कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह उपमंडल में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भद्रवाह–चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गया और लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
इस दुर्घटना में 10 जवान बलिदान हो गए, जबकि 7 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, बुलेटप्रूफ वाहन में कुल 17 जवान सवार थे, जो एक ऊंची सैन्य पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चालक के नियंत्रण खो देने से यह हादसा हुआ।
घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन और सेना द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।
डोडा में दर्दनाक हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान बलिदान, 7 घायल

