Blog

चक्रधरपुर में राजेश्वरी मुखी का सम्मान, मुखी समाज में उत्साह का माहौल

चक्रधरपुर में राजेश्वरी मुखी का सम्मान, मुखी समाज में उत्साह का माहौल

चक्रधरपुर | नगर निकाय चुनाव 2026 में वार्ड संख्या 16 से नवनिर्वाचित पार्षद राजेश्वरी मुखी को मुखी समाज झारखंड के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं मुखी बस्ती के मुखिया गणों द्वारा संविधान की पुस्तक एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सम्मान समारोह में समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शशि भूषण मुखी, परेश मुखी, रमाकांत करवा, जुगल किशोर मुखी, प्रवीण मुखी, संदीप मुखी, नितिन मुखी, सुरेश मुखी, मनोज मुखी, राजू मुखी, देव मुखी, पी.के. करवा, मुजीम मुखी, मंगल मुखी, बबलू करवा एवं विजय करवा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

गौरतलब है कि पश्चिम सिंहभूम जिले में वार्ड स्तर पर मुखी समाज से निर्वाचित होने वाली वह एकमात्र महिला प्रतिनिधि हैं। उनकी जीत को समाज ने ऐतिहासिक बताते हुए गर्व और उत्साह व्यक्त किया।

Book your slot today : +91 7250214782

समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि यह सफलता न केवल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग भी प्रशस्त करेगी।

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची

राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची

नई दिल्ली | राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन प्रक्रिया में अब केवल एक दिन शेष है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यसभा के लिए अपने 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बीजेपी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं असम से तेराश गोवाला और जेगेन मोहन को टिकट दिया गया है। ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को नामित किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन राज्यों में राज्यसभा चुनाव होने हैं उनमें महाराष्ट्र (7 सीट), ओडिशा (4 सीट), तेलंगाना (2 सीट), तमिलनाडु (6 सीट), छत्तीसगढ़ (2 सीट), पश्चिम बंगाल (5 सीट), असम (3 सीट), हरियाणा (2 सीट), हिमाचल प्रदेश (1 सीट) और बिहार (5 सीट) शामिल हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

इन सभी सीटों के लिए 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी।

हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक, 23 आजीवन कैदियों की रिहाई को मंजूरी

हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक, 23 आजीवन कैदियों की रिहाई को मंजूरी

रांची | हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण परिषद की 36वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न कारागारों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 कैदियों की रिहाई के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में नए प्रस्तावित मामलों के साथ-साथ पूर्व में अस्वीकृत 34 मामलों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अपराध की प्रकृति, संबंधित न्यायालयों की राय, जिलों के पुलिस अधीक्षकों, जेल अधीक्षकों और प्रोबेशन अधिकारियों की रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद 23 कैदियों की रिहाई को नियमों और सामाजिक सुरक्षा के अनुरूप उचित पाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि रिहा होने वाले कैदियों के पुनर्वास और निगरानी की प्रक्रिया को गंभीरता से लागू किया जाए। उन्होंने अद्यतन डेटाबेस तैयार करने, डायन-बिसाही जैसे मामलों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने तथा रिहा कैदियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही आय सृजन और सामाजिक पुनर्वास सुनिश्चित करने तथा जिला स्तर पर समन्वयकों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन) वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, प्रधान सचिव-विधि परामर्शी नीरज कुमार श्रीवास्तव, महानिरीक्षक (कारा एवं सुधारात्मक सेवाएं) सुदर्शन प्रसाद मंडल और न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। परिषद की यह बैठक राज्य में सुधारात्मक न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

सरायकेला नप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री व गांडेय विधायक से की शिष्टाचार मुलाकात

सरायकेला नप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मुख्यमंत्री व गांडेय विधायक से की शिष्टाचार मुलाकात

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद मनोज चौधरी ने राज्य के मुख्यमंत्री सह हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस भेंट के दौरान उन्होंने सरायकेला के विकास, सांस्कृतिक पहचान एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि मुलाकात अत्यंत सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि वे हर मंच पर सरायकेला की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को उचित सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में उन्होंने सरायकेला की पहचान माने जाने वाले छऊ मुखौटा भेंट किया। साथ ही, सरायकेला के प्रसिद्ध लड्डुओं से भरी टोकरी भेंट कर मुख्यमंत्री को अपने हाथों से लड्डू खिलाए। उन्होंने श्याम रंग का दुपट्टा ओढ़ाकर तथा मोर पंख भेंट कर मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया।

Book your slot today : +91 7250214782

मुलाकात के दौरान अध्यक्ष ने सिविल कोर्ट, सरायकेला भवन के प्रस्तावित स्थानांतरण से लगभग 40 प्रतिशत स्थानीय परिवारों के समक्ष उत्पन्न हो रहे रोजी-रोटी के संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस संबंध में आदेश को निरस्त करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इसके अतिरिक्त, चैत्र पर्व को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने तथा इसके लिए आवंटन राशि में बढ़ोतरी की मांग को लेकर भी मुख्यमंत्री को पत्र दिया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सरायकेला के समग्र विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस शिष्टाचार भेंट में झामुमो जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहती, नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, अमलेश सिन्हा, वरिष्ठ कलाकार ब्रजेंद्र पटनायक, तपन पटनायक, सुदीप कवि, सुमित महापात्र, उमेश भोल, सौरभ साहू, ललित चौधरी, शुभम चौधरी, अभिषेक चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खरसावां में होली को लेकर आमदा ओपी क्षेत्र में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

खरसावां में होली को लेकर आमदा ओपी क्षेत्र में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

खरसावां: होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सरायकेला-खरसावां जिला के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर खरसावां स्थित आमदा ओपी क्षेत्र में शुक्रवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

फ्लैग मार्च का नेतृत्व आमदा ओपी प्रभारी रामरखन पासवान ने किया। यह मार्च आमदा पुराना बाजार, आमदा नया बाजार तथा मेन रोड जयगुरू चौक सहित क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा।

Book your slot today : +91 7250214782

मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से होली के अवसर पर शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्ती और निगरानी जारी रहेगी, ताकि सभी लोग होली का पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मना सकें।

होली के दिन सदर अस्पताल, चाईबासा में उपलब्ध रहेंगे नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक

होली के दिन सदर अस्पताल, चाईबासा में उपलब्ध रहेंगे नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक

चाईबासा: रंगोत्सव होली के अवसर पर आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल, चाईबासा के आपातकालीन कक्ष में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह निर्णय प० सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय द्वारा की गई मांग के बाद लिया गया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

त्रिशानु राय ने गुरुवार को असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, प० सिंहभूम को पत्र लिखकर होली के दिन नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की मांग की थी। अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया था कि होली के दिन अधिकांश निजी नेत्र चिकित्सालय बंद रहते हैं। रंगों के त्योहार के दौरान यदि किसी के आंखों में रंग चला जाता है, तो तत्काल उपचार की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में नेत्र विशेषज्ञ की अनुपलब्धता के कारण लोगों को अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने विशेष रूप से 4 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल, चाईबासा में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति जनहित में सुनिश्चित करने की मांग की थी, ताकि आपात स्थिति में स्थानीय स्तर पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

त्रिशानु राय की मांग पर संज्ञान लेते हुए असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, प० सिंहभूम ने सोमवार को पत्र जारी कर होली के दिन सदर अस्पताल, चाईबासा के आपातकालीन कक्ष में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक एवं नेत्र सहायक की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, होली के दिन सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक आपातकालीन कक्ष में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सेलिन सोसन टोपनो एवं डॉ. मनोज कुमार मुंडा तथा नेत्र सहायक कविता महतो और रमन कुमार उपस्थित रहेंगे।
इस संबंध में जारी पत्र की प्रतिलिपि जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, उपाधीक्षक सदर अस्पताल चाईबासा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा त्रिशानु राय को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

रांची में मुख्यमंत्री से मिले चाईबासा नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश, विकास को लेकर मिला मार्गदर्शन

रांची में मुख्यमंत्री से मिले चाईबासा नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश, विकास को लेकर मिला मार्गदर्शन

रांची | चाईबासा नगर परिषद् के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री नितिन प्रकाश ने राज्य के माननीय मुख्यमंत्री Hemant Soren से रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर गांडेय विधायक Kalpana Murmu Soren भी मौजूद रहीं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मुलाकात के दौरान श्री नितिन प्रकाश ने चाईबासा नगर के विकास से संबंधित विषयों पर मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें नगर के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया और जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।
ज्ञात हो कि नगर परिषद् अध्यक्ष निर्वाचित होने के उपरांत श्री नितिन प्रकाश झामुमो जिला समिति के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर झामुमो जिला अध्यक्ष श्री सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला उपाध्यक्ष श्री प्रेम मुंडरी, श्री आलोक पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित।

Book your slot today : +91 7250214782
Shri Mata Vaishno Devi University में स्पोर्ट्स कोटा ट्रायल्स 2026 की घोषणा, 2–3 मार्च को होंगे चयन ट्रायल 🏆

Shri Mata Vaishno Devi University में स्पोर्ट्स कोटा ट्रायल्स 2026 की घोषणा, 2–3 मार्च को होंगे चयन ट्रायल 🏆

कटरा (जम्मू एवं कश्मीर)|स्थित श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 के लिए स्पोर्ट्स कोटा ट्रायल्स की आधिकारिक घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय विभिन्न खेलों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा।


ट्रायल्स फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी और हॉकी खेलों के लिए आयोजित किए जाएंगे।


चयनित खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएँ :


निःशुल्क शिक्षा


निःशुल्क छात्रावास


निःशुल्क भोजन


मेडिकल बीमा सुविधा


ट्रायल की तिथि :


• 2 मार्च 2026 – केवल जम्मू एवं कश्मीर के निवासी खिलाड़ियों के लिए
• 3 मार्च 2026 – बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों के लिए


समय: शाम 5 बजे से


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रत्येक खिलाड़ी के साथ एक गार्जियन का आना अनिवार्य है। बिना गार्जियन के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


आवश्यक दस्तावेज:


• जन्म प्रमाण पत्र


• आधार कार्ड


• स्पोर्ट्स प्रमाण पत्र


• शैक्षिक प्रमाण पत्र


विश्वविद्यालय ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि, समय और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया है। यह अवसर उन खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है जो खेल प्रतिभा के आधार पर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।

चक्रधरपुर के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

चक्रधरपुर के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

पश्चिम सिंहभूम | चक्रधरपुर स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (इंग्लिश मीडियम), पंप रोड शत्रुघ्न नगर में सोमवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर अबीर-गुलाल और उत्साह के रंगों से सराबोर रहा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाएँ देकर की। उन्होंने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व वसंत ऋतु का संदेशवाहक है और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद की कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि असुर कुल में जन्म लेने के बावजूद उनकी अटूट भक्ति ने ईश्वर के संदेश को संसार में फैलाया।

Book your slot today : +91 7250214782

उत्सव के दौरान विद्यालय के आचार्य बंधु-भगिनी एवं भैया-बहनों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर और गुलाल उड़ाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर “होली है” के जयघोष से गूंज उठा।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में जयश्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, सौभिक घटक, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी, चांदनी जोंको, जयंती तांती सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

वीर सोरेन के असामयिक निधन पर बाबूलाल मरांडी ने सरायकेला पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीर सोरेन के असामयिक निधन पर बाबूलाल मरांडी ने सरायकेला पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

सरायकेला | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते एवं श्री बाबूलाल सोरेन के सुपुत्र वीर सोरेन के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी आज सरायकेला स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उन्होंने दिवंगत वीर सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Book your slot today : +91 7250214782

अपने फेसबुक पोस्ट में बाबूलाल मरांडी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्राप्त हो।

Book your slot today : +91 7250214782