#कराईकेलाPHC #स्वास्थ्यसुविधा #डॉक्टरनियुक्ति #फार्मासिस्टनियुक्ति #बंदगांव #पश्चिमीसिंहभूम #maskalnews

कराईकेला PHC में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की नियुक्ति की मांग, मुखिया ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

कराईकेला PHC में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की नियुक्ति की मांग, मुखिया ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

बंदगांव | लांड़ुपादा पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने सोमवार को चाईबासा स्थित जिला समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर कराईकेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में चिकित्सकों एवं फार्मासिस्ट की तत्काल नियुक्ति की मांग की।

Contact no :- +91 9241456784

उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में मुखिया ने बताया कि बंदगांव प्रखंड स्थित कराईकेला PHC की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। लगभग 50 हजार की ग्रामीण आबादी इस स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है, लेकिन यहां एक भी नियमित चिकित्सक और फार्मासिस्ट कार्यरत नहीं है। जबकि अस्पताल में चिकित्सकों के दो पद स्वीकृत हैं।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने बताया कि कराईकेला, नकटी, हुडंगदा, भालुपानी, ओटार एवं लांड़ुपादा पंचायत के लोगों को सामान्य चिकित्सा सुविधा के लिए भी 15 से 20 किलोमीटर दूर चक्रधरपुर जाना पड़ता है। वहीं, प्रत्येक माह 45 से 50 प्रसव होने के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपलब्धता के कारण जच्चा-बच्चा की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

मुखिया ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-75 (NH-75) के समीप स्थित इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ऐसे मामलों में समय पर चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलने के कारण कई बार घायलों की जान तक चली जाती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा अस्पताल में पर्याप्त बेड, आवश्यक दवाइयों तथा चहारदीवारी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है।

Book your slot today : +91 7250214782

कुश पूर्ति ने कहा कि जनहित एवं हजारों ग्रामीणों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए कराईकेला PHC में शीघ्र डॉक्टरों और फार्मासिस्ट की नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Book your slot today : +91 7250214782