सरायकेला-खरसावां में रौनक हेम्ब्रम बने जिला टॉपर

खरसावां | झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) की दसवीं बोर्ड परीक्षा में सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड स्थित राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र रौनक हेम्ब्रम ने 97.80 प्रतिशत (489 अंक) प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। साथ ही उन्होंने कोल्हान प्रमंडल में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

रौनक की इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खरसावां प्रखंड के अधिकारियों—मनेन्द्र जामुदा, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी और मुखिया मंगल सिंह जामुदा—ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Book your slot today : +91 7250214782

रौनक के पिता शम्भू हेम्ब्रम और माता सपनी हेम्ब्रम खरसावां ब्लॉक परिसर में कैंटीन चलाते हैं। रौनक ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि वे हमेशा पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे और सेल्फ स्टडी के जरिए यह सफलता हासिल की।

Book your slot today : +91 7250214782

रौनक का सपना इंजीनियर बनकर आईटी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कुछ नया करना है। उन्होंने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करने से आगे की पढ़ाई में काफी मदद मिलती है। गणित और सामाजिक विज्ञान उनके पसंदीदा विषय हैं।

By maskal.news

You May Also Like