maskal.news

1488 Posts
हाथी हमले एवं वन्यजीव क्षति से प्रभावित परिवारों को मिला मुआवजा, विधायक सोनाराम सिंकू ने बांटी सहायता राशि

हाथी हमले एवं वन्यजीव क्षति से प्रभावित परिवारों को मिला मुआवजा, विधायक सोनाराम सिंकू ने बांटी सहायता राशि

आनंदपुर/चाईबासा | वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत पोड़ाहाट वन प्रमंडल, चाईबासा के आनंदपुर वन प्रक्षेत्र में गुरुवार को हाथी हमले एवं वन्यजीवों से हुई क्षति के प्रभावित परिवारों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस दौरान विधायक सोनाराम सिंकू ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करते हुए कहा कि राज्य सरकार मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, ऐसे में प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
ज्ञात हो कि ग्राम बारंगा निवासी स्वर्गीय लखन मुण्डा की हाथी के हमले में दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद विधायक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया था। साथ ही विभागीय अधिकारियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई और शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, ताकि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Book your slot today : +91 7250214782

इसी क्रम में गुरुवार को स्वर्गीय लखन मुण्डा के परिजन गुमिंदा मुण्डा को ₹3,80,000 (तीन लाख अस्सी हजार रुपये) की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। इससे पूर्व उन्हें तत्कालिक सहायता के रूप में ₹20,000 की राशि दी जा चुकी थी।
इसके अलावा ग्राम सिरका के कई प्रभावित परिवारों को भी आर्थिक सहायता दी गई। गुरवारी उरांव को खेत की फसल एवं भंडारित अनाज की क्षति के लिए ₹8,840, चुनानी तिग्गा को ₹7,800, राधी तिग्गा को ₹26,500, गंगाराम बाड़ा को ₹11,700, सोमरी बाड़ा को ₹22,750 तथा निदिया एक्का को ₹16,900 की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं, सोमारी बाड़ा को कच्चे मकान की गंभीर क्षति और एक खस्सी के नुकसान के एवज में ₹1,04,640 की आर्थिक सहायता दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

विधायक सोनाराम सिंकू ने कहा कि वन क्षेत्र से जुड़े गांवों में मानव और वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार और वन विभाग लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की।
कार्यक्रम में पोड़ाहाट वन क्षेत्र के वनरक्षी देशमुख तीयु एवं संतोष मरांडी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

खरसावां मॉडल महाविद्यालय में प्रथम उपाधि वितरण समारोह का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों को मिली डिग्री और मेडल

खरसावां मॉडल महाविद्यालय में प्रथम उपाधि वितरण समारोह का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों को मिली डिग्री और मेडल

खरसावां | खरसावां प्रखंड के बदिराम स्थित सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में गुरुवार को प्रथम “उपाधि वितरण समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डिग्री एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अर्जुन मुंडा, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा तथा डॉ. मीरा मुंडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अर्जुन मुंडा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उपाधि प्राप्त करना जीवन की नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर अर्जित सफलता विद्यार्थियों को भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, आत्मविश्वास और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का आधार भी है। अर्जुन मुंडा ने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्रहित में करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज के युवा ही देश के भविष्य के निर्माता हैं और उनकी प्रतिभा झारखंड सहित पूरे देश को नई दिशा देने की क्षमता रखती है।

Book your slot today : +91 7250214782

महाविद्यालय परिवार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान आने वाले समय में शिक्षा, अनुसंधान और संस्कार का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।
जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा व्यक्ति को बौद्धिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है। वहीं डॉ. मीरा मुंडा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनय कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, उदय प्रताप सिंहदेव, विजय महतो, लखीराम मुंडा, रामनाथ महतो, अखिलेश महतो, दीपक माझी, आलोक दास, प्रदीप सिंहदेव, राहुल दास, मुरली प्रधान, बिषकठ प्रधान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- राज्य का हित मेरे लिए सर्वोपरि

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद सिद्धारमैया की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- राज्य का हित मेरे लिए सर्वोपरि

बेंगलुरु | कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले पर विस्तार से बात की। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। सिद्धारमैया ने कहा कि उनके लिए राज्य का हित सबसे ऊपर है और उनके इस निर्णय के साथ पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धारमैया ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा जाने का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे विनम्रता से टाल दिया। उन्होंने कहा, “मुझे जनता ने पांच साल के लिए चुना है। मैं यहीं रहकर राजनीति करूंगा, सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा और सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई जारी रखूंगा।”

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

हाईकमान के निर्देश के बाद सौंपा इस्तीफा
सिद्धारमैया ने बताया कि हाईकमान के निर्देश के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि राज्यपाल लौटने के बाद मेरे इस्तीफे को स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा है।”
राज्यपाल बेंगलुरु से बाहर
उन्होंने जानकारी दी कि राज्यपाल फिलहाल बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं और देर रात लौटने वाले हैं। सिद्धारमैया ने कहा, “राज्यपाल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वे शहर से बाहर हैं। इसलिए मैंने अपना इस्तीफा उनके सचिव को कार्यालय में सौंप दिया है।”

Book your slot today : +91 7250214782

राज्यहित को बताया सर्वोपरि
सिद्धारमैया ने दोहराया कि उनका निर्णय पूरी तरह राज्य के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के लौटने के बाद इस्तीफा मंजूर हो जाएगा और उन्हें इस प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खरगे का जताया आभार
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारे पास पूर्ण बहुमत है, इसलिए सरकार गठन की संवैधानिक प्रक्रिया पूरी होगी। मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे यह अवसर दिया।”
‘मेरा राजनीतिक जीवन एक ओपन बुक’

Book your slot today : +91 7250214782

अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने कभी पद, पैसा या संपत्ति के पीछे राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा, “मैंने 50 वर्षों तक राजनीति की है। मेरा राजनीतिक जीवन एक ओपन बुक है। मैंने कभी अधिकारियों या पैसे के पीछे नहीं भागा, जनता की सेवा ही मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण रही है।”
सिद्धारमैया के इस्तीफे और उनके बयानों के बाद कर्नाटक की राजनीति में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।

चक्रधरपुर में श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व

चक्रधरपुर में श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया बकरीद का पर्व

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर में गुरुवार को कुर्बानी का पर्व बकरीद श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही शहर की विभिन्न मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां अकीदतमंदों ने विशेष नमाज अदा कर देश, राज्य और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शहर की जामा मस्जिद, लोको मस्जिद, बंगला टॉड़ मस्जिद, दंदासाई नूरानी मस्जिद, मिल्लत कॉलोनी स्थित मस्जिदे बिलाल, पोटका मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बकरीद के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सभी प्रमुख मस्जिदों और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी अवधेश कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए थे।

Book your slot today : +91 7250214782

बकरीद के अवसर पर पूरे शहर में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता तथा भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया।

चाईबासा में ‘प्रोजेक्ट परख: तैयारी उड़ान की’ कार्यशाला आयोजित, शिक्षा सुधार और सामाजिक जागरूकता पर जोर

चाईबासा में ‘प्रोजेक्ट परख: तैयारी उड़ान की’ कार्यशाला आयोजित, शिक्षा सुधार और सामाजिक जागरूकता पर जोर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के टाटा कॉलेज, चाईबासा स्थित बहुउद्देशीय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में “प्रोजेक्ट परख: तैयारी उड़ान की” विषय पर एकदिवसीय बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा “तैयारी उड़ान की” अभियान को प्रभावी रूप से लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेम राज टोप्पो, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार सहित जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्य, टीजीटी-पीजीटी शिक्षक तथा परियोजना से जुड़े पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में शिक्षा के स्तर में सुधार, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को लेकर “प्रोजेक्ट परख – तैयारी उड़ान की” की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पश्चिमी सिंहभूम को शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे हासिल करने के लिए आत्मविश्लेषण, निष्पक्ष कार्यशैली और शिक्षकों की प्रतिबद्धता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत से ही शिक्षा की गुणवत्ता और रैंकिंग में सकारात्मक बदलाव संभव है तथा “सशक्त सिंहभूम” की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना शिक्षकों का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने बच्चों के मन से नकारात्मक सोच दूर कर उनमें आत्मविश्वास विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही विद्यालयों में सकारात्मक और आनंदपूर्ण माहौल तैयार कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की अपील की।
स्कूल संचालन और सामाजिक सुधार को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश
बैठक में विद्यालयों के बेहतर संचालन और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए। स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा प्रत्येक माह की 30 तारीख को सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानपूर्वक विदाई देने का निर्णय लिया गया। उनके पेंशन मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा प्रत्येक माह की 12 तारीख को अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित कर अभिभावकों से संवाद स्थापित करने तथा बच्चों को नियमित शिक्षा और स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की बात कही गई। विद्यार्थियों के शैक्षणिक मूल्यांकन के लिए नियमित टेस्ट और विशेष कार्ययोजना के तहत पढ़ाई कराने का भी निर्णय लिया गया।
कार्यशाला में स्कूलों में खेल महोत्सव, शैक्षणिक भ्रमण और परिसर को हरा-भरा बनाने जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी। साथ ही प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने तथा बाल विवाह, घरेलू हिंसा और धूम्रपान जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

चाईबासा में स्वदेशी जागरण मंच का एकदिवसीय विचार वर्ग आयोजित, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

चाईबासा में स्वदेशी जागरण मंच का एकदिवसीय विचार वर्ग आयोजित, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

चाईबासा | शुक्रवार को स्वदेशी जागरण मंच की ओर से चाईबासा में एकदिवसीय विचार वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय उपाध्याय तथा विभाग संयोजक राजकुमार शाह शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयोजक रामावतार राम रवि ने की। विचार वर्ग का शुभारंभ सामूहिक गीत और वंदे मातरम् के साथ हुआ।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के दौरान विभाग संयोजक राजकुमार शाह ने संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने बताया कि आगामी 13 एवं 14 जून को गढ़वा में प्रांतीय विचार वर्ग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पश्चिम सिंहभूम जिले से लगभग 25 कार्यकर्ता भाग लेंगे।
विचार वर्ग को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में समाज को पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, ऊर्जा संरक्षण, लघु उद्योगों को बढ़ावा और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे विषयों के प्रति जागरूक करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर अभियान चलाने से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और देश के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

अजय उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से स्वदेशी और विदेशी वस्तुओं की सूची तैयार कर जनजागरण अभियान चलाने तथा लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से स्वदेशी संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में कामेश्वर विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि रोहित मुंडा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वदेशी संकल्प दिलाया।

Book your slot today : +91 7250214782

विचार वर्ग में जेकेएम राजू, प्रताप कटियार महतो, रितेश कुमार, पिंटू, अनूप प्रसाद, श्यामल दास, जयकिशन बिरूली, कुंदन कुमार, राजकिशोर साहू, जीवन प्रजापति, अशोक मोहंती, गौर चंद्रमुखी, अजय झा, संजय कर्मकार, जगदीश निषाद, दिलीप कुमार, रोहित दास और पप्पू राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अवैध बालू परिवहन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

अवैध बालू परिवहन पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्त

चक्रधरपुर | पश्चिमी सिंहभूम जिला खनन कार्यालय ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ गुरुवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई 28 मई 2026 की सुबह करीब 3 बजे खान निरीक्षक देवानंद शर्मा के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के दौरान की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के अनुसार, सोनुआ स्थित वैधमारा रेलवे फाटक के पास बिना वैध दस्तावेजों के बालू परिवहन कर रहे तीन वाहनों को पकड़ा गया। जांच के दौरान सभी वाहनों में बालू लदा हुआ पाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

जब्त किए गए वाहनों में एक स्वराज ट्रैक्टर, एक अशोक लेलैंड वाहन और एक महिंद्रा वाहन शामिल हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक, तीनों वाहनों पर कुल लगभग 120 सीएफटी बालू लदा हुआ था।
खनन विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए सोनुआ थाना को सुपुर्द कर दिया है। मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा तथा दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

राज्यसभा चुनाव रणनीति पर मंथन के लिए 5 जून को झारखंड आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

राज्यसभा चुनाव रणनीति पर मंथन के लिए 5 जून को झारखंड आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

रांची | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 5 जून को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचेंगे। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करना बताया जा रहा है। इसके साथ ही वे प्रदेश नेतृत्व के साथ राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा करेंगे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन 6 जून को पार्टी के मंडल पदाधिकारियों के सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके अलावा वे भाजपा कोर कमिटी की बैठक में हिस्सा लेकर संगठनात्मक कार्यों और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए 18 जून को चुनाव होना है। इन चुनावों में भाजपा ने पर्याप्त संख्याबल नहीं होने के बावजूद उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी को उम्मीद है कि वह आवश्यक समर्थन जुटाने में सफल रहेगी।
भाजपा ने उम्मीदवार उतारने का लिया निर्णय
झारखंड भाजपा की चुनाव प्रबंध समिति की बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारने पर सहमति बन चुकी है। भाजपा के पास वर्तमान में 21 विधायक हैं और सहयोगी दलों को मिलाकर एनडीए के कुल 24 विधायक हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए प्रथम वरीयता के कम से कम 28 मतों की आवश्यकता होती है।

Book your slot today : +91 7250214782

भाजपा को भरोसा है कि वह चुनाव के दौरान जरूरी आंकड़ा हासिल कर लेगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि सत्तापक्ष के कुछ विधायक ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर मतदान कर सकते हैं। जेडीयू नेता खीरू महतो ने भी कहा है कि सत्तापक्ष में ऐसे विधायक हो सकते हैं जो केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित हों और भविष्य में एनडीए सरकार बनने की संभावना को देखते हुए समर्थन दें।
एनडीए सहयोगियों से भी हो सकता है मंथन
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने दौरे के दौरान एनडीए के सहयोगी दलों—लोजपा (रामविलास), जेडीयू और आजसू पार्टी—के नेताओं के साथ भी बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

भाजपा के फैसले पर झामुमो ने जताई आपत्ति
इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के उम्मीदवार उतारने के फैसले को लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। झामुमो ने आरोप लगाया है कि पर्याप्त संख्याबल नहीं होने के बावजूद भाजपा उम्मीदवार उतारकर संभावित हॉर्स-ट्रेडिंग की स्थिति पैदा कर सकती है।
झामुमो का कहना है कि सत्तापक्ष के विधायकों को भय, दबाव या प्रलोभन के जरिए भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान के लिए प्रभावित किया जा सकता है। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से केंद्रीय जांच एजेंसियों को सतर्क रहने का निर्देश देने की भी मांग की है।
वहीं भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि चुनाव लड़ना उसका संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है तथा किसी भी दल को चुनाव लड़ने से रोका नहीं जा सकता।

आदिवासी अस्तित्व और सांस्कृतिक पहचान पर हाथीसेरेंग में आम सभा, देशाउलि स्थल सौंदर्यकरण का निर्णय

आदिवासी अस्तित्व और सांस्कृतिक पहचान पर हाथीसेरेंग में आम सभा, देशाउलि स्थल सौंदर्यकरण का निर्णय

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेरमा पंचायत के हाथीसेरेंग गांव में आदिवासी अस्तित्व, सांस्कृतिक पहचान और विभिन्न सामाजिक विषयों को लेकर ग्रामीणों की एक आम सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता बाजाय बानरा ने की, जिसमें “देशाऊली फाउंडेशन” के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सभा में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि आगामी 3 जून 2026 को श्रमदान के माध्यम से पवित्र देशाउलि स्थल का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके लिए आसपास के गांवों और फाउंडेशन से जुड़े लोगों से भी श्रमदान में भागीदारी की अपील करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रत्येक परिवार से एक पोयला चावल और 50 रुपये आर्थिक सहयोग देने पर सहमति बनी। साथ ही देशाउलि स्थल पर शिलापट्ट स्थापित करने, स्थल के चारों ओर साल के पौधे लगाने तथा उसके सीमांकन कराने का भी निर्णय लिया गया। महिलाओं के देशाउलि स्थल में प्रवेश को लेकर भी सामूहिक स्तर पर चर्चा और निर्णय लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

सभा के दौरान ग्रामीणों के बीच देशाउलि-जयरा स्थल और अन्य पवित्र स्थलों के धार्मिक एवं सामाजिक महत्व, दिऊरी की भूमिका तथा पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा “देशाऊली फाउंडेशन” द्वारा संचालित सामाजिक कार्यों, कार्यक्रमों, गतिविधियों और वार्षिक उत्सव से संबंधित जानकारियां भी साझा की गईं।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर दिऊरी सेलाय पुरती, मुण्डा घनश्याम बानरा और मुण्डा सहयोगी बाजाय बानरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वहीं फाउंडेशन की ओर से साधु हो’, पंकज बंकिरा, रविंद्र गिलुवा और गोविंद मुंदुईया समेत अन्य सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

चक्रधरपुर: 29 मई को बैधमारा और गोलमुंडा रेलवे फाटक रहेंगे बंद, यातायात होगा प्रभावित

चक्रधरपुर: 29 मई को बैधमारा और गोलमुंडा रेलवे फाटक रहेंगे बंद, यातायात होगा प्रभावित

चक्रधरपुर | दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ) कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार 29 मई 2026 को बैधमारा एवं गोलमुंडा रेलवे फाटक पर मशीन टैम्पिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान दोनों रेलवे फाटकों पर सड़क यातायात प्रभावित रहेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रेलवे विभाग की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि एलसी नंबर-179 (बैधमारा गेट-डाउन लाइन) तथा एलसी नंबर-180 (गोलमुंडा गेट-डाउन लाइन) पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मशीन टैम्पिंग का कार्य किया जाएगा। कार्य के दौरान दोनों लेवल क्रॉसिंग अस्थायी रूप से बंद रहेंगे, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Book your slot today : +91 7250214782

रेल प्रशासन ने संबंधित थाना प्रभारी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग एवं सूचना के व्यापक प्रसार का अनुरोध किया है। साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति से बचाव के लिए संबंधित फाटकों पर आवश्यक स्टाफ एवं प्रतिनिधियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

Book your slot today : +91 7250214782

रेलवे विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।