Blog

एएनएम एवं सहियाओं के धरना स्थल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, लंबित भुगतान पर जताई चिंता

एएनएम एवं सहियाओं के धरना स्थल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, लंबित भुगतान पर जताई चिंता

चक्रधरपुर | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Madhu Koda ने अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर पहुंचकर अपनी लंबित वेतन एवं प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठी एएनएम एवं सहियाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आंदोलनरत स्वास्थ्यकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके संघर्ष को जायज बताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Contact no :- +91 9241456784

धरनास्थल पर एएनएम एवं सहियाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि लंबे समय से वेतन और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगें रखने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इसी कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर मधु कोड़ा ने कहा कि गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में एएनएम एवं सहियाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोविड-19 महामारी सहित विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों में इन कर्मियों ने निस्वार्थ भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। ऐसे में उनकी जायज मांगों की अनदेखी करना उचित नहीं है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि सरकार और संबंधित विभाग को शीघ्र पहल करते हुए लंबित वेतन एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि स्वास्थ्यकर्मियों को राहत मिल सके और स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित न हों। उन्होंने आंदोलनरत कर्मियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को उचित मंच तक पहुंचाने तथा उनके समाधान के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पूर्व मुख्यमंत्री के धरनास्थल पहुंचने पर एएनएम एवं सहियाओं ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में मंगलवार को उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना था।

Contact no :- +91 9241456784

जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रमाण पत्र निर्गमन, अतिक्रमण तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम के दौरान जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निष्पादन किया गया। वहीं, जटिल एवं विभागीय स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित मामलों को संबंधित पदाधिकारियों के पास अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर उनके निष्पादन के निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Contact no :- +91 8553588326

इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जनता दरबार नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा की जाए तथा उनकी प्रगति से प्रशासन को अवगत कराया जाए। साथ ही, जिन मामलों में विभागीय समन्वय की आवश्यकता हो, उनका शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का मूल उद्देश्य जनता की सेवा करना है और इस दिशा में सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

Book your slot today : +91 7250214782
चक्रधरपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 15 करोड़ की बस पड़ाव योजना पर हुई चर्चा

चक्रधरपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 15 करोड़ की बस पड़ाव योजना पर हुई चर्चा

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के विकास को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने रांची में नगर विकास विभाग के सचिव सुनील कुमार से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

Contact no :- +91 9241456784

मुलाकात के दौरान नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस पड़ाव के निर्माण की योजना पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही पुराने नगर परिषद कार्यालय के स्थान पर मिनी मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया। इस परियोजना के साकार होने से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Contact no :- +91 9798542970

बैठक में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, शहरी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा नगर क्षेत्र की अन्य आवश्यकताओं पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। सचिव ने नगर परिषद द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर के समग्र विकास एवं शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि जल्द ही नगर विकास विभाग के मंत्री से भी मुलाकात कर नगर के विकास से संबंधित मांगों को लेकर एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विभागीय सहयोग और समन्वय से आने वाले समय में चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं धरातल पर उतरेंगी, जिससे शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

Book your slot today : +91 7250214782
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर 42 खिलाड़ियों का सम्मान, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर 42 खिलाड़ियों का सम्मान, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

चाईबासा | झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस-2026 के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को जिला समाहरणालय सभागार, चाईबासा में भव्य खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संघों के पदाधिकारियों के योगदान को सम्मानित करना तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना था।

Contact no :- +91 9241456784

समारोह में जिले के विभिन्न खेलों के उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पश्चिमी सिंहभूम तथा झारखंड का नाम रोशन किया है। सम्मानित खिलाड़ियों में बॉक्सिंग के 2, फुटबॉल के 1, साइकिलिंग के 1, ताइक्वांडो के 22, योगा के 1 तथा तीरंदाजी के 15 खिलाड़ी शामिल थे। इस प्रकार कुल 42 खिलाड़ियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

इसके अलावा, पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त विभिन्न खेल संघों के अध्यक्षों, सचिवों एवं प्रशिक्षकों को भी खेलों के विकास में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मझगांव विधायक नीरल पूर्ति, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु एवं मनोहरपुर विधायक जगत माझी उपस्थित रहे। इनके अलावा उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, नगर परिषद चाईबासा सह जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी मरकस हेम्ब्रम तथा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव अजय कुमार नायक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Contact no :- +91 8553588326

इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल संघों के पदाधिकारियों को मोमेंटो, स्मृति चिह्न, टी-शर्ट एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
अपने संबोधन में जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली का आधार भी है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। भविष्य में खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, खेल संसाधन एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस हमें खेलों की मूल भावना—उत्कृष्टता, मित्रता और सम्मान—को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सम्मानित खिलाड़ियों से अपेक्षा की कि वे अपनी उपलब्धियों के माध्यम से जिले के अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेंगे और खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान जिला ओलंपिक संघ एवं विभिन्न खेल संघों की भूमिका की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि इनके सतत प्रयासों से जिले में खेल गतिविधियों का विस्तार हो रहा है तथा नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।
समारोह के सफल आयोजन में जिला खेल कार्यालय के कर्मियों, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों, खेल संघों के अध्यक्षों एवं सचिवों, जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों तथा तकनीकी अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन, खेलों के माध्यम से जिले को नई पहचान दिलाने तथा पश्चिमी सिंहभूम को नशामुक्त जिला बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए रेड क्रॉस का हस्ताक्षर अभियान आयोजित

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए रेड क्रॉस का हस्ताक्षर अभियान आयोजित

चाईबासा | झारखंड सरकार के राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत रेड क्रॉस सोसायटी, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा मंगलवार को शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्यों तथा विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने युवाओं एवं आम नागरिकों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ भी दिलाई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

Contact no :- +91 8553588326

अभियान के दौरान छात्राओं और नागरिकों ने नशा मुक्ति के समर्थन में हस्ताक्षर कर समाज में जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन के बीच नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में उपसमाहर्ता (सामान्य शाखा) देवेंद्र कुमार, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, रेड क्रॉस सोसायटी के ओमप्रकाश केडिया, जहांगीर आलम, सुब्रतो सिन्हा, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार ओझा, कमल लाठ, कन्हैया अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल तथा नीरज सदवार सहित अन्य सदस्य और नागरिक उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद कपाली प्रकरण फिर चर्चा में, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद कपाली प्रकरण फिर चर्चा में, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

चांडिल | कपाली ओपी क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। आदिवासी नेता दिनकर कच्छप की हालिया गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी, एक एएसआई और महिला आरक्षी पर लगाए गए आरोपों तथा उससे जुड़े घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में नई बहस शुरू हो गई है। स्थानीय स्तर पर मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग भी तेज हो गई है।

Contact no :- +91 9241456784

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में कपाली ओपी क्षेत्र की रहने वाली तस्कीन खानम को घर से भगाकर ले जाने के मामले में कांदरबेरा पुनर्वास कॉलोनी की एक युवती का नाम सामने आया था। इसके बाद जून 2026 में तस्कीन खानम को दोबारा भगाने के आरोप में कपाली पुलिस ने संबंधित युवती से पूछताछ की थी।

Contact no :- +91 9798542970

इसी दौरान तत्कालीन कपाली ओपी प्रभारी, एएसआई एवं महिला आरक्षी पर पूछताछ के दौरान मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए थे। बताया जाता है कि इस मामले में दिनकर कच्छप ने कथित पीड़िता का पक्ष उठाया था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इधर, जमशेदपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 02/2025 एवं 09/2025 में दर्ज मामलों के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, उनके विरुद्ध पूर्व से भी कई मामले दर्ज बताए जाते हैं। उपलब्ध रिकॉर्ड में बिरसानगर, सीतारामडेरा, गालूडीह, एमजीएम तथा बिष्टुपुर थाना क्षेत्रों में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामलों का उल्लेख है। इनमें सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, कानून-व्यवस्था भंग करने, बलवा तथा मारपीट जैसे आरोप शामिल हैं।

Contact no :- +91 8553588326

दिनकर कच्छप की गिरफ्तारी के बाद कपाली प्रकरण में लगाए गए आरोपों की सत्यता, जांच प्रक्रिया तथा उस समय लिए गए प्रशासनिक निर्णयों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होने पर ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और जनता के बीच बनी शंकाओं का समाधान होगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वहीं, कुछ लोगों ने तत्कालीन कपाली पुलिस की कार्यप्रणाली का समर्थन करते हुए कहा कि पुलिस ने उपलब्ध तथ्यों और शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की थी। उनका मानना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरे मामले की वस्तुनिष्ठ एवं निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

Book your slot today : +91 7250214782

फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों की निगाहें जांच एजेंसियों तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

सरायकेला | निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मंगलवार को सामुदायिक भवन, सरायकेला स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। निरीक्षण के दौरान राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी (वेयरहाउस) देवदास दत्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अभिनव प्रकाश तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, डबल लॉक प्रणाली, प्रवेश-निकास रजिस्टर, सीलों की स्थिति तथा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुपालन एवं अभिलेखों के संधारण की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता से सीधे जुड़ी हुई है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के प्रत्येक पहलू पर विशेष सतर्कता बरतना आवश्यक है।

Contact no :- +91 8553588326

राज्य स्तरीय नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता ने भी वेयरहाउस में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन उपकरणों तथा अन्य सुरक्षा संसाधनों की नियमित जांच और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अभिलेखों के अद्यतन संधारण, प्रवेश-निकास गतिविधियों की सतत निगरानी तथा वेयरहाउस प्रबंधन से संबंधित सभी निर्धारित मानकों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा एवं प्रबंधन व्यवस्था का विस्तृत अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने तथा मतदाताओं के विश्वास को और मजबूत करने के लिए सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का निरंतर पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Book your slot today : +91 7250214782
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां) | मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत सोमवार को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने गम्हरिया प्रखंड में आयोजित बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, पुनरीक्षण कार्य की तैयारियों तथा मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं गंभीरता के साथ संपन्न किया जाए, ताकि प्रत्येक योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Contact no :- +91 9798542970

सुबोध कुमार ने बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने तथा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने पर विशेष जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता सटीक एवं अद्यतन मतदाता सूची पर निर्भर करती है। इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार राज्यभर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रशिक्षण के माध्यम से मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशिक्षण एवं निरीक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन शाखा के अधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नीलांचल कंपनी डकैती कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

कांड्रा | वर्ष 2022 में नीलांचल कंपनी में हुई डकैती के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को कांड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमर प्रमाणिक उर्फ प्रेमराज के रूप में हुई है।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में नीलांचल कंपनी में हुई डकैती की घटना में अमर प्रमाणिक अपने अन्य साथियों के साथ शामिल था। मामले में उसकी गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी थी और वह जेल भी जा चुका था। बाद में जमानत मिलने के पश्चात वह न्यायालय द्वारा निर्धारित तिथियों पर लगातार अनुपस्थित रहने लगा।

Contact no :- +91 9798542970

अदालत में बार-बार गैरहाजिर रहने के कारण न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वारंट जारी होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कांड्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ डकैती के इस मामले के अलावा अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं, जिनकी जांच विभिन्न स्तरों पर की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है तथा आवश्यकतानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782
आदिवासी विकास समिति धूमकुडिया के छठे समर कैंप का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

आदिवासी विकास समिति धूमकुडिया के छठे समर कैंप का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

चाईबासा | आदिवासी विकास समिति धूमकुडिया द्वारा आयोजित छठे समर कैंप का पुरस्कार वितरण समारोह श्रद्धानंद विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

समर कैंप के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, कक्षा 6 एवं 7 के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं।

Contact no :- +91 9798542970

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नितिन प्रकाश ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के महत्व एवं समाज के समग्र उत्थान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों की प्रतिभा को निखारने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम में आदिवासी विकास समिति धूमकुडिया के सचिव कृष्णा कच्छप, मुण्डुएदल की शिक्षिका अनीता टोप्पो, श्रद्धानंद बालिका मध्य विद्यालय की शिक्षिका निशा कुमारी, डीएवी विद्यालय की शिक्षिका अन्नू कुजुर, वार्ड पार्षद डोमा मिंज,

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वीरेंद्र उरांव, भगवानदास तिर्की, भरत भूषण खलखो, हरीश लकड़ा, संचू तिर्की, कंदरू टोप्पो, रमेश लकड़ा, बबला रजक, गंगा लकड़ा, गौरी शंकर टोप्पो, किशोर लकड़ा, धर्मा तिग्गा, राजेश लकड़ा, संजय तिग्गा, पन्ना कच्छप, राजू तिग्गा सहित समिति के कई सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित थे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601