maskal.news

2058 Posts
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision-SIR), 2026 के सफल संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्यों के निष्पादन के निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में बताया गया कि 05 अगस्त, 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 05 अगस्त से 04 सितंबर, 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की प्रक्रिया चलेगी। इस अवधि के दौरान सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा त्रुटियों के निराकरण के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाएगा।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 08 एवं 09 अगस्त तथा 22 एवं 23 अगस्त, 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष दावा-आपत्ति शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जा सकें। साथ ही 05 अगस्त, 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सभी स्तरों पर #NewVoters अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में 15 अगस्त, 2026 को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान प्रारूप मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन किया जाएगा तथा 01 अक्टूबर, 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों को प्रपत्र-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं, मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर प्रपत्र-8 के माध्यम से आवश्यक संशोधन कराने की अपील भी की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 25 अगस्त से 04 सितंबर, 2026 तक Home-to-Roll Verification अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने, गलत मतदान केंद्रों में दर्ज नामों का स्थानांतरण कराने, अन्य राज्यों में दर्ज पात्र परिवारजनों का निर्धारित प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कराने तथा प्रत्येक घर पर “एक परिवार–एक साथ (Family Together)” स्टीकर चस्पा करने की कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO), बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में शुद्ध, त्रुटिरहित एवं समावेशी मतदाता सूची तैयार करना प्राथमिकता है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।
बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, अपर उपायुक्त, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

किशोर स्वास्थ्य जागरूकता को मिलेगी नई दिशा, चाईबासा में साथिया (पीयर एजुकेटर) प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

किशोर स्वास्थ्य जागरूकता को मिलेगी नई दिशा, चाईबासा में साथिया (पीयर एजुकेटर) प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

चाईबासा | कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत जिला स्तरीय साथिया (पीयर एजुकेटर) एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत साथिया (पीयर एजुकेटर) स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित साथिया अपने-अपने क्षेत्रों में किशोर एवं किशोरियों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बाल विवाह, यौन शोषण, बाल तस्करी, नशा मुक्ति, एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जनजागरूकता फैलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने सभी साथिया वॉलिंटियर्स से नियमित रूप से आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) की गोलियों का सेवन करने तथा अन्य किशोर-किशोरियों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिले में जागृति क्लब का गठन किया जा रहा है तथा प्रत्येक माह की 15 और 30 तारीख को “उमंग” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी साथिया वॉलिंटियर्स से इन गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और समुदाय में स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के प्रसार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करने की अपील की।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय सहभागिता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने प्रत्येक माह की 8 और 24 तारीख को आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में साथिया वॉलिंटियर्स को योग प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे स्वयं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ समाज को भी इसके लिए प्रेरित कर सकें। साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना के साथ कार्य करने की अपील की।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले नामित साथिया (पीयर एजुकेटर) वॉलिंटियर्स को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में मंगलवार को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नियमित जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक तथा जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जनता दरबार के दौरान आधार कार्ड निर्गमन, जाति प्रमाण-पत्र, लीज बंदोबस्त, मंईयां सम्मान योजना का लाभ, सेवा पुस्तिका में संशोधन, पारिवारिक सूची में नाम जोड़ने एवं त्रुटि सुधार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), आवास योजनाओं, सड़क निर्माण एवं मरम्मत समेत विभिन्न प्रशासनिक मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की प्रकृति के अनुरूप शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव था, उनका मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच प्रत्यक्ष संवाद का सशक्त माध्यम है, जहां नागरिक बिना किसी मध्यस्थता के अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Book your slot today : +91 7250214782
जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 249 प्रभावितों के लिए ₹66.36 लाख की अनुग्रह सहायता स्वीकृत

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 249 प्रभावितों के लिए ₹66.36 लाख की अनुग्रह सहायता स्वीकृत

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में बुधवार को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राकृतिक एवं स्थानीय आपदाओं से प्रभावित व्यक्तियों को अनुग्रह सहायता उपलब्ध कराने तथा आपदा राहत से संबंधित विभिन्न मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान सड़क दुर्घटना, सर्पदंश, अतिवृष्टि, आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, वज्रपात, पानी में डूबने की घटनाओं के साथ-साथ प्राकृतिक आपदाओं से कच्चे एवं पक्के मकानों, पशु शेड तथा फसलों को हुई क्षति से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर विचार किया गया। संबंधित अंचलों से प्राप्त प्रतिवेदनों एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर समिति ने सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की।

Contact no :- +91 8553588326

समिति ने कुल 249 प्रभावित आश्रितों एवं आवेदकों के लिए ₹66,36,934 (छियासठ लाख छत्तीस हजार नौ सौ चौंतीस रुपये) की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

स्वीकृत मामलों में सड़क दुर्घटना में मृतकों के आश्रित, वज्रपात एवं पानी में डूबने से मृत व्यक्तियों के परिजन, ओलावृष्टि एवं अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों के प्रभावित परिवार तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लाभार्थी शामिल हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में अपर उपायुक्त, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति के सदस्य तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

राइट टू सर्विस एक्ट की समीक्षा बैठक: उपायुक्त ने समयबद्ध प्रमाण-पत्र निर्गत करने और विशेष शिविर लगाने के दिए निर्देश

राइट टू सर्विस एक्ट की समीक्षा बैठक: उपायुक्त ने समयबद्ध प्रमाण-पत्र निर्गत करने और विशेष शिविर लगाने के दिए निर्देश

चाईबासा | समाहरणालय स्थित सभागार में मंगलवार को जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में राइट टू सर्विस (आरटीएस) एक्ट के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जाति, आय, स्थानीय निवासी, दाखिल-खारिज तथा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र सहित सभी प्रकार के प्रमाण-पत्रों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने प्रमाण-पत्रों के त्वरित निष्पादन के लिए सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों से नियमित कार्यक्रम के अनुसार शिविर स्थलों का चयन करने, व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा शिविरों का प्रभावी संचालन करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में आपदा राहत से संबंधित लंबित आवेदनों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में अपर उपायुक्त, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), सभी अंचल अधिकारी (सीओ) तथा संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: सदर अस्पताल चाईबासा में जागरूकता अभियान का शुभारंभ, माताओं को दिया गया स्तनपान का संदेश

विश्व स्तनपान सप्ताह 2026: सदर अस्पताल चाईबासा में जागरूकता अभियान का शुभारंभ, माताओं को दिया गया स्तनपान का संदेश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, चाईबासा में शुक्रवार को विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 (1 से 7 अगस्त) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुझार माझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने जिले में स्तनपान को बढ़ावा देने तथा इसके प्रति व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुझार माझी ने कहा कि नवजात शिशु के स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने से पड़ती है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में प्रसव कराने वाली प्रत्येक माता को स्तनपान से संबंधित गुणवत्तापूर्ण परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी (डीआरसीएचओ) डॉ. मीनू कुमारी ने बताया कि जन्म से छह माह तक शिशु को केवल माँ का दूध ही दिया जाना चाहिए। इसके बाद पूरक आहार शुरू करने के साथ कम से कम दो वर्ष तक स्तनपान जारी रखना चाहिए। इससे शिशु का शारीरिक एवं मानसिक विकास बेहतर होता है और विभिन्न बीमारियों से सुरक्षा भी मिलती है।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डॉ. मीना कालुंडिया ने समाज में प्रचलित भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर बल देते हुए नवजात को जन्म के तुरंत बाद माँ का पहला पीला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोलोस्ट्रम नवजात की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के दौरान नवजात शिशुओं की माताओं को मदर-केयर किट एवं पौष्टिक फल वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें स्तनपान की सही तकनीक, स्वच्छता तथा नवजात शिशु की समुचित देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में सदर अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग पदाधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं धात्री माताएं उपस्थित रहीं।

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर, 120 विद्यार्थियों की हुई जांच

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर, 120 विद्यार्थियों की हुई जांच

सरायकेला | राष्ट्रीय गैर संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित जन-जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सरायकेला में एक दिवसीय मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के 120 छात्र-छात्राओं के मुख एवं दंत स्वास्थ्य की जांच की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविर में दंत विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दांतों एवं मुख की नियमित सफाई, सही तरीके से ब्रश करने, संतुलित आहार अपनाने तथा दंत रोगों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। साथ ही, मुख संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

Contact no :- +91 8553588326

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के अंतर्गत विद्यार्थियों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि गुटखा, खैनी, पान मसाला, बीड़ी और सिगरेट जैसे तंबाकू उत्पाद मुख कैंसर, फेफड़ों के कैंसर, हृदय रोग सहित कई गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों के प्रमुख कारण हैं। विद्यार्थियों से स्वयं तंबाकू से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित जागरूकता सत्र में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक रोगों के सामान्य लक्षण, समय पर पहचान, बचाव और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों से परामर्श लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

शिविर के समापन पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर सदर अस्पताल, सरायकेला के दंत चिकित्सक, दंत स्वास्थ्य विशेषज्ञ, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के परामर्शी, समाजसेवी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

सरायकेला में विशेष प्रमाण-पत्र शिविर, 7 अगस्त तक बनेंगे जाति, आय, निवासी व ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र

सरायकेला में विशेष प्रमाण-पत्र शिविर, 7 अगस्त तक बनेंगे जाति, आय, निवासी व ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र

सरायकेला | राज्य सरकार के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिले में 3 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आम नागरिकों को जाति, आय, स्थानीय निवासी तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जिला प्रशासन के अनुसार निर्धारित अवधि के दौरान सभी अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर विशेष शिविर लगाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक पात्र आवेदकों को समयबद्ध तरीके से प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराए जा सकें। अभियान के दौरान नए प्राप्त आवेदनों के साथ-साथ लंबित आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन कर प्रमाण-पत्र जारी किए जा रहे हैं।

Contact no :- +91 8553588326

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारियों को विशेष शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

Contact no :- +91 9337736501

अभियान के प्रभावी संचालन एवं समन्वय के लिए जिला सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन शिविर समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे तक जारी किए गए प्रमाण-पत्रों की संख्या संबंधी प्रतिवेदन जिला सामान्य शाखा को उपलब्ध कराएं। जिला स्तर पर प्राप्त प्रतिवेदनों का संकलन कर प्रतिदिन राज्य सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग को भेजा जाएगा।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने निकटतम प्रखंड अथवा अंचल कार्यालय में आयोजित विशेष शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत करें और इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं। प्रशासन ने अधिकारियों को अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सफलतापूर्वक संचालित करने के भी निर्देश दिए हैं।

Book your slot today : +91 7250214782
बड़ी बाजार बैग स्नैचिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

बड़ी बाजार बैग स्नैचिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा | शहर के बड़ी बाजार क्षेत्र में एक महिला से बैग छीनकर फरार होने के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को बड़ी बाजार स्थित हिंद चौक, कुम्हार टोली निवासी रितू टोप्पो ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि स्कूटी सवार दो अज्ञात युवकों ने उनका बैग छीन लिया। बैग में मोबाइल फोन, नकद राशि तथा अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था। शिकायत के आधार पर सदर थाना कांड संख्या 74/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

Contact no :- +91 8553588326

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए 3 अगस्त को मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया। इस दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कनकुसी निवासी जितेन्द्र कच्छप उर्फ बच्चा उरांव (24) तथा कुर्सी निवासी पुरुषोत्तम हांसदा उर्फ डाकुवा (23) को गिरफ्तार किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्कूटी (JH 05DT 3466), पीड़िता का रेडमी नोट-8 मोबाइल फोन, लेडीज बैग, पर्स, पावर चश्मा तथा नकद 500 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने सभी बरामद सामानों को जब्त कर लिया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच भी कर रही है।

Book your slot today : +91 7250214782
दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और जनसेवा की मिसाल: त्रिशानु राय

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और जनसेवा की मिसाल: त्रिशानु राय

चाईबासा | कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंगलवार को जारी अपने श्रद्धांजलि संदेश में उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग, जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का अनुपम उदाहरण रहा है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

त्रिशानु राय ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपना पूरा जीवन जल, जंगल, जमीन, आदिवासी-मूलवासी अस्मिता, सामाजिक सम्मान तथा झारखंड की पहचान और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु केवल झारखंड आंदोलन के महानायक ही नहीं थे, बल्कि करोड़ों वंचितों, शोषितों, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और मूलवासियों की आशाओं एवं आकांक्षाओं के सशक्त स्वर भी थे।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने अन्याय, शोषण और असमानता के विरुद्ध आजीवन संघर्ष करते हुए जनहित की राजनीति को नई दिशा दी। उनका सार्वजनिक जीवन इस बात का प्रमाण है कि सच्चा नेतृत्व वही होता है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करे।

Contact no :- +91 9337736501

त्रिशानु राय ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण के ऐतिहासिक आंदोलन में दिशोम गुरु का योगदान सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और अदम्य साहस ने झारखंड की जनभावनाओं को नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने केवल अलग राज्य के निर्माण का सपना नहीं देखा, बल्कि ऐसे झारखंड की परिकल्पना की, जहाँ सामाजिक न्याय, समान अवसर, लोकतांत्रिक अधिकार और विकास की धारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु की राजनीति सत्ता प्राप्ति की नहीं, बल्कि जनविश्वास, संघर्ष और सेवा की राजनीति थी। उन्होंने सदैव संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और सामाजिक समरसता को सर्वोच्च स्थान दिया। उनका सादगीपूर्ण जीवन, जनसंपर्क और संघर्षशील व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

त्रिशानु राय ने कहा कि दिशोम गुरु की प्रथम पुण्यतिथि पर हम सभी का दायित्व है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा जल, जंगल, जमीन, आदिवासी-मूलवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।