खरसावां | खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की प्राथमिकताओं और स्थानीय आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
विधायक दशरथ गागराई ने हाल ही में उनके नेतृत्व में विधानसभा की आवास समिति द्वारा किए गए अध्ययन दौरे की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि 10 मई से 25 मई तक समिति ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर आवास एवं विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं का अध्ययन किया।
Book your slot today : +91 725021478
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान पर भी चर्चा हुई। विधायक ने मुख्यमंत्री से खरसावां विधानसभा क्षेत्र की आवश्यक योजनाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
चाईबासा | झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर- स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर चाईबासा संजय कुमार ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
बैठक में संजय कुमार ने बताया कि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन और अद्यतन बनाने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत राज्य में पिछले गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि इस एसआईआर अभियान की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) होंगे, जो घर-घर जाकर इन्यूमेरेशन फॉर्म वितरित करेंगे तथा उन्हें भरवाकर वापस भी लेंगे। इसके साथ ही प्रत्येक घर के बाहर एक विशेष स्टिकर लगाया जाएगा, जिस पर घर संख्या के साथ संबंधित बीएलओ का नाम और मोबाइल नंबर अंकित रहेगा। निर्वाचन आयोग की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं या नाम जोड़ने जैसी प्रक्रियाओं के लिए अनावश्यक परेशानी से बचाना है, ताकि वे सीधे अपने बीएलओ से संपर्क कर सकें। संजय कुमार ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन आयोग का लक्ष्य हर हाल में एक पारदर्शी, सटीक और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार करना है।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक के दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों से भी सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी दल अपने-अपने मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की नियुक्ति में तेजी लाएं, ताकि एसआईआर अभियान के दौरान बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। साथ ही बीएलए-2 के प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया, जिससे जमीनी स्तर पर कार्य के दौरान किसी प्रकार की भ्रम या कठिनाई की स्थिति उत्पन्न न हो।
बैठक में ड्राफ्ट पब्लिकेशन, अधिसूचना (नोटिफिकेशन) तथा सुनवाई प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में कांग्रेस से त्रिशानु राय, भाजपा से रंजन प्रसाद, बसपा से जेम्स हेम्ब्रम, झामुमो से इकबाल अहमद एवं कैसर परवेज तथा राजद से मो. अलताब उपस्थित रहे।
चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, चाईबासा में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, सदर अस्पताल अधीक्षक, चिकित्सा पदाधिकारी, जीएनएम एवं वार्ड इंचार्ज उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सदर अस्पताल की वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्था, प्रतिनियुक्त एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों, आधारभूत सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित समय पर अस्पताल में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां आने वाले मरीज एवं उनके परिजन बेहतर इलाज और स्वास्थ्य लाभ की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, इसलिए उनके साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति मनोरंजन के लिए अस्पताल नहीं आता, ऐसे में स्वास्थ्यकर्मियों का दायित्व है कि वे मरीजों के प्रति मानवीय और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाएं।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह क्रियाशील बनाए रखने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा मरीजों को अधिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि अस्पताल के किसी भी विभाग में आवश्यक सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल स्थित रक्त कोष (ब्लड बैंक) के निबंधन एवं सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ब्लड बैंक का निबंधन सुनिश्चित कर उसे पूर्ण रूप से संचालित किया जाएगा। साथ ही ब्लड बैंक में अलग काउंटर की व्यवस्था करने तथा अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में अस्पताल में होने वाली विभिन्न जांचों एवं जांच रिपोर्ट वितरण प्रणाली को व्यवस्थित बनाने पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए अलग काउंटर संचालित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर प्रतिदिन सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने, स्वास्थ्य शिविरों की जानकारी अस्पताल परिसर में प्रदर्शित करने तथा मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की स्पष्ट जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए। उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, आपातकालीन बिजली बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा सभी वार्डों एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। परिसर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण अभियान चलाने की भी बात कही गई। बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय सहभागिता से “सशक्त सिंहभूम” की परिकल्पना को साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मानव कल्याण का महत्वपूर्ण आधार हैं और मरीजों को बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
भारतीय फुटबॉलर Divyanshu Singh ने अपने तेजी से उभरते करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें आधिकारिक रूप से अक्टूबर में सिंगापुर में आयोजित होने वाली आगामी Singapore Premier League U22 प्रतियोगिता में Woodland Warriors FC का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया है।
Book your slot today : +91 7250214782
यह प्रतिष्ठित 26 दिवसीय टूर्नामेंट सिंगापुर के प्रमुख फुटबॉल स्टेडियमों — Singapore National Stadium और Jalan Besar ActiveSG Stadium — में आयोजित किया जाएगा। इस लीग में कुल आठ प्रतिस्पर्धी टीमें भाग लेंगी, जिनमें एशिया के कई प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब और मजबूत युवा फुटबॉल अकादमियां शामिल होंगी।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
प्रतियोगिता में सिंगापुर के दिग्गज क्लब Lion City Sailors और Tampines Rovers भी हिस्सा लेंगे। ये क्लब नियमित रूप से AFC Champions League में खेल चुके हैं और एशिया में प्रोफेशनल खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए प्रसिद्ध हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
Woodland Warriors FC के साथ दिव्यांशु का सफर पिछले वर्ष शुरू हुआ था, जब क्लब ने उन्हें ट्रायल के लिए सिंगापुर आमंत्रित किया था। सफल ट्रायल के बाद उन्होंने इंडोनेशिया में आयोजित Garuda International Cup में क्लब का प्रतिनिधित्व किया, जहां उनके प्रदर्शन ने कोचिंग स्टाफ और क्लब प्रबंधन को काफी प्रभावित किया। मैदान पर उनकी निरंतरता, बहुमुखी प्रतिभा और परिपक्व खेल शैली को देखते हुए क्लब ने उन्हें आगामी Singapore Premier League U22 सीजन के लिए अनुबंध की पेशकश की।
इस अनुबंध के साथ Divyanshu Singh सिंगापुर U22 लीग सिस्टम में खेलने वाले चुनिंदा भारतीय फुटबॉलरों में शामिल हो जाएंगे। इस लीग में मुख्य रूप से स्पेन और ब्राजील जैसे फुटबॉल देशों के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलते हैं।
कम उम्र में ही दिव्यांशु अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय अनुभव हासिल कर चुके हैं। वह 5–6 अलग-अलग देशों की शीर्ष डिवीजन लीगों में खेल चुके हैं। इसके अलावा, उन्हें श्रीलंका Champions League सिस्टम में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, जो उनके तेजी से हो रहे विकास और अंतरराष्ट्रीय अनुभव को दर्शाता है।
अपनी मेहनत, आक्रामक खेल शैली और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता के कारण Divyanshu Singh लगातार भारत के उभरते हुए युवा फुटबॉलरों में अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मंच पर अपनी छाप छोड़ना है।
Woodland Warriors FC के लिए उनका चयन उनके फुटबॉल करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है और यह उन भारतीय युवा फुटबॉलरों के लिए प्रेरणा है, जो विदेशों में प्रोफेशनल फुटबॉल खेलने का सपना देखते हैं।
चक्रधरपुर | कराईकेला बर्डी निवासी पूर्व मुखिया, भारतीय जनसंघ के सदस्य, समाजसेवी, सिंहभूम मंडल समाज के अध्यक्ष तथा ओड़िया भाषा एवं संस्कृति के सजग प्रहरी बनमाली मंडल के निधन पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कराईकेला मंडल की ओर से कराईकेला बुनियादी विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनका निधन 25 मई को हो गया था।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बनमाली मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Book your slot today : +91 7250214782
वक्ताओं ने बनमाली मंडल के सामाजिक योगदान, जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा ओड़िया भाषा और संस्कृति के संरक्षण में निभाई गई उनकी सक्रिय भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि बनमाली मंडल का जीवन समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर आदित्य महतो, हीरालाल खनडाईत, सुशांत मंडल, राकेश त्रिपाठी, बिट्टू मिश्रा, ललित ठाकुर, केदार बानरा और नंदलाल बानरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
रांची | झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों के लिए आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 29 मई से 1 जून तक राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बदला मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, यह मौसम परिवर्तन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण हो रहा है। इसके चलते आने वाले दिनों में राज्य में प्री-मॉनसून बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिल सकता है और कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
Book your slot today : +91 7250214782
बीते गुरुवार को भी झारखंड के कई जिलों में तापमान में कमी देखी गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। विभिन्न शहरों का तापमान राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारखंड में कब पहुंचेगा मॉनसून?
Book your slot today : +91 7250214782
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 29 मई से 3 जून के बीच केरल पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं झारखंड में मॉनसून के 14 से 17 जून के बीच पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आकाशीय बिजली तथा तेज हवाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
मंझारी | पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लमझरी गांव में 18 वर्षीय विवाहिता रांदाय सिंकू ने कथित रूप से फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के अधिकांश सदस्य खेत गए हुए थे, जबकि मृतका का पति पेजे बारंगिया काम के सिलसिले में जमशेदपुर जा रहा था। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में मच्छर भगाने की दवा के छिड़काव के लिए पहुंची।
Book your slot today : +91 7250214782
बताया जाता है कि टीम ने घर का दरवाजा खटखटाया और कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मृतका की देवरानी ने भी आवाज लगाई, परंतु कोई जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों को बुलाया गया। दरवाजा खोले जाने पर रांदाय सिंकू का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मृतका का पति भी रास्ते से वापस लौट आया। मामले की जानकारी मिलने पर मंझारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया।
Book your slot today : +91 7250214782
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
चाईबासा | विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गुरुवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विशेषकर प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, प्रस्तावित जिला पदाधिकारियों तथा बीएलए-2 को संबोधित किया गया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर 23 मई 2026 से प्रदर्शित अनमैप्ड मतदाता सूची की अनिवार्य रूप से जांच करें। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने नाम, परिवार के सदस्यों तथा अन्य सभी योग्य मतदाताओं के नामों को ध्यानपूर्वक देखें। यदि किसी योग्य मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची में दर्ज है या किसी प्रकार की त्रुटि है, तो संबंधित बीएलओ से तुरंत संपर्क कर आपत्ति दर्ज कराएं तथा आवश्यक दस्तावेज जमा कर सुधार सुनिश्चित करें।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
उन्होंने जानकारी दी कि 30 और 31 मई 2026 (शनिवार एवं रविवार) को सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपलब्ध रहेंगे। नाम सुधार अथवा आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया का यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Book your slot today : +91 7250214782
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों पर भी चर्चा की गई। त्रिशानु राय ने कहा कि सभी को मिलकर हर योग्य मतदाता के वोट को सुरक्षित करना और लोकतंत्र को मजबूत बनाना होगा। लोकतंत्र की रक्षा और प्रत्येक वोट की सुरक्षा हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।
Book your slot today : +91 7250214782
वर्चुअल बैठक में कांग्रेस प्रदेश सचिव मायधर बेहरा, सकारी दोंगो, दिकु सावैयां, सीताराम गोप, सुखलाल हेम्ब्रम, शैलेश गोप, सुरज मुखी, विजय तिग्गा, मो. तस्लीम अंसारी, जम्बी कुदादा, समीर सुंडी, सुखन राम मुंडा, रंजीत सोय, पूर्णचंद्र कायम और कृष्णा सामड सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नई दिल्ली | नीट-यूजी परीक्षा में पेपर लीक की घटना के बाद सरकार 21 जून को प्रस्तावित री-टेस्ट को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में गंभीर तैयारी कर रही है। इसी क्रम में परीक्षा प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों के उपयोग पर विचार किया जा रहा है।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
सूत्रों के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में इस रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और किसी भी तरह की अनियमितता को रोकने के उपायों पर मंथन किया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
बताया जा रहा है कि वायुसेना के विमानों के इस्तेमाल से प्रश्नपत्रों की सुरक्षित और समयबद्ध ढंग से डिलीवरी सुनिश्चित की जा सकती है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया जाएगा।
आनंदपुर/चाईबासा | वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत पोड़ाहाट वन प्रमंडल, चाईबासा के आनंदपुर वन प्रक्षेत्र में गुरुवार को हाथी हमले एवं वन्यजीवों से हुई क्षति के प्रभावित परिवारों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
इस दौरान विधायक सोनाराम सिंकू ने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करते हुए कहा कि राज्य सरकार मानव-वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, ऐसे में प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ज्ञात हो कि ग्राम बारंगा निवासी स्वर्गीय लखन मुण्डा की हाथी के हमले में दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद विधायक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया था। साथ ही विभागीय अधिकारियों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में त्वरित कार्रवाई और शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, ताकि पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
Book your slot today : +91 7250214782
इसी क्रम में गुरुवार को स्वर्गीय लखन मुण्डा के परिजन गुमिंदा मुण्डा को ₹3,80,000 (तीन लाख अस्सी हजार रुपये) की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। इससे पूर्व उन्हें तत्कालिक सहायता के रूप में ₹20,000 की राशि दी जा चुकी थी। इसके अलावा ग्राम सिरका के कई प्रभावित परिवारों को भी आर्थिक सहायता दी गई। गुरवारी उरांव को खेत की फसल एवं भंडारित अनाज की क्षति के लिए ₹8,840, चुनानी तिग्गा को ₹7,800, राधी तिग्गा को ₹26,500, गंगाराम बाड़ा को ₹11,700, सोमरी बाड़ा को ₹22,750 तथा निदिया एक्का को ₹16,900 की सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं, सोमारी बाड़ा को कच्चे मकान की गंभीर क्षति और एक खस्सी के नुकसान के एवज में ₹1,04,640 की आर्थिक सहायता दी गई।
विधायक सोनाराम सिंकू ने कहा कि वन क्षेत्र से जुड़े गांवों में मानव और वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार और वन विभाग लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की। कार्यक्रम में पोड़ाहाट वन क्षेत्र के वनरक्षी देशमुख तीयु एवं संतोष मरांडी सहित विभाग के अन्य कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।