राज्य

बागबेड़ा में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, सभी गंभीर; चालक फरार

बागबेड़ा में तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, सभी गंभीर; चालक फरार

जमशेदपुर | बागबेड़ा थाना क्षेत्र के डीबी रोड पर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क पर कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद टीवीएस एक्सएल (JH 05 BU 8686) से घर लौट रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित कार (JH 05 EF 9444) ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर मौजूद तीन अन्य लोगों को भी अपनी चपेट में लेती चली गई।

Contact no :- +91 8553588326

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना के तुरंत बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

Contact no :- +91 9337736501

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार चालक नशे की हालत में था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके और चालक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

उपायुक्त ने FCI गोदाम पाताहातु का किया निरीक्षण, खाद्यान्न भंडारण व परिवहन व्यवस्था की समीक्षा

उपायुक्त ने FCI गोदाम पाताहातु का किया निरीक्षण, खाद्यान्न भंडारण व परिवहन व्यवस्था की समीक्षा

चाईबासा | जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने बुधवार को एफसीआई (FCI) गोदाम, पाताहातु का निरीक्षण कर गोदाम के संचालन, खाद्यान्न भंडारण, रखरखाव एवं परिवहन व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण, गुणवत्ता तथा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गोदाम में उपलब्ध गेहूं, चावल सहित अन्य खाद्यान्न के स्टॉक की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अनाज के बोरों का निरीक्षण कर उनके सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से भंडारण की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप खाद्यान्न का भंडारण सुनिश्चित करने और उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने खाद्यान्न के परिवहन तंत्र की भी समीक्षा की। उन्होंने खाद्यान्न के आवागमन, लोडिंग-अनलोडिंग की प्रक्रिया तथा समयबद्ध आपूर्ति व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही गोदाम परिसर में स्थापित धर्मकांटा (वेट ब्रिज) का निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली, माप-तौल की शुद्धता एवं नियमित संचालन की भी जांच की।

Contact no :- +91 9337736501

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के लिए खाद्यान्न का भंडारण एवं परिवहन पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि लाभुकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने गोदाम परिसर की स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों के नियमित संधारण पर भी विशेष बल देते हुए कहा कि खाद्यान्न प्रबंधन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं का प्रभावी एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782
प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान पाताहातु का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश

प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान पाताहातु का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने बुधवार को प्रमंडलीय प्रशिक्षण संस्थान, पाताहातु का निरीक्षण कर संस्थान में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवन के रख-रखाव, प्रशिक्षण कक्षों की स्थिति, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षकों एवं छात्रों के आवासीय प्रबंध, शौचालयों की साफ-सफाई, बेंच-डेस्क की गुणवत्ता, प्रकाश व्यवस्था तथा पूरे परिसर की स्वच्छता का बारीकी से निरीक्षण किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को संस्थान परिसर में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा भवन एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का समुचित रख-रखाव करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने परिसर को अधिक हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त पौधरोपण करने पर बल दिया। साथ ही आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण कक्षों एवं अन्य कमरों का सुदृढ़ीकरण कर उन्हें अधिक सुविधाजनक बनाने के निर्देश भी दिए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्थान में खेलकूद की पर्याप्त सामग्री उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ शारीरिक एवं मानसिक विकास के भी बेहतर अवसर मिल सकें। उन्होंने संस्थान में अध्ययन का अनुकूल वातावरण विकसित करने के लिए पुस्तकालय की स्थापना करने पर भी जोर दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संस्थान में उपलब्ध सभी सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से बेहतर बनाया जाए, ताकि प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के साथ आधुनिक एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत उपायुक्त ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

चाईबासा | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को 52-चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के अद्यतन, गणना प्रपत्रों के संकलन एवं सत्यापन, पात्र मतदाताओं के नामांकन तथा बूथ स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान को पूरी गंभीरता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया।


Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक ही परिवार के सभी पात्र मतदाताओं के नाम यथासंभव एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज किए जाएं।

Contact no :- +91 9337736501

इसके अलावा प्राप्त गणना प्रपत्रों का समयबद्ध सत्यापन, ए.एस.डी.डी. (ASDD) सूची को अंतिम रूप देकर उसका निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने तथा विदेशी नागरिकों से संबंधित प्राप्त सूचनाओं एवं दस्तावेजों का विधिवत परीक्षण कर उन्हें संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रक्रियाओं का उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने आयोजित बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला का भी अवलोकन किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ), बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) तथा संबंधित अधिकारियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से जुड़े सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782
झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना का रास्ता साफ, JFDC और SRFTI के बीच हुआ MoU

झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना का रास्ता साफ, JFDC और SRFTI के बीच हुआ MoU

रांची | झारखंड के रचनात्मक भविष्य को नई दिशा देने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गरिमामयी उपस्थिति में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JFDC) और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के बीच झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समझौता केवल एक संस्थान की स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि झारखंड की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक नई शुरुआत है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल के सकारात्मक परिणाम निकट भविष्य में देखने को मिलेंगे।

Contact no :- +91 8553588326

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. रामदयाल मुंडा की सोच के अनुरूप झारखंड का हर व्यक्ति अपने भीतर एक कलाकार समेटे हुए है। यदि उन्हें सही मंच, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिले तो राज्य की प्रतिभाएं नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने राज्य के कलाकारों, निर्देशकों और युवा रचनाकारों को शुभकामनाएं देते हुए इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि एक समय डॉक्टर और इंजीनियर बनना ही सबसे बड़ा सपना माना जाता था, लेकिन आज हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इसी सोच के साथ यह मंच तैयार किया गया है, ताकि राज्य के युवा अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखार सकें, नई पहचान बना सकें और अनुभवी संस्थानों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ सकें।

Contact no :- +91 9337736501

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक प्रकाश झा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड में हुई और आज वे देश के प्रतिष्ठित फिल्मकारों में गिने जाते हैं। यह झारखंड की प्रतिभा और संभावनाओं का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान राज्य के युवाओं के लिए नए अवसरों और रचनात्मक भविष्य के द्वार खोलेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि झारखंड प्रतिभाओं की धरती है। संथाली फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना राज्य की सांस्कृतिक और रचनात्मक क्षमता का प्रमाण है। यदि प्रतिभाओं को उचित मंच और प्रोत्साहन मिले तो राज्य से कई और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, दिल बेचारा और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी चर्चित फिल्मों की शूटिंग भी झारखंड में हो चुकी है, जो राज्य की फिल्म निर्माण क्षमता को दर्शाती है।

Book your slot today : +91 7250214782

झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रतिभाशाली निर्देशकों, कलाकारों एवं युवा रचनाकारों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान झारखंड की रचनात्मक प्रतिभा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नया मंच प्रदान करेगा तथा राज्य को फिल्म निर्माण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

NEET पेपर लीक के विरोध में 25 जुलाई को चक्रधरपुर में निकलेगी छात्र अधिकार रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

NEET पेपर लीक के विरोध में 25 जुलाई को चक्रधरपुर में निकलेगी छात्र अधिकार रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

चक्रधरपुर | NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर चक्रधरपुर में 25 जुलाई को ‘छात्र अधिकार रैली’ आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को वन विश्रामागार में छात्र एवं युवाओं की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में जानकारी दी गई कि 25 जुलाई (शनिवार) को सुबह 10:30 बजे कारमेल स्कूल चौक से अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कार्यालय तक छात्र अधिकार रैली निकाली जाएगी। रैली के उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगा। आयोजकों के अनुसार, ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी।

Contact no :- +91 8553588326

आयोजकों ने बताया कि रैली में सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों, शिक्षाविदों तथा आम नागरिकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनका कहना है कि रैली का उद्देश्य छात्रों की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाना है।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में अनुप महतो, आमिर, शिव शंकर सामड, गिलमान अनवर, सलुका बोदरा, अजय कुंभकार, अमन मुस्तफा, प्रीतम बांकिरा, तौहिद आलम, सन्नी रॉबर्ट, विजय सुंबरुई, पप्पू, बंटी, हर्ष बाजरा, अंकित होनहागा, संजय साहू, धीरज कटियार, सन्नी खान, नीतीश दोंगो, नदीम मुस्तफा, मिथलेश केराई, डेविड सागर मुंडा, देवेश महतो, अफताब सहित अन्य छात्र एवं युवा उपस्थित थे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस, AI क्लासरूम और बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति छूट को मंजूरी

झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस, AI क्लासरूम और बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति छूट को मंजूरी

रांची | झारखंड मंत्रिपरिषद ने बुधवार को कई महत्वपूर्ण जनहितकारी और विकास संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी दी। विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, उच्च शिक्षा, पंचायती राज, न्यायिक सेवा और शहरी विकास से जुड़े अहम फैसले लिए गए हैं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों को बोर्ड परीक्षा में उपस्थिति में छूट
मंत्रिपरिषद ने सिकल सेल रोग, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, टाइप-1 मधुमेह, अन्य गैर-संक्रामक रोगों (NCDs) से प्रभावित तथा दिव्यांग बच्चों को विद्यालयों की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए आवश्यक 75 प्रतिशत उपस्थिति की बाध्यता में छूट देने हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को मंजूरी दी है।
हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा को मिली मंजूरी
राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों से गंभीर मरीजों को कम समय में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (HEMS) शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए एक सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर की सेवा प्राप्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है।

Contact no :- +91 8553588326

दो नए डिग्री कॉलेज भवनों के निर्माण को स्वीकृति
गिरिडीह जिले के जमुआ में डिग्री महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए ₹38.22 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
रामगढ़ जिले के मांडू विधानसभा क्षेत्र में डिग्री महाविद्यालय निर्माण के लिए ₹40.14 करोड़ स्वीकृत किए गए।
इसके अलावा, डिग्री महाविद्यालय, बरही का नाम बदलकर डिग्री महाविद्यालय, चंदवारा करने की मंजूरी दी गई।
छात्रावास पोषण योजना में संशोधन
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के नियंत्रणाधीन छात्रावासों के निर्माण, संचालन एवं प्रबंधन के लिए लागू झारखंड छात्रावास पोषण योजना-2024 में संशोधन को मंजूरी दी गई। अब छात्रावास संचालन हेतु एनजीओ का चयन उपायुक्त स्तर पर किया जाएगा।

Contact no :- +91 9337736501

पंचायती राज क्षेत्रों के बिल्डिंग बायलॉज में संशोधन
झारखंड के पंचायती राज संस्थाओं के क्षेत्राधिकार में लागू झारखंड बिल्डिंग बायलॉज-2016 में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति प्रदान की।
विश्वविद्यालय शिक्षकों को 7वें वेतनमान का लाभ
राज्य के विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के उन सेवानिवृत्त शिक्षकों और पदाधिकारियों, जिनकी नियुक्ति 1 दिसंबर 2004 से पूर्व हुई थी, को 1 जनवरी 2016 से 7वें पुनरीक्षित वेतनमान (7th CPC) के आधार पर पेंशन एवं पारिवारिक पेंशन का लाभ देने की मंजूरी दी गई।
आदित्यपुर नगर निगम भवन निर्माण को मंजूरी
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के नए म्युनिसिपल भवन निर्माण के लिए ₹39.67 करोड़ के तकनीकी रूप से स्वीकृत प्राक्कलन पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

AI आधारित वर्चुअल क्लासरूम परियोजना को हरी झंडी
मंत्रिपरिषद ने झारखंड ई-शिक्षा कनेक्ट कार्यक्रम के तहत माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अगले पांच वर्षों के लिए AI Powered VirtualClassroom Project को मंजूरी दी। इस परियोजना के अंतर्गत:
2 केंद्रीय स्टूडियो,
5 प्रमंडलीय क्षेत्रीय स्टूडियो (डायट में),
1000 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल शिक्षण व्यवस्था विकसित की जाएगी।
इस योजना पर ₹176.07 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन
झारखंड न्यायिक सेवा (भर्ती) नियमावली, 2004 में संशोधन करते हुए झारखंड न्यायिक सेवा (भर्ती) संशोधन नियमावली, 2026 के गठन को मंजूरी दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

महाधिवक्ता कार्यालय में नए पदों का सृजन
झारखंड उच्च न्यायालय, रांची में महाधिवक्ता कार्यालय को सुदृढ़ करने के लिए निम्न पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई:
2 अतिरिक्त वरीय अपर महाधिवक्ता,
1 अतिरिक्त अपर महाधिवक्ता,
1 अतिरिक्त राजकीय अधिवक्ता,
44 अतिरिक्त सरकारी वकील,
15 लॉ रिसर्च ऑफिसर।
सरकार के अनुसार इन निर्णयों से शिक्षा, स्वास्थ्य, न्यायिक व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी, साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

सरायकेला के पर्यटन स्थलों के विकास को मिलेगी रफ्तार, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

सरायकेला के पर्यटन स्थलों के विकास को मिलेगी रफ्तार, उपायुक्त ने समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

सरायकेला | समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार, आधारभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने तथा स्वीकृत योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में सीतारामपुर डैम, सतनाला डैम, डोबो, राजनगर स्थित श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर, भीमखंडा तथा सरायकेला के श्मशान काली मंदिर सहित जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इनमें बोटिंग सुविधा, कनेक्टिंग एप्रोच रोड, घाट एवं सीढ़ियों का निर्माण एवं विकास, रेलिंग, वॉल पेंटिंग, साइनेज (सूचनात्मक संकेतक), बैठने की व्यवस्था, पार्किंग तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास संबंधी योजनाएं शामिल रहीं। उपायुक्त ने सभी स्वीकृत योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक के दौरान पर्यटन विभाग की श्रेणी-‘बी’ के अंतर्गत सांस्कृतिक मेला एवं पर्यटन महोत्सव के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस क्रम में खरसावां छऊ महोत्सव एवं जायदा पर्यटन मेला का जिला स्तरीय समिति द्वारा स्थल निरीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप मूल्यांकन करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।


Contact no :- +91 9337736501

आकर्षणी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक विद्युत व्यवस्था से संबंधित प्रशासनिक स्वीकृति एवं स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को सभी कार्य नियमानुसार एवं निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में निर्मित टेनिस, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल कोर्ट के प्रभावी संचालन और अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर विद्यालयों के इच्छुक विद्यार्थियों की नियमित भागीदारी सुनिश्चित करने, प्रशिक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा खेल अधोसंरचना का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

समीक्षा के दौरान जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि जिले में चार नए डे-बोर्डिंग खेल प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना के लिए विभाग को पूर्व में प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस पर उपायुक्त ने प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए विभाग से पुनः पत्राचार करने, आवश्यक समन्वय स्थापित करने तथा नियमित अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।
बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर, जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार सहित जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

जेपीएससी कथित अनियमितता: सीआईडी जांच पर सुदेश महतो ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग

जेपीएससी कथित अनियमितता: सीआईडी जांच पर सुदेश महतो ने उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग

रांची | झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में कथित अनियमितताओं को लेकर सीआईडी द्वारा आयोग कार्यालय और संबंधित अधिकारियों के ठिकानों पर की गई छापेमारी पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के अधीन कार्य करने वाली जांच एजेंसी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने आने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उनके अनुसार यह कार्रवाई सरकार की जवाबदेही तय करने के बजाय पूरे प्रकरण को नियंत्रित करने का प्रयास प्रतीत होती है।
सुदेश महतो ने कहा कि जेपीएससी की भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों ने शुरू से ही गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। परीक्षा परिणाम, चयन प्रक्रिया और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में सरकार के अधीनस्थ एजेंसी द्वारा की जा रही जांच युवाओं का विश्वास बहाल करने के लिए पर्याप्त नहीं मानी जा सकती।

Contact no :- +91 8553588326

सीबीआई जांच की अनुशंसा करने की मांग
आजसू प्रमुख ने कहा कि यदि राज्य सरकार वास्तव में पारदर्शिता और निष्पक्षता के प्रति गंभीर है, तो उसे बिना किसी देरी के पूरे मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए। उनका कहना है कि स्वतंत्र एजेंसी द्वारा जांच होने से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कथित अनियमितताओं के लिए कौन जिम्मेदार है और पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Contact no :- +91 9337736501

युवाओं के हित में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सरकार से राजनीतिक छवि बचाने के बजाय युवाओं के विश्वास को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आजसू पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह जेपीएससी अभ्यर्थियों के न्यायपूर्ण संघर्ष के साथ खड़ी है और पारदर्शी, निष्पक्ष तथा जवाबदेह भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए हर लोकतांत्रिक मंच पर अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, समयबद्ध संगणकीकरण के दिए निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदान केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, समयबद्ध संगणकीकरण के दिए निर्देश

सरायकेला | विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) एवं बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 (बीएलए-2) की तृतीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-345, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सरायकेला सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति, गणना प्रपत्रों के संगणकीकरण तथा अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बूथ स्तरीय अधिकारियों एवं बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 से अब तक प्राप्त गणना प्रपत्रों, उनके संगणकीकरण की प्रगति तथा लंबित कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि शेष सभी गणना प्रपत्रों का संगणकीकरण शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा प्रत्येक प्रविष्टि का सावधानीपूर्वक सत्यापन करते हुए कार्य को त्रुटिरहित और निर्धारित समय-सीमा के भीतर संपन्न किया जाए।

Contact no :- +91 9337736501

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र पहुंचाया जाए। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए सभी लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इधर, जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित बूथ स्तरीय अधिकारी एवं बूथ स्तरीय अभिकर्ता-2 की तृतीय बैठक तथा चुनाव पाठशाला का निरीक्षण संबंधित निर्वाची निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी एवं प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गणना प्रपत्रों के समयबद्ध संगणकीकरण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य निष्पादन तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती पारुल सिंह, सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी, सरायकेला श्री अमित श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।