ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ हमला, आंदोलन की चेतावनी

चाईबासा | देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस के प्रवक्ता त्रिशानु राय ने सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए ईंधन मूल्यों में हालिया बढ़ोतरी को आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ करार दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

त्रिशानु राय ने कहा कि पिछले 11 दिनों के भीतर चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि 25 मई से लागू नई दरों के अनुसार देशभर में पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये तथा डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसका असर झारखंड समेत पश्चिम सिंहभूम जिले में भी देखने को मिल रहा है, जहां पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपये और डीजल 100.37 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किश्तों में ईंधन कीमतें बढ़ाकर जनता पर आर्थिक दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि चुनावी अवधि के दौरान कीमतों में स्थिरता बनाए रखी गई, जबकि चुनाव समाप्त होने के बाद लगातार दाम बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे आम लोग महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर चुप नहीं बैठेगी। त्रिशानु राय ने घोषणा की कि जनहित के इस मुद्दे पर कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लिया जाता या उन्हें नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते।

By maskal.news

You May Also Like