#चाईबासा #कांग्रेस #कांग्रेसबैठक #संगठनमजबूती #अग्रणीसंगठन #कांग्रेसप्रकोष्ठ #पश्चिमीसिंहभूम #maskalnews

चाईबासा में कांग्रेस के अग्रणी संगठनों व प्रकोष्ठों की बैठक, संगठन मजबूती पर चर्चा

चाईबासा में कांग्रेस के अग्रणी संगठनों व प्रकोष्ठों की बैठक, संगठन मजबूती पर चर्चा

चाईबासा | कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने शुक्रवार देर शाम परिसदन, चाईबासा में कांग्रेस के अग्रणी संगठनों, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्षों और चेयरमैन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में संगठन की मजबूती, अग्रणी संगठनों एवं प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

Contact no :- +91 9798542970

जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक शक्ति उसके अग्रणी संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभाग हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों से नियमित बैठकें आयोजित करने, संगठन का विस्तार करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखने की अपील की।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के संबंध में सभी अध्यक्षों ने अपने-अपने सुझाव भी रखे।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, इंटक जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा, एससी सेल कोल्हान प्रभारी सुरज मुखी, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश कुमार तामसोय, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुलजार अंसारी, शमीम गद्दी, राजू रजक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601