किया था। अब वे इसी प्रतियोगिता के दूसरे चरण (लेग-2) में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

छह पैरा प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं 15 पदक
विजय सुंडी अब तक विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में कुल 15 पदक अपने नाम कर चुके हैं। इन उपलब्धियों में टीम इवेंट और मिक्स्ड टीम इवेंट जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। बैंकॉक में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में उन्होंने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक तथा मिक्स्ड इवेंट में कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की थी।
विजय सुंडी मूल रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़डीह गांव के निवासी हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कोच महर्षि महेंद्र सिंकू भी जाएंगे यूरोप
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज-2026 के लिए भारतीय तीरंदाजी दल के साथ पांच सदस्यीय प्रशिक्षक टीम का भी चयन किया गया है। इस टीम में सिकुरसाई के प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकू को भी शामिल किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

महेंद्र सिंकू ने बताया कि यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं, जिनमें पासपोर्ट और वीजा प्रक्रिया शामिल हैं, पूरी कर ली गई हैं। भारतीय दल 27 जून को दिल्ली से कतर एयरवेज की उड़ान के माध्यम से रवाना होगा। टीम कतर की राजधानी दोहा होते हुए चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पहुंचेगी। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद वापसी भी इसी मार्ग से होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

विजय सुंडी और महर्षि महेंद्र सिंकू के चयन से पूरे कोल्हान क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने दोनों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट

रांची | झारखंड में मानसूनी गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती नजर आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Contact no :- +91 9241456784

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Contact no :- +91 9241456784

इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
दक्षिणी एवं मध्य झारखंड के कई जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और धनबाद जिलों में कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

वहीं, राज्य के अन्य क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने तथा गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

23 और 24 जून को भी रहेगा मौसम का असर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 जून को भी झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों को छोड़कर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसी प्रकार 24 जून को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का यही रुख बना रह सकता है। उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-मध्य क्षेत्रों को छोड़कर अन्य जिलों में बादल छाए रहने, बारिश होने तथा गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में रहने, पेड़ों के नीचे खड़े होने तथा बिजली गिरने की आशंका वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें और आवश्यक सावधानी बरतें।

Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई NEET-UG परीक्षा, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण

पश्चिमी सिंहभूम में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई NEET-UG परीक्षा, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन तथा केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्राधीक्षकों तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिले के दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 631 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 561 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 70 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखी गई। प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782
प्रोजेक्ट प्राण के तहत पंचायत दिवस आयोजित, उपायुक्त ने टोंटो की बामेबासा एवं नीमडीह पंचायतों का किया निरीक्षण

प्रोजेक्ट प्राण के तहत पंचायत दिवस आयोजित, उपायुक्त ने टोंटो की बामेबासा एवं नीमडीह पंचायतों का किया निरीक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संचालित प्रोजेक्ट प्राण के तहत पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल की उपस्थिति में टोंटो प्रखंड अंतर्गत बामेबासा एवं नीमडीह पंचायत का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।

Contact no :- +91 9241456784

भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने बामेबासा पंचायत सचिवालय परिसर में स्थापित भस्मक (इंसिनरेटर) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की सुविधाएं महत्वपूर्ण हैं तथा इनके प्रभावी उपयोग से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहायता मिलेगी।

Contact no :- +91 9798542970

इसके बाद उपायुक्त ने बामेबासा पंचायत क्षेत्र में लाभुक सुनील बारी द्वारा संचालित आम बागवानी परियोजना तथा मोहन बारी द्वारा किए जा रहे काजू उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों से परियोजनाओं की प्रगति, उत्पादन क्षमता एवं प्राप्त लाभ की जानकारी ली। उपायुक्त ने कृषि एवं उद्यानिकी आधारित आजीविका गतिविधियों को ग्रामीणों की आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बताते हुए अन्य किसानों को भी ऐसे कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय के सुदृढ़ीकरण कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देने के लिए पंचायत सचिवालयों में ज्ञान केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र न होकर शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक विकास का भी केंद्र बनना चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601


इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि 15वें वित्त आयोग की राशि से पंचायत सचिवालयों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में हैंडवॉश यूनिट, पेवर ब्लॉक एवं भस्मक जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उपायुक्त ने इन संसाधनों के समुचित उपयोग एवं नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत भवनों में गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बुजुर्ग महिलाओं के लिए ‘मंईयां कक्ष’, बच्चों के लिए ‘ऊर्जा कक्ष’ तथा महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों को जनसुविधाओं से युक्त मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

बामेबासा एवं नीमडीह पंचायत सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए परिवार और समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने की अपील की।
उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ एवं विकसित समाज की आधारशिला है। इस अवसर पर दोनों पंचायतों में जिले को नशामुक्त बनाने का सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही उपायुक्त ने प्रोजेक्ट जागृति के तहत संचालित रक्तदान अभियान में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

किसानों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में लैम्पस के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से इस योजना का लाभ उठाकर कृषि उत्पादन बढ़ाने की अपील की।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य पंचायत भवनों को ग्रामीण विकास का सशक्त केंद्र बनाते हुए सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने संबंधित मुखियाओं को स्पॉन्सरशिप योजना के प्रपत्र उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक पात्र बच्चों को इससे लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एकल अभिभावक वाले अथवा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों को प्रति माह 4,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं त्रुटियों के निराकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने की अपील की।
कार्यक्रम में टोंटो प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड प्रमुख, स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।