कोल्हान

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 4 लाख रुपये की कथित अवैध निकासी का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 4 लाख रुपये की कथित अवैध निकासी का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग

मनोहरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत रेंगालबेड़ा गांव स्थित शिल्पा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने समूह के बैंक खाते से 4 लाख रुपये की कथित अवैध निकासी का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर समूह की सदस्याओं में आक्रोश है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए थाना में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
समूह की अध्यक्ष एतवारी लकड़ा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व तिरला निवासी सुबानी लकड़ा तथा बैंक सहायक बेंजामिन पूर्ती ने उन्हें जानकारी दी थी कि समूह के खाते में राशि आई है और बैंक की ओर से पैसा प्राप्त करने के लिए बुलाया गया है।

Contact no :- +91 9241456784

दो दिनों में भरवाए गए निकासी फॉर्म
अध्यक्ष के अनुसार, इसके बाद उन्हें और समूह की सचिव को बैंक ले जाया गया, जहां दो अलग-अलग दिनों में 49-49 हजार रुपये की निकासी से संबंधित फॉर्म भरवाए गए। कुछ दिनों बाद सुबानी लकड़ा द्वारा समूह को 2 लाख रुपये नकद दिए गए।
इसी दौरान समूह के सदस्यों को जानकारी मिली कि बैंक रिकॉर्ड में समूह के नाम पर 6 लाख रुपये के ऋण का वितरण दर्ज है।

Contact no :- +91 9798542970

6 लाख रुपये जमा करने की मांग पर बढ़ा विवाद
मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब बैंक प्रबंधक और बैंक सहायक बेंजामिन पूर्ती रेंगालबेड़ा स्थित समूह अध्यक्ष के घर पहुंचे और समूह से 6 लाख रुपये की ऋण राशि जमा करने को कहा। इस पर समूह की महिलाओं ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें केवल 2 लाख रुपये ही प्राप्त हुए हैं, जबकि बैंक रिकॉर्ड में 6 लाख रुपये की निकासी दर्शाई गई है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बिना जानकारी 4 लाख रुपये निकासी का आरोप
इसके बाद समूह की सदस्याएं बैंक पहुंचीं और पासबुक व खाते की जांच कराई। जांच के दौरान उन्हें पता चला कि खाते से कुल 6 लाख रुपये की निकासी दर्ज है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

महिलाओं का आरोप है कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना 4 लाख रुपये की निकासी दिखाकर वित्तीय अनियमितता की गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

समूह की महिलाओं ने कहा कि मामले की लिखित शिकायत मनोहरपुर थाना में दर्ज कराई जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसके अलावा मामले की सूचना जेएसपीएल कार्यालय, मनोहरपुर को भी लिखित रूप से दे दी गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

समूह की सदस्याओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, उत्कृष्ट अधिकारियों-कर्मियों को किया गया सम्मानित

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, उत्कृष्ट अधिकारियों-कर्मियों को किया गया सम्मानित

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत मतदाता मैपिंग कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक के दौरान उपायुक्त ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा में बताया गया कि जिले में कुल 10,84,238 पंजीकृत मतदाताओं में से 9,34,740 मतदाताओं का सफलतापूर्वक मैपिंग कार्य पूरा कर लिया गया है, जो कुल मतदाताओं का 86.21 प्रतिशत है। वहीं मैपिंग के दौरान 81,164 मतदाता अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा दोहरी प्रविष्टि (डुप्लीकेट) की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। इस प्रकार जिले में मतदाता मैपिंग का कुल प्रतिशत 93.70 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने इस उपलब्धि को निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दो निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, पांच सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों तथा निर्वाचन कार्य में संलग्न छह कंप्यूटर ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा संपूर्ण मैपिंग प्रक्रिया के कुशल संचालन, समन्वय एवं अनुश्रवण के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा दोहरी प्रविष्टि वाले सभी मामलों का पुनः सत्यापन एवं मैपिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से मतदाता सूची से विलोपित न हो तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची में बने न रहें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना चाहिए तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम नियमानुसार हटाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी अहर्ताधारी नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बने।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में संचालित मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का मुख्य उद्देश्य 1 अक्टूबर 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर नए पात्र मतदाताओं का नामांकन, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं का विलोपन, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का संशोधन तथा मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध बनाना है। अभियान के दौरान युवा मतदाताओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में जानकारी दी गई कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन के लिए 20 जून से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी स्तर पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा गणना प्रपत्रों की छपाई कराई जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित प्रपत्रों, सत्यापन प्रक्रिया, घर-घर सर्वेक्षण, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा निर्वाचन आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी।
इसके बाद 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक जिले के सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्र क्षेत्रों में घर-घर जाकर अनमैप्ड मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे तथा दो बार पुनः घर-घर जाकर इन प्रपत्रों को प्राप्त करेंगे। इस दौरान नए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण, मतदाता विवरण में संशोधन, स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं की पहचान तथा मतदाता सूची के व्यापक अद्यतन का कार्य किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए पारदर्शी, निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची ही लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना निर्वाचन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध

नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर जताया विरोध

चाईबासा | नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने शनिवार को चाईबासा के शहीद पार्क चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

Contact no :- +91 9241456784

प्रदर्शन के दौरान “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “नीट घोटाले की निष्पक्ष जांच करो” और “छात्रों को न्याय दो” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

Contact no :- +91 9798542970

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनीष गोप ने कहा कि नीट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के सपनों और उनकी मेहनत के साथ किया गया विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि लाखों छात्र-छात्राएं दिन-रात परिश्रम कर अपने भविष्य को संवारने का प्रयास करते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाएं उनकी मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेर रही हैं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रहे घोटाले यह साबित करते हैं कि सरकार की प्राथमिकताओं में छात्रों का भविष्य शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी तथा इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नीट-2026 प्रश्नपत्र लीक मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही ऐसी प्रभावी और पारदर्शी व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे भविष्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न न लगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का युवा वर्ग आज निराश और आक्रोशित है। रोजगार की कमी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली तथा शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं को न्याय और पारदर्शिता का भरोसा दिलाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रदर्शन में एनएसयूआई के सचिन बिरुवा, अंकित गोप, भुवनेश्वर तियू तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश सिंह, बुल्लू दास, सुशील दास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

नशा मुक्ति अभियान को मिली जनभागीदारी की मजबूती, रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण से लोगों को किया गया जागरूक

नशा मुक्ति अभियान को मिली जनभागीदारी की मजबूती, रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण से लोगों को किया गया जागरूक

चाईबासा | उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Contact no :- +91 9241456784

अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैलियों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटकों और जागरूकता वाहनों के माध्यम से भी लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की दीदियों, ग्राम संगठन (वीओ) की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, जेंडर सीआरपी, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों तथा अन्य सामुदायिक कैडरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Contact no :- +91 9798542970

जागरूकता रैली के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, परिवार और समाज पर इसके प्रतिकूल प्रभावों तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के महत्व की जानकारी दी गई। वहीं, विभिन्न पंचायतों और गांवों में आयोजित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों का प्रभावी मंचन किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसके अलावा, जागरूकता वाहनों के जरिए नशामुक्ति संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा अपने गांव और समुदाय को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर लोगों से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना संबंधित विभागों एवं प्रशासन को देने की अपील की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ अपने परिवार, गांव और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लें तथा अवैध मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को देकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Book your slot today : +91 7250214782
महाराजा अर्जुन सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग

महाराजा अर्जुन सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग

चक्रधरपुर | सिंहभूम क्षत्रीय महासभा ने चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव को आवेदन सौंपकर शहीद क्रांतिवीर महाराजा अर्जुन सिंह बाल उद्यान में स्थापित महाराजा अर्जुन सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर उसके स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।

Contact no :- +91 9241456784

महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सिदेव एवं महासचिव राहुल आदित्य के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक महाराजा अर्जुन सिंह ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिंहभूम, पोड़ाहाट और चक्रधरपुर के इतिहास में उनका योगदान स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा का क्षतिग्रस्त होना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है।

Contact no :- +91 9798542970

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के समीप स्थित शहीद क्रांतिवीर महाराजा अर्जुन सिंह बाल उद्यान में स्थापित प्रतिमा लंबे समय से उचित रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुकी है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 800262657

प्रतिमा पूरी तरह अस्थिर हो गई है और उसके हिलने के कारण किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा महाराजा अर्जुन सिंह की जयंती, पुण्यतिथि तथा अन्य श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

महासभा ने नगर परिषद से मांग की है कि जनभावनाओं, ऐतिहासिक महत्व एवं सुरक्षा के मद्देनजर क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटाकर उसके स्थान पर नई, भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जाए। इससे न केवल महान क्रांतिवीर महाराजा अर्जुन सिंह के प्रति सम्मान प्रकट होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके अद्वितीय योगदान से प्रेरणा भी मिलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

सिंहभूम क्षत्रीय महासभा ने नगर परिषद से इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

चाईबासा | झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देशानुसार संचालित राज्यव्यापी नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशीले एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

Contact no :- +91 9241456784

प्रतियोगिता के दौरान क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, पेंटिंग, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ के बालक वर्ग में मांगु इचागुटु तथा बालिका वर्ग में प्रतिका महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Contact no :- +91 9798542970

रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में फुटबॉल सेंटर, चक्रधरपुर विजेता रहा, जबकि आवासीय फुटबॉल सेंटर, कुमारडुंगी उपविजेता बना।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कबड्डी प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आवासीय फुटबॉल सेंटर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न खेल केंद्रों के खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टूटी एवं जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस दौरान नशा मुक्ति शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न खेल केंद्रों के प्रशिक्षकों, सचिवों, जिला ओलंपिक संघ एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने सभी लोगों से नशामुक्त पश्चिमी सिंहभूम, नशामुक्त झारखंड तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782
आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु लॉटरी संपन्न, 79 बच्चों का हुआ चयन

आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन हेतु लॉटरी संपन्न, 79 बच्चों का हुआ चयन

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम-2009 के तहत मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षाओं में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर वंचित, आर्थिक रूप से कमजोर एवं बीपीएल परिवारों के बच्चों के निःशुल्क नामांकन के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा की गई तथा लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

Contact no :- +91 9798542970

जिला प्रशासन की उपस्थिति में आरटीई पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन प्रणाली से संपन्न हुई, जिससे इसकी निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में बताया गया कि जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेश कक्षा की कुल 135 आरक्षित सीटों के लिए 235 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। आवेदनों की जांच एवं सत्यापन के बाद पात्र पाए गए आवेदनों को लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया गया। लॉटरी के माध्यम से कुल 79 बच्चों का चयन नामांकन के लिए किया गया।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

चयनित बच्चों की विद्यालयवार सूची तैयार कर संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे चयनित बच्चों के अभिभावकों को शीघ्र सूचना दें तथा आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित करें। दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत चयनित बच्चों का नामांकन पांच दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य समाज के वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए तथा कोई भी पात्र बच्चा इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं विद्यालयवार चयनित बच्चों की सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन⁠� पर उपलब्ध है। अभिभावक एवं आमजन वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पश्चिमी सिंहभूम में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

चाईबासा | उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैलियों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक और जागरूकता वाहन के माध्यम से भी आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की दीदियों, ग्राम संगठन (वीओ) की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, जेंडर सीआरपी, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों, साहिया तथा अन्य सामुदायिक कैडरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जागरूकता रैली के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभावों तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों का प्रभावी प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, जागरूकता वाहन के जरिए नशामुक्ति संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा अपने गांव और समुदाय को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही युवाओं को नशे की लत से बचाने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना प्रशासन एवं संबंधित विभागों को देने की अपील की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न कर नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे स्वयं नशामुक्त रहने का संकल्प लें और अपने परिवार, गांव तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधि की जानकारी प्रशासन को देकर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग की अपील

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ता सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश, सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग की अपील

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ समीक्षा बैठक कर पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता, उपभोक्ता सुविधाओं तथा सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी पेट्रोल पंपों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9241456784

उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक पेट्रोल पंप पर स्वच्छ एवं सुगम शौचालय, पेयजल की व्यवस्था तथा ईंधन की गुणवत्ता जांच से संबंधित अभिलेखों का नियमित रखरखाव किया जाए।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने अग्निशमन उपकरणों और सीसीटीवी कैमरों को हमेशा क्रियाशील रखने तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल पंप परिसरों में पौधारोपण करने की अपील की गई। साथ ही, कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदर्शित करने तथा दिशा-सूचक एवं सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों से हेलमेट वितरण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रक्तदान शिविरों के आयोजन में भी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों ने विभिन्न संचालन संबंधी मुद्दों पर अपने सुझाव एवं विचार साझा किए, जिन पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782
मोटरसाइकिल चोरी व छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

मोटरसाइकिल चोरी व छिनतई गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, सात बाइक बरामद

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी एवं छिनतई में संलिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों की सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

Contact no :- +91 9241456784

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) किरीबुरू के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र सहित नोवामुंडी इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान चोरी की गई सात मोटरसाइकिलें बरामद की गईं और गिरोह से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल छिनतई, चोरी, मारपीट तथा अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए करते थे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पुलिस के अनुसार, गिरोह का मास्टरमाइंड दयाल कुमार नाग और संदीप पिंगुवा हैं। दोनों आरोपी पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस संबंध में गुवा-बड़ाजामदा थाना कांड संख्या 20/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782