व्यवसाय

ईचागढ़ में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 12 यूनिट बकरी पालन योजना का वितरण, ग्रामीण स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

ईचागढ़ में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 12 यूनिट बकरी पालन योजना का वितरण, ग्रामीण स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

ईचागढ़ | ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और पशुपालन आधारित आजीविका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (एमपीवीवाई) के तहत ईचागढ़ प्रखंड में चयनित लाभुकों के बीच 12 यूनिट बकरी पालन योजना के अंतर्गत बकरियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभुकों के साथ विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन करने, पशुओं के स्वास्थ्य प्रबंधन, नियमित टीकाकरण, संतुलित आहार तथा साफ-सफाई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। अधिकारियों ने बताया कि आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर बकरी पालन करने से कम लागत में बेहतर आय अर्जित की जा सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है और पशुपालन को रोजगार के प्रभावी साधन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने लाभुकों से पशुओं की उचित देखभाल करने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार, बकरी पालन ग्रामीण क्षेत्रों में आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में उभर रहा है और यह परिवारों की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिले में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पात्र लाभुकों को लगातार पशुपालन गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

अवैध बालू परिवहन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

अवैध बालू परिवहन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन कार्यालय ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई 28 मई 2026 की सुबह करीब 3 बजे खान निरीक्षक देवानंद शर्मा के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के दौरान की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के अनुसार, सोनुआ स्थित वैधमारा रेलवे फाटक के पास बिना वैध दस्तावेजों के बालू परिवहन कर रहे तीन वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान सभी वाहनों में बालू लदा हुआ पाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

जब्त किए गए वाहनों में एक स्वराज ट्रैक्टर, एक अशोक लेलैंड वाहन और एक महिंद्रा वाहन शामिल हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक, तीनों वाहनों पर कुल लगभग 120 सीएफटी बालू लदा हुआ था।
खनन विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए सोनुआ थाना को सुपुर्द कर दिया है। मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

चाईबासा : झींकपानी स्थित अडानी एसीसी सीमेंट प्लांट बंद होने की खबर से हड़कंप, मजदूरों और ग्रामीणों में मायूसी

चाईबासा : झींकपानी स्थित अडानी एसीसी सीमेंट प्लांट बंद होने की खबर से हड़कंप, मजदूरों और ग्रामीणों में मायूसी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी स्थित एसोसिएटेड सीमेंट कंपनी (एसीसी), जो अब अडानी एसीसी के नाम से जानी जाती है, के बंद होने की खबर से पूरे जिले में हलचल मच गई है। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक प्लांट बंद किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार 5 मई 2026 से प्लांट में उत्पादन कार्य बंद है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के मुताबिक, कंपनी द्वारा धीरे-धीरे प्लांट के उपकरण और अन्य सामग्री को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा है। इससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी ने चाईबासा से अपना संचालन समेटने का निर्णय ले लिया है।

Book your slot today : +91 7250214782

देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों में शामिल अडानी समूह द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इसके पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। कंपनी से जुड़े अधिकारी या प्रबंधन ही इस पर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

इधर, प्लांट बंद होने की खबर से झींकपानी क्षेत्र के ग्रामीणों तथा कंपनी में स्थायी और ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत लोगों में गहरी निराशा देखी जा रही है। लोगों को रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले संभावित असर की चिंता सताने लगी है। क्षेत्र में इस विषय को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

जमशेदपुर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

जमशेदपुर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रग एसोसिएशन ने बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। शहर के दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन फार्मेसी कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। एसोसिएशन का आरोप है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से छोटे मेडिकल दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं बिना उचित निगरानी के दवाओं की बिक्री मरीजों की सेहत के लिए भी खतरा बन सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782


धरने में शामिल दवा दुकानदारों का कहना है कि ई-फार्मेसी कंपनियां भारी छूट (डिस्काउंट) देकर बाजार को प्रभावित कर रही हैं, जिससे स्थानीय मेडिकल स्टोर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने तथा इस संबंध में सख्त नियम लागू करने की मांग की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बिना डॉक्टर की समुचित जांच और वैध प्रिस्क्रिप्शन के ऑनलाइन दवाओं की डिलीवरी से गलत या नकली दवाओं के इस्तेमाल का खतरा बढ़ सकता है, जो मरीजों की सेहत के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भी देशभर में चल रहे इस आंदोलन को लेकर कई पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर देश के कई राज्यों में दवा दुकानदार ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

जमशेदपुर में धरने के दौरान बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर संचालक मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला आयोजित, किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

सरायकेला टाउन हॉल में जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला आयोजित, किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

सरायकेला | सरायकेला टाउन हॉल में बुधवार को जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किसानों को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने किसानों को खरीफ फसलों के साथ-साथ रबी फसलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विविध खेती किसानों की आय बढ़ाने में सहायक साबित हो सकती है।

Contact us :- +91 8936090601

वहीं, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने जलवायु परिवर्तन एवं संभावित अल-नीनो प्रभाव को देखते हुए वैज्ञानिक और योजनाबद्ध खेती की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने किसानों से मौसम आधारित कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील की।
जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल एवं कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के वैज्ञानिक डॉ. गोदरा मार्डी ने किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यशाला के दौरान किसान समृद्धि योजना के तहत लाभुक किसानों चंद्रमोहन मुंडा एवं गोपाल सिंह मुंडा को सोलर आधारित पंप सेट प्रदान किया गया। इसके अलावा सात किसानों के बीच किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का भी वितरण किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र गोदले, गव्य विकास पदाधिकारी चंदन गोविंद देव, भूमि संरक्षण पदाधिकारी रियाज अंसारी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी राजकुमार, सहकारिता पदाधिकारी जगमनी टोप्नो, उप परियोजना पदाधिकारी विजय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

चक्रधरपुर में रेशम साड़ी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण, 1000 महिलाओं को प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने की तैयारी

चक्रधरपुर में रेशम साड़ी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण, 1000 महिलाओं को प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने की तैयारी

चक्रधरपुर | अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), पोड़ाहाट चक्रधरपुर एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ने सोमवार को ग्राम रचना रेशम साड़ी प्रशिक्षण केंद्र, चक्रधरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्र में संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी ली तथा महिलाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्य का जायजा लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान केंद्र संचालक ने बताया कि संस्थान के माध्यम से केरा एवं कराईकेला क्षेत्र की महिलाओं को सिल्क रीलिंग एवं वीविंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 150 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि भविष्य में 1000 महिलाओं को प्रशिक्षण देने की योजना तैयार की गई है।
केंद्र संचालक ने यह भी बताया कि संस्थान द्वारा चक्रधरपुर में सिल्क रीलिंग एवं वीविंग यूनिट स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है। इस यूनिट के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जाएगा, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ना एक सकारात्मक और सराहनीय पहल है, जो क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी।

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित, किसानों को बेहतर बाजार से जोड़ने पर जोर

बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन आयोजित, किसानों को बेहतर बाजार से जोड़ने पर जोर

चाईबासा | उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा किसानों को सीधे खरीदारों से जोड़ना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में फलोत्पादन को बढ़ावा देने के साथ किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है और इस प्रकार के आयोजन किसानों के लिए लाभकारी साबित होंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने फल संरक्षण, पैकेजिंग एवं विपणन से संबंधित आवश्यक जानकारी किसानों तक पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं विशेषज्ञों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और सुदृढ़ विपणन व्यवस्था से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्रेताओं, विक्रेताओं और आम उत्पादकों के बीच संवाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर किसानों को बाजार की मांग, गुणवत्ता मानकों और विपणन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही फल विपणन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उत्पादकों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित फलों के लिए स्थायी विपणन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु प्लास के जिला आजीविका प्रबंधक को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाहरणालय परिसर में किसानों द्वारा लगाए गए आम उत्पादन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, विशेषज्ञ, क्रेता-विक्रेता प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

चाईबासा: ड्रिप सिंचाई और स्ट्रॉबेरी खेती से संजुक्ता दीदी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

चाईबासा: ड्रिप सिंचाई और स्ट्रॉबेरी खेती से संजुक्ता दीदी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

चाईबासा | “जहाँ चाह, वहाँ राह” कहावत को साकार करते हुए चाईबासा की संजुक्ता दीदी ने मेहनत, लगन और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से सफलता की नई मिसाल कायम की है। Jharkhand State Livelihood Promotion Society (JSLPS) और कृषि विभाग के सहयोग से उन्होंने ड्रिप सिंचाई आधारित स्ट्रॉबेरी खेती अपनाकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।
संजुक्ता दीदी प्रगति महिला समिति स्वयं सहायता समूह (SHG) की सक्रिय सदस्य हैं। पहले उनका परिवार पारंपरिक खेती पर निर्भर था, जिससे सीमित आय ही हो पाती थी। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कुछ नया करने का संकल्प लिया और आधुनिक खेती की दिशा में कदम बढ़ाया। इस सफर में उनके पति अभिमन्यु महतो ने भी हर कदम पर उनका सहयोग किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

वर्ष 2018 में JSLPS से जुड़ने के बाद संजुक्ता दीदी को आधुनिक खेती, ड्रिप सिंचाई तकनीक, फसल प्रबंधन और उन्नत कृषि पद्धतियों का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। नियमित मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता से प्रेरित होकर उन्होंने ड्रिप सिंचाई आधारित खेती के साथ स्ट्रॉबेरी उत्पादन की शुरुआत की।

Book your slot today : +91 7250214782

शुरुआती दौर उनके लिए आसान नहीं था। आधुनिक तकनीकों की सीमित जानकारी, सिंचाई प्रबंधन, आर्थिक संसाधनों की कमी और उत्पादों के विपणन जैसी कई चुनौतियाँ सामने थीं। हालांकि, निरंतर मेहनत, प्रशिक्षण और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से उन्होंने इन चुनौतियों को अवसर में बदल दिया।
आज उनकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। ड्रिप सिंचाई तकनीक के उपयोग से पानी की बचत के साथ कम लागत में बेहतर उत्पादन संभव हुआ है। स्ट्रॉबेरी जैसी उन्नत फसल से उन्हें अतिरिक्त लाभ मिला और अब वे वर्ष में तीन अलग-अलग फसलें सफलतापूर्वक उगा रही हैं। खेती के विस्तार के लिए उन्होंने स्वयं सहायता समूह से लगभग एक लाख रुपये का ऋण लेकर कृषि कार्य को और आगे बढ़ाया।

Book your slot today : +91 7250214782

आधुनिक खेती और पशुपालन के समन्वय से संजुक्ता दीदी ने अपने परिवार के लिए स्थायी आजीविका का निर्माण किया है। वर्ष 2024-25 में उन्होंने खेती और पशुपालन से दो लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित की। कृषि के साथ उन्होंने डेयरी गतिविधियों को भी अपनाया है और वर्तमान में उनके पास लगभग 15 गायें हैं, जिनसे उन्हें नियमित अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।
आज संजुक्ता दीदी अपने क्षेत्र में एक सफल महिला कृषक के रूप में पहचान बना चुकी हैं। उनकी सफलता ने गाँव और आसपास की महिलाओं को आधुनिक खेती, ड्रिप सिंचाई और स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
संजुक्ता दीदी की कहानी यह संदेश देती है कि सही मार्गदर्शन, आधुनिक तकनीक और आत्मविश्वास के बल पर ग्रामीण महिलाएँ भी आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं।

चक्रधरपुर में P-4 तसर प्रजनन केंद्र का निरीक्षण, एसडीओ ने किसानों तक लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

चक्रधरपुर में P-4 तसर प्रजनन केंद्र का निरीक्षण, एसडीओ ने किसानों तक लाभ पहुंचाने पर दिया जोर

चक्रधरपुर | अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) पोड़ाहाट, चक्रधरपुर ने शुक्रवार को DMFT PMU टीम के साथ केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा संचालित P-4 तसर प्रजनन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र की कार्यप्रणाली, तसर उत्पादन प्रक्रिया तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि यह केंद्र बंदगांव क्षेत्र के लगभग 300 रेशम किसानों से जुड़ा हुआ है। किसानों से कोकून क्रय कर उन्हें केंद्र में वैज्ञानिक एवं स्वच्छ वातावरण में विश्राम अवस्था (रेस्टिंग स्टेज) में सुरक्षित रखा जाता है। इसके बाद मॉथ द्वारा अंडे दिए जाने पर अनुसंधान एवं परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कर रोगमुक्त अंडा समूह (DFL) तैयार किया जाता है, जिसे किसानों को तसर कीट पालन के लिए उपलब्ध कराया जाता है।

Book your slot today : +91 7250214782

अधिकारियों को यह भी जानकारी दी गई कि केंद्र में वर्ष में दो बार प्रजनन सत्र (ब्रीडिंग सीजन) आयोजित किए जाते हैं। वर्तमान में विश्राम अवस्था की प्रक्रिया जारी है, जिसके मध्य जून तक पूर्ण होने की संभावना है। इसके उपरांत कीट एवं रोग जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण पूरे कर पंजीकृत किसानों के बीच DFL का वितरण किया जाएगा।
निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि उद्योग विभाग के सहयोग से सिल्क किसानों, रेशम दूतों तथा अन्य हितधारकों के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। संस्थान का मुख्य उद्देश्य तसर बीजों की आनुवंशिक शुद्धता बनाए रखना और किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोगमुक्त अंडे उपलब्ध कराना है।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के अंत में एसडीओ ने केंद्र प्रबंधन को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों को इस पहल से जोड़ा जाए तथा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि क्षेत्र के सभी रेशम उत्पादक किसानों को इसका लाभ मिल सके और तसर उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके।

खूंटी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल समेत आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर जताया विरोध

खूंटी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल समेत आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर जताया विरोध

खूंटी | पेट्रोल, डीजल, दूध, सीएनजी समेत आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमिटी, खूंटी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि खूंटी विलसन तोपनो एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रभारी चैतू उरांव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर आक्रोश व्यक्त किया। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है और घरेलू बजट पूरी तरह चरमरा गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी चैतू उरांव एवं नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा देने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल पर लगातार बढ़ाई जा रही एक्साइज ड्यूटी के कारण परिवहन लागत में वृद्धि हो रही है, जिसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

नेताओं ने कहा कि दूध और सीएनजी जैसी आवश्यक वस्तुओं के दामों में लगातार वृद्धि से गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी तथा महंगाई के खिलाफ आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिला मोर्चा एवं युवा कांग्रेस के सदस्य शामिल हुए। मौके पर जयसिंह नाग, देवजीत देवधरिया, ऋतुराज झा, सोहेल अंसारी, सहिन्द्र महतो, सुनीता गोप, उस्मान खान, मीनाक्षी तोपनो, गोपाल भगत, देवेन्द्र महतो, जेम्स तोपनो, पीटर मुंडू, जुलियूस कन्डुलना, हेलेन तिडू, अनीता नाग, सुषमा भेंगरा, सुमन देवी, धुमैश लोहरा, फैज खान, असीफ खान, तलहा खान, फबियन गुड़िया समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।