पश्चिम सिंहभूम | जमशेदपुर में 26 फरवरी को राष्ट्रपति Droupadi Murmu के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां की हैं। पूरे मार्ग और कार्यक्रम स्थलों को 5 जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है। करीब 4,000 पुलिसकर्मी और 125 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। खुफिया विभाग की विशेष टीम भी लगातार निगरानी कर रही है।

राष्ट्रपति 26 फरवरी को Nagpur से भारतीय वायु सेना के बीबीजे विमान द्वारा Ranchi पहुंचेंगी। वहां से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के जरिए लगभग 45 मिनट में Sonari Airport पहुंचेंगी। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे रांची लौटेंगी और वहां से Jaisalmer के लिए रवाना होंगी।

राष्ट्रपति कदमा मरीन ड्राइव स्थित Shri Jagannath Adhyatmik Evam Sanskritik Dharmarth Kendra Trust के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद बारीडीह स्थित Manipal Tata Medical College में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री Santosh Gangwar, झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren और केंद्रीय मंत्री Dharmendra Pradhan भी उपस्थित रहेंगे।
राष्ट्रपति के कारकेड में 26 वाहन शामिल रहेंगे। कारकेड की सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग को सौंपी गई है। पूरे रूट पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार है :
रांची से सोनारी एयरपोर्ट आगमन – 12:00 बजे
सोनारी से प्रस्थान – 12:10 बजे
कदमा कार्यक्रम स्थल आगमन – 12:20 बजे
कदमा से प्रस्थान – 2:30 बजे
टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज आगमन – 2:50 बजे
वहां से प्रस्थान – 3:20 बजे
सोनारी एयरपोर्ट आगमन – 3:40 बजे
रांची के लिए प्रस्थान – 3:50 बजे
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्ग और समय का पालन करें तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

