कोल्हान

सारंडा के दीघा विद्यालय में भव्य बाल मेला आयोजित

सारंडा के दीघा विद्यालय में भव्य बाल मेला आयोजित

मनोहरपुर : झारखंड के सारंडा क्षेत्र स्थित मनोहरपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दीघा में एस्पायर संस्था के सहयोग से भव्य बाल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारना, विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाना और शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना था।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बाल मेले में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिसर दिनभर रंग-बिरंगी गतिविधियों से गुलजार रहा। इस दौरान बॉल रेस, गणित रेस, रंगोली प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। गणित रेस में बच्चों ने अपनी तार्किक क्षमता का प्रदर्शन किया, जबकि रंगोली और ड्राइंग प्रतियोगिता में उनकी कलात्मक प्रतिभा देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

शिक्षकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित होते हैं। एस्पायर संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि बाल मेला बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे आगे बढ़ाने का अवसर देता है। शिक्षा को रोचक और आनंदमय बनाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

Book your slot today : +91 7250214782

विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अनिल, विजय, शकुंतला, एसएमसी अध्यक्ष अनिल तोपनो, दीघा उपमुखिया रोलेन तोपनो तथा एस्पायर संस्था के कार्यकर्ता रघुनाथ महतो उपस्थित रहे।

14 वर्षों से लापता झारखंड का बालक केरल में मिला, सोशल मीडिया और टीमवर्क से परिवार का पता चला

14 वर्षों से लापता झारखंड का बालक केरल में मिला, सोशल मीडिया और टीमवर्क से परिवार का पता चला

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले से लगभग 13–14 वर्ष पहले लापता हुआ एक बालक आखिरकार केरल के कन्नूर जिले में सुरक्षित मिला है। उस समय महज 5–6 वर्ष की उम्र में भटककर केरल पहुंच गया यह बच्चा अब लगभग 18 वर्ष का हो चुका है। लंबे समय तक घर से दूर रहने के कारण वह अपनी मातृभाषा, गांव और जिले का नाम तक भूल चुका था। उसे केवल अपने पिता बलराम, माता मानी, भाई फंटूश और छोटी बहन टुरकी के नाम तथा घर के पहाड़ पर होने की धुंधली यादें ही थीं।

बालक अब तक एनजीओ और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के संरक्षण में केरल में रह रहा था। उम्र 18 वर्ष के करीब पहुंचने के कारण उसे संस्था में रखने की सीमा समाप्त हो रही थी, जिसके बाद उसके परिवार को खोजने की प्रक्रिया तेज की गई।

सोशल मीडिया से मिला परिवार का सुराग

परिवार का कोई ठोस पता नहीं मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता बासिल हेम्ब्रोम ने बच्चे का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में बच्चे ने अपनी यादों के आधार पर घर और परिवार का विवरण बताया तथा लोगों से पहचान कराने की अपील की गई। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लाखों लोगों तक पहुंच गया।

इसी दौरान वीडियो परिवार के एक सदस्य हिम्मत गोप तक पहुंचा, जिन्होंने “ग्रामीण विमर्श” टीम से संपर्क किया। इसके बाद खोजबीन करते हुए टीम को सोनुवा प्रखंड के आसनतलिया पंचायत अंतर्गत हाड़ीमारा गांव में बच्चे के परिवार की जानकारी मिली।

अब परिवार में सिर्फ मां और तीन बहनें

ग्रामीण विमर्श के सदस्य जब हाड़ीमारा गांव पहुंचे तो पाया कि बालक का घर पहाड़ पर स्थित है, लेकिन वहां कोई नहीं रहता और घर बंद पड़ा है। ग्रामीणों से जानकारी मिली कि परिवार कई वर्ष पहले ही रोज़गार की तलाश में पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित एक ईंट भट्ठा में काम करने चला गया है।

जांच में यह भी सामने आया कि बच्चे के पिता बोड़राम गोप और बड़े भाई फंटूश गोप का निधन हो चुका है। वर्तमान में परिवार में मां मानी गोप, बहनें बलेमा गोप, परमिला गोप, लक्ष्मी गोप और भतीजी स्वीटी गोप ही हैं, जो ईंट भट्ठे में मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे हैं।

राजा के भविष्य को लेकर चिंता

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति देखकर चिंता जताई कि यदि बालक वापस घर आता है तो क्या उसे शिक्षा और बेहतर वातावरण मिल पाएगा। लोगों का कहना है कि गरीबी और संसाधनों की कमी के कारण उसका भविष्य प्रभावित हो सकता है और वह भी कम उम्र में मजदूरी के दायरे में फंस सकता है।

NIOS से +2 में दाखिला और केरल में फुटबॉल से बनाई पहचान

बालक, जिसे अब राजा के नाम से पहचाना जा रहा है, ने केरल में रहते हुए फुटबॉल में अपनी प्रतिभा दिखाई। वह इंडियन सुपर लीग (ISL) क्लब Kerala Blasters FC की जूनियर टीम से भी जुड़ा रहा, जिससे उसे राज्य स्तर पर पहचान मिली है।

वह वर्तमान में National Institute of Open Schooling (NIOS) से उच्च माध्यमिक (+2) की पढ़ाई कर रहा है। पदाधिकारियों के अनुसार क्लब से जुड़े रहने के कारण उसे नियमित स्कूलिंग कर पाना संभव नहीं हो पा रहा था, इसलिए ओपन स्कूलिंग के माध्यम से पढ़ाई जारी रखी गई। बताया जा रहा है कि राजा फुटबॉल में काफी प्रतिभाशाली है और भविष्य में इस खेल में अच्छा करियर बना सकता है।

सामाजिक संगठनों की पहल से मिली सफलता

मामले में नया मोड़ तब आया जब “मिसिंग फाउंड” ग्रुप में बच्चे की तस्वीर साझा हुई। इसके बाद मुंबई प्रोजेक्ट को लीड कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता फरदीन खान (Railway Children India) ने परिवार खोजने की जिम्मेदारी उठाई। फरदीन खान झारखंड के कोडरमा जिले के निवासी हैं और पिछले सात वर्षों से हजारों बच्चों को उनके परिवार से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

खोज के दौरान उनके सहयोगी शुभम तिग्गा (इंडियन एक्सप्रेस) तथा स्थानीय सोशल मीडिया क्रिएटर्स आयुष और बासिल हेम्ब्रोम की मदद से वीडियो तैयार किया गया। वीडियो लगभग 10 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा, जिसके बाद परिवार ने संपर्क किया।

बालक की मां ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने अपने बेटे के जीवित होने की उम्मीद छोड़ दी थी और उसे मृत मान लिया था। अब उसके मिलने की खबर से परिवार बेहद खुश है।

जल्द हो सकेगा परिवार से मिलन

फिलहाल फरदीन खान और उनकी टीम संबंधित सरकारी प्रक्रियाएं पूरी कराने में जुटी है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी होते ही बालक को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया जाएगा।

यह घटना साबित करती है कि समर्पण, टीमवर्क और सोशल मीडिया की ताकत से वर्षों पुरानी बिछड़न भी समाप्त की जा सकती है।

Ads by ipil innovation
कुचाई: “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

कुचाई: “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

कुचाई : कुचाई प्रखंड मुख्यालय में आयोजित “सशक्त पंचायत नेत्री अभियान” विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन हो गया। यह प्रशिक्षण पंचायत राज विभाग द्वारा नामित संस्था पॉजिटिव मंत्रा कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आयोजित किया गया। शिविर में कुचाई प्रखंड की विभिन्न पंचायतों की महिला वार्ड सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

समापन समारोह में मुख्य अतिथि कुचाई प्रमुख गुड्डी देवी ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय सुशासन को मजबूत करना और महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि महिला प्रतिनिधियों में निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास और प्रशासनिक समझ विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंकज कुम्हार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पंचायत संचालन की जानकारी देना नहीं, बल्कि महिलाओं को प्रभावी नेतृत्व के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं, योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी से पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रशिक्षक के रूप में खरसावां की मुखिया सुनीता तापे और सुखमति माडी ने पंचायत संचालन, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, अभिलेख संधारण, सामाजिक अंकेक्षण, बजट प्रबंधन और नेतृत्व कौशल जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम में कुचाई प्रमुख गुड्डी देवी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंकज कुम्हार, प्रशिक्षक सुनीता तापे, सुखमति माडी सहित विभिन्न पंचायतों की महिला वार्ड सदस्य उपस्थित थीं।

घाटशिला–बहरागोड़ा सीमावर्ती गांवों में संदिग्ध गतिविधियों से दहशत, रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग

घाटशिला–बहरागोड़ा सीमावर्ती गांवों में संदिग्ध गतिविधियों से दहशत, रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग

घाटशिला : घाटशिला एवं बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में इन दिनों चोरी की घटनाओं और संदिग्ध गतिविधियों की चर्चाओं से आमजन में भय का माहौल व्याप्त है। विशेषकर पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण इलाकों में शाम ढलते ही लोग घरों में सिमटने को मजबूर हैं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, जंगल किनारे झाड़ियों से सटे सुदूर क्षेत्रों में लकड़ी के दरवाजों वाले घरों को निशाना बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। स्थिति यह है कि रात के समय आवाजाही लगभग ठप हो गई है और गांवों में सन्नाटा पसरा रहता है।

Book your slot today : +91 7250214782

ऐसी ही एक घटना दमपाड़ा क्षेत्र के केदुंपोसी गांव में बुधवार की रात करीब 11:35 बजे घटी। एक घर के दरवाजे पर बाहर से किसी के टकटकाने और पुकारने की आवाज सुनी गई। जब घरवालों ने दरवाजा खोला तो बाहर कोई दिखाई नहीं दिया। बताया जा रहा है कि इस प्रकार की घटनाएं पिछले दो दिनों से पश्चिम बंगाल में भी सामने आ रही हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

झारखंड के कई गांव पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे होने के कारण लोगों में यह चर्चा है कि आपराधिक तत्व सीमा पार से सक्रिय हो सकते हैं। हालांकि, अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बिना ठोस साक्ष्य के किसी राजनीतिक षड्यंत्र की आशंका व्यक्त करना उचित नहीं होगा, किंतु प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों की चिंता अवश्य बढ़ी है।

जनता की मांग है कि झारखंड सरकार एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन तत्काल प्रभाव से

• प्रभावित गांवों में नियमित रात्रि गश्ती बढ़ाए,

• फ्लैग मार्च कर लोगों में भरोसा कायम करे,

• ग्राम स्तर पर पुलिस-जन संवाद बैठक आयोजित करे,

• सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी अभियान चलाए।


ग्रामीणों से भी अपील की जाती है कि वे अफवाहों से बचें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा कानून को अपने हाथ में न लें।

क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। आमजन की सुरक्षा और विश्वास बहाली हेतु शीघ्र ठोस कदम उठाए जाने की अपेक्षा की जाती है।

सरायकेला: नगरपालिका चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

सरायकेला: नगरपालिका चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

सरायकेला : समाहरणालय सभाकक्ष में नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत भी उपस्थित रहे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में चुनाव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों व कोषांग प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सेक्टर दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में नियमित भ्रमण और निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मतदान केंद्रों पर कतार प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास की व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया में बाधा डालने वाले तत्वों पर सतर्क नजर रखने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच और रिसीविंग प्लान की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। पर्दानशीं मतदान केंद्रों और महिला मतदाताओं की अधिक संख्या वाले केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

डिस्पैच के दौरान आने वाली पोलिंग पार्टियों के निजी दोपहिया वाहनों की पार्किंग एनआरआई स्कूल परिसर तथा निजी चारपहिया वाहनों की पार्किंग इंडोर स्टेडियम, सरायकेला में करने की तैयारी पूरी करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने को भी कहा गया।

मतगणना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाएं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि रहेगी तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के त्वरित निस्तारण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त रीना हांसदा, निदेशक डीआरडीए अजय तिर्की, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

चाईबासा के खपरसाई गांव में मुंडा के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, अमानवीय व्यवहार व जमीन मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग

चाईबासा के खपरसाई गांव में मुंडा के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, अमानवीय व्यवहार व जमीन मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग

चाईबासा : बुधवार को खपरसाई गांव में मुंडा के खिलाफ ग्रामीणों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और वर्तमान मुंडा के कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

ग्रामीणों का आरोप है कि मुंडा उनके साथ अमानवीय व्यवहार करता है तथा जाति प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने में टालमटोल करता है। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने यह भी कहा कि उनसे गाली-गलौज की जाती है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि Chotanagpur Tenancy Act (CNT), Santhal Parganas Tenancy Act (SPT) और विल्किंसन रूल लागू रहने के बावजूद बाहरी लोगों को बसाने का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस उद्देश्य से एक अलग कार्यालय भी संचालित किया जा रहा है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जब भी सरकारी योजनाओं के तहत आवास की स्वीकृति मिलती है, तो सूची में बाहरी लोगों के नाम शामिल होते हैं, जबकि स्थानीय जरूरतमंद ग्रामीणों के नाम नगण्य होते हैं
बताया गया कि इससे पूर्व भी ग्रामीणों ने मुंडा को पद से हटाने की मांग को लेकर पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त (डीसी) को आवेदन सौंपा था, लेकिन अब तक न तो कोई जांच कराई गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी आशंका है कि हाल में जमीन की खरीद-बिक्री के मामलों के सामने आने के बाद यदि निष्पक्ष जांच होती है, तो कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

राउरकेला : 502.4 किलो गांजा के साथ छह आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन जब्त

राउरकेला : 502.4 किलो गांजा के साथ छह आरोपी गिरफ्तार, चार वाहन जब्त

राउरकेला : राउरकेला के प्लांट साइड थाना पुलिस ने 502 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार चारपहिया वाहन, आठ मोबाइल फोन और 2300 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

एसपी नितिश वाधवानी ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि सोमवार रात प्लांट साइड थाना के एसआई एस. प्रधान गश्त पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि शिवशंकर नगर में गांजा की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया।

Book your slot today : +91 7250214782

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारसुगुड़ा जिले के लाइकेरा थाना क्षेत्र के अरदा जामकानी गांव निवासी गुणनिधि घुसी (36), झरियाबहाल गांव निवासी कौशिक कुमार पाढ़ी (31), सुंदरगढ़ जिले के बिसरा थाना क्षेत्र के बिरंगाझोर गांव निवासी सुखनाथ उरांव (37), प्लांट साइड थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास निवासी राहुल कुमार साहू (25), जनता निवास गली निवासी निखिल रे (23) और डिलक्स गली निवासी नीरज सोनकर (24) के रूप में हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि गांजा ओडिशा के कंधमाल जिले से लाया गया था और इसे झारखंड व छत्तीसगढ़ भेजने की तैयारी थी।

एसपी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राउरकेला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जराईकेला के रायबेडा में सीआरपीएफ 134 बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों को वितरित की गई आवश्यक सामग्री

जराईकेला के रायबेडा में सीआरपीएफ 134 बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों को वितरित की गई आवश्यक सामग्री

कालियापोस/जराईकेला : डी/134 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कालियापोस द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट त्रिलोक नाथ सिंह के निर्देश पर थाना जराईकेला अंतर्गत ग्राम रायबेडा में संपन्न हुआ।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट मानु प्रकाश सिंह, ग्राम पंचायत मकरंदा की वार्ड सदस्य अनीता गुड़िया (वार्ड संख्या-06), वीणा कुमार पन (वार्ड संख्या-08) तथा नव प्राथमिक विद्यालय रायबेडा की प्रधानाध्यापिका बीबीयाना लुगुन सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

इस दौरान मकरंदा, रायबेडा, बड़ा सागोजोड़ी और छोटा सागोजोड़ी गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। बच्चों के बीच स्कूल बैग और खेल सामग्री वितरित की गई। वहीं जरूरतमंद ग्रामीणों को वाटर गैलन, तिरपाल, कंबल, छाता, चप्पल, साड़ी, बर्तन, कुदाल, गैंती, मच्छरदानी और हंसुआ सहित अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री प्रदान की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम का उद्देश्य नक्सल प्रभावित और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना, बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना तथा सीआरपीएफ और ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है।

द्वितीय कमान अधिकारी दीपेन्द्र कुमार ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और नक्सली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने राज्य सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया। इच्छुक लोग अपने नजदीकी सीआरपीएफ कैंप से संपर्क कर सकते हैं।

सीआरपीएफ 134 बटालियन ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की सुरक्षा और जनसेवा के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। अंत में ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सीआरपीएफ के प्रति आभार व्यक्त किया।

दो भारतीय खिलाड़ी नेपाल की एएनएफए नेशनल लीग में खेलेंगे, भारतीय फुटबॉल के लिए गौरवपूर्ण क्षण

दो भारतीय खिलाड़ी नेपाल की एएनएफए नेशनल लीग में खेलेंगे, भारतीय फुटबॉल के लिए गौरवपूर्ण क्षण

चाईबासा : भारत के लिए गर्व की बात है कि दो भारतीय राष्ट्रीय खिलाड़ी अब नेपाल की शीर्ष फुटबॉल लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

भारतीय राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रिस डेविडसन टोप्पो का चयन नेपाल के प्रतिष्ठित क्लब ट्रिभुवन एफसी के लिए हुआ है। वहीं दूसरे भारतीय राष्ट्रीय खिलाड़ी बांडी क्रिस को नव जन जागृति क्लब की ओर से खेलने का अवसर मिला है।

Book your slot today : +91 7250214782

दोनों खिलाड़ी भारत का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब वे नेपाल की शीर्ष प्रतियोगिता एएनएफए नेशनल लीग में मैदान पर नजर आएंगे। यह लीग नेपाल की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता है, जो फीफा और एशियाई फुटबॉल महासंघ (एएफसी) से संबद्ध है।

Book your slot today : +91 7250214782

खिलाड़ियों का यह चयन न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि भारतीय फुटबॉल के लिए भी सम्मान की बात है। उनके अनुभव और प्रदर्शन से संबंधित क्लबों को मजबूती मिलने की उम्मीद है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों की पहचान भी और सुदृढ़ होगी।

भारतीय फुटबॉलर आदित्य राणा ने नेपाल की एएनएफए नेशनल लीग के लिए नव जन जागृति क्लब से किया करार

भारतीय फुटबॉलर आदित्य राणा ने नेपाल की एएनएफए नेशनल लीग के लिए नव जन जागृति क्लब से किया करार

चाईबासा : भारतीय फुटबॉलर आदित्य राणा ने अपने करियर में एक नया अध्याय शुरू करते हुए नेपाल की एएनएफए नेशनल लीग में खेलने के लिए नव जन जागृति क्लब के साथ अनुबंध पर साइन किए हैं। वह अब काठमांडू में आयोजित होने वाली इस प्रतिष्ठित लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।