सराइकेला : जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पश्चिमी सिंहभूम जिले के खिलाड़ियों ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले ट्रेन सेवा में समस्या के कारण वे सोलन में आयोजित प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पा रहे थे, उस समय चंपाई सोरेन की पहल पर उनकी हवाई यात्रा की व्यवस्था की गई थी।
Book your slot today : +91 7250214782
प्रतियोगिता में सुमन सौरव सिंकू और बिनीत सिरका ने रजत पदक, जबकि सोम सागर सिंकू ने कांस्य पदक जीतकर झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
Book your slot today : +91 7250214782
खिलाड़ियों ने कहा कि चंपाई सोरेन के सहयोग और प्रोत्साहन से ही वे राष्ट्रीय मंच तक पहुंच सके। इस अवसर पर चंपाई सोरेन ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ओर से बिसरा प्रखंड के जराईकेला स्थित कोपसिंगा गांव में प्रखंड स्तरीय संवर्धन ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कार्यपालक निदेशक (खान विकास-सीएमएलओ) बीके गिरि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) टीजी कानेकर भी मौजूद रहे।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सारूबहाल की केटी ब्रदर्स और बंडामुंडा आरएस कॉलोनी के बीच खेला गया, जिसमें सारूबहाल की टीम ने जीत हासिल की। बीके गिरि ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी प्रतिभागी टीमों की खेल भावना व उत्साह की सराहना की। उन्होंने ग्रामीण युवाओं में टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में फुटबॉल की भूमिका पर प्रकाश डाला।
Book your slot today : +91 7250214782
अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 10,000 रुपये नकद और उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित 8,000 रुपये नकद प्रदान किए। जाराटोली की एमवाईसी टीम तीसरे तथा सारूबहाल नुआटोली की टीम चौथे स्थान पर रही, जिन्हें क्रमशः 6,000 और 4,000 रुपये की नकद राशि दी गई। टूर्नामेंट का आयोजन आरएसपी के संरक्षण में वीणापाणि, मीनू और खुशबू स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम को देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित हुए। मौके पर जराईकेला पंचायत के सरपंच सुरेश उरांव, समिति सदस्य सोमनाथ राहा सहित सीएसआर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
सेरेंसिया घाटी (कोल्हान) : देशाउली फाउंडेशन की ओर से रविवार को सेरेंसिया घाटी के जंगलों के बीच एक दिवसीय बैठक “मंथन” का आयोजन किया गया। यह बैठक फाउंडेशन के लिए विशेष महत्व की रही, क्योंकि वर्ष 2019 के बाद पहली बार इतने लंबे अंतराल के बाद देशाउली फाउंडेशन के सदस्यों का इतना बड़ा पुनर्मिलन हुआ।
इस बैठक में कोल्हान क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ ओडिशा से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खुले जंगल और प्राकृतिक वातावरण के बीच सभी प्रतिभागियों ने एक साथ समय बिताया और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया।
बैठक में नशा और शराब की बढ़ती समस्या, रोजगार के अवसर, परम्परागत मानकी-मुण्डा स्वशासन व्यवस्था, शिक्षा की वर्तमान स्थिति एवं उसमें सुधार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्य रूप से चार महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया—
1. देशाउली फाउंडेशन की रूप-रेखा
आने वाले समय में देशाउली फाउंडेशन की दिशा, उद्देश्य, कार्यप्रणाली और सामाजिक पहचान को लेकर स्पष्ट रणनीति पर विचार किया गया।
2. दिउरी की मजबूती में योगदान
गाँव के धार्मिक प्रधान दिउरी की गरिमा बनाए रखने, उनके महत्व को नई पीढ़ी तक पहुँचाने तथा गाँव को बाहरी हस्तक्षेप से सुरक्षित रखने में समाज की भूमिका पर खुली चर्चा हुई।
3. पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता
जंगल, जल, जमीन और जैव-विविधता की रक्षा के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक स्तर पर किए जाने वाले ठोस कदमों पर सुझाव रखे गए और प्रतिबद्धता जताई गई।
4. सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना
समाज में आपसी भाईचारे, एकजुटता और विश्वास को मजबूत करने में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका पर गंभीर मंथन हुआ।
यह बैठक केवल चर्चा तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति ने अपने विचार साझा किए और एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्राप्त किया। प्रकृति के बीच हुआ यह आयोजन भावनात्मक रूप से जोड़ने वाला होने के साथ-साथ भविष्य के लिए दिशा-निर्देश देने वाला भी सिद्ध हुआ।
देशाउली फाउंडेशन ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने दूर-दराज़ से आकर इस “मंथन” को सफल और सार्थक बनाया। बैठक का समापन एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने के नए संकल्प और ऊर्जा के साथ किया गया।
पश्चिम सिंहभूम : चक्रधरपुर के पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम, पंप रोड, शत्रुघ्न नगर में शनिवार, 31 जनवरी को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी एवं भारत माता के चित्र पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर की गई, जिसमें सीनियर दीदी जय श्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, सौभीक घटक, स्वस्तिक सोय एवं भारती कुमारी शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रभारी दीदी जय श्री दास ने संत रविदास जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास कर्म को ही पूजा मानते थे और उनका विश्वास था कि ईश्वर प्रेम में वास करते हैं, इसलिए मानव प्रेम के माध्यम से ही उनकी प्राप्ति संभव है। उन्होंने संत रविदास को भारत के महान संतों में से एक बताया, जिन्होंने अपने वचनों और दोहों के माध्यम से भक्ति की अलग पहचान बनाई।
शांति देवी ने संत रविदास जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और विषमता को समाप्त करने का संदेश दिया तथा मानव मात्र को समान और श्रेष्ठ माना। बच्चों के समक्ष जय श्री दास ने भी संत रविदास के जीवन और विचारों को सरल शब्दों में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन मीना कुमारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सौभीक घटक, निशा किरण बानरा, चांदनी जोंको, मीना कुमारी, शांति देवी एवं जय श्री दास का सराहनीय योगदान रहा।
चाईबासा : मंझारी प्रखंड के पंडरासाली गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंद्र पूजा सह छाता मेला एवं फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मेले में आसपास के गांवों के साथ-साथ उड़ीसा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल 15 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में 70 से 150 नृत्य कलाकार शामिल थे, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक सरायकेला–खरसावां श्री चम्पाई सोरेन थे, हालांकि विशेष कारणों से वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सरायकेला–खरसावां श्री सोनाराम बोदरा उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए श्री सोनाराम बोदरा ने कहा कि इस तरह के मेले हमारी लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में आदिवासी हो समाज सुपर आकड़ा पूरनापानी गांव को प्रथम पुरस्कार ₹20,000, जय जवान जय किसान युवक संघ तरना गांव (उड़ीसा) को द्वितीय पुरस्कार ₹15,000, संस्कृति क्लब भवन हरिगुटु चाईबासा को तृतीय पुरस्कार ₹10,000, जोमको जुड़ी बोडेसाईं गांव को चतुर्थ पुरस्कार ₹7,000, ताला माई आनदी सुसन रंगामटिया गांव को पांचवां पुरस्कार ₹5,000, निशा न्यू बॉयज क्लब बलियाडिपा गांव को छठा पुरस्कार ₹3,000 प्रदान किया गया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में ₹2,000 दिए गए। फुटबॉल प्रतियोगिता में जयराम एफसी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹50,000, तुरमसाईं एफसी ने द्वितीय स्थान पर ₹30,000, किनाबसा ने तृतीय स्थान पर ₹15,000 तथा एडीमसाईं ने चतुर्थ स्थान पर ₹10,000 का पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा, ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमेटी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री सावन सोय, समाजसेवी अमन हांसदा एवं सोनाराम गगराई के हाथों किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में ए.एन.एफ.सी. पंडरासाली के संरक्षक श्री सावन सोय, अध्यक्ष विकास बिरुआ, सचिव साधु चरण बिरुआ, उपसचिव रवि बिरुआ, कोषाध्यक्ष अंकुरा बिरुआ, मुंडा घनश्याम बिरुआ, डकुआ पीताम्बर कालिंदी , श्री बैजनाथ बिरुआ , तुराम बिरुआ ,धर्मेंद्र गोप, कल्पना बिरुआ ,ललिता बोदरा, बासमती बिरुआ, कृष्णा कालिंदी, एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे ।
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र स्थित सेरसा इकबाल सिंह संधू स्टेडियम में 29वें ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 जनवरी से होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 10 फरवरी को खेला जाएगा। लंबे अंतराल के बाद हो रहे इस आयोजन को लेकर शहर में खासा उत्साह है।
मंगलवार को चक्रधरपुर रेलवे मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस वर्ष यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अपने 50वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। कोरोना काल के कारण करीब सात वर्षों के बाद इसका पुनः आयोजन किया जा रहा है।
टूर्नामेंट में देशभर की कुल 14 टीमें भाग लेंगी, जिनमें टाटा मोटर्स, सेल बोकारो, पैरलैस कोलकाता, अल्फा मुंबई, गढ़वाल, रेलवे खड़गपुर, रेलवे चक्रधरपुर और रेलवे पोड़ाहाट सहित अन्य टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता टीम को 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
दर्शकों की सुविधा के लिए गैलरी और वीआईपी सीटों की व्यवस्था की गई है। लीग मैचों में गैलरी का टिकट 50 रुपये और वीआईपी सीट का 100 रुपये रखा गया है। सेमीफाइनल में गैलरी के लिए 70 रुपये और वीआईपी के लिए 150 रुपये, जबकि फाइनल मैच में गैलरी का टिकट 100 रुपये और वीआईपी सीट का 200 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा मैदान के बाहर स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सेरसा प्रबंधन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्टेडियम के मैदान का मेंटेनेंस कार्य जारी है और मैदान तक पहुंचने वाले मार्ग की मरम्मत भी कराई जा रही है। आयोजन के माध्यम से चक्रधरपुर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल का साक्षी बनेगा।
सरायकेला : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर कक्षा अरुण से नवम तक के भैया-बहनों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा अरुण से तृतीय तक के विद्यार्थियों के बीच बिस्किट दौड़, गुब्बारा फोड़, मेमोरी जांच, चम्मच दौड़, सुई-धागा दौड़ एवं उल्टा दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं कक्षा चतुर्थ से नवम तक के भैयाओं के लिए 100 मीटर दौड़, मेंढक दौड़, तीन पैर दौड़, स्लो साइकिल रेस एवं मैथ रेस का आयोजन हुआ। इसी वर्ग की बहनों के बीच 100 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, सुई-धागा दौड़, मेंढक दौड़, तीन पैर दौड़, मैथ रेस एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता कराई गई।
सभी विद्यार्थियों ने खेलों में पूरे उत्साह और लगन के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, जिससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है और हम स्वस्थ रहते हैं। इसी उद्देश्य से विद्यालय में समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति सहित सभी आचार्य-दीदी उपस्थित रहीं।
गुजरात : वडोदरा के कोटांबी बीसीए स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1‑0 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 300/8 का सम्मानजनक स्कोर बनाया, जिसमें डेरिल मिचेल ने 84, हेनरी निकल्स ने 62 और डेवोन कॉन्वे ने 56 रन बनाए। जवाब में भारत ने 49 ओवरों में 306/6 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। विराट कोहली ने 91 गेंदों में 93 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें आठ चौके और एक छक्का शामिल था, और उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। कप्तान शुबमन गिल ने 56 रन और श्रेयस अय्यर ने 49 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। केएल राहुल ने नाबाद 29 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। भारतीय गेंदबाजों में हर्षित राणा (2/65), मोहम्मद सिराज (2/40) और प्रसिद्ध कृष्णा (2/60) ने अच्छी गेंदबाजी की। वहीं न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन ने 4/41 के बेहतरीन आंकड़े बने। यह मैच भारत के लिए साल 2026 की पहली वनडे जीत है और दर्शकों ने स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया।
सरायकेला : सरायकेला स्थित जय मां पाउड़ी नाट्यअनुष्ठान के कलाकारों द्वारा नववर्ष के अवसर पर नया साल मिलन समारोह एवं रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्था से जुड़े कलाकारों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आने वाले वर्ष में सांस्कृतिक गतिविधियों को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
मिलन समारोह के दौरान आगामी मार्च माह में प्रस्तावित ओड़िया नाटक के मंचन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नाटक के विषय, प्रस्तुति शैली, मंच सज्जा और अभ्यास कार्यक्रम पर कलाकारों ने अपने सुझाव रखे। सभी ने मिलकर उत्कृष्ट और प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति देने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम का मार्गदर्शन निर्देशक श्री नीलकंठ सड़ंगी ने किया। इस अवसर पर शशांक कुमार साथुआ, सोनू आचार्य, चंदन साहू, मनबोध दारोघा, टिंकू साहू, बबलू साथुआ, मुकेश साहू, तापस साहू, अशोक साहू, राजेश दारोघा, मनोरंजन दारोघा, किशोर सड़ंगी, तापस मोदक, अगस्ती बारीक, राखोहरी रजक एवं सुमित पति सहित सभी कलाकार उपस्थित रहे।
बंदगांव : बंदगांव प्रखंड के मतकमबेड़ा मैदान में नववर्ष 2026 के अवसर पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पहले दिन मुख्य अतिथि मुखिया कुश पूर्ति एवं सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के पहले दिन बच्चों की दौड़, छोटी बच्चियों की दौड़, बोरा दौड़, बड़ी लड़कियों की दौड़, तीन पैर दौड़, लड़कियों व लड़कों की रिले रेस, बुजुर्गों की दौड़, जीके रेस, युवाओं की दौड़ तथा साइकिल रेस का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं का फाइनल शुक्रवार को होगा।
इस अवसर पर मुखिया कुश पूर्ति और सदानंद होता ने कहा कि खेलों से लोगों का मानसिक विकास होता है। गांव में इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है।
कार्यक्रम में अगस्त बोदरा, राजेश प्रधान, चंद मोहन बांकिरा, सादो बोदरा, ग्राम मुंडा कजुरा बोदरा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।