व्यवसाय

सीमित संसाधनों से आत्मनिर्भरता तक: रूदमा नायक बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा

सीमित संसाधनों से आत्मनिर्भरता तक: रूदमा नायक बनीं ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा

चक्रधरपुर | संकल्प, मेहनत और सही मार्गदर्शन किसी भी व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इसका प्रेरक उदाहरण चक्रधरपुर प्रखंड के पदमपुर पंचायत अंतर्गत चेलाबेड़ा गांव की निवासी श्रीमती रूदमा नायक हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अपने प्रयासों तथा उद्यान विभाग और जेएसएलपीएस के सहयोग से आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बनाई है।
रूदमा नायक का जीवन पहले आर्थिक कठिनाइयों से घिरा हुआ था। परिवार की आजीविका सीमित आय पर निर्भर थी, जिससे दैनिक जरूरतों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो जाता था। पारिवारिक जिम्मेदारियों और आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण उन्हें कई कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता था।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उनके जीवन में बदलाव वर्ष 2023 में आया, जब वे झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) से जुड़ीं। स्वयं सहायता समूह और ग्राम स्तरीय संगठनों के माध्यम से उन्होंने न केवल सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई, बल्कि विभिन्न प्रशिक्षण और क्षमता विकास कार्यक्रमों का भी लाभ उठाया।
रूदमा नायक ने स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघ से जुड़कर अपनी अलग पहचान बनाई। इन संस्थागत मंचों के माध्यम से उन्हें तकनीकी सहायता, आवश्यक जानकारी और आर्थिक अवसर प्राप्त हुए। साथ ही, उद्यान एवं आजीविका संवर्धन गतिविधियों से संबंधित प्रशिक्षण और सहयोग भी मिला।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने अपने समूह से ऋण लेकर जेआईसीए के सहयोग से एमडीआई मशीन प्राप्त की और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए खेती को व्यवस्थित एवं लाभकारी बनाया। उद्यान विभाग से प्राप्त बीजों की मदद से उन्होंने ड्रिप सिंचाई प्रणाली के माध्यम से खेती शुरू की। वर्तमान में उनके खेत में मिर्च की खेती की जा रही है।
आज रूदमा नायक एक सफल ग्रामीण उद्यमी के रूप में पहचान बना चुकी हैं। उनकी अनुमानित मासिक आय लगभग ₹16,800 है। इस आर्थिक प्रगति का सकारात्मक प्रभाव उनके पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। बच्चों की शिक्षा, घरेलू जरूरतों की पूर्ति और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है। परिवार अब पहले की तुलना में अधिक सशक्त और आत्मविश्वासी महसूस कर रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिले में उद्यान विभाग और जेएसएलपीएस के माध्यम से संचालित आजीविका कार्यक्रम ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूदमा नायक जैसी महिलाएं अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और जिला प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।
जिला उद्यान पदाधिकारी विश्वजित सिन्हा ने कहा कि उद्यान आधारित गतिविधियां ग्रामीण क्षेत्रों में आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन के जरिए लाभुकों को स्थायी आजीविका उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि रूदमा नायक की सफलता यह साबित करती है कि सही दिशा और मेहनत से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
वहीं, रूदमा नायक ने कहा कि उद्यान विभाग और जेएसएलपीएस से जुड़ने के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्हें प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और आगे बढ़ने का अवसर मिला, जिससे वे आज अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर पा रही हैं। उन्होंने अन्य महिलाओं से भी इन योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने की अपील की।
रूदमा नायक की सफलता की कहानी केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामुदायिक विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

चक्रधरपुर: बालू की कमी से प्रभावित हो रहीं विकास योजनाएं, भाजपा नेता ने डीसी से की शीघ्र समाधान की मांग

चक्रधरपुर: बालू की कमी से प्रभावित हो रहीं विकास योजनाएं, भाजपा नेता ने डीसी से की शीघ्र समाधान की मांग

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले में बालू की उपलब्धता नहीं होने से विभिन्न विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। इस संबंध में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त (डीसी) को पत्र लिखकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अपने पत्र में पांडेय ने कहा है कि जिले के बालू घाटों की अब तक निविदा नहीं निकाले जाने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, पुल निर्माण कार्य, नगर परिषद के पीसीसी पथ एवं नाली निर्माण जैसी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं ठप पड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि कई संवेदकों को कार्यों की निविदा मिल चुकी है, लेकिन बालू की अनुपलब्धता के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
पांडेय ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के नियमों के तहत 10 जून से खनन कार्य बंद हो जाएगा। ऐसे में यदि उससे पहले बालू की व्यवस्था नहीं की गई, तो जिले में चल रहे विकास कार्य पूरी तरह प्रभावित हो सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों से बालू की आपूर्ति होने के बावजूद उसे अवैध बताकर जब्त किया जा रहा है, जिससे बाजार में बालू की कमी और बढ़ गई है। इसका सीधा असर सरकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों पर पड़ रहा है।
उपायुक्त से मांग करते हुए पांडेय ने कहा कि जनहित और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकाले, ताकि निर्माण कार्य बाधित न हों और आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने बताया कि पत्र की प्रति अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट चक्रधरपुर को भी भेजी गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

पवन शंकर पांडेय ने कहा कि विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए प्रशासन को अविलंब बालू उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आवास एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाएं प्रभावित न हों।

तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती

तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती

नई दिल्ली | वैश्विक स्तर पर बढ़ते तेल संकट के बीच भारत सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती करने की घोषणा की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सरकार की ओर से शनिवार को जारी जानकारी के अनुसार, पेट्रोल, डीजल और ATF पर संशोधित एक्सपोर्ट ड्यूटी दरें 1 जून से प्रभावी होंगी। इस फैसले का उद्देश्य वैश्विक ऊर्जा बाजार की परिस्थितियों और घरेलू आर्थिक हितों के बीच संतुलन बनाए रखना माना जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

सरकार के इस कदम से पेट्रोलियम निर्यात क्षेत्र को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि ऊर्जा क्षेत्र पर इसके प्रभाव को लेकर विशेषज्ञों की नजर बनी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा: एफपीओ की व्यावसायिक गतिविधियों की समीक्षा, 10 दिनों में ‘मास्टर प्रोडक्ट’ चिन्हित करने का निर्देश

चाईबासा: एफपीओ की व्यावसायिक गतिविधियों की समीक्षा, 10 दिनों में ‘मास्टर प्रोडक्ट’ चिन्हित करने का निर्देश

चाईबासा | जिला समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिले के पांचों किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के निदेशक मंडल (BoD) सदस्यों तथा जेएसएलपीएस के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एफपीओ की वित्तीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के दौरान उपायुक्त ने एफपीओ के शेयर कैपिटल, ग्रांट, परिचालन व्यय, टर्नओवर तथा इनपुट-आउटपुट उत्पादों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 10 दिनों के भीतर प्रत्येक एफपीओ का एक “मास्टर प्रोडक्ट” चिन्हित कर उसकी व्यावसायिक कार्ययोजना तैयार की जाए।
उपायुक्त ने एफपीओ की अलग पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से समान ड्रेस कोड, जैकेट एवं छाता उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक एफपीओ द्वारा “बर्तन बैंक” विकसित करने पर भी बल दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त ने खूंटपानी नोटबुक निर्माण केंद्र में तैयार नोटबुकों के उपयोग एवं खरीद को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे महिला स्वयं सहायता समूहों को आय के नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में महिला निदेशकों एवं सदस्यों से संवाद करते हुए उपायुक्त ने 1 से 10 जून तक चलने वाले “मिशन उदय” अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सहियाएं घर-घर जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एकत्र करेंगी। उन्होंने महिलाओं से नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने तथा आवश्यकता पड़ने पर परिवार के अन्य सदस्यों को भी स्वास्थ्य जांच और उपचार के लिए वहां ले जाने का आग्रह किया।

Book your slot today : +91 7250214782

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए उपायुक्त ने स्वच्छ एवं उबला हुआ पानी पीने, मच्छरदानी का उपयोग करने, जमीन पर नहीं सोने तथा पूरे बाजू के कपड़े पहनने की सलाह दी। साथ ही आवारा कुत्तों से सतर्क रहने और कुत्ते के काटने या खरोंच लगने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र जाकर उपचार एवं टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने पात्र लाभुकों से प्रत्येक माह की 6 तारीख तक पीडीएस के माध्यम से राशन प्राप्त करना सुनिश्चित करने को भी कहा।
बैठक के अंत में सभी अधिकारियों, एफपीओ निदेशकों एवं दीदियों ने “चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो” की शपथ ली। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी सहित जेएसएलपीएस के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा जिले के पांचों एफपीओ के निदेशक मंडल सदस्य उपस्थित थे।

चंपुआ में बालू के अवैध खनन से ‘वसुधा’ पेयजल योजना ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

चंपुआ में बालू के अवैध खनन से ‘वसुधा’ पेयजल योजना ठप, ग्रामीणों में आक्रोश

जैतगढ़/चंपुआ (ओडिशा) | बड़बिल थाना क्षेत्र के ओंडोकली पंचायत में बालू के अवैध खनन और माफियाओं की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने इस मामले की लिखित शिकायत चंपुआ उपजिलाधिकारी (डीसी) से करते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ग्रामीणों का आरोप है कि ओंडोकली पंचायत के मालिपसी और ज्योतिपुर रेत घाटों पर सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। माफिया बैतरणी नदी के तल से अत्यधिक गहराई तक बालू निकाल रहे हैं, जिससे पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के कारण गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने वाली करोड़ों रुपये की महत्वाकांक्षी ‘वसुधा’ पेयजल योजना पूरी तरह प्रभावित हो गई है। योजना ठप होने से ग्रामीणों को एक से दो किलोमीटर दूर जाकर पीने का पानी लाना पड़ रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा, नियमों को ताक पर रखकर पुलों और सिंचाई परियोजनाओं के निकट भी बालू खनन किया जा रहा है। माफियाओं द्वारा जंगलों में पेड़ काटकर तथा किसानों के खेतों के बीच से अवैध रास्ते बनाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध खनन में लगे भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और उड़ती धूल से प्रदूषण फैल रहा है। विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकियां मिलने की भी बात सामने आई है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मंगला हाट बाजार का नप अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने किया निरीक्षण, सफाई और सड़क मरम्मत के दिए निर्देश

मंगला हाट बाजार का नप अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने किया निरीक्षण, सफाई और सड़क मरम्मत के दिए निर्देश

चाईबासा | मंगला हाट बाजार क्षेत्र की सफाई, जल निकासी और सड़क व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर परिषद (नप) अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने शुक्रवार को बाजार क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, नालियों की स्थिति तथा आम नागरिकों और दुकानदारों की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान नप अध्यक्ष ने पूर्व में दिए गए सफाई संबंधी निर्देशों की समीक्षा की और संबंधित संवेदक (ठेकेदार) को फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी, नियमित और सुव्यवस्थित बनाने का निर्देश दिया।
बाजार क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना प्राथमिकता: नितिन प्रकाश
नप अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि मंगला हाट शहर की ऐतिहासिक और प्रमुख व्यापारिक पहचान है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में बाजार क्षेत्र को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुगम बनाए रखना नगर परिषद की प्राथमिकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने बताया कि मछली बाजार के लिए पहले से अलग स्थान निर्धारित किया जा चुका है। अब दुर्गा एवं मटन दुकानों को भी व्यवस्थित रूप से अलग स्थान पर स्थानांतरित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि बाजार में स्वच्छता बनी रहे और लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके।
दुकानदार तय स्थानों पर ही डालें कचरा
निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि कई दुकानदार दुकानों के बाहर सामान फैलाकर रखते हैं, जिससे आम लोगों की आवाजाही बाधित होती है। इस पर नप अध्यक्ष ने सभी दुकानदारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि दुकान का सामान निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क पर सामान रखकर आवागमन बाधित किया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नितिन प्रकाश ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की कि कचरा खुले में न फेंकें और केवल निर्धारित स्थानों पर ही डालें। उन्होंने कहा कि डस्टबिन का नियमित उपयोग करें और शहर को स्वच्छ बनाने में नगर परिषद के साथ सक्रिय सहयोग दें।

Book your slot today : +91 7250214782

नालियों की सफाई और क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत
बाजार क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए नप अध्यक्ष ने अधिकारियों को नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और जहां आवश्यकता हो वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाजार क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों और नालियों की मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू कराने की बात कही, ताकि दुकानदारों और ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद अनुराधा कुमारी, सिटी मैनेजर, कनीय अभियंता, नगर परिषद की टीम, पूर्व वार्ड पार्षद तथा बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।

केसिंगा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, पांच डिब्बे प्रभावित

केसिंगा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, पांच डिब्बे प्रभावित

भुवनेश्वर | संबलपुर रेल मंडल अंतर्गत केसिंगा रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार शाम को कोयले से लदी एक मालगाड़ी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना शाम करीब 7:15 बजे की बताई जा रही है। आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया तथा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया और आपातकालीन उपाय लागू किए गए। इसके बाद मालगाड़ी को रात करीब 8:15 बजे टिटलागढ़ लाया गया, जहां आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

दमकल विभाग की टीम रात लगभग 8:25 बजे घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में मालगाड़ी के पांच डिब्बों के प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
घटनास्थल पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (ईआरटी) मौजूद हैं तथा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।

Book your slot today : +91 7250214782

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस घटना का यात्री ट्रेनों के परिचालन पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है और रेल सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

मानकी प्रेम प्रकाश बोईपाई से मिले विधायक जगत माझी और उपायुक्त मनीष कुमार, जाना स्वास्थ्य हाल

मानकी प्रेम प्रकाश बोईपाई से मिले विधायक जगत माझी और उपायुक्त मनीष कुमार, जाना स्वास्थ्य हाल

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोईलकेरा प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के दौरान मनोहरपुर विधायक जगत माझी एवं जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने कुईरा गांव पहुंचकर मानकी प्रेम प्रकाश बोईपाई से उनके आवास पर मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक खुशेन्द्र सोनकेशरी तथा कुईरा पंचायत के मुखिया डॉ. दिनेश चंद्र बोईपाई भी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

मुलाकात के दौरान विधायक और उपायुक्त ने मानकी प्रेम प्रकाश बोईपाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया गया कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। इस पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और बेहतर इलाज एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मानकी प्रेम प्रकाश बोईपाई के जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की इस आत्मीय मुलाकात की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

अवैध पत्थर परिवहन पर खनन विभाग की कार्रवाई, 676 सीएफटी पत्थर लदा 10 चक्का वाहन जब्त

अवैध पत्थर परिवहन पर खनन विभाग की कार्रवाई, 676 सीएफटी पत्थर लदा 10 चक्का वाहन जब्त

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन कार्यालय द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खान निरीक्षक निखिल दास ने निरीक्षण के दौरान कोटगढ़ के पास वाहन संख्या OD23C 6724 (अशोक लेलैंड 10 चक्का) को जांच के लिए रोका।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जांच के दौरान पाया गया कि उक्त वाहन में लगभग 676 सीएफटी पत्थर खनिज बिना वैध परिवहन चालान के ले जाया जा रहा था। अनियमितता पाए जाने पर खनन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

जब्त वाहन को अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई के लिए नोवामुंडी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध खनन और अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खरसावां में पीडीएस अनियमितता पर प्रशासन सख्त, दो निलंबित डीलरों पर एफआईआर दर्ज

खरसावां में पीडीएस अनियमितता पर प्रशासन सख्त, दो निलंबित डीलरों पर एफआईआर दर्ज

खरसावां | सरायकेला-खरसावां जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त के निर्देश पर जिले के निलंबित जन वितरण प्रणाली दुकानों की विशेष जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान खरसावां प्रखंड के दो निलंबित पीडीएस डीलरों के यहां सरकारी खाद्यान्न स्टॉक में भारी गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जांच प्रतिवेदन के अनुसार, ग्राम सरजाडीह के निलंबित पीडीएस दुकानदार अशोक कुमार प्रधान के यहां अभिलेखों के मुताबिक 13,935 किलोग्राम चावल और 3,454 किलोग्राम गेहूं उपलब्ध होना चाहिए था। हालांकि निरीक्षण के दौरान पूरा खाद्यान्न स्टॉक गायब पाया गया।
वहीं ग्राम तेलीसाई के निलंबित पीडीएस डीलर विनोद नायक के यहां अभिलेखों के अनुसार 15,142 किलोग्राम चावल और 3,892 किलोग्राम गेहूं स्टॉक में दर्ज था, लेकिन सत्यापन के दौरान चावल का स्टॉक पूरी तरह अनुपलब्ध पाया गया।
खाद्यान्न स्टॉक में भारी अंतर और सरकारी राशन के संभावित गबन के मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचल

Book your slot today : +91 7250214782

अधिकारी-सह-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, खरसावां द्वारा दोनों डीलरों के खिलाफ खरसावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पीडीएस व्यवस्था गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के खाद्य सुरक्षा अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या खाद्यान्न के दुरुपयोग को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इधर, जिले के अन्य निलंबित एवं संदिग्ध पीडीएस दुकानों की भी सघन जांच जारी है। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण, निगरानी और अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराया जा सके।