maskal.news

2062 Posts
सरायकेला के पर्यटन स्थलों के विकास को मिलेगी रफ्तार, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

सरायकेला के पर्यटन स्थलों के विकास को मिलेगी रफ्तार, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

सरायकेला | समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने तथा स्वीकृत योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में सीतारामपुर डैम, सतनाला डैम, डोबो, राजनगर स्थित श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर, भीमखंडा तथा सरायकेला के श्मशान काली मंदिर सहित जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इनमें बोटिंग सुविधा, कनेक्टिंग एप्रोच रोड, घाट एवं सीढ़ियों का निर्माण एवं विकास, रेलिंग, वॉल पेंटिंग, साइनेज (सूचनात्मक संकेतक), बैठने की व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास संबंधी योजनाएं शामिल रहीं। उपायुक्त ने सभी स्वीकृत योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक के दौरान पर्यटन विभाग की श्रेणी-‘बी’ के अंतर्गत सांस्कृतिक मेला एवं पर्यटन महोत्सव के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस क्रम में खरसावां छऊ महोत्सव एवं जायदा पर्यटन मेला का जिला स्तरीय समिति द्वारा स्थल निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप मूल्यांकन करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।


Contact no :- +91 9337736501

आकर्षणी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक विद्युत व्यवस्था से संबंधित प्रशासनिक स्वीकृति एवं स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को सभी कार्य नियमानुसार एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में निर्मित टेनिस, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट के प्रभावी संचालन और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर विद्यालयों के इच्छुक विद्यार्थियों की नियमित भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रशिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा खेल अधोसंरचना का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

समीक्षा के दौरान जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि जिले में चार नए डे-बोर्डिंग खेल प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना के लिए विभाग को पूर्व में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस पर उपायुक्त ने प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए विभाग से पुनः पत्राचार करने, आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार सहित जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

जेपीएससी कथित अनियमितता: सीआईडी जांच पर सुदेश महतो ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग

जेपीएससी कथित अनियमितता: सीआईडी जांच पर सुदेश महतो ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग

रांची | झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में कथित अनियमितताओं को लेकर सीआईडी द्वारा आयोग कार्यालय और संबंधित अधिकारियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के अधीन कार्य करने वाली जांच एजेंसी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने आने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उनके अनुसार यह कार्रवाई सरकार की जवाबदेही तय करने के बजाय पूरे प्रकरण को नियंत्रित करने का प्रयास प्रतीत होती है।
सुदेश महतो ने कहा कि जेपीएससी की भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने शुरू से ही गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। परीक्षा परिणाम, चयन प्रक्रिया और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में सरकार के अधीनस्थ एजेंसी द्वारा की जा रही जांच युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा सकती।

Contact no :- +91 8553588326

सीबीआई जांच की अनुशंसा करने की मांग
आजसू प्रमुख ने कहा कि यदि राज्य सरकार वास्तव में पारदर्शिता और निष्पक्षता के प्रति गंभीर है, तो उसे बिना किसी देरी के पूरे मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए। उनका कहना है कि स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच होने से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कथित अनियमितताओं के लिए कौन जिम्मेदार है और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Contact no :- +91 9337736501

युवाओं के हित में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सरकार से राजनीतिक छवि बचाने के बजाय युवाओं के विश्वास को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आजसू पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह जेपीएससी अभ्यर्थियों के न्यायपूर्ण संघर्ष के साथ खड़ी है और पारदर्शी, निष्पक्ष तथा जवाबदेह भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए हर लोकतांत्रिक मंच पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, समयबद्ध संगणकीकरण के दिए निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, समयबद्ध संगणकीकरण के दिए निर्देश

सरायकेला | विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) एवं बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 (बीएलए-2) की तृतीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-345, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सरायकेला सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति, गणना प्रपत्रों के संगणकीकरण तथा अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बूथ स्तरीय अधिकारियों एवं बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 से अब तक प्राप्त गणना प्रपत्रों, उनके संगणकीकरण की प्रगति तथा लंबित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि शेष सभी गणना प्रपत्रों का संगणकीकरण शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा प्रत्येक प्रविष्टि का सावधानीपूर्वक सत्यापन करते हुए कार्य को त्रुटिरहित और निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न किया जाए।

Contact no :- +91 9337736501

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाया जाए। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इधर, जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित बूथ स्तरीय अधिकारी एवं बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 की तृतीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला का निरीक्षण संबंधित निर्वाची निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गणना प्रपत्रों के समयबद्ध संगणकीकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य निष्पादन तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, सरायकेला श्री अमित श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

सरायकेला में भाजपा की कोल्हान स्तरीय बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर जोर

सरायकेला में भाजपा की कोल्हान स्तरीय बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर जोर

सरायकेला | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार को सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में कोल्हान प्रमंडल (सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं चक्रधरपुर संगठनात्मक क्षेत्र) के मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा तथा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी ने संयुक्त रूप से की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ स्तर पर निहित होती है। उन्होंने प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने, पन्ना प्रमुखों का गठन सुनिश्चित करने, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रियता, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ प्रबंधन तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा बूथ स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, चक्रधरपुर जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड, सरायकेला जिला अध्यक्ष हरेकृष्णा प्रधान, चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, चाईबासा जिला महामंत्री भूषण पाट पिंगुवा सहित तीनों जिलों के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रवासी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ हुआ।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

झारखंड में टाटा स्टील का ₹10,000 करोड़ निवेश, 2028 तक 2,000 रोजगार सृजन का लक्ष्य

झारखंड में टाटा स्टील का ₹10,000 करोड़ निवेश, 2028 तक 2,000 रोजगार सृजन का लक्ष्य

रांची | झारखंड के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में टाटा स्टील ने बड़ा निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी वर्ष 2028 तक राज्य में लगभग ₹10,000 करोड़ का निवेश करेगी। इस निवेश का उद्देश्य स्टील उत्पादन क्षमता का विस्तार, पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। कंपनी के अनुसार, इस परियोजना से करीब 2,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

ग्रीन स्टील तकनीक पर रहेगा विशेष जोर
प्रस्तावित निवेश का सबसे बड़ा हिस्सा आधुनिक और कम-कार्बन उत्सर्जन वाली स्टील निर्माण तकनीकों के विकास पर खर्च किया जाएगा। कंपनी लगभग ₹7,000 करोड़ की लागत से HIsarna और EASyMelt (Easy Melting) जैसी उन्नत तकनीकों को अपनाने की तैयारी कर रही है। इन तकनीकों के माध्यम से ऊर्जा दक्षता बढ़ाने, कार्बन उत्सर्जन कम करने और स्टील उत्पादन को अधिक टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Contact no :- +91 8553588326

उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए बड़े प्रोजेक्ट
निवेश योजना के तहत टाटा स्टील अपने टिनप्लेट डिवीजन के विस्तार पर ₹2,600 करोड़ खर्च करेगी। इसके अलावा ₹1,500 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक कॉम्बी मिल (Combi Mill) परियोजना विकसित की जाएगी। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कंपनी की कुल स्टील उत्पादन क्षमता 2.73 करोड़ टन प्रति वर्ष से बढ़ाकर 4 करोड़ टन प्रति वर्ष करने का लक्ष्य है।

Contact no :- +91 9337736501

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर
कंपनी का कहना है कि प्रस्तावित परियोजनाओं के माध्यम से लगभग 2,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसके अलावा परिवहन, इंजीनियरिंग, निर्माण, लघु उद्योग और सेवा क्षेत्र में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जमशेदपुर की औद्योगिक पहचान होगी और मजबूत
विशेषज्ञों का मानना है कि यह निवेश केवल उत्पादन क्षमता बढ़ाने तक सीमित नहीं रहेगा। ग्रीन स्टील तकनीक और आधुनिक उत्पादन इकाइयों के विकास से जमशेदपुर देश के प्रमुख पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक शहरों में अपनी पहचान और मजबूत कर सकता है। इससे भविष्य में नए निवेश और सहायक उद्योगों के आने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

Book your slot today : +91 7250214782

झारखंड की अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया आधार
यदि यह निवेश योजना निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी होती है, तो झारखंड को औद्योगिक निवेश, आधुनिक तकनीक, रोजगार सृजन और उत्पादन क्षमता विस्तार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण लाभ मिलने की संभावना है। इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और देश के औद्योगिक मानचित्र पर झारखंड की भूमिका और अधिक प्रभावशाली हो सकती है।

‘चलो संसद’ मार्च पर गरमाई सियासत, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

‘चलो संसद’ मार्च पर गरमाई सियासत, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली | ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पर छात्रों का राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान करना नहीं, बल्कि संसद के मानसून सत्र में व्यवधान उत्पन्न करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी NEET पेपर लीक विवाद को राजनीतिक मुद्दा बनाकर छात्रों को आंदोलन के लिए उकसा रही है।

Contact no :- +91 8553588326

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के हितों की रक्षा करने और उनकी चिंताओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति कर रहा है।

Contact no :- +91 9337736501

उल्लेखनीय है कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को ‘चलो संसद’ मार्च का आयोजन किया गया, जिसके दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। इस घटना के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में बेड की भारी कमी, मरीज जमीन पर इलाज कराने को मजबूर

एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में बेड की भारी कमी, मरीज जमीन पर इलाज कराने को मजबूर

जमशेदपुर | डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर दबाव देखने को मिल रहा है। वायरल फीवर, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के चलते अस्पताल के सभी बेड, स्ट्रेचर, बेंच और कुर्सियां पूरी तरह भर चुकी हैं। स्थिति यह है कि कई मरीजों का इलाज मजबूरी में जमीन पर लिटाकर किया जा रहा है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अस्पताल प्रबंधन ने हाल ही में 18 नए स्ट्रेचर-सह-बेड खरीदे हैं। हालांकि, सोमवार देर रात तक इनका उपयोग शुरू नहीं हो सका। सभी नए स्ट्रेचर-बेड रजिस्ट्रेशन काउंटर के समीप स्थित हॉल में रखे रहे, जबकि इमरजेंसी वार्ड में मरीज बेड के अभाव में जमीन पर उपचार कराने को विवश रहे। जानकारी के अनुसार, इन स्ट्रेचर-बेड का अब तक इमरजेंसी वार्ड में आवंटन नहीं किया गया है, जिसके कारण आवश्यकता होने के बावजूद उनका उपयोग नहीं हो पा रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जब अस्पताल में नए स्ट्रेचर उपलब्ध हैं, तो उन्हें तत्काल इमरजेंसी वार्ड में उपयोग के लिए लगाया जाना चाहिए, ताकि गंभीर मरीजों को राहत मिल सके। इस स्थिति ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और संसाधनों के प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Contact no :- +91 9337736501

ग्रामीण क्षेत्र के 73 वर्षीय मकरी हेंब्रम को शनिवार और रविवार, दोनों दिन जमीन पर लिटाकर रक्त चढ़ाया गया। परिजनों का आरोप है कि रक्त की व्यवस्था भी उन्हें स्वयं करनी पड़ी, जिसमें एक रक्तदान संस्था ने सहयोग किया। मकरी हेंब्रम किडनी, हृदय और गैस संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं तथा उन्हें सांस लेने में भी कठिनाई हो रही थी। परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक पत्रकार की पहल के बाद उन्हें बेड उपलब्ध कराया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसी प्रकार, घाटशिला निवासी असित मानकी को सांप के काटने के बाद प्राथमिक उपचार के पश्चात एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन यहां भी उन्हें तत्काल बेड उपलब्ध नहीं हो सका और इलाज इंतजार के बीच जारी रहा। वहीं, साकची निवासी पूजा सिंह को पैरालिसिस की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया, जिन्हें भी लंबे समय तक बेड मिलने का इंतजार करना पड़ा।

Book your slot today : +91 7250214782

अस्पताल में कई अन्य मरीज भी सुबह से देर रात तक जमीन, स्ट्रेचर और कुर्सियों पर इलाज कराने को मजबूर रहे। मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच उपलब्ध संसाधनों के समय पर उपयोग और अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जमशेदपुर के गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर के गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर | साकची थाना क्षेत्र स्थित लाइफ लाइन अस्पताल के समीप एक गर्ल्स हॉस्टल में 19 वर्षीय छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ निवासी नीलमणि गोराई (19) के रूप में हुई है। वह करीब दो माह पहले कंप्यूटर कोचिंग करने के लिए जमशेदपुर आई थी और उक्त हॉस्टल में रह रही थी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह हॉस्टल की महिला होमगार्ड छात्रा के कमरे का दरवाजा खोलने पहुंची। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया, जहां छात्रा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल साकची थाना पुलिस को दी गई।

Contact no :- +91 8553588326

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Contact no :- +91 9337736501

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन जमशेदपुर पहुंचे। इस घटना के बाद हॉस्टल में रहने वाली अन्य छात्राओं में भी दहशत और शोक का माहौल है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

फिलहाल साकची थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782
प्रोजेक्ट ‘बचपन–भविष्य की राहें’ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 80 आंगनबाड़ी सेविकाएं सम्मानित

प्रोजेक्ट ‘बचपन–भविष्य की राहें’ के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 80 आंगनबाड़ी सेविकाएं सम्मानित

चाईबासा | जिला समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को समाहरणालय सभागार, चाईबासा में प्रोजेक्ट ‘बचपन–भविष्य की राहें’ के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाएं समाज की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा प्रारंभिक बाल शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचता है। उन्होंने सेविकाओं से बच्चों के सर्वांगीण विकास, कुपोषण उन्मूलन तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर सरकारी योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

Contact no :- +91 8553588326

कार्यशाला के दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की प्रगति, केंद्रों में पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता, विद्युतीकरण, पोषण ट्रैकर के प्रमुख संकेतकों तथा समर अभियान की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर लंबित कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में बाल विकास, पोषण एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में बूथ स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) के रूप में अपने-अपने क्षेत्रों में 100 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने वाली सेविकाओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कुल 80 आंगनबाड़ी सेविकाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, समर्पण एवं सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा एवं चक्रधरपुर के कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।

Book your slot today : +91 7250214782

रानी तालाब का नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर

रानी तालाब का नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर

चक्रधरपुर | नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय साव ने मंगलवार को दंदासाई स्थित रानी तालाब का निरीक्षण कर बरसात के दौरान उत्पन्न होने वाली जलजमाव की समस्या का जायजा लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस दौरान वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा, गौतम रवानी, शाहीन तबस्सुम और स्वपन मिस्त्री भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा समस्या के स्थायी समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।

Contact no :- +91 8553588326

जानकारी के अनुसार, बरसात के दिनों में रानी तालाब का जलस्तर बढ़ने पर निकासी नाली में कचरा जमा हो जाने से पानी का बहाव बाधित हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप प्रत्येक वर्ष रानी स्कूल रोड एवं दंदासाई क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। तालाब का दूषित पानी आसपास के इलाकों में फैलने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Contact no :- +91 9337736501

बताया गया कि वार्ड संख्या-5 के पार्षद गौतम रवानी ने हाल ही में इस समस्या से नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को अवगत कराया था। इसके बाद दोनों जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और निकासी नहर का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जेसीबी मशीन के माध्यम से निकासी नहर की जल्द सफाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए शहर के सभी जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि नागरिकों को बरसात के दौरान जलभराव की समस्या का सामना न करना पड़े।

Book your slot today : +91 725021478