Blog

सिदाडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, सांसद जोबा माझी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सिदाडीह में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, सांसद जोबा माझी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के सिदाडीह गांव में नव युवक कल्याण समिति द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं झामुमो के केंद्रीय सदस्य गणेश महाली, कृष्णा बास्के सहित अन्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान सांसद व अन्य अतिथियों ने सेमीफाइनल मुकाबला खेलने वाली टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल में हार-जीत दोनों ही सामान्य बात है। जीत मिलने पर अनुशासन बनाए रखना चाहिए और हार की स्थिति में गलतियों से सीख लेकर आगे बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए।

उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन और मेहनत से ही एक अच्छा खिलाड़ी बनता है। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मौके पर रामसिंह हेम्ब्रम, आयोजन समिति के सुकु मुर्मू, सुरु हांसदा, सालखू टुडू, भीम सोरेन सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो. सलीम ने नगर परिषद चाईबासा अध्यक्ष पद के लिए पेश की दावेदारी

कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो. सलीम ने नगर परिषद चाईबासा अध्यक्ष पद के लिए पेश की दावेदारी

चाईबासा : नगर परिषद चाईबासा के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो. सलीम ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने सोमवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नाम प्रेषित आवेदन नगर परिषद चुनाव पर्यवेक्षक त्रिशानु राय को सौंपा।

मो. सलीम ने बताया कि वे कांग्रेस संगठन में विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वे कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए हैं और नगर परिषद क्षेत्र के लोगों से निरंतर संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि चाईबासा शहर के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से वे यह चुनाव लड़ना चाहते हैं।

उनकी प्राथमिकताओं में जल आपूर्ति, सड़क, नाली, बिजली, सफाई, रोजगार तथा जरूरतमंदों के अधिकारों से जुड़े स्थानीय मुद्दे शामिल रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद जंग बहादुर, जिला सचिव जगदीश सुंडी, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय सिंह सुम्बरुई, संतोष सिन्हा, सेवानिवृत्त शिक्षक चुनी लाल हेम्ब्रम, कार्यालय सचिव सुशील दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ऑक्सफोर्ड में प्रो. अल्पा शाह से संभावित मुलाकात पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

ऑक्सफोर्ड में प्रो. अल्पा शाह से संभावित मुलाकात पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

रांची : झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री के 23 जनवरी को ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी यात्रा और वहां प्रोफेसर अल्पा शाह से संभावित मुलाकात को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने इस प्रस्तावित मुलाकात पर कड़ा ऐतराज जताते हुए मुख्यमंत्री और उनके सलाहकारों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि प्रोफेसर अल्पा शाह को उनके लेखन और विचारों के कारण वामपंथी विचारधारा से जुड़ा माना जाता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पा शाह की पुस्तक “Nightmarch: Among India’s Revolutionary Guerrillas” में नक्सलियों के प्रति सहानुभूति दिखाई गई है और उन्हें ‘क्रांतिकारी’ के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
मरांडी ने यह भी दावा किया कि इस विचारधारा से जुड़े लोग कश्मीर को भारत से अलग करने, जनमत संग्रह की वकालत करने, भारतीय सुरक्षा बलों पर आरोप लगाने तथा समाज में विभाजन फैलाने जैसे विचारों का समर्थन करते रहे हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री का ऐसे व्यक्ति से मुलाकात करना कितना उचित है, जिन पर भारत विरोधी विचारधारा को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। मरांडी ने इसे झारखंड की जनता और देश के शहीदों के सम्मान से जुड़ा विषय बताते हुए मुख्यमंत्री से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की।
हालांकि, इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय या राज्य सरकार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के आमने-सामने आने से मची अफरातफरी

राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के आमने-सामने आने से मची अफरातफरी

खरसावां : राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह को अचानक अफरातफरी मच गई, जब एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आमने-सामने खड़ी दिखाई दीं। जानकारी के अनुसार, मुंबई से हावड़ा जा रही गीतांजलि एक्सप्रेस और एक लोकल ट्रेन एक ही लाइन पर आ गई थीं, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और कोई दुर्घटना नहीं हुई।

फिलहाल इस मामले में रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर कैसे आ गईं। आशंका जताई जा रही है कि यह सिग्नल प्रणाली में तकनीकी खराबी या मानवीय चूक के कारण हुआ हो सकता है।

यात्रियों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

गोइलकेरा में कई लोगों का व्हाट्सएप हैक, बचाव के लिए संपर्क करें

गोइलकेरा में कई लोगों का व्हाट्सएप हैक, बचाव के लिए संपर्क करें

गोइलकेरा | गोइलकेरा बाजार क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने बीते दो दिनों में दर्जनों लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिए हैं। हैक किए गए अकाउंट्स से अपराधी पीड़ितों के कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को एपीके (APK) फाइल्स भेज रहे हैं। ये फाइलें बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर भेजी जा रही हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जैसे ही कोई व्यक्ति इन फाइलों को खोलकर अपने मोबाइल में इंस्टॉल करता है, उसका फोन भी हैक हो जाता है। इसके बाद मोबाइल में मौजूद पासवर्ड, बैंक डिटेल्स, ओटीपी, निजी फोटो–वीडियो तक साइबर अपराधियों की पहुंच बन जाती है।

एपीके फाइल्स क्यों हैं खतरनाक?

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, एपीके फाइलें अक्सर मालवेयर से संक्रमित होती हैं। एक बार इंस्टॉल होने के बाद यह मालवेयर:

  • मोबाइल से संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है
  • यूज़र की गतिविधियों पर नज़र रख सकता है
  • फोन को पूरी तरह लॉक कर सकता है
  • रिमोट एक्सेस ट्रोजन (RAT) के ज़रिए हमलावर को फोन का पूरा नियंत्रण दे सकता है

कई मामलों में अपराधी लोकप्रिय बैंकिंग या ऐप्स की नकली एपीके फाइल बनाकर लोगों को धोखे में डालते हैं, जिससे उन्हें असली ऐप समझकर इंस्टॉल कर लिया जाता है।


साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की चेतावनी

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि:

  • व्हाट्सएप या किसी भी मैसेजिंग ऐप पर आई एपीके फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें
  • बैंक या सरकारी संस्था कभी भी व्हाट्सएप पर केवाईसी के लिए फाइल नहीं भेजती
  • केवल Google Play Store से ही ऐप इंस्टॉल करें
  • अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक करने से पहले पुष्टि करें

खुद को कैसे बचाएं? (Solutions)

✔️ मोबाइल में भरोसेमंद Antivirus इंस्टॉल रखें
✔️ WhatsApp में Two-Step Verification ऑन करें
✔️ Unknown Sources से ऐप इंस्टॉल की अनुमति बंद रखें
✔️ किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पासवर्ड बदलें
✔️ बैंक खाते से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें

मोबाइल को हैकिंग और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाएँ – भरोसेमंद Antivirus अपनाएँ

आज के डिजिटल दौर में मोबाइल सिर्फ़ कॉल करने का साधन नहीं रहा, बल्कि बैंक, पहचान और निजी जानकारी का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है। ऐसे में Virus, Fake Apps और Online Fraud आज का सबसे बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। साइबर अपराधी एपीके फाइल, फर्जी ऐप्स और लिंक के ज़रिए मोबाइल को हैक कर रहे हैं।

इन्हीं खतरों से बचाव के लिए मोबाइल में भरोसेमंद Antivirus होना बेहद ज़रूरी है।


🔐 Mobile Antivirus क्यों ज़रूरी है?

एक अच्छा Antivirus आपके मोबाइल को कई स्तरों पर सुरक्षित करता है:

✅ आपके बैंकिंग OTP और पासवर्ड की रक्षा
✅ फर्जी Apps और Malware से सुरक्षा
✅ कैमरा और माइक्रोफोन हैकिंग से बचाव
✅ बच्चों के लिए Safe Browsing सुविधा
✅ मोबाइल को बनाए तेज़, सुरक्षित और स्थिर


⚠️ अगर Antivirus नहीं है तो क्या खतरे हैं?

Antivirus न होने पर मोबाइल गंभीर जोखिम में रहता है:

❌ आपका पैसा चोरी हो सकता है
❌ आपका मोबाइल पूरी तरह हैक हो सकता है
❌ WhatsApp / Facebook अकाउंट हैक हो सकते हैं
❌ Photos, Videos और Contacts लीक हो सकते हैं
❌ Fake Loan Apps और Blackmail का शिकार बन सकते हैं


🛡️ अब समाधान मौजूद है

अब आपका मोबाइल रहेगा 100% सुरक्षित —
Virus, Fake Apps और Online Fraud से पूरी सुरक्षा के साथ।


📞 Antivirus खरीदने के लिए संपर्क करें

📱 7250214782 (WhatsApp Available)
Genuine • Trusted • Easy Installation Support


🏢 ऑफिस विज़िट करें

ipil innovation
Munda Complex, Tambo Chowk, Chaibasa, Near Indian Overseas Bank


🔔 साइबर सुरक्षा संदेश

सावधानी ही सुरक्षा है।
आज Antivirus लगाइए, कल पछतावे से बचिए।

आनंदपुर के बांदुनासा गांव में चर्च संस्कार कार्यक्रम, सांसद जोबा माझी रहीं उपस्थित

आनंदपुर के बांदुनासा गांव में चर्च संस्कार कार्यक्रम, सांसद जोबा माझी रहीं उपस्थित

पश्चिम सिंहभूम : आनंदपुर प्रखंड के बांदुनासा गांव में रविवार को चर्च संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शिरकत की। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा उनका पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने कहा कि ग्रामीणों के बीच आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि परमेश्वर का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, समाज एकता के सूत्र में बंधा रहे और आपसी प्रेम व भाईचारा कायम रहे।

कार्यक्रम के दौरान सांसद जोबा माझी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मौके पर पादरी पुरोहित मनोहर किम्बो, एंजेल कंडुलना, एडेन टोप्पो, प्रसाद चांपिया, शिमोन समद, नेलशन केरकेट्टा, लीलावती चांपिया, गैब्रियल चांपिया, लेबेया प्रमोद बारला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

चैनपुर में स्व. लक्ष्मण गिलुवा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

चैनपुर में स्व. लक्ष्मण गिलुवा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

पश्चिम सिंहभूम : चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम चैनपुर स्थित ट्रेनिंग स्कूल मैदान में स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ अमित गिलुवा द्वारा किया गया।
टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में बोडदा और अयोध्या टीम आमने-सामने हुईं। रोमांचक मुकाबले में अयोध्या टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। उत्कृष्ट खेल के लिए अयोध्या टीम के खिलाड़ी कमलेश नायक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
आयोजन के दौरान आयोजन समिति के संजीव मंडल, सोशोधर गडमाझी, पंकज कुम्भकार, प्रहलाद कुम्भकार, अभिषेक सिंह, शम्भू नायक, संदीप नायक, रत्नाकर नायक, मनीष नायक, आदित्य महान्ति, प्रकाश तांती, साहेब कुम्भकार, ऋतिक नायक, रोबिन नायक एवं सत्यजीत महान्ति सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डायन-प्रथा के विरुद्ध संघर्ष को मिला सम्मान, वीर सिंह देवगम ने पद्मश्री छुटनी महतो को किया सम्मानित

डायन-प्रथा के विरुद्ध संघर्ष को मिला सम्मान, वीर सिंह देवगम ने पद्मश्री छुटनी महतो को किया सम्मानित

चाईबासा : झारखंड जनशक्ति क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं 10 सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र (चाईबासा) के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री वीर सिंह देवगम ने नववर्ष के प्रथम माह में पद्मश्री सम्मान से अलंकृत प्रसिद्ध समाजसेविका श्रीमती छुटनी महतो से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री देवगम ने डायन-हत्या जैसी अमानवीय और जघन्य कुप्रथा के विरुद्ध श्रीमती महतो द्वारा वर्षों से किए जा रहे संघर्ष की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके सतत अभियान से न केवल समाज में जागरूकता बढ़ी है, बल्कि लाखों निर्दोष जिंदगियों को बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रोटरैक्ट क्लब चाईबासा ने 33वीं पदमाबाई रुंगटा अंतर-विद्यालय गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया

रोटरैक्ट क्लब चाईबासा ने 33वीं पदमाबाई रुंगटा अंतर-विद्यालय गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया

चाईबासा : रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा की ओर से आयोजित 33वीं पदमाबाई रुंगटा अंतर-विद्यालय गणित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार, 18 जनवरी को पिल्लई हॉल, चाईबासा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई।
यह समारोह 9 नवंबर 2025 को मंगीलाल रुंगटा +2 उच्च विद्यालय में आयोजित गणित प्रतियोगिता का समापन था। प्रतियोगिता का प्रायोजन एस. आर. रुंगटा ग्रुप द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चाईबासा के सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार और एस. आर. रुंगटा ग्रुप के निदेशक मुकुंद रुंगटा थे। अपने संबोधन में सिद्धांत कुमार ने कहा कि गणित केवल एक विषय नहीं, बल्कि जीवन और करियर में तार्किक सोच, समस्या समाधान और निर्णय क्षमता को विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने इस तरह की प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उपयोगी बताते हुए रोटरैक्ट क्लब के प्रयासों की सराहना की।
प्रतियोगिता में जिला टॉपर प्रथम स्थान चितेश सरकार (कक्षा 10, जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल) रहे। उन्हें 6,000 रुपये, ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान हर्ष कुमार यादव (कक्षा 7, एसजे डीएवी पब्लिक स्कूल) और तृतीय स्थान राहुल साहू (कक्षा 10, सेंट विवेका इंग्लिश मीडियम स्कूल) के नाम रहा।
कक्षा 7 से 10 तक के ओवरऑल क्लास टॉपर, प्रत्येक विद्यालय के स्कूल टॉपर और कुल 172 विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। चक्रधरपुर स्थित मधुसूदन पब्लिक स्कूल को सर्वाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता, ओपन क्विज और ऑन-द-स्पॉट प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर वीना मुंधरा, अंजू राठौर, अनिल शर्मा, मंगीलाल रुंगटा +2 उच्च विद्यालय की प्राचार्या शिल्पा गुप्ता, महिला कॉलेज की अर्पित सुमन टोप्पो, रोटरी अध्यक्ष विकाश दोदराजका सहित कई रोटरी और रोटरैक्ट सदस्य उपस्थित थे। क्लब अध्यक्ष विनय लोधा ने कार्यक्रम की जानकारी दी और कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्षित मुंधड़ा ने की।
रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करता रहा है।

आदित्यपुर में जानलेवा हमला मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद

आदित्यपुर में जानलेवा हमला मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद

सरायकेला-खरसावां : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शर्मा बस्ती निवासी दीपक मिश्रा पर चापड़ और पिस्टल से किए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, दूसरे अभियुक्त की तलाश जारी है।

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सरायकेला समीर सवैया ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को दीपक मिश्रा द्वारा आदित्यपुर थाना में राहुल पंडित एवं सुजीत शर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 17 जनवरी की रात आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के पास से ओल्ड विद्युत नगर निवासी 24 वर्षीय अपराधकर्मी राहुल पंडित को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, एक खोखा तथा एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान राहुल पंडित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वह पूर्व में भी हत्या जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।

एसडीपीओ ने बताया कि अभियुक्त ने स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि पूर्व में दीपक मिश्रा द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी तथा उसकी स्कॉर्पियो वाहन में तोड़फोड़ की गई थी। इसी रंजिश में उसने बदले की भावना से दीपक मिश्रा पर जानलेवा हमला किया।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ आदित्यपुर थाना के पुअनि सुनील कुमार सिंह, पुअनि जयराज कुमार सोनी (अनुसंधानकर्ता), पुअनि सुधांशु कुमार, पुअनि कमल यादव, पुअनि राग कुमार सिंह, आरक्षी 945 राघवेन्द्र कुमार सिंह एवं आरक्षी 913 दीपक कुमार शामिल थे।