#जिला_योजना #समीक्षात्मक_बैठक #उपायुक्त #मनीष_कुमार #विकास_योजनाएं #maskalnews

जिला योजना की समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश

जिला योजना की समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त ने दिए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश

चाईबासा | जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, विशेष प्रमंडल, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई प्रमंडल सहित संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में उपायुक्त ने जिला योजना अंतर्गत अनटाइड फंड एवं टाइड फंड से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की क्रमवार समीक्षा की। इस दौरान पीसीसी सड़क निर्माण, सड़क निर्माण, शौचालय, सीढ़ी एवं रेलिंग, पुस्तकालय भवन, पुलिया निर्माण सहित अन्य योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तार से जानकारी ली गई।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को निर्देश दिया कि योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना की प्रगति का नियमित रूप से फोटोग्राफ के माध्यम से दस्तावेजीकरण किया जाए तथा अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन के साथ संबंधित तस्वीरें भी अनिवार्य रूप से संलग्न की जाएं। इससे योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।


Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने निर्देश दिया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान किसी भी प्रकार की प्रशासनिक, तकनीकी अथवा अन्य समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित पदाधिकारी इसकी सूचना तत्काल अपने वरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक निर्णय लेकर योजनाओं के निष्पादन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, नियमित मॉनिटरिंग करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण करने पर बल दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में उपायुक्त ने जिला स्तरीय टीम गठित करने का भी निर्देश दिया। यह टीम योजनाओं के स्थल पर जाकर भौतिक सत्यापन एवं जांच करेगी, ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित हो सके।


Book your slot today : +91 7250214782