बंदगांव | कराईकेला पंचायत परिसर में शनिवार को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2026 को लेकर जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों एवं ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
कार्यक्रम के दौरान बीसीओ प्रशांत एक्का एवं आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अश्विनी होरो ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूखा, बाढ़, प्राकृतिक आपदा एवं कीट प्रकोप जैसी परिस्थितियों में फसल को नुकसान होने पर किसान किस प्रकार बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Contact no :- +91 8553588326
अधिकारियों ने किसानों को योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं बीमा का लाभ प्राप्त करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही किसानों से योजना का लाभ उठाने के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीकरण कराने की अपील की गई।
Contact no :- +91 9337736501
कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य कराईकेला तीरथ जामुदा, बीरू त्रिपाठी, पूर्व मुखिया दुंबी सुरीन, राजेश मंडल, सूरज कालिंदी एवं सदानंद होता समेत बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले में अफीम की खेती, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी और कार्रवाई तेज करने का निर्णय लिया है। इसको लेकर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मादक पदार्थ नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
उपायुक्त ने पूर्व में अफीम की खेती के मामले सामने आए क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संभावित क्षेत्रों की पहचान के लिए अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को नियमित निगरानी करते हुए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
Contact no :- +91 8553588326
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जिले में अफीम की खेती और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं मिलने दिया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई और जमीनी स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। अवैध शराब के खिलाफ नियमित छापेमारी के निर्देश बैठक में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए नियमित जांच एवं छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश उत्पाद अधीक्षक को दिया गया। सड़क किनारे, हाट-बाजार, होटल एवं भोजनालयों में अवैध रूप से शराब बेचने या परोसने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच करने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।
Contact no :- +91 9337736501
पुलिस अधीक्षक मनोज सर्वांगीयारी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने मादक पदार्थों से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इसके अलावा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की पहचान करने तथा सूचना मिलने पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, सघन जांच, छापेमारी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, परियोजना निदेशक उषा मुंडू, आदित्यपुर नगर आयुक्त एजाज अनवर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, सरायकेला एवं चांडिल के अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, उत्पाद अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित समिति के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सरायकेला-खरसावां | झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 के लिए द्वितीय एवं अंतिम विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, नाम-पता सहित अन्य विवरण में संशोधन तथा स्थानांतरण से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने कपाली एवं चांडिल क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर शिविर की व्यवस्थाओं एवं कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कपाली स्थित अलकबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के मतदान केंद्र संख्या 347 से 354 तथा काशीपुर के मतदान केंद्र संख्या 358 से 363 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ एवं उपस्थित नागरिकों से बातचीत कर प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Contact no :- +91 8553588326
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अनमैप्ड मतदाताओं को नियमानुसार नोटिस उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकें। साथ ही, नोटिस वितरण एवं आवेदन प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं बीएलओ को दिया। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने आसपास के पात्र लोगों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें।
Contact no :- +91 9337736501
उन्होंने बताया कि छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 का उपयोग किया जा सकता है, जबकि नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन तथा स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। प्राप्त आवेदनों एवं दस्तावेजों की नियमानुसार जांच और सत्यापन के बाद ही आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। इसके लिए बीएलओ एवं संबंधित कर्मियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया संपन्न करने का निर्देश दिया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
शिविर के दौरान आमजनों को मतदाता सूची से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने नागरिकों से अपने एवं परिवार के सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की स्थिति की जांच करने तथा आवश्यकता होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अपील की।
चाईबासा | झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति की सभापति डॉ. नीरा यादव के पश्चिमी सिंहभूम जिला आगमन पर जिला उपायुक्त श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री अमित रेणु एवं उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
इसके बाद डॉ. नीरा यादव की अध्यक्षता में चाईबासा परिसदन सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति सदस्य श्री सुरेश कुमार बैठा भी उपस्थित रहे।
Contact no :- +91 8553588326
बैठक में आपदा प्रबंधन, पेयजल एवं स्वच्छता, भवन प्रमंडल, लघु सिंचाई, शिक्षा, नियोजन, सामाजिक सुरक्षा, परिवहन, पशुपालन, उद्योग, राजस्व, पथ निर्माण एवं समाज कल्याण सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और क्रियान्वित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के क्रम में समिति ने आपदा प्रबंधन विभाग को मुआवजा भुगतान सहित अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण का कार्य शत-प्रतिशत जल्द पूरा करने को कहा गया।
Contact no :- +91 9337736501
वहीं, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को जिले में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराने तथा शिक्षा विभाग को विद्यालय परिसरों में विद्यार्थियों की सहभागिता से फलदार पौधों का रोपण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। समिति की सभापति ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से विद्यालयों में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सहित अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक में ऊर्जा विभाग से जिले में विद्युत उपलब्धता की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके अलावा राजस्व, उत्पाद, खनन, वाणिज्यकर एवं परिवहन विभागों से निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध राजस्व प्राप्ति की समीक्षा की गई। समिति ने संबंधित विभागों को निर्धारित समयावधि में राजस्व संग्रहण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Book your slot today : +91 7250214782
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान समिति ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं के साथ-साथ एंटीवेनम की पर्याप्त उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समिति की सभापति ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं क्रियान्वित कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पश्चिमी सिंहभूम | भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के मार्गदर्शन में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से जिले में लगातार प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 53-मंझगांव विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त श्री किस्टो कुमार बेसरा के नेतृत्व में हाटगम्हरिया प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
प्रशिक्षण के दौरान मतदाताओं से प्राप्त दावा एवं आपत्तियों के निराकरण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक दावा एवं आपत्ति का निर्धारित प्रक्रिया तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षण किया जाए। दावा-आपत्ति से संबंधित दस्तावेजों की विधिवत जांच करते हुए पात्रता एवं उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आवेदन की जांच, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन, संबंधित मतदाता से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने तथा उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर निर्णय लेने की प्रक्रिया से पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अवगत कराया गया।
Contact no :- +91 8553588326
नो-मैप्ड मतदाताओं की सुनवाई की प्रक्रिया पर भी प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम में नो-मैप्ड मतदाताओं के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने के बाद अपनाई जाने वाली सुनवाई की प्रक्रिया, उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर देने तथा उपलब्ध दस्तावेजों एवं अभिलेखों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Contact no :- +91 9337736501
पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया कि नोटिस एवं सुनवाई की पूरी प्रक्रिया निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संचालित की जाए तथा प्रत्येक स्तर पर उचित अभिलेखों का संधारण सुनिश्चित किया जाए। मतदाता सूची की विश्वसनीयता बनाए रखना प्राथमिकता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त श्री किस्टो कुमार बेसरा ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से दावा-आपत्ति तथा नो-मैप्ड मतदाताओं से जुड़े मामलों के निष्पादन में पूरी गंभीरता बरतने का निर्देश दिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा अपात्र, मृत, स्थानांतरित अथवा डुप्लीकेट प्रविष्टियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करना निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाताओं को पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाए और उन्हें अपने दावे अथवा आपत्ति के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया जाए। साथ ही, किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो और सभी मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष एवं नियमसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
Book your slot today : +91 7250214782
प्रशिक्षण के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दावा-आपत्ति के निराकरण तथा नो-मैप्ड मतदाताओं की सुनवाई से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों की प्रक्रिया संबंधी समझ को मजबूत करना तथा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। मतदाताओं से सूची की जांच करने की अपील जिला प्रशासन ने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपने नाम, विवरण एवं अन्य प्रविष्टियों की जांच करें। किसी प्रकार की त्रुटि अथवा आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति प्रस्तुत करें। पात्र नागरिकों से निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करने की अपील की गई है।
चाईबासा । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता, सम्मान और विकास का लाभ पहुंचे।
Contact no :- +91 9798542970
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी से लेकर लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता है कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें।
Contact no :- +91 8553588326
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने, संविधान की रक्षा करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव संगठन सुनित शर्मा, कांग्रेस पदाधिकारी कैरा बिरुवा, त्रिशानु राय, जम्बी कुदादा, खलिकुर रहमान, जंग बहादुर, बालेमा कुई, मिली बिरुवा, अशोक बारिक, जया सिंकु, प्रीतम बांकिरा, रंजीत यादव, सुनीता सावैयां, शकीला बानो, रजिया खातून, लक्ष्मण हासदा, प्रतीक कुमार, आनंद सिंकु, शिवकर बोयपाई, अविनाश कोड़ाह, यशबीर बिरुवा, चंद्र भूषण बिरुवा, मोटाय सुंडी, लियोनार्ड बोदरा, पूर्ण चन्द्र कायम, बुल्लू दास, अमृत माझी, सुरसेन टोपनो, हरबदन बोदरा, जय किशन सालबुनियां, सुभाष बानरा, नारायण सिंह पुरती, परशुराम पान, सोमा पुरती, बिरसा गोप, जुम्बल सुंडी, प्रताप सिंह सावैयां, गोपाल बोदरा, सुशील दास, विनोद खंडाईत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
रांची | झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को समर्पित दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ 9 अगस्त से रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। महोत्सव के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग वंदना दादेल ने शुक्रवार को आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
निरीक्षण के दौरान उन्होंने महोत्सव स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों और विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएं और कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 9 अगस्त को दोपहर एक बजे मोरहाबादी मैदान में आयोजित इस महोत्सव का रंगारंग उद्घाटन करेंगे।
Contact no :- +91 8553588326
सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों का लिया जायजा अपर मुख्य सचिव ने वीवीआईपी आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में आगंतुकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
Contact no :- +91 9337736501
उन्होंने मुख्य मंच, विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के स्टॉल, पार्किंग क्षेत्र सहित आयोजन स्थल की समस्त व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संबंधित विभागों को महोत्सव शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होगी झारखंड की संस्कृति वंदना दादेल ने कहा कि आदिवासी महोत्सव झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय और गंभीरता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
निरीक्षण के दौरान कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बक्शी, संयुक्त निदेशक आनंद, निदेशक, टीआरआई आलोक एस. कच्छप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और एजेंसी प्रतिनिधि उपस्थित थे। आदिवासी महोत्सव के प्रमुख आकर्षण जेल मोड़ से मोरहाबादी मैदान तक जतरा का आयोजन किया जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
झारखंड के 600 से अधिक कलाकार महोत्सव में हिस्सा लेंगे। मुंडारी, कुड़ुख, संथाली, हो और खड़िया जनजातीय समुदायों के कलाकार प्रमुख रूप से अपनी कला और संस्कृति की प्रस्तुति देंगे। पंचपरगनिया, कुरमाली, नागपुरी और खोरठा भाषाओं में नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव के माध्यम से झारखंड की आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और भाषाई विविधता को व्यापक मंच प्रदान किया जाएगा।
चाईबासा | विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में ‘प्रोजेक्ट जागृति–बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम’ के तहत वृहद रक्तदान अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित रक्तदान शिविरों में कुल 509 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
रक्तदान शिविरों का आयोजन सदर अस्पताल चाईबासा स्थित कुपोषण उपचार केंद्र, अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर, नोआमुंडी, गुआ क्लब तथा कुमारडुंगी, मझगांव, मंझारी और जगन्नाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया। इन शिविरों में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया।
Contact no :- +91 8553588326
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से रक्तदाताओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र, टी-शर्ट सहित अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। प्रशासन ने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।
Contact no :- +91 9337736501
विभिन्न विभागों के पदाधिकारी-कर्मियों ने भी किया रक्तदान रक्तदान अभियान में जिले के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के पदाधिकारी और कर्मियों के अलावा कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जेएसएलपीएस की दीदियां, जल सहिया, जन वितरण प्रणाली के डीलर सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
जिला प्रशासन ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के माध्यम से जिले में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमित रक्तदान की संस्कृति को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
Book your slot today : +91 7250214782
प्रशासन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
चाईबासा | झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में चाईबासा के दुम्बीसाई स्थित अर्जुना हॉल में आयोजित की गई। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई, जिसमें केंद्रीय समिति के सदस्यों, जिला समिति के पदाधिकारियों, प्रखंड एवं नगर इकाइयों के अध्यक्ष-सचिवों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
बैठक में 4 अगस्त 2026 को चाईबासा में आयोजित दिशोम गुरु पद्म भूषण शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि एवं उनकी आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह की विस्तृत समीक्षा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक, अनुशासित और जनभागीदारी की दृष्टि से सफल रहा। हजारों लोग उस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने, जब ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें’ के गगनभेदी नारों के बीच 16.5 फीट ऊंची शिबू सोरेन की विशाल प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया।
Contact no :- +91 8553588326
प्रतिमा अनावरण सह श्रद्धांजलि सभा में जिले के कोने-कोने से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों, मानकी-मुंडाओं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की उपस्थिति ने यह साबित किया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष, त्याग और विचार आज भी झारखंड की जनता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन एवं आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Contact no :- +91 9337736501
निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि बैठक के दौरान झारखंड आंदोलन के अमर सेनानी वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड की पहचान, स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को न्याय, समानता और जनहित के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से झामुमो की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और जनता के हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में जिला सचिव राहुल आदित्य, केंद्रीय सदस्य भुवनेश्वर महतो, मोनिका बोयपाई, निसार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुण्डरी, अशोक दास, संगठन सचिव चन्द्रमोहन बिरुवा, जिला संयुक्त सचिव बन्धना उरांव, हरिलाल करजी, विश्वनाथ बाड़ा, बिरसा कान्डे तियु, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, प्रेम गुप्ता, कश्मीर कान्डेयांग, रमेश बिरुवा, जीतू बारी, कैसर परवेज, सनातन पिंगुवा, लखन हेम्बरोम, ताराकान्त सिजुई, दुर्गा चरण देवगम, आनन्द करोवा, शशिभूषण पिंगुवा, जवाहर बोयपाई, मंगल सिंह तियु, जुन्डिया सिंकु, मंगल तुबिड, राज तुबिड, सुनीता देवगम, जीवनी सिंकु सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज लागुरी, दिनेश कुमार तुम्बलिया, सुखमती बानरा, शीला जामुदा, बसन्ती सुंडी, अभिराम सिंह देवगम, गोवर्धन चौरासिया, नितेश माधव कारवा, शंकर बोबोंगा, शिव सिंकु, सोवोन पुरती, हेमनाथ बोयपाई समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खरसावां | खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद शनिवार को सरायकेला अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश ने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर मामले की जांच की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों, स्टॉक रजिस्टरों और संबंधित अभिलेखों की गहन पड़ताल की। यह जांच जिला उपायुक्त को प्राप्त शिकायत के बाद गठित जांच कमेटी के निर्देश पर की गई।
4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576
एसडीओ अभिनव प्रकाश ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया था कि खरसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 10 लाख रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिभंजा को 5 लाख रुपये तथा सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों को 2-2 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। शिकायत में इन राशियों के उपयोग में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच के लिए जिला उपायुक्त के स्तर से जांच कमेटी गठित की गई है।
Contact no :- +91 8553588326
जांच के दौरान विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की गई। इसमें कुछ स्टॉक रजिस्टरों का उचित तरीके से संधारण नहीं किए जाने की बात सामने आई। इस पर संबंधित कर्मियों को आवश्यक सुधार करने और अभिलेखों को दुरुस्त करने के लिए दो दिनों का समय दिया गया है।
Contact no :- +91 9337736501
एसडीओ ने बताया कि सोमवार को दोबारा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रजिस्टरों एवं अन्य संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी। साथ ही, शिकायतकर्ता को भी नोटिस जारी कर जांच के लिए बुलाया जाएगा।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने कहा कि शिकायत, उपलब्ध दस्तावेजों और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।