कोल्हान

पश्चिमी सिंहभूम में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई NEET-UG परीक्षा, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण

पश्चिमी सिंहभूम में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई NEET-UG परीक्षा, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन तथा केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्राधीक्षकों तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिले के दोनों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 631 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 561 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 70 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रही। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। परीक्षा अवधि के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखी गई। प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782
प्रोजेक्ट प्राण के तहत पंचायत दिवस आयोजित, उपायुक्त ने टोंटो की बामेबासा एवं नीमडीह पंचायतों का किया निरीक्षण

प्रोजेक्ट प्राण के तहत पंचायत दिवस आयोजित, उपायुक्त ने टोंटो की बामेबासा एवं नीमडीह पंचायतों का किया निरीक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संचालित प्रोजेक्ट प्राण के तहत पंचायत दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल की उपस्थिति में टोंटो प्रखंड अंतर्गत बामेबासा एवं नीमडीह पंचायत का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।

Contact no :- +91 9241456784

भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने बामेबासा पंचायत सचिवालय परिसर में स्थापित भस्मक (इंसिनरेटर) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार की सुविधाएं महत्वपूर्ण हैं तथा इनके प्रभावी उपयोग से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सहायता मिलेगी।

Contact no :- +91 9798542970

इसके बाद उपायुक्त ने बामेबासा पंचायत क्षेत्र में लाभुक सुनील बारी द्वारा संचालित आम बागवानी परियोजना तथा मोहन बारी द्वारा किए जा रहे काजू उत्पादन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुकों से परियोजनाओं की प्रगति, उत्पादन क्षमता एवं प्राप्त लाभ की जानकारी ली। उपायुक्त ने कृषि एवं उद्यानिकी आधारित आजीविका गतिविधियों को ग्रामीणों की आय वृद्धि का प्रभावी माध्यम बताते हुए अन्य किसानों को भी ऐसे कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंचायत सचिवालय के सुदृढ़ीकरण कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग देने के लिए पंचायत सचिवालयों में ज्ञान केंद्र स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन केवल प्रशासनिक गतिविधियों का केंद्र न होकर शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक विकास का भी केंद्र बनना चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601


इस दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि 15वें वित्त आयोग की राशि से पंचायत सचिवालयों, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में हैंडवॉश यूनिट, पेवर ब्लॉक एवं भस्मक जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उपायुक्त ने इन संसाधनों के समुचित उपयोग एवं नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत भवनों में गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बुजुर्ग महिलाओं के लिए ‘मंईयां कक्ष’, बच्चों के लिए ‘ऊर्जा कक्ष’ तथा महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों को जनसुविधाओं से युक्त मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को एक ही स्थान पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Book your slot today : +91 7250214782

बामेबासा एवं नीमडीह पंचायत सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए परिवार और समाज में सकारात्मक वातावरण के निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने की अपील की।
उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ एवं विकसित समाज की आधारशिला है। इस अवसर पर दोनों पंचायतों में जिले को नशामुक्त बनाने का सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। साथ ही उपायुक्त ने प्रोजेक्ट जागृति के तहत संचालित रक्तदान अभियान में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

किसानों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में लैम्पस के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर धान बीज का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से इस योजना का लाभ उठाकर कृषि उत्पादन बढ़ाने की अपील की।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य पंचायत भवनों को ग्रामीण विकास का सशक्त केंद्र बनाते हुए सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने संबंधित मुखियाओं को स्पॉन्सरशिप योजना के प्रपत्र उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक पात्र बच्चों को इससे लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत एकल अभिभावक वाले अथवा जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों को प्रति माह 4,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने एवं त्रुटियों के निराकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने की अपील की।
कार्यक्रम में टोंटो प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड प्रमुख, स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

चाईबासा में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीलरों को किया गया सम्मानित

चाईबासा में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीलरों को किया गया सम्मानित

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत टाटा कॉलेज, चाईबासा के बहुउद्देशीय सभागार में सोमवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेताओं की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंहभूम सांसद जोबा माझी तथा सम्मानित अतिथियों के रूप में मझगांव विधायक नीरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरीन एवं चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव शामिल हुए। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यशाला के दौरान जन वितरण प्रणाली एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में योगदान देने वाले आपूर्ति कार्यालय के कर्मियों, सहायक गोदाम प्रबंधकों, डोर-स्टेप डिलीवरी संवेदकों, लैम्प्स प्रतिनिधियों तथा दाल-भात केंद्र संचालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Contact no :- +91 97985429704

इस अवसर पर जिले के 21 मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्रों को बर्तनों का वितरण किया गया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रेशर कुकर प्रदान किए गए। इसके अलावा तीन टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया।
जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक मलेरिया जागरूकता प्रचार वाहन, एक प्रोजेक्ट आहार प्रचार वाहन तथा दो नशा मुक्ति जागरूकता वाहनों को अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
राशन विक्रेताओं की भूमिका सराहनीय : दीपक बिरुआ
मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि देश की आजादी के बाद से सार्वजनिक वितरण प्रणाली गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी राशन विक्रेताओं ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य किया है, जिसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने का महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की पहुंच गांव-गांव और प्रत्येक लाभुक परिवार तक होती है, इसलिए वे लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और मतदाता बने रहने के प्रति जागरूक करें।
मंत्री ने सभी राशन विक्रेताओं से ईमानदारी, पारदर्शिता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार नेटवर्क संबंधी समस्याओं से अवगत है और इसके स्थायी एवं वैकल्पिक समाधान की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
पारदर्शी राशन वितरण व्यवस्था के लिए सरकार प्रतिबद्ध : जोबा माझी

Book your slot today : +91 7250214782

सांसद जोबा माझी ने कहा कि राज्य सरकार राशन वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राशन प्राप्त करने वाले अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं, ऐसे में जन वितरण प्रणाली की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित सोना-सोबरन धोती, लूंगी एवं साड़ी वितरण योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना जरूरतमंद लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। सांसद ने राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान का उल्लेख करते हुए लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने सड़क किनारे हड़िया बेचकर जीविकोपार्जन करने वाली महिलाओं के पुनर्वास एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित ‘फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान’ का अधिकतम लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने हेतु जिला प्रशासन को आवश्यक पहल करने का सुझाव भी दिया।
लाभुकों के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही जरूरी
मझगांव विधायक नीरल पूर्ति ने कहा कि जन वितरण प्रणाली ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब परिवारों के लिए जीवनरेखा के समान है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में राशन विक्रेताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Book your slot today : +91 7250214782

चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव ने राशन डीलरों की कर्तव्यनिष्ठा को नमन करते हुए कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सामाजिक सुरक्षा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने तथा पात्र लाभुकों को समय पर उनका अधिकार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने कहा कि राशन दुकानदार सरकार और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। लाभुकों का विश्वास बनाए रखना तथा उन्हें सम्मानपूर्वक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रत्येक विक्रेता का दायित्व है। उन्होंने जन वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम के अंत में जन वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं लाभुक-केंद्रित बनाने तथा झारखंड को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।
कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों से कुल 1,254 जन वितरण प्रणाली दुकानदार, 18 सहायक गोदाम प्रबंधक, 13 परिवहन अभिकर्ता तथा 22 मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र संचालिकाओं ने भाग लिया।

खरीफ कर्मशाला सह बीज वितरण कार्यक्रम में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी

खरीफ कर्मशाला सह बीज वितरण कार्यक्रम में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के अंतर्गत कोल्हान विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में सोमवार को जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को खरीफ मौसम की उन्नत कृषि तकनीकों, गुणवत्तायुक्त बीजों के उपयोग तथा कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम में झारखंड सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार तथा परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, सिंहभूम सांसद जोबा माझी, मझगांव विधायक नीरल पूर्ति, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, मनोहरपुर विधायक जगत माझी, उपायुक्त मनीष कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, चक्रधरपुर एवं सदर चाईबासा के अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने कृषि जागरूकता एवं तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों को उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, बीज उपचार, प्राकृतिक खेती तथा कृषि विभाग की योजनाओं के संबंध में जागरूक करेगा।

Contact no :- +91 9798542970

इसके साथ ही झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित आम बिक्री स्टॉल एवं पलाश स्टॉल का उद्घाटन भी किया गया। अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन करते हुए महिला समूहों द्वारा तैयार एवं विपणन किए जा रहे उत्पादों की सराहना की तथा महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग की ओर से 19 किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। वहीं, जेएसएलपीएस से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सशक्तिकरण प्रदान करने के उद्देश्य से क्रेडिट लिंकेज के तहत डमी चेक भी वितरित किए गए। कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 15 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अपने संबोधन में सांसद जोबा माझी ने कहा कि कृषि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा किसानों की समृद्धि से ही गांवों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मझगांव विधायक नीरल पूर्ति ने किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, वैज्ञानिक खेती पद्धतियों तथा कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने किसानों को कृषि के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन एवं अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित होंगे और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की उन्नति एवं कृषि विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग, आत्मा, जेएसएलपीएस एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने तथा उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त बीजों की समय पर उपलब्धता, किसानों को तकनीकी जानकारी प्रदान करना तथा कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने खरीफ फसल उत्पादन, उन्नत बीजों के उपयोग, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। किसानों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कृषि विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का समापन किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने तथा झारखंड को नशामुक्त राज्य बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

बागुन सुम्बरुई की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, संघर्षमय जीवन को किया याद

बागुन सुम्बरुई की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, संघर्षमय जीवन को किया याद

चाईबासा | झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्षमय जीवन, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण को स्मरण किया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि स्वर्गीय बागुन सुम्बरुई केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंडी अस्मिता, आदिवासी स्वाभिमान और जनसंघर्ष की सशक्त आवाज थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी अधिकारों के संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि बागुन सुम्बरुई किसानों, मजदूरों, वंचितों और शोषितों की आवाज बनकर हमेशा संघर्षरत रहे। संसद से लेकर सड़क तक उन्होंने झारखंड और विशेषकर कोल्हान क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाया। झारखंड आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने तथा आदिवासी समाज को राजनीतिक, सामाजिक और संवैधानिक अधिकार दिलाने में उनका योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय रहा है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

त्रिशानु राय ने कहा कि स्वर्गीय सुम्बरुई का सादा जीवन, स्पष्ट विचार और जनता के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्श और संघर्ष समाज को सदैव दिशा देते रहेंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर कांग्रेस के सोशल मीडिया जिला चेयरमैन रवि कच्छप, विक्रमादित्य सुंडी, अजय कुमार, बिक्रम बिरुली, मो. इस्लाम, विजय जारिका, शिव दास, सूरज नायक, सुशील दास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
पंचायत दिवस पर पश्चिमी सिंहभूम की पंचायतों में विकास योजनाओं का लोकार्पण, जनसहभागिता के साथ हुए कई कार्यक्रम

पंचायत दिवस पर पश्चिमी सिंहभूम की पंचायतों में विकास योजनाओं का लोकार्पण, जनसहभागिता के साथ हुए कई कार्यक्रम

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं प्रोजेक्ट प्राण के तहत जिले के सभी पंचायत सचिवालयों में पंचायत दिवस का आयोजन उत्साह और जनसहभागिता के साथ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास, स्वच्छता, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण तथा पंचायत सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से पंचायत स्तर पर आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

Contact no :- +91 9241456784

पंचायत दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न पंचायत सचिवालय परिसरों में कुल 33 भस्मकों (इंसिनरेटर) का लोकार्पण किया गया। इन भस्मकों के संचालन से स्वच्छता प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा तथा विशेष रूप से महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं गरिमा से जुड़े मुद्दों को मजबूती मिलेगी। साथ ही पंचायत स्तर पर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में भी यह पहल सहायक सिद्ध होगी।

Contact no :- +91 9798542970

इसी क्रम में, माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में संचालित जलधारा अभियान के तहत जिले के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में 13 पानी टैंकरों का लोकार्पण किया गया। इन टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा तथा जल संकट की स्थिति में ग्रामीणों को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जा सकेगी। जिला प्रशासन ने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पंचायत दिवस के अवसर पर एक पंचायत सचिवालय परिसर में ग्रामीणों की सुविधा एवं सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन के लिए निर्मित शेड का लोकार्पण किया गया। वहीं, एक अन्य पंचायत सचिवालय परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। इससे पंचायत परिसर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी तथा आम नागरिकों को आवागमन एवं अन्य गतिविधियों में सुविधा मिलेगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा, जिले के विभिन्न पंचायत क्षेत्रों में स्थापित हैंडवॉश यूनिटों का भी लोकार्पण किया गया। इन यूनिटों के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवहारों को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण समुदाय में साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। विशेष रूप से विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास इन सुविधाओं का लाभ आम लोगों को प्राप्त होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

जिलेभर में आयोजित पंचायत दिवस कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला स्तर से प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रमों के दौरान पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद स्थापित किया गया। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने पंचायत दिवस को ग्रामीण विकास एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं। पंचायतों को मजबूत बनाकर ही ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र एवं सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। प्रशासन ने बताया कि प्रोजेक्ट प्राण के माध्यम से पंचायत सचिवालयों को जनसेवा के प्रभावी केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंच सके।
पंचायत दिवस के सफल आयोजन से जिले में विकासोन्मुखी गतिविधियों को नई गति मिली है तथा पंचायत स्तर पर जनसहभागिता को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक माहौल का निर्माण हुआ है।

काकुईता देशाउली के संरक्षण को लेकर तीन गांवों की संयुक्त बैठक, सर्वसम्मति से बनी संरक्षण समिति

काकुईता देशाउली के संरक्षण को लेकर तीन गांवों की संयुक्त बैठक, सर्वसम्मति से बनी संरक्षण समिति

पश्चिमी सिंहभूम | काकुईता देशाउली के संरक्षण, संवर्धन एवं भविष्य की सुरक्षा को लेकर रविवार को मोंगरा, हेस्सापी और काकुईता गांव के ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों गांवों के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशाउली की गरिमा, पवित्रता तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर अपने विचार साझा किए।

Contact no :- +91 9241456784

काकुईता देशाउली तीनों गांवों की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख केंद्र माना जाता है। वर्षों से यह स्थल ग्रामीणों के धार्मिक विश्वास और सामुदायिक एकता का प्रतीक रहा है। हाल के दिनों में देशाउली क्षेत्र में बाहरी लोगों की बढ़ती गतिविधियों तथा संरक्षण संबंधी चुनौतियों को देखते हुए इस बैठक का आयोजन किया गया, ताकि इस पवित्र स्थल को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखा जा सके।

Contact no :- +91 9798542970

बैठक में देशाउली संरक्षण समिति के गठन एवं सुदृढ़ीकरण, देशाउली क्षेत्र के सीमांकन, संरक्षण एवं संवर्धन की योजनाओं, देशाउली सीमा में पथलगड़ी तथा बाहरी लोगों के प्रवेश संबंधी नियमों एवं प्रतिबंधों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों ने एकमत होकर कहा कि देशाउली केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है, जिसकी रक्षा करना प्रत्येक ग्रामीण का दायित्व है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर सुखमोहन सिंकु, अर्जुन सिंकु, निर्मल सिंकु, सुरेंद्र सिंकु, गुराय सिंकु, चिरु सिंकु, मनोज तुबिड, सरजोम सिंकु सहित अनेक ग्रामीणों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने देशाउली की पवित्रता बनाए रखने, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा बाहरी हस्तक्षेप को नियंत्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि सामूहिक प्रयासों और संगठित व्यवस्था के माध्यम से ही देशाउली का प्रभावी संरक्षण संभव है।
बैठक का प्रमुख निर्णय “काकुईता देशाउली संरक्षण समिति-2026” का सर्वसम्मति से गठन रहा। समिति का उद्देश्य देशाउली क्षेत्र की सुरक्षा, संरक्षण, विकास तथा संबंधित नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

काकुईता देशाउली संरक्षण समिति-2026
अध्यक्ष: रेशमा सिंकु
उपाध्यक्ष: सुरेंद्र सिंकु
सचिव: मनोज तुबिड
सह सचिव: अजय सिंकु
कोषाध्यक्ष: सुदर्शन सिंकु
सह कोषाध्यक्ष: सरजोम सिंकु
संयोजक: निर्मल सिंकु
सलाहकार मंडल
सुखमोहन सिंकु, गुराय सिंकु, जड़ेयां सिंकु, चोटोराय सिंकु, चिरू सिंकु एवं मार्शल सिंकु।

Book your slot today : +91 7250214782

सदस्य
गुरचरण सिंकु (हेस्सापी मुंडा), बिंदराय सिंकु, सुरेश चंद्र लागुरी, नंदलाल सिंकु, योगेश गोप, निर्मल सिंकु (दियुरी, हेस्सापी), वीरसिंह बुड़िउली, डेविड सिंकु (मुंडा, मोंगरा) तथा सतारी समुएल सिंकु (मुंडा, काकुईता)।
बैठक के अंत में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि काकुईता देशाउली की पवित्रता, प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक महत्व को हर परिस्थिति में सुरक्षित रखा जाएगा। साथ ही, देशाउली क्षेत्र में प्रवेश, गतिविधियों एवं संरक्षण संबंधी नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए नवगठित समिति को पूर्ण सहयोग देने का निर्णय लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित समिति के नेतृत्व में काकुईता देशाउली का संरक्षण और विकास और अधिक सुदृढ़ रूप से आगे बढ़ेगा तथा यह पवित्र स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था, प्रेरणा और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र बना रहेगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोल्हान नितिर तुरतुंग द्वारा विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोल्हान नितिर तुरतुंग द्वारा विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोल्हान नितिर तुरतुंग (केएनटी), चक्रधरपुर द्वारा आरपीएस इंटर कॉलेज परिसर में विशेष योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में ब्रह्माकुमारी सेवा संस्थान, चक्रधरपुर की टीम को आमंत्रित किया गया था।

Contact no :- +91 9241456784

योग सत्र के दौरान ब्रह्माकुमारी सेवा संस्थान के प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने योग करने की सही विधि एवं आवश्यक नियमों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में बताया।

Contact no :- +91 9798542970

योग सत्र के उपरांत एक विशेष मेडिटेशन (ध्यान) सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें ध्यान के माध्यम से मन को शांत एवं एकाग्र रखने तथा मानसिक तनाव को दूर करने के उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित मेडिटेशन से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार होता है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के समापन पर झारखंड सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया तथा नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण कराई गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अंत में कोल्हान नितिर तुरतुंग के संरक्षक माझीराम जामुदा ने ब्रह्माकुमारी सेवा संस्थान के प्रशिक्षकों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर चक्रधरपुर के पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, कोल्हान नितिर तुरतुंग के संरक्षक माझीराम जामुदा एवं उनकी धर्मपत्नी, फिजिकल ट्रेनर राम बोदरा, संयुक्त सचिव हेमंत सामड, मीडिया प्रभारी रबिन्द्र गिलुवा, शिक्षक जीतू बोदरा, दीपक, अमीषा गागराई सहित संस्थान के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

ब्रह्माकुमारी सेवा संस्थान का कार्यालय रामदास भट्टा, अनुमंडल अस्पताल के सामने, चक्रधरपुर में स्थित है। संस्थान का संपर्क नंबर 9279057522 है।

Book your slot today : +91 7250214782
#खुंटपानी (पश्चिमी सिंहभूम) | पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरुनियाँ गांव में शनिवार रात करीब 9 बजे कोबरा सांप के काटने से कृष्णा…

#खुंटपानी (पश्चिमी सिंहभूम) | पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरुनियाँ गांव में शनिवार रात करीब 9 बजे कोबरा सांप के काटने से कृष्णा…

खुंटपानी (पश्चिमी सिंहभूम) | पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत पुरुनियाँ गांव में शनिवार रात करीब 9 बजे कोबरा सांप के काटने से कृष्णा होनहागा (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्णा होनहागा नशे की हालत में कोबरा सांप को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सांप ने उनके हाथ और पैर में काट लिया। घटना के बाद गांव के जागरूक युवा बागुन होनहागा ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बासाहातु पहुंचाया।

Contact no :- +91 9798542970

बासाहातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. आलोक रंजन महतो ने घायल की गंभीर स्थिति और ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा पीड़ित को एंटी-वेनम की खुराक दी गई, जिसके बाद उनकी स्थिति में काफी सुधार बताया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

घटना की जानकारी मिलने पर खुंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि रात के समय मच्छरदानी लगाकर सोएं तथा अंधेरे में निकलने के दौरान टॉर्च का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सांप काटने की स्थिति में ओझा-गुनी या झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद न करें, बल्कि तत्काल नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकीय उपचार कराएं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी घर में सांप घुस जाए तो उसे स्वयं पकड़ने या उसके साथ छेड़छाड़ करने के बजाय प्रशिक्षित विशेषज्ञों को बुलाएं। सांप के साथ लापरवाही या मजाक जानलेवा साबित हो सकता है।

पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित, 520 में से 475 आवेदनों का त्वरित निष्पादन

पश्चिमी सिंहभूम के सभी 18 अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित, 520 में से 475 आवेदनों का त्वरित निष्पादन

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की पहल पर जिले के सभी 18 अंचल क्षेत्रों में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने, ऑनलाइन लगान रसीद जारी करने सहित विभिन्न राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित निष्पादन एवं आमजनों को राजस्व सेवाएं सुलभ कराना था।

Contact no :- +91 9241456784

शिविरों के दौरान आम नागरिकों से विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त किए गए तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित कुल 476 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 445 आवेदनों का तत्काल निष्पादन कर लाभुकों को राहत प्रदान की गई।

Contact no :- +91 9798542970

इसके अलावा, भू-लगान संग्रह से संबंधित 20 मामलों का निपटारा किया गया। वहीं, विभिन्न अन्य राजस्व विषयों से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 10 का निष्पादन किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिला प्रशासन के अनुसार, जिले के सभी 18 अंचलों में आयोजित इन विशेष राजस्व शिविरों के माध्यम से कुल 520 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 475 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। इससे बड़ी संख्या में लोगों को अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान में राहत मिली।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला प्रशासन ने बताया कि आम नागरिकों को उनके नजदीक राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष शिविरों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अपनी राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ऐसे विशेष शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाएं।

Book your slot today : +91 7250214782