maskal.news

2063 Posts
खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर उपायुक्त ने दिए विशेष निर्देश

खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर उपायुक्त ने दिए विशेष निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी सहित सदर चाईबासा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर एवं जगन्नाथपुर अनुमंडल के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी खाद्य व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लाइसेंस एवं पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अनुमंडलवार विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि शिविरों की तिथियां पूर्व निर्धारित कर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक खाद्य व्यवसायी इसका लाभ उठा सकें।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि जिन खाद्य व्यवसायियों के लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी है, उनका समय पर नवीकरण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना वैध लाइसेंस के किसी भी प्रकार का खाद्य व्यवसाय संचालित नहीं होना चाहिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में जिले में संचालित सभी वाटर फिल्टर संयंत्रों एवं पेयजल आपूर्ति करने वाले व्यवसायियों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि आम नागरिकों को उपलब्ध कराए जा रहे पेयजल की गुणवत्ता एवं शुद्धता की निरंतर जांच की जाए। किसी भी स्तर पर मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने जिले के सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, मिठाई दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण, स्वच्छ वातावरण, कर्मचारियों द्वारा अपनाए जा रहे स्वच्छता मानकों तथा खाद्य सुरक्षा से संबंधित सभी निर्धारित प्रावधानों के अनुपालन की जांच की जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने विभाग द्वारा समय-समय पर जारी सभी दिशा-निर्देशों एवं मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर विशेष निगरानी रखने तथा इसके प्रयोग की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही तंबाकू एवं संबंधित उत्पादों के विक्रय और उपयोग से जुड़े प्रावधानों का भी नियमित निरीक्षण करने को कहा गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर उपायुक्त ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान बाजारों में तैयार होने वाली मिठाइयों, दुग्ध उत्पादों, खाद्य तेल, मसालों एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए। आवश्यकता के अनुसार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित कर उनकी जांच कराई जाए तथा मिलावट या निम्न गुणवत्ता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि खाद्य व्यवसायी खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं पकाने में केवल मानक एवं शुद्ध खाद्य तेल का उपयोग करें। निरीक्षण के दौरान इस पहलू की विशेष जांच की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।
उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना सभी संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नियमित निरीक्षण एवं प्रभावी कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

सरायकेला में मलेरिया नियंत्रण अभियान की समीक्षा, बुखार पीड़ितों की अनिवार्य जांच के निर्देश

सरायकेला में मलेरिया नियंत्रण अभियान की समीक्षा, बुखार पीड़ितों की अनिवार्य जांच के निर्देश

सरायकेला | उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित मलेरिया नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर समन्वित कार्ययोजना बनाकर अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 9241456784

उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि बुखार से पीड़ित प्रत्येक मरीज की अनिवार्य रूप से मलेरिया जांच कराई जाए, ताकि संक्रमित मरीजों की समय पर पहचान कर उनका शीघ्र एवं समुचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने सभी आवासीय विद्यालयों, सीआरपीएफ शिविरों तथा पुलिस थाना परिसरों में प्रत्येक 15 दिनों के अंतराल पर नियमित मलेरिया जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं की अनिवार्य मलेरिया जांच, सतत निगरानी और आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में निर्देश दिया गया कि जहां भी मलेरिया का कोई मरीज चिन्हित हो, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीज के घर पहुंचकर परिवार के सभी सदस्यों की जांच करेगी। इसके अतिरिक्त प्रभावित गांवों में विशेष सर्वेक्षण एवं व्यापक जांच अभियान चलाकर संभावित संक्रमित व्यक्तियों की पहचान तथा उनका समयबद्ध उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।


Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने, नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने के निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9337736501

संवेदनशील एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए जांच, उपचार, दवाओं की उपलब्धता, फॉलोअप, स्रोत नियंत्रण और जनजागरूकता गतिविधियों को अभियान मोड में संचालित करने पर बल दिया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि मलेरिया नियंत्रण एक सतत अभियान है, जिसमें सभी विभागों के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। स्वास्थ्य विभाग को आशा, सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से घर-घर निगरानी, समय पर जांच, उपचार और जनजागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अभियान की नियमित मॉनिटरिंग कर निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782
सरायकेला-खरसावां में बार एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सरायकेला-खरसावां में बार एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

सरायकेला-खरसावां | उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न बार एवं रेस्टोरेंटों का उत्पाद विभाग की टीम ने सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज ने किया।

Contact no :- +91 9241456784

निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, आवश्यक अभिलेख, सीसीटीवी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध और अन्य अनिवार्य सुविधाओं की जांच की। अधिकारियों ने संचालकों को शासन एवं उत्पाद विभाग द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9798542970

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि 21 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को बार परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और न ही उसे मदिरा परोसी जाएगी। साथ ही डीजे, लाइव म्यूजिक अथवा किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही किया जा सकेगा।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान बार एवं रेस्टोरेंट संचालकों को सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 8553588326

इसके अलावा उच्च गुणवत्ता वाले आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उन्हें चालू रखने, निर्धारित अवधि तक फुटेज सुरक्षित रखने तथा परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा जांच और पहचान सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया।

Contact no :- +91 9337736501

टीम ने संचालकों को प्रतिष्ठानों का संचालन लाइसेंस की शर्तों एवं निर्धारित क्षमता के अनुरूप करने का भी निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने कहा कि सभी बार एवं रेस्टोरेंट संचालकों को लाइसेंस की शर्तों तथा शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान और संचालकों के विरुद्ध विधिसम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने बताया कि सार्वजनिक सुरक्षा, विधि-व्यवस्था तथा वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से आगे भी नियमित निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मंझारी प्रखंड में विकास योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत, उच्चस्तरीय जांच की मांग

मंझारी प्रखंड में विकास योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत, उच्चस्तरीय जांच की मांग

चाईबासा | एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामहरि ने मंझारी प्रखंड में 15वें वित्त आयोग, मनरेगा एवं अन्य विकास योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी, अवैध वसूली, प्रशासनिक संरक्षण तथा विकास कार्यों की बदहाली को लेकर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त को विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने मामले की अविलंब उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

Contact no :- +91 9241456784

शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के बजाय उन्हें कथित तौर पर कमीशनखोरी का माध्यम बना दिया गया है। ग्रामीणों, लाभुक समितियों और कार्य निष्पादन समितियों से योजनाओं की स्वीकृति, मापी, प्राक्कलन तथा भुगतान के नाम पर अवैध वसूली किए जाने की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं।

Contact no :- +91 9798542970

रामहरि ने सवाल उठाया कि यदि आरोप सही हैं, तो इतने लंबे समय से यह सब किसके संरक्षण में संचालित हो रहा था।
रामहरि ने कहा कि मंझारी प्रखंड में विकास योजनाओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। कई योजनाएं अधूरी पड़ी हैं, कई कार्यों की गति रुकी हुई है और मनरेगा जैसी गरीबों की जीवनरेखा मानी जाने वाली योजना महीनों से प्रभावी रूप से ठप बताई जा रही है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसका सीधा असर मजदूरों, आदिवासियों, किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर पड़ रहा है। रोजगार के अभाव में लोग पलायन करने को मजबूर हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी कथित तौर पर मौन बने हुए हैं।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि गरीबों के अधिकार का पैसा यदि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है, तो यह केवल वित्तीय अनियमितता नहीं, बल्कि सामाजिक अन्याय और प्रशासनिक विफलता का गंभीर उदाहरण है। जिन अधिकारियों पर विकास कार्यों की जिम्मेदारी है, यदि उन्हीं पर भ्रष्टाचार और संरक्षण के आरोप लग रहे हों, तो जनता का विश्वास पूरी व्यवस्था से उठना स्वाभाविक है।


Contact no :- +91 9337736501

रामहरि ने मांग की कि पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों से अलग किया जाए। साथ ही मंझारी प्रखंड की सभी पंचायतों में 15वें वित्त आयोग, मनरेगा एवं अन्य विकास योजनाओं का विशेष ऑडिट और सामाजिक अंकेक्षण कराया जाए। उन्होंने दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कथित भ्रष्टाचार और जनविरोधी कार्यशैली पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई, तो इसका असर केवल विकास योजनाओं पर ही नहीं पड़ेगा, बल्कि ग्रामीणों का प्रशासन पर विश्वास भी कमजोर होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों और गरीबों के रोजगार पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर मामले को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), राज्य सरकार एवं अन्य सक्षम संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष भी उठाया जाएगा।

चक्रधरपुर में युवा संवाद सह सम्मान समारोह आयोजित, सीआरपीएफ कमांडेंट आनंद जेराई को दी गई विदाई

चक्रधरपुर में युवा संवाद सह सम्मान समारोह आयोजित, सीआरपीएफ कमांडेंट आनंद जेराई को दी गई विदाई

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर स्थित आरपीएस कॉलेज परिसर में शनिवार को कोल्हान नितिर तुरतुंग (केएनटी) के तत्वावधान में एक दिवसीय ‘युवा संवाद सह सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक माझीराम जामुदा ने की।

Contact no :- +91 9241456784

समारोह का उद्देश्य युवाओं को करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और व्यक्तित्व विकास के प्रति मार्गदर्शन देना तथा दिल्ली स्थानांतरण के अवसर पर सीआरपीएफ कमांडेंट आनंद जेराई को सम्मानपूर्वक विदाई देना था।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, करियर निर्माण और व्यक्तित्व विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। संस्था के शारीरिक प्रशिक्षक दया सागर केराई ने शारीरिक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जाति एवं आवासीय प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

आरपीएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य शिव पूजन साय ने इतिहास के प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को संघर्षरत रहने और कभी हार न मानने का संदेश दिया। संस्था के संरक्षक ज्ञान सिंह दोराईबुरु ने संस्था की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए आनंद जेराई के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया।

Contact no :- +91 8553588326

रबिन्द्र गिलुवा ने ‘संवाद फेलोशिप’ के संबंध में जानकारी साझा की, जबकि संस्था के कोषाध्यक्ष जय सिंह कुंटिया ने समय प्रबंधन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर उपयोगी सुझाव दिए। कुचाई संयोजक रामचंद्र सोय ने अपनी पुस्तक का परिचय देते हुए युवाओं से लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहने का आह्वान किया।

Contact no :- +91 9337736501

कमांडेंट आनंद जेराई को दी गई भावभीनी विदाई
समारोह के दौरान सीआरपीएफ कमांडेंट आनंद जेराई को दिल्ली स्थानांतरण के अवसर पर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। वक्ताओं ने बताया कि चक्रधरपुर में कोल्हान नितिर तुरतुंग की शाखा स्थापित करने तथा युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग, फिजिकल एवं मेडिकल टेस्ट की तैयारी में आनंद जेराई की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रांची स्थानांतरण के बाद भी उन्होंने संस्था का निरंतर मार्गदर्शन किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अपने संबोधन में आनंद जेराई ने जीवन संघर्ष के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को अनुशासन, कड़ी मेहनत और शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के संयुक्त सचिव हेमंत सामड और राम बोदरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में उपाध्यक्ष विश्वजीत दोराईबुरु, शिक्षक गौतम गागराई, जीतू बोदरा, सिनी गागराई, दीपक पुरती, गुरुवारी सामड, त्रिवेणी बिरुवा, मतान्तर सोय, सिकंदर गागराई सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

चाईबासा में भोजनालयों का औचक निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नोटिस जारी

चाईबासा में भोजनालयों का औचक निरीक्षण, खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नोटिस जारी

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री धनेश्वर हेम्ब्रम ने चाईबासा नगर स्थित गांधी मैदान के आसपास संचालित विभिन्न ठेलों एवं भोजनालयों का औचक निरीक्षण किया।

Contact no :- +91 9241456784

विशेष अभियान के तहत क्षेत्र के प्रमुख भोजनालयों—मनोज होटल, कोल्हान होटल, गुड्डू होटल, रामजी होटल, गणेश होटल, अजय होटल एवं अमित होटल—की सघन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान इन प्रतिष्ठानों में तैयार की जा रही दाल, हल्दी, भुजिया, चोखा, लड्डू एवं जलेबी के नमूनों में हानिकारक अखाद्य रंग मेटानिल येलो की उपस्थिति की जांच की गई।

Contact no :- +91 9798542970

जांच में राहत की बात यह रही कि किसी भी खाद्य पदार्थ में मेटानिल येलो की उपस्थिति नहीं पाई गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी भोजनालय संचालकों को अनुमत खाद्य रंगों के सीमित एवं उचित उपयोग के संबंध में विस्तार से जागरूक किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

हालांकि, निरीक्षण के दौरान कई भोजनालयों में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी एवं गंभीर कमियां सामने आईं। कई प्रतिष्ठानों में अनिवार्य खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीकरण प्रमाणपत्र मुख्य परिसर में प्रदर्शित नहीं पाया गया। कुछ स्थानों पर खाद्य पदार्थों को रखने अथवा परोसने के लिए स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माने जाने वाले अखबार का उपयोग किया जा रहा था।

Contact no :- +91 8553588326

इसके अतिरिक्त, रसोई में बिना लेबल वाले हल्दी के पैकेट पाए गए। वहीं, भोजन तैयार करने एवं परोसने वाले कर्मी बिना हेडगियर और एप्रोन के कार्य करते मिले, जो व्यक्तिगत स्वच्छता संबंधी नियमों का उल्लंघन है।

Contact no :- +91 9337736501

इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा संबंधित सभी प्रतिष्ठान संचालकों को सुधार के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि भोजन तैयार करने में अनिवार्य रूप से स्टेनलेस स्टील के काटने वाले उपकरणों एवं स्वच्छ पेयजल का उपयोग किया जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सभी कर्मचारियों के लिए हेडगियर और एप्रोन पहनना तथा प्रतिष्ठान परिसर में खाद्य लाइसेंस को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के भीतर सुधार नहीं किए जाने अथवा भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित भोजनालयों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782
स्पॉन्सरशिप योजना की समीक्षा, 373 पात्र बच्चों को नियमित वित्तीय सहायता की अनुशंसा

स्पॉन्सरशिप योजना की समीक्षा, 373 पात्र बच्चों को नियमित वित्तीय सहायता की अनुशंसा

चाईबासा | जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज उपायुक्त प्रकोष्ठ में जिला बाल संरक्षण कार्यालय के अंतर्गत संचालित स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत आच्छादित बच्चों की अद्यतन स्थिति, अनुश्रवण एवं भौतिक सत्यापन की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 9241456784

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने बताया कि पूर्व से योजना के अंतर्गत आच्छादित 412 बच्चों का अनुश्रवण एवं भौतिक सत्यापन कराया गया है। सत्यापन के उपरांत 373 पात्र बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत नियमित वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई है।

Contact no :- +91 9798542970

बैठक में बाल कल्याण समिति द्वारा नव चयनित 128 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के अंतर्गत आच्छादित किए जाने के प्रस्ताव की भी समीक्षा की गई।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त ने सभी प्रशिक्षु उपसमाहर्ताओं को निर्देश दिया कि इन बच्चों का भौतिक सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर कराते हुए सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि पात्र बच्चों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने कहा कि स्पॉन्सरशिप योजना का उद्देश्य देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को समय पर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता बरतने तथा सभी पात्र बच्चों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, उप निदेशक-सह-असिस्टेंट डायरेक्टर, सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 104 लाभार्थियों की हुई जांच

पश्चिमी सिंहभूम के ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष विभाग के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 104 लाभार्थियों की हुई जांच

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की मुख्यधारा से दूर रहने वाले ग्रामीणों तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना था।

Contact no :- +91 9241456784

विशेष स्वास्थ्य शिविरों के दौरान कुल 104 लाभार्थियों के स्वास्थ्य की व्यापक जांच की गई। जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क आयुष औषधियों का भी वितरण किया गया।

Contact no :- +91 9798542970

इस अभियान के तहत चिकित्सा दल ने गुदड़ी प्रखंड के सेरेंगदा गांव, झींकपानी प्रखंड के सुरजाबासा गांव तथा सदर चाईबासा प्रखंड के दलियामारचा गांव पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। शिविरों में डॉ. कविता मैती, डॉ. श्रवण कुमार यादव एवं डॉ. आशिक अंसारी ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविरों में रक्तचाप, मधुमेह, बुखार, सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग एवं एनीमिया सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की निःशुल्क जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें उचित देखभाल और उपचार संबंधी सलाह भी दी गई।

Contact no :- +91 8553588326

उपचार के साथ चिकित्सा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच जन-जागरूकता अभियान भी चलाया।

Contact no :- +91 9337736501

लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित योग करने, संतुलित आहार लेने, व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता बनाए रखने तथा नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

चिकित्सकों ने बताया कि नियमित योग, संतुलित भोजन, स्वच्छता और नशीले पदार्थों से दूरी अच्छे स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण कुंजी है। ग्रामीणों से अपील की गई कि भविष्य में किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के उत्पन्न होने पर वे तत्काल अपने क्षेत्र की सहिया अथवा निकटतम आयुष स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर समय पर उचित उपचार एवं परामर्श प्राप्त करें।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा में कांग्रेस के अग्रणी संगठनों व प्रकोष्ठों की बैठक, संगठन मजबूती पर चर्चा

चाईबासा में कांग्रेस के अग्रणी संगठनों व प्रकोष्ठों की बैठक, संगठन मजबूती पर चर्चा

चाईबासा | कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने शुक्रवार देर शाम परिसदन, चाईबासा में कांग्रेस के अग्रणी संगठनों, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के अध्यक्षों और चेयरमैन के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में संगठन की मजबूती, अग्रणी संगठनों एवं प्रकोष्ठों की सक्रियता बढ़ाने, बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियान को तेज करने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

Contact no :- +91 9798542970

जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक शक्ति उसके अग्रणी संगठन, प्रकोष्ठ एवं विभाग हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को पूरी सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना चाहिए।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों से नियमित बैठकें आयोजित करने, संगठन का विस्तार करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखने की अपील की।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने तथा कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के संबंध में सभी अध्यक्षों ने अपने-अपने सुझाव भी रखे।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, इंटक जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा, एससी सेल कोल्हान प्रभारी सुरज मुखी, यूथ इंटक जिलाध्यक्ष सुरेश सावैयां, आरजीपीआरएस जिला संयोजक रितेश कुमार तामसोय, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, युवा कांग्रेस जिला महासचिव गुलजार अंसारी, शमीम गद्दी, राजू रजक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा, शत-प्रतिशत प्रपत्र वितरण के दिए निर्देश

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा, शत-प्रतिशत प्रपत्र वितरण के दिए निर्देश

चाईबासा | जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने आज ऑनलाइन माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-सिर) कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रपत्र वितरण, ऑनलाइन प्रविष्टि तथा कार्य की समग्र प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 9241456784

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि शेष सभी प्रपत्रों का वितरण आज ही सभी बीएलओ के बीच सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्र में प्रपत्र वितरण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी बीएलओ वास्तविक रूप से प्रपत्र वितरित किए बिना पोर्टल पर वितरण की मार्किंग नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपादित किए जाएं।

Contact no :- +91 9798542970

उपायुक्त ने प्रपत्र वितरण एवं उसकी ऑनलाइन मार्किंग को सुव्यवस्थित और सुसंगत ढंग से करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सभी अभिलेखों तथा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली सूचनाएं पूर्णतः सही एवं त्रुटिरहित होनी चाहिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में जिन क्षेत्रों में प्रपत्र वितरण का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम है, वहां कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों को लक्ष्य के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत प्रपत्र वितरण सुनिश्चित करने तथा प्रतिदिन कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। इसलिए प्रत्येक बीएलओ पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा प्रपत्र वितरण एवं ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि में किसी भी प्रकार की त्रुटि न होने दें।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सभी बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601