maskal.news

2057 Posts
पश्चिमी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष विभाग के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 168 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

पश्चिमी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष विभाग के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 168 ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों में कुल 168 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक दवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविरों के दौरान रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन, मलेरिया और सिकल सेल सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविर में चिकित्सकों ने बुखार, खांसी-जुकाम, शरीर दर्द, त्वचा रोग तथा महिलाओं और बच्चों से संबंधित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। इस दौरान डॉ. निशा, डॉ. मैनुद्दीन, डॉ. आशिक, डॉ. धर्मराज, डॉ. कविता और डॉ. अनीश ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Contact no :- +91 8553588326

स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जगन्नाथपुर प्रखंड के बुकासाई, चक्रधरपुर के आराहंगा, सदर चाईबासा के गाड़ीखाना, गोइलकेरा के तोड़ंगसाई, गुदड़ी प्रखंड तथा तांतनगर के कासेया गांव में किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

शिविर के दौरान ग्रामीणों के लिए विशेष योग सत्र भी आयोजित किए गए। इसमें नियमित योग, प्राणायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इसके अलावा मलेरिया के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों से आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, जलजमाव नहीं होने देने, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करने तथा पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने की अपील की गई।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

चिकित्सकों ने बताया कि तेज बुखार, ठंड लगना या कंपकंपी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। साथ ही किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करने और आवश्यकता पड़ने पर ग्राम साहिया या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर

सरायकेला में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर

सरायकेला | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश तथा झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत बुधवार को जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल किए जा सकें तथा अपात्र एवं त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों को हटाया जा सके।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 अगस्त को ईचागढ़, सरायकेला (अनुसूचित जनजाति) तथा खरसावाँ (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन किया गया। तीनों निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों ने प्रकाशन की सूचना जारी करते हुए संबंधित मतदान केंद्रों एवं अधिसूचित स्थानों पर मतदाता सूची उपलब्ध करा दी है, ताकि मतदाता अपने नाम एवं अन्य विवरणों का सत्यापन कर सकें।

Contact no :- +91 8553588326


मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन अथवा अन्य आवश्यक सुधार के लिए 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 3 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।

Contact no :- +91 9337736501

प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 7,67,613 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 3,84,834 पुरुष, 3,81,919 महिला तथा 10 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार पंजीकृत मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है:

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ईचागढ़: 2,56,155
सरायकेला (अनुसूचित जनजाति): 3,02,716
खरसावाँ (अनुसूचित जनजाति): 2,08,742
इसके अतिरिक्त, 1 अप्रैल, 1 जुलाई अथवा 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिक निर्धारित आवेदन प्रपत्र के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने संबंधित मतदान केंद्र पर प्रदर्शित प्रारूप मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम एवं अन्य विवरणों का सत्यापन अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) अथवा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) के समक्ष दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर उसका समय पर निराकरण सुनिश्चित करें।

सरायकेला मुख्यालय में सरकारी नर्सरी का अभाव, पौधों के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर हैं लोग

सरायकेला मुख्यालय में सरकारी नर्सरी का अभाव, पौधों के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर हैं लोग

सरायकेला | जिला मुख्यालय सरायकेला में सरकारी नर्सरी नहीं होने के कारण आम लोगों को पौधे खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ रहा है। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष विभिन्न स्तरों पर पौधारोपण अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन जिला मुख्यालय में सरकारी नर्सरी के अभाव से इन प्रयासों की प्रभावशीलता प्रभावित हो रही है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ वर्ष पहले सरायकेला में सरकारी नर्सरी संचालित होती थी, जहां फलदार, छायादार और सजावटी पौधे आसानी से उपलब्ध हो जाते थे। नर्सरी बंद होने के बाद अब लोगों को पौधों की खरीद के लिए अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसका असर न केवल आम नागरिकों पर पड़ रहा है, बल्कि स्कूलों, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Contact no :- +91 8553588326

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिला मुख्यालय में सरकारी नर्सरी नहीं होने से पौधारोपण अभियानों को भी अपेक्षित गति नहीं मिल पा रही है। उनका मानना है कि यदि वन विभाग द्वारा पुनः सरकारी नर्सरी शुरू की जाए या नई नर्सरी स्थापित की जाए, तो स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी और हरियाली बढ़ाने के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी।

Contact no :- +91 9337736501

नागरिकों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि सरायकेला मुख्यालय में जल्द से जल्द सरकारी नर्सरी की स्थापना अथवा पूर्व की नर्सरी का पुनः संचालन सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि इससे लोगों को सुलभ दरों पर पौधे उपलब्ध होंगे और पर्यावरण संरक्षण तथा पौधारोपण अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाया जा सकेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर अवैध पार्किंग करने वालों पर चलेगा अभियान, डीटीओ शंकराचार्य समाद का सख्त संदेश

राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर अवैध पार्किंग करने वालों पर चलेगा अभियान, डीटीओ शंकराचार्य समाद का सख्त संदेश

सरायकेला | जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग अब पूरी तरह सख्त रुख अपनाने जा रहा है। नवपदस्थापित जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) शंकराचार्य समाद ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों सहित प्रमुख सड़कों के किनारे अवैध रूप से ट्रक, ट्रेलर और अन्य भारी वाहनों की पार्किंग करने वालों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत दोषियों पर जुर्माना सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

डीटीओ ने बताया कि सड़क किनारे खड़े भारी वाहन कई बार गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। विशेषकर रात के समय अथवा कम दृश्यता की स्थिति में ऐसे वाहन राहगीरों एवं अन्य वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा साबित होते हैं। इसी को देखते हुए अब सड़क को पार्किंग स्थल के रूप में उपयोग करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को केवल अधिकृत एवं सुरक्षित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। यदि किसी अपरिहार्य कारणवश सड़क किनारे वाहन रोकना पड़े, तो पार्किंग लाइट अवश्य चालू रखें, ताकि अन्य वाहन चालकों को वाहन की स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

Contact no :- +91 9337736501

शंकराचार्य समाद ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी समान भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में परिवहन विभाग एवं पुलिस संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी।

Book your slot today : +91 7250214782
विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंताओं को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

विकास योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंताओं को दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का क्रमवार अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर एक टीम गठित की जाएगी, जो विभिन्न योजनाओं का भौतिक निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन का विशेष रूप से आकलन किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के पूर्ण होने और नियमानुसार सत्यापन के उपरांत ही भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में अपूर्ण योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अपूर्ण योजनाओं का भौतिक सत्यापन 10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरा कर उसकी प्रतिवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा, उपायुक्त ने उन योजनाओं की भी जानकारी ली, जिनका कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हो सका है। उन्होंने संबंधित विभागों को लंबित योजनाओं का कार्य अविलंब शुरू कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित रहे।

विश्व आदिवासी दिवस-2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सफल आयोजन के निर्देश

विश्व आदिवासी दिवस-2026 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, उपायुक्त ने दिए सफल आयोजन के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आगामी 9 एवं 10 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस (आदिवासी महोत्सव-2026) की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों तथा समन्वयात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस जिले की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में निर्णय लिया गया कि महोत्सव के दौरान जनजातीय कला, संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Contact no :- +91 9337736501

इसके तहत पारंपरिक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियां, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, जिले के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए जाएंगे तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए आवश्यकता अनुसार एलईडी वैन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईटीडीए, अपर उपायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त ने पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों के साथ की समीक्षा बैठक, आवास निर्माण, SIR-2026 और पंचायत भवनों पर दिए अहम निर्देश

उपायुक्त ने पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों के साथ की समीक्षा बैठक, आवास निर्माण, SIR-2026 और पंचायत भवनों पर दिए अहम निर्देश

चाईबासा | जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में बुधवार को सभी पंचायत सचिवों एवं रोजगार सेवकों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकासात्मक एवं जनहितकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रोजेक्ट प्राण के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने और सभी लंबित आवासों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने पंचायत भवनों के सुदृढ़ीकरण एवं मरम्मत कार्य को 15 अगस्त से पूर्व पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जर्जर एवं अनुपयोगी विद्यालय भवनों को नियमानुसार ध्वस्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने पंचायत स्तर पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में दर्ज न हो। इसके लिए घर-घर सत्यापन अभियान तथा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने आवश्यकतानुसार जलापूर्ति के लिए वाटर टैंकरों का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही प्रत्येक पंचायत में अधिक से अधिक पौधरोपण कराने तथा मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लोगों को नियमित रूप से मच्छरदानी के उपयोग के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा विद्यालय परिसरों में आवश्यकता के अनुरूप पेवर ब्लॉक लगाने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, सभी पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

पातरहातु हत्याकांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा बरामद

पातरहातु हत्याकांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा बरामद

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के पातरहातु गांव में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद कर लिया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

पुलिस के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को पातरहातु गांव में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान 53 वर्षीय कुंडिया सिंकु के रूप में हुई। इस संबंध में मृतक की पत्नी मनीती कुई के लिखित आवेदन के आधार पर कुमारडुंगी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Contact no :- +91 8553588326

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में 4 अगस्त 2026 को तीन आरोपियों—मंगल हेम्ब्रम उर्फ मंगल सिंह हेम्ब्रम, कुशनु हेम्ब्रम और गणेश हेम्ब्रम—को गिरफ्तार किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडा भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में विधायक पूर्णिमा साहू दास ने प्रभावित परिवारों को दिलाया न्याय और पुनर्वास का भरोसा

भुइयांडीह अतिक्रमण मामले में विधायक पूर्णिमा साहू दास ने प्रभावित परिवारों को दिलाया न्याय और पुनर्वास का भरोसा

जमशेदपुर | राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में भुइयांडीह स्थित कल्याणनगर एवं इंद्रानगर बस्ती में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू दास ने एक बार फिर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें न्याय एवं सम्मानजनक पुनर्वास का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण आवश्यक हैं, लेकिन इसके साथ गरीब परिवारों के अधिकारों तथा मानवीय संवेदनाओं की भी रक्षा की जानी चाहिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

विधायक ने बताया कि वह 29 जुलाई से इस मामले को लेकर लगातार सक्रिय हैं। उन्होंने सबसे पहले बस्ती पहुंचकर 145 प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उसी दिन उपायुक्त से बातचीत कर बरसात के मौसम को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई स्थगित रखने तथा पुनर्वास की समुचित व्यवस्था होने तक किसी भी परिवार का घर नहीं तोड़ने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने की मांग भी उठाई।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को वह प्रभावित परिवारों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचीं, जहां पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद 4 अगस्त को संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर उपायुक्त न्यायालय (डीसी कोर्ट) में अपील भी दायर की गई।

Contact no :- +91 9337736501

विधायक ने कहा कि इस मुद्दे पर राज्य सरकार के साथ लगातार संवाद जारी है और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए झारखंड हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पूर्णिमा साहू दास ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी परिवार के साथ अन्याय होने से रोकना है। उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए प्रत्येक प्रभावित परिवार के सम्मानजनक पुनर्वास, अधिकारों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का भरोसा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और अंतिम व्यक्ति तक न्याय दिलाने के लिए वह हरसंभव कदम उठाती रहेंगी।

Book your slot today : +91 7250214782
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision-SIR), 2026 के सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्यों के निष्पादन के निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में बताया गया कि 05 अगस्त, 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 05 अगस्त से 04 सितंबर, 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया चलेगी। इस अवधि के दौरान सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा त्रुटियों के निराकरण के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 08 एवं 09 अगस्त तथा 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष दावा-आपत्ति शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जा सकें। साथ ही 05 अगस्त, 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सभी स्तरों पर #NewVoters अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में 15 अगस्त, 2026 को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा तथा 01 अक्टूबर, 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों को प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं, मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर प्रपत्र-8 के माध्यम से आवश्यक संशोधन कराने की अपील भी की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 25 अगस्त से 04 सितंबर, 2026 तक Home-to-Roll Verification अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने, गलत मतदान केंद्रों में दर्ज नामों का स्थानांतरण कराने, अन्य राज्यों में दर्ज पात्र परिवारजनों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराने तथा प्रत्येक घर पर “एक परिवार–एक साथ (Family Together)” स्टीकर चस्पा करने की कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO), बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करना प्राथमिकता है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।