कोल्हान

लामजारी में चेक डैम निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने ठेकेदार का पुतला दहन

लामजारी में चेक डैम निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने ठेकेदार का पुतला दहन

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के मंझारी प्रखंड अंतर्गत भागाबिला पंचायत के लामजारी गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से निर्माणाधीन चेक डैम के कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इस मामले को लेकर ग्रामीण मुंडा हरदेव बिरुवा की अध्यक्षता में ग्रामसभा की बैठक आयोजित की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा चेक डैम निर्माण कार्य में मनमाने ढंग से बड़े-बड़े बोल्डर पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है, जो स्वीकृत एस्टीमेट के प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। साथ ही डैम निर्माण में लगे मजदूरों को मात्र 300 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दी जा रही है, जो निर्धारित मानकों से कम बताई जा रही है।
मौके पर मौजूद जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि चेक डैम का निर्माण किसानों के हितों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए, न कि ठेकेदारों के लाभ के लिए। उन्होंने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच की मांग भी की।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं जमीन रैयत वीरेन कुम्हार ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि वे अत्यंत गरीब परिवार से हैं और उनकी बची-खुची जमीन भी डैम निर्माण में चली जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदक और विभाग की ओर से जमीन के बदले अब तक कोई मुआवजा नहीं दिया गया है।
ग्रामीणों ने ठेकेदार पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया। इसके विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में ठेकेदार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान राहुल बिरुवा, अरुण बिरुवा, संजय बिरुवा, मोटका बिरुवा, लक्ष्मण बिरुवा, सरदार बिरुवा, मालती देवी, राम बिरुवा, कल्पना देवी, तरंगनी देवी, नंदनी देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

चाईबासा में 15 मार्च को ‘कोल्हान बह रुमुल’ एवं सांस्कृतिक यात्रा का भव्य आयोजन<br>

चाईबासा में 15 मार्च को ‘कोल्हान बह रुमुल’ एवं सांस्कृतिक यात्रा का भव्य आयोजन

चाईबासा: आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने एवं पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से 15 मार्च 2026 को खुटकट्टी मैदान, तांबो (चाईबासा) में पारंपरिक ‘कोल्हान बह रुमुल’ (बह पर्व) एवं सांस्कृतिक यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा।यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होगा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

आयोजन के दौरान हो समाज के पारंपरिक बह (फूल) पर्व के अवसर पर 10 पारंपरिक तालों पर आधारित नृत्य एवं गीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकार अपनी पारंपरिक प्रस्तुति के माध्यम से हो समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

आयोजकों के अनुसार इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति, लोकनृत्य और लोकगीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा उन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा और लोक वाद्ययंत्रों के साथ कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

मुख्य विवरण:
आयोजन तिथि: 15 मार्च 2026
स्थान: खुटकट्टी मैदान, तांबो, चाईबासा
समय: सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक
उद्देश्य: हो समाज के पारंपरिक ‘बह’ (फूल) पर्व का उत्सव मनाना तथा 10 पारंपरिक तालों पर आधारित नृत्य एवं गीतों के माध्यम से आदिवासी संस्कृति को पुनर्जीवित करना।

12 साल बाद परिवार से मिला बिछड़ा बेटा, चाईबासा पुलिस की सराहनीय पहल

12 साल बाद परिवार से मिला बिछड़ा बेटा, चाईबासा पुलिस की सराहनीय पहल

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमित रेणु के निर्देश पर लगभग 12 वर्षों से अपने परिवार से बिछड़े एक बालक को उसके परिजनों से मिलाया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बालक भटकते हुए केरल राज्य पहुंच गया था, जहां उसकी देख-रेख चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC), केरल द्वारा की जा रही थी। पूछताछ के दौरान बालक ने बताया कि उसका घर चाईबासा जिले में एक पहाड़ के पास है। उसने अपने पिता का नाम बोलराम, माता का नाम मनी, भाई का नाम फंटूश तथा दो बहनों के नाम तुरकी और तेरकी बताया।

Book your slot today : +91 7250214782

बालक द्वारा दी गई इस जानकारी के आधार पर चाईबासा पुलिस ने उसकी तस्वीर और विवरण जिले के सभी थानों में भेजा। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी पहचान कराने का प्रयास किया गया। इसके बाद बालक के परिजन सामने आए और आवश्यक सत्यापन कराया गया।
जांच के दौरान बालक की पहचान राजा गोप उर्फ गोमा के रूप में हुई। उसके पिता बोडराम उर्फ बुधराम गोप तथा माता मानी गोप ग्राम हाड़ीमारा, थाना सोनुआ, जिला पश्चिम सिंहभूम के निवासी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे वर्तमान में पश्चिम बंगाल में मजदूरी कर रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके बाद चाईबासा से एक पुलिस टीम केरल भेजी गई। टीम ने 8 मार्च 2026 को CWC, केरल से बालक को अपने संरक्षण में लिया और 10 मार्च 2026 को सोनुआ थाना में उसके परिजनों को विधिवत सुपुर्द कर दिया।
इस सराहनीय पहल को पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता और सक्रिय कार्यशैली का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

जराईकेला में सुरक्षा बलों का जनकल्याण कार्यक्रम, ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण

जराईकेला में सुरक्षा बलों का जनकल्याण कार्यक्रम, ग्रामीणों का हुआ मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण

कोल्हान (पश्चिम सिंहभूम): पश्चिम सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय बुनियादी विद्यालय, जराईकेला में सुरक्षा बलों की F/134 बटालियन द्वारा जनकल्याण एवं ग्रामीणों के साथ विश्वास निर्माण के उद्देश्य से सिविक एक्शन कार्यक्रम (Civic Action Programme) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मकरंडा गांव के टोला परोडीह क्षेत्र में बटालियन के कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंदन कुमार सिंह ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए पढ़ाई के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जवानों और अधिकारियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण साधन है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस कार्यक्रम में डॉक्टर के.के. सिंह, बी.बी. भक्ता, इंस्पेक्टर सतेंद्र, विद्यालय के शिक्षक चंद्रो महतो, ग्राम मुंडा ममता भूमिज, सुफल बेक, अनीता बेक सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनकल्याण और सुरक्षा बलों व ग्रामीणों के बीच आपसी विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मझगांव विधानसभा क्षेत्र में हाथियों के आतंक व विद्युतीकरण की मांग को लेकर बैठक, आंदोलन की चेतावनी

मझगांव विधानसभा क्षेत्र में हाथियों के आतंक व विद्युतीकरण की मांग को लेकर बैठक, आंदोलन की चेतावनी

चाईबासा:  मझगांव विधानसभा क्षेत्र में जंगली हाथियों द्वारा लगातार घरों को नुकसान पहुंचाने और कई गांवों में अब तक बिजली नहीं पहुंचने की समस्या को लेकर मंझारी प्रखंड के बुनमलता गांव में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य सह झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल ने की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि विगत जनवरी माह से अब तक जंगली हाथियों के झुंड ने कई ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, लेकिन प्रभावित परिवारों को अब तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है। इस कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके साथ ही मेरामहोनर पंचायत के पताहातू गांव के टोला संग्रामबासा, नीताबासा, गालाबासा तथा टेंगरा गांव के टोला जोबासाईं में अब तक विद्युतीकरण नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि झारखंड सरकार और वन विभाग के सुस्त रवैये के कारण हाथियों से क्षतिग्रस्त घरों के मुआवजे के लिए सरकार के पास फंड नहीं होने की बात कही जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हाथियों से क्षतिग्रस्त घरों के मुआवजे की मांग को लेकर 24 मार्च 2026 को वन विभाग का घेराव किया जाएगा। वहीं, छूटे हुए गांवों में बिजली पहुंचाने की मांग को लेकर 12 मार्च 2026 को विद्युत विभाग के खप्परसाई कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा।
बैठक में रंजीत बिरुवा, पवन बिरुवा, मनोज गोप, शत्रुघ्न कुंकल, विभूति गोप, सूरज गोप, सूरज हांसदा, रोहित पान, मनीष गोप, दूसरु कुंकल, दुर्गा चरण कुंकल समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

पर्यावरण बचाने के दावे धुएँ में: पेड़ काटकर चल रहे अवैध ईंट भट्टे, जिम्मेदार विभाग मौन – रामहरि पेरियार

पर्यावरण बचाने के दावे धुएँ में: पेड़ काटकर चल रहे अवैध ईंट भट्टे, जिम्मेदार विभाग मौन – रामहरि पेरियार

जगन्नाथपुर: एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि पेरियार ने पश्चिम सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत बालंडिया–हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग पर कालीमटी और हाटगम्हरिया के बीच संचालित एक अवैध ईंट भट्टे के मामले को गंभीर पर्यावरणीय अपराध बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

रामहरि पेरियार ने कहा कि क्षेत्र में खुलेआम अवैध ईंट भट्टा संचालित किया जा रहा है और ईंट पकाने के लिए बड़े पैमाने पर हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर उन्हें भट्टों में जलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मशीनों की मदद से जंगल के बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर भट्टों में झोंक दिया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को भारी क्षति पहुंच रही है।
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक स्थिति है कि एक ओर सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर वृक्षारोपण अभियान चलाने और पर्यावरण संरक्षण के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर उसी व्यवस्था की नाक के नीचे जंगलों की अंधाधुंध कटाई कर अवैध ईंट भट्टों का संचालन किया जा रहा है। यह स्थिति कहीं न कहीं जिम्मेदार विभागों की लापरवाही, उदासीनता या संभावित मिलीभगत की ओर भी इशारा करती है।

Book your slot today : +91 7250214782

रामहरि पेरियार ने कहा कि यदि प्रशासन और संबंधित विभाग वास्तव में सक्रिय होते, तो किसी भी व्यक्ति की इतनी हिम्मत नहीं होती कि खुलेआम पेड़ काटकर अवैध भट्टा संचालित करे। यह केवल पर्यावरण के साथ खिलवाड़ ही नहीं, बल्कि कानून और सरकारी व्यवस्था की खुली अवहेलना भी है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जिला प्रशासन से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टे को तत्काल बंद कराने और पेड़ों की अवैध कटाई में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि किन अधिकारियों की लापरवाही या संरक्षण के कारण इस प्रकार की अवैध गतिविधियां लंबे समय से जारी हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

रामहरि पेरियार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन द्वारा इस गंभीर मामले में शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो एंटी करप्शन ऑफ इंडिया इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाएगा और पर्यावरण संरक्षण तथा जनहित के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को भी बाध्य होगा।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी फाइलों और भाषणों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर भी सख्ती से लागू किया जाना आवश्यक है। जंगल और पर्यावरण किसी एक व्यक्ति की संपत्ति नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमानत हैं, जिन्हें इस तरह नष्ट होने देना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

15 मार्च को चाईबासा में “कोल्हान ब्ह रुमुल” सह सांस्कृतिक यात्रा का भव्य आयोजन

चाईबासा : कोल्हान क्षेत्र के आदिवासी हो समुदाय की सांस्कृतिक धरोहर, परंपराओं और प्रकृति-पूजा को संरक्षित एवं प्रचारित करने के उद्देश्य से कोल्हान ब्ह रुमुल आयोजन समिति द्वारा आगामी 15 मार्च 2026 (रविवार) को खूंटकट्टी मैदान, तांबो (चाईबासा) में “कोल्हान ब्ह रुमुल” सह सांस्कृतिक यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार, 8 मार्च 2026 को प्रकृति व्याख्या केंद्र, खूंटकट्टी मैदान में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सारील देवगम की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दौरान आयोजन समिति के सचिव रेयांस सामड ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य हो समुदाय की पारंपरिक संस्कृति, लोकनृत्य, गीत-संगीत और बहा परब (ब्ह पर्व) की महिमा को पुनर्जीवित करना है। उन्होंने बताया कि प्रकृति को समर्पित ब्ह पर्व के 10 प्रमुख ताड़ों—गेना, गाड़ूवा, चंगुड़िया, दांवडिया, जापे, जादूर, केंमटा, सार, ले और राचा पर आधारित नृत्य एवं गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और विलुप्त होती परंपराओं को संरक्षित करना है।
सांस्कृतिक यात्रा के तहत पारंपरिक धुनों पर आधारित नृत्य-गीत प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक शोभायात्रा, सामूहिक नृत्य, लोक प्रदर्शन तथा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह यात्रा आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर तांबो चौक, गौशाला चौक, टुंगरी पोस्ट ऑफिस चौक, सदर थाना, जैन मार्केट, कोर्ट परिसर और घंटाघर होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंचेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय सारील देवगम ने कोल्हान क्षेत्र के सभी लोगों, विशेषकर हो समाज के बुद्धिजीवियों, सामाजिक अगुवाओं, युवाओं, कलाकारों, लेखकों और विभिन्न संगठनों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाएं।
बैठक में आयोजन समिति के संरक्षक बबलू बानरा, कार्यक्रम प्रबंधक साधु हो, सलाहकार प्रियतम प्रकाश पूरती, कोषाध्यक्ष सत्यजीत सुंडी, सन्नी संदीप देवगम, मधुसूदन बानरा, जगबंधु बानरा, गुरा सिंकू, सुभाष सिंकू, कंचनलता गगराई, बिंग विक्रम सिंह बोदरा, रवि बिरुली, रमेश जेराई, राहुल पूरती, पंकज बंकिरा, डॉ. बबलू सुंडी, आकाश हेंब्रम, इपिल जेराई, प्रधान तामसोय, बासिल हेंब्रम, प्रीतम सीताराम तैसुम, सुमित सिंकू, बेस बिरुली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

सरायकेला समाहरणालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, सांसद जोबा मांझी रहीं मुख्य अतिथि

सरायकेला समाहरणालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, सांसद जोबा मांझी रहीं मुख्य अतिथि

सरायकेला : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को सरायकेला समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद जोबा मांझी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद जोबा मांझी, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, सरायकेला विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सानंद आचार्य, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा निवेदिता राय तथा सेविकाओं द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर सभी सीडीपीओ, महिला प्रवेक्षिका, विभिन्न क्षेत्रों की सेविकाएं तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम में स्वागत संबोधन देते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान भागीदारी के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने जिले में महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, पोषण, सुरक्षा तथा बाल विवाह उन्मूलन से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।
उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने कहा कि यह दिवस पूर्णतः महिलाओं को समर्पित है। राष्ट्र और समाज के निर्माण में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि समान अधिकार और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

सांसद जोबा मांझी ने राज्यवासियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास में महिलाओं के योगदान को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने बाल विवाह की समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जागरूकता के अभाव में कम उम्र में बालिकाओं का विवाह कर दिया जाता है, जिससे वे शिक्षा और अपने अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। साथ ही कम उम्र में विवाह होने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों को समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इसके लिए नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए तथा विभिन्न माध्यमों से बाल विवाह के दुष्परिणामों से संबंधित संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सोनुआ पुलिस को बड़ी सफलता, केरल से संरक्षित बालक को सुरक्षित बरामद किया

सोनुआ पुलिस को बड़ी सफलता, केरल से संरक्षित बालक को सुरक्षित बरामद किया

सोनुआ : सोनुआ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार केरल राज्य से संरक्षित बालक राजा गोप को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई सोनुआ थाना की पुलिस टीम द्वारा की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालक को केरल के कन्नूर (Kannur) जिले से सुरक्षित प्राप्त किया गया है। वर्तमान में बालक पुलिस की निगरानी में पूरी तरह सुरक्षित है।

Book your slot today : +91 7250214782

बताया गया है कि दिनांक 08 मार्च 2026 को सोनुआ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक इन्द्रदेव रजक संरक्षित बालक राजा गोप को अपने साथ लेकर केरल से सोनुआ थाना के लिए प्रस्थान करेंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

सोनुआ पुलिस की इस कार्रवाई से बालक के परिजनों एवं क्षेत्र के लोगों में राहत और खुशी का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालक को सुरक्षित सोनुआ लाने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी तथा उसके बाद उसे परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

सरायकेला: जिले में आपदा प्रबंधन से जुड़े मामलों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत, उप विकास आयुक्त-सह-परियोजना निदेशक आईटीडीए रीना हांसदा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सरायकेला एवं चांडिल) तथा जिले के सभी अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक के दौरान अपर उपायुक्त ने जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना से संबंधित 20, पानी में डूबने से संबंधित 4, अतिवृष्टि से संबंधित 126, अतिवृष्टि से मृत्यु के 3, सर्पदंश से मृत्यु का 1 तथा वज्रपात से मृत्यु के 2 मामलों सहित कई आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनके साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

मामलों पर बिंदुवार चर्चा के बाद उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार निर्धारित अनुग्रह अनुदान राशि मृतकों के आश्रितों एवं प्रभावित परिवारों को प्रदान की जाए। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन से जुड़े लंबित मामलों की आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर सत्यापन के उपरांत जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि प्रभावित परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके।
उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन से संबंधित प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। यदि किसी आवेदन में आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई जाती है, तो संबंधित आवेदकों को सहयोग कर अभिलेखों को पूर्ण कराया जाए, ताकि पात्र एवं पीड़ित परिवारों को अधिकतम एक माह के भीतर सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके साथ ही उन्होंने आपदा प्रबंधन योजनाओं का पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा “आपदा के समय क्या करें और क्या न करें” विषय पर ग्रामीण क्षेत्रों और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के भी निर्देश दिए।