Blog

उत्पाद विभाग की समीक्षा में सीएम हेमंत सोरेन सख्त, अवैध शराब पर कार्रवाई तेज करने और रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति के निर्देश

उत्पाद विभाग की समीक्षा में सीएम हेमंत सोरेन सख्त, अवैध शराब पर कार्रवाई तेज करने और रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति के निर्देश

रांची | उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अवैध शराब कारोबार पर सख्ती, रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति और आधुनिक तकनीक के जरिए विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से उत्पाद सिपाही, एएसआई समेत सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने तथा झारखंड राज्य बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) का दायरा बढ़ाकर राजस्व वृद्धि के लिए नई तकनीकों पर आधारित कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, बिक्री और तस्करी पर पूरी कठोरता के साथ अंकुश लगाया जाए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार न केवल सरकारी राजस्व को प्रभावित करता है, बल्कि लोगों के जीवन और स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे में इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के विरुद्ध त्वरित और प्रभावी कार्रवाई हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग ने निर्धारित 3,885.11 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 4,013.53 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया। वहीं, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4,500 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जुलाई 2026 के मध्य तक विभाग 1,376 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह कर चुका है, जो वार्षिक लक्ष्य का 30.57 प्रतिशत है।

Contact no :- +91 9337736501

गोदाम निर्माण में स्थानीय आदिवासियों को मिले प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने विभागीय कार्यों में आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि उत्पाद इकाइयों के निरीक्षण और निगरानी में नई तकनीक अपनाई जाए। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में उत्पाद विभाग के गोदाम निर्माण कार्यों में स्थानीय आदिवासी समुदाय को प्राथमिकता देने और उन्हें सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने विभाग में रिक्त पदों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी स्वीकृत रिक्तियों पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के माध्यम से नियमित बहाली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध होने से विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

अधिकारियों ने बैठक में जानकारी दी कि JSSC के माध्यम से चयनित 583 उत्पाद सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
मदिरा परिवहन में होगी जीपीएस ट्रैकिंग और डिजिटल लॉक व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मदिरा परिवहन करने वाले सभी वाहनों में जीपीएस ट्रैकिंग और डिजिटल (डीजी) लॉक की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि वाहनों की रियल-टाइम निगरानी हो सके और उनके मार्ग, ठहराव तथा गंतव्य की सटीक जानकारी उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि इससे परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
उन्होंने अधिकारियों को राज्य में मदिरा के साथ-साथ स्पिरिट की खपत का व्यापक अध्ययन करने, उसकी वर्तमान एवं भविष्य की मांग, औद्योगिक उपयोग तथा राजस्व वृद्धि की संभावनाओं का आकलन कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया।
मदिरा विनिर्माण और औद्योगिक अल्कोहल नीति बनाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने राज्य में विभिन्न प्रकार की मदिरा विनिर्माण नीति तैयार करने तथा औद्योगिक अल्कोहल के विनियमन के लिए अलग नीति बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने लेबल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाने पर भी जोर दिया, ताकि उपभोक्ताओं को लोकप्रिय ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ कौशल, उत्पाद आयुक्त संदीप सिंह, झारखंड राज्य बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (JSBCL) के प्रबंध निदेशक नीरज कुमार सिंह, संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

2023 के चर्चित अपहरण मामले में आरोपी को 10 साल की सजा, अदालत ने लगाया 30 हजार रुपये जुर्माना

2023 के चर्चित अपहरण मामले में आरोपी को 10 साल की सजा, अदालत ने लगाया 30 हजार रुपये जुर्माना

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 के चर्चित अपहरण मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जानकारी के अनुसार, गुवा थाना कांड संख्या 12/2023 में वादी गालु चाम्पिया की लिखित शिकायत के आधार पर जामेदार चाम्पिया उर्फ लोगोर चाम्पिया के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 364 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 18 अप्रैल 2023 को आरोपी ने गोविन्द चाम्पिया और सोमनाथ चाम्पिया का गुवा बाजार से अपहरण कर उन्हें जंगल की ओर ले गया था।

Contact no :- +91 8553588326

मामले की जांच के दौरान चाईबासा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य एकत्रित कर न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया।

Contact no :- +91 9337736501

मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश-तृतीय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की अदालत ने 23 जुलाई 2026 को आरोपी जामेदार चाम्पिया उर्फ लोगोर चाम्पिया को भारतीय दंड संहिता की धारा 364 के तहत दोषी करार दिया। न्यायालय ने आरोपी को 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई तथा 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
एमजीएम अस्पताल के मुख्य द्वार पर बदहाल सड़क और कीचड़ से मरीज व परिजन परेशान, पार्किंग व्यवस्था भी चरमराई

एमजीएम अस्पताल के मुख्य द्वार पर बदहाल सड़क और कीचड़ से मरीज व परिजन परेशान, पार्किंग व्यवस्था भी चरमराई

जमशेदपुर | डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर बदहाल सड़क और पार्किंग की खराब स्थिति मरीजों, उनके परिजनों तथा अस्पताल आने-जाने वाले लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। हाल ही में सड़क के गहरे गड्ढों को भरने के लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिट्टी डाली गई थी, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण पूरा क्षेत्र कीचड़ में तब्दील हो गया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को मुख्य गेट से गुजरने के दौरान कीचड़ से होकर निकलना पड़ रहा है। जूते-चप्पलों में चिपककर मिट्टी अस्पताल परिसर तक पहुंच रही है। वहीं, बारिश थमने और मिट्टी सूखने के बाद यही मिट्टी धूल बनकर वार्डों और गलियारों में फैल रही है। पंखे चलने पर उड़ने वाली धूल से मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

Contact no :- +91 8553588326

समस्या केवल सड़क तक सीमित नहीं है। मुख्य प्रवेश द्वार के पास स्थित नि:शुल्क पार्किंग भी बारिश के कारण पूरी तरह कीचड़युक्त हो गई है।

Contact no :- +91 9337736501

वाहन खड़ा करने में हो रही कठिनाई के चलते कई लोग अपने दोपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े करने को मजबूर हैं। इससे अस्पताल के मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है और जाम के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल मिट्टी डालकर गड्ढों को भरना इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। उनका मानना है कि सड़क का पक्कीकरण, नियमित मरम्मत और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना समस्या का समाधान संभव नहीं है।

Book your slot today : +91 7250214782

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक संस्था में बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ताकि उपचार के लिए आने वाले लोगों को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

सरायकेला-खरसावां | समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस दौरान नागरिकों ने जनहित एवं व्यक्तिगत मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिन पर उपायुक्त ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 8553588326

जनता दरबार में वर्षा जल निकासी की समुचित व्यवस्था, उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने, कपाली क्षेत्र में प्रस्तावित बीयर बार की अनुमति निरस्त करने, मझनाघाट में सीढ़ी निर्माण, भूमि विवाद, जन्म प्रमाण-पत्र सत्यापन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा लंबित मानदेय भुगतान सहित विभिन्न विषयों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सुनवाई के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि अन्य मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र आवेदकों को समय पर राहत मिल सके।


Book your slot today : +91 7250214782
आरकेएसके की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, सभी केंद्रों पर साइनेज और स्कूलों में ‘साथिया’ चयन पर जोर

आरकेएसके की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, सभी केंद्रों पर साइनेज और स्कूलों में ‘साथिया’ चयन पर जोर

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित किशोर स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा इनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले में संचालित सभी आरकेएसके (RKSK) केंद्रों पर स्थायी साइनेज लगाए जाएं, ताकि आमजन एवं किशोर-किशोरियों को केंद्रों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच अधिक सुगम बन सके।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने विद्यालय आधारित किशोर स्वास्थ्य गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर देते हुए शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों में से दो बालक एवं दो बालिकाओं का चयन ‘साथिया’ (Peer Educator) के रूप में किया जाए।

Contact no :- +91 9337736501

चयनित साथिया विद्यार्थियों के माध्यम से किशोर स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य तथा जीवन कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वस्थ, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी गतिविधियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यक्रम का लाभ जिले के अधिकाधिक किशोर-किशोरियों तक पहुंच सके।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी चक्रधरपुर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भूमि संरक्षण, जल छाजन एवं रूबन मिशन योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

भूमि संरक्षण, जल छाजन एवं रूबन मिशन योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार स्थित उपायुक्त प्रकोष्ठ में भूमि संरक्षण, जल छाजन एवं रूबन मिशन के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि भूमि संरक्षण एवं जल छाजन से संबंधित योजनाएं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जल संचयन और कृषि उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीणों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाया जाए।


Contact no :- +91 9337736501

रूबन मिशन के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ लक्षित लाभुकों तक पहुंचाने तथा योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विकसित भारत एवं पीएम आवास योजना की प्रगति पर उपायुक्त ने की समीक्षा, ई-केवाईसी और आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

विकसित भारत एवं पीएम आवास योजना की प्रगति पर उपायुक्त ने की समीक्षा, ई-केवाईसी और आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकसित भारत (VB-G RAM G) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की प्रगति की समीक्षा को लेकर ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्य प्राप्ति तथा लंबित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने विकसित भारत योजना के तहत निबंधित एवं सक्रिय सभी श्रमिकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी (e-KYC) निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने रोजगार सेवकों एवं मनरेगा कर्मियों को इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अभियान मोड में पूरा करने को कहा।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने सभी पंचायतों में अधिक से अधिक मानव दिवस (Man-days) सृजित करने, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नई योजनाओं का चयन एवं स्वीकृति सुनिश्चित करने तथा संचालित योजनाओं की समय पर जियो-टैगिंग कराने के भी निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9337736501

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आवास निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से निर्माण कार्यों की निगरानी करने तथा लाभुकों को समय पर आवास निर्माण पूर्ण कराने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में उप विकास आयुक्त, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), रोजगार सेवक, मनरेगा कर्मी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
नीट पेपर लीक पर विपक्ष का संसद में हंगामा जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

नीट पेपर लीक पर विपक्ष का संसद में हंगामा जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग; सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन

नई दिल्ली | नीट पेपर लीक मामले को लेकर संसद से लेकर जंतर-मंतर तक विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वयं सदन में आकर नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की खामियों तथा जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन पर जवाब देना चाहिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात आश्वासन दिया था कि केंद्र सरकार पेपर लीक की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष लाएगी और उसे संसद में पेश किया जाएगा। हालांकि विपक्ष का कहना है कि केवल वीडियो संदेश जारी करना पर्याप्त नहीं है। उनका आग्रह है कि सरकार इस मुद्दे पर संसद में विस्तृत चर्चा कराए और प्रधानमंत्री स्वयं सदन में अपना पक्ष रखें।

Contact no :- +91 8553588326

इस बीच कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युवाओं का आक्रोश केवल आश्वासनों से शांत नहीं होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने लंबे समय बाद इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है, जबकि देश का युवा लगातार न्याय की मांग कर रहा है। खेड़ा ने कहा कि सरकार को ठोस और प्रभावी समाधान प्रस्तुत करना चाहिए।

Contact no :- +91 9337736501

उधर, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा अन्य नेताओं की उपस्थिति में 25वें दिन अपना उपवास तोड़ा। वांगचुक ने कहा कि उन्होंने सरकार के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त किया है। उनके अनुसार, 20 जुलाई की घटना के संबंध में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा तथा पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून लाया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

हालांकि, आंदोलन से जुड़े अन्य संगठनों ने अपना विरोध जारी रखने का फैसला किया है। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस बीच सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत के लिए कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बैठक प्रस्तावित की गई है।

Book your slot today : +91 7250214782
प्रोजेक्ट जागृति के तहत कराईकेला में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित, SDO ने स्वयं रक्तदान कर किया प्रेरित

प्रोजेक्ट जागृति के तहत कराईकेला में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित, SDO ने स्वयं रक्तदान कर किया प्रेरित

चक्रधरपुर |  उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के मार्गदर्शन में संचालित ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के तहत शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को कराईकेला पंचायत भवन में भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), कराईकेला के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविर में आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। जन वितरण प्रणाली (PDS) के डीलरों, आंगनवाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं, स्वास्थ्य सहियाओं, रोजगार सेवकों तथा पंचायत सचिवों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।

Contact no :- +91 8553588326

शिविर का मुख्य आकर्षण पोड़ाहाट (चक्रधरपुर) के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) की सहभागिता रही। रक्तदान के लिए निर्धारित तीन माह की अनिवार्य अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने स्वयं रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस कदम ने उपस्थित लोगों को भी नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

Contact no :- +91 9337736501

रक्तदान के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया और उनके इस मानवीय योगदान की सराहना की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा, “रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। आइए, हम सभी मिलकर स्वैच्छिक रक्तदान को जन आंदोलन बनाएं।”

Book your slot today : +91 7250214782

शिविर के सफल आयोजन में अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर एवं PHC कराईकेला के चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा स्थानीय प्रशासनिक टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे दिन उत्साहपूर्ण वातावरण में रक्तदान शिविर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

मंईयां सम्मान योजना पोर्टल की तकनीकी त्रुटियों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पात्र लाभुकों के हित में तत्काल सुधार की मांग

मंईयां सम्मान योजना पोर्टल की तकनीकी त्रुटियों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पात्र लाभुकों के हित में तत्काल सुधार की मांग

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को पोर्टल में तकनीकी त्रुटियों के कारण हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस जिला प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने शुक्रवार को राज्य सरकार से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के सचिव को उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

त्रिशानु राय ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत लाभुकों के भौतिक सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें लाभुकों का नाम, पिता या पति का नाम, आधार संख्या, राशन कार्ड संख्या, जन्मतिथि, बैंक खाता संख्या, बैंक का नाम, आईएफएससी कोड सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां पोर्टल पर त्रुटिपूर्ण दर्ज हैं। कई मामलों में लाभुकों के नाम के स्थान पर विशेष चिन्ह प्रदर्शित हो रहे हैं, जिससे वास्तविक एवं पात्र लाभुकों का सत्यापन प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा अनेक महिलाओं के नाम अस्थायी रूप से पोर्टल से विलोपित हो जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि प्रभावित लाभुक आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित प्रखंड कार्यालयों में लगातार संशोधन के लिए आवेदन दे रहे हैं, लेकिन वर्तमान में पोर्टल पर किसी भी प्रकार की संशोधन सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण जिला एवं प्रखंड प्रशासन भी त्रुटियों का निराकरण करने में असमर्थ है। ऐसी स्थिति में पश्चिमी सिंहभूम जिले के हजारों पात्र लाभुकों के योजना के लाभ से वंचित होने की आशंका बनी हुई है।

Contact no :- +91 9337736501

अपने ज्ञापन में त्रिशानु राय ने राज्य सरकार से मांग की है कि पोर्टल पर लाभुकों के सभी आवश्यक विवरणों में संशोधन की तकनीकी सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकृत पदाधिकारियों को भौतिक सत्यापन एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर त्रुटियों में संशोधन करने का अधिकार प्रदान किया जाए। इसके अलावा तकनीकी या डाटा प्रविष्टि संबंधी त्रुटियों के कारण पोर्टल से विलोपित हुए पात्र लाभुकों को पुनः योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है। इसलिए केवल तकनीकी त्रुटियों के कारण किसी भी पात्र महिला को योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

Book your slot today : +91 7250214782