राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर अरूवां पंचायत सम्मानित, स्वास्थ्य व स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला पुरस्कार

कुचाई | राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रांची स्थित टाना भगत स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित ‘मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026’ (दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय समारोह) में सरायकेला-खरसावाँ जिला को गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम के दौरान हेमंत सोरेन के करकमलों से सरायकेला-खरसावाँ जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पंचायत को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता अभियान तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

यह सम्मान अरूवां पंचायत की मुखिया सरस्वती मिंज एवं पंचायत सचिव रूपा कुमारी ने प्राप्त किया।

Book your slot today : +91 7250214782

समारोह में दीपिका पांडे सिंह (ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री) तथा शिल्पी नेहा तिर्की की भी विशेष उपस्थिति रही।

Book your slot today : +91 7250214782


इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इसे पंचायत स्तर पर बेहतर कार्यप्रणाली, जागरूकता और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

By maskal.news

You May Also Like