maskal.news

2062 Posts
खरसावाँ पंचायत भवन में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 75 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल

खरसावाँ पंचायत भवन में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित, 75 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल

सरायकेला | उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा प्रखंडवार लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार, 13 जुलाई 2026 को खरसावाँ प्रखंड के पंचायत भवन, खरसावाँ में लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में हरीभंजा, बीटापुर, चिलगु, रीडिंग, बुरुडीह, शिमला, खरसावाँ तथा जोजोडीह पंचायतों के उन अभ्यर्थियों को शामिल किया गया, जिन्होंने पूर्व में ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

शिविर के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच तथा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप लर्नर लाइसेंस परीक्षा संपन्न कराई गई।

Contact no :- +91 8553588326

जिला परिवहन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार शिविर के लिए कुल 125 अभ्यर्थियों का स्लॉट निर्धारित था। इनमें से 75 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, 9 अभ्यर्थी असफल रहे, जबकि 41 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9337736501

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड स्तर पर आयोजित किए जा रहे इन शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को उनके निकट ही लर्नर लाइसेंस संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आवेदन प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाना है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने अभ्यर्थियों से परिवहन विभाग की ऑनलाइन सेवाओं का अधिकाधिक उपयोग करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन एवं स्लॉट बुकिंग सुनिश्चित करने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने सभी वाहन चालकों से वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और सड़क सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने की भी अपील की।

RPF हेड कांस्टेबल ने विद्यार्थियों को मानव तस्करी से बचाव के प्रति किया जागरूक

RPF हेड कांस्टेबल ने विद्यार्थियों को मानव तस्करी से बचाव के प्रति किया जागरूक

चक्रधरपुर | पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पंप रोड, चक्रधरपुर में मंगलवार को आयोजित वंदना सभा का शुभारंभ चक्रधरपुर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के हेड कांस्टेबल बालचंद साहू ने दीप प्रज्वलित कर किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद चंद्र प्रधान ने अतिथि का परिचय कराते हुए कहा कि बालचंद साहू शिक्षा के क्षेत्र, विशेषकर विद्या भारती से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में निरंतर योगदान देते रहे हैं। इसके उपरांत आचार्य सौभिक घटक ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

Contact no :- +91 8553588326

अपने संबोधन में बालचंद साहू ने विद्यार्थियों एवं आचार्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जहां भी रहते हैं, शिक्षा के क्षेत्र और विशेष रूप से विद्या भारती के कार्यों से जुड़े रहते हैं। उन्होंने विद्यालय के अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि यहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ श्रेष्ठ संस्कार भी प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों एवं माता-पिता की आज्ञा का पालन करने तथा जीवन में अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को मानव तस्करी और अन्य सामाजिक अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति से खाने-पीने की वस्तु या कोई अन्य सामान स्वीकार न करें। यदि कभी कोई संदिग्ध परिस्थिति उत्पन्न हो तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या रेलवे क्षेत्र में होने पर रेल हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें, जिससे समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर विद्यालय की आचार्याएं जयश्री दास, शांति देवी, मीना कुमारी, स्वास्तिक सोय, सुलेखा टुडू, सुचित्रा मुंडरी, चांदनी जोंको तथा जयंती तांती सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा में सितंबर से होगी पश्चिमी सिंहभूम टी-20 क्रिकेट लीग, छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होगा मुकाबला

चाईबासा में सितंबर से होगी पश्चिमी सिंहभूम टी-20 क्रिकेट लीग, छह फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होगा मुकाबला

चाईबासा | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर अब चाईबासा में भी मिनी आईपीएल के आयोजन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एवं उद्योगपति मुकुंद रुंगटा ने पश्चिमी सिंहभूम टी-20 क्रिकेट लीग के आयोजन को मंजूरी दे दी है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस संबंध में रविवार को चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम के एस.आर. रुंगटा पैवेलियन में जिला क्रिकेट संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिमी सिंहभूम टी-20 क्रिकेट लीग के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और सर्वसम्मति से प्रतियोगिता के आयोजन को स्वीकृति प्रदान की गई।


Contact no :- +91 8553588326

जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि यह टी-20 क्रिकेट लीग आगामी सितंबर माह के तीसरे सप्ताह से बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम, चाईबासा में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके लिए खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी। लीग का आयोजन दस दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 18 मैच खेले जाएंगे।

Contact no :- +91 9337736501

ओपन लीग प्रारूप में होंगे मुकाबले
प्रतियोगिता ओपन लीग प्रारूप पर आधारित होगी, जिसमें सभी छह टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। 15 लीग मैचों के बाद अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान प्राप्त करने वाली टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। इसके बाद विजेता टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया छह फ्रेंचाइजी टीमों की बिडिंग पूरी होने के बाद शुरू की जाएगी।
महासचिव ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ में पंजीकृत खिलाड़ियों में आदिवासी समाज के खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्हें इस लीग में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की भी मिलेगी सहायता

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 क्रिकेट लीग के सफल आयोजन के लिए जिला क्रिकेट संघ स्टेक स्पोर्ट्स-G नामक इवेंट मैनेजमेंट संस्था का सहयोग ले रहा है। इस संबंध में संस्था के प्रतिनिधियों ने बैठक के दौरान मुकुंद रुंगटा के समक्ष लीग का विस्तृत पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया।

Book your slot today : +91 7250214782

असीम कुमार सिंह ने बताया कि इवेंट मैनेजमेंट फर्म के साथ औपचारिक समझौता (एग्रीमेंट) होने के बाद प्रतियोगिता से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां सार्वजनिक की जाएंगी।

जल जीवन मिशन की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

जल जीवन मिशन की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

सरायकेला | समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत संचालित ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा विभिन्न योजनाओं के संवेदक उपस्थित रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजनाओं की अद्यतन प्रगति, निर्माण कार्य की स्थिति तथा क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की योजनावार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं संवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली महत्वाकांक्षी योजना है। इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Contact no :- +91 8553588326

समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उनके संवेदकों से कार्य में विलंब के कारणों की जानकारी ली गई। साथ ही शेष कार्य पूर्ण करने के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की गई। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को सभी योजनाओं की नियमित निगरानी, सतत समीक्षा तथा योजनावार प्रगति प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में विभिन्न विभागों के समन्वय के अभाव अथवा प्रक्रियागत कारणों से लंबित योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कपाली क्षेत्र में राज्य योजना के तहत संचालित पेयजलापूर्ति योजना की धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को संबंधित संवेदक के साथ समन्वय स्थापित कर एक माह के भीतर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में कार्य पूरा नहीं होने पर संविदा की शर्तों एवं प्रचलित नियमों के तहत संबंधित संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित, स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्यदायी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ योजनाओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए, ताकि जिले के प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित पेयजल की सुविधा समय पर उपलब्ध कराई जा सके।

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ की समीक्षा बैठक, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026: उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ की समीक्षा बैठक, मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर

सरायकेला | मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध संचालन को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त एवं पंजीकृत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बीएलए-1 के साथ बैठक आयोजित की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और अधिक विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय भागीदारी एवं पूर्ण सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो तथा अपात्र और त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

बैठक में जानकारी दी गई कि 14 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ) एवं मतदान अभिकर्ता-2 (बीएलए-2) की बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान बीएलए-2 संबंधित बीएलओ के साथ मिलकर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टियों का सत्यापन और मिलान करेंगे, ताकि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने सभी बीएलए-1 से अपने-अपने बीएलए-2 को सक्रिय रखते हुए संबंधित बीएलओ के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता प्रशासन और राजनीतिक दलों के बेहतर तालमेल पर निर्भर करती है। सभी के सहयोग से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की कार्ययोजना, मतदान केंद्रवार सत्यापन, अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं दोहरी प्रविष्टियों की जांच, समयबद्ध क्रियान्वयन, दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक में खरसावाँ विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिट एंड रन मामलों में 75 पीड़ित परिवारों को ₹1.45 करोड़ से अधिक मुआवजा, उपायुक्त ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

हिट एंड रन मामलों में 75 पीड़ित परिवारों को ₹1.45 करोड़ से अधिक मुआवजा, उपायुक्त ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिले के सभी अंचल अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक के दौरान उपायुक्त ने हिट एंड रन मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए बताया कि जिले में अब तक 75 मामलों में पीड़ितों अथवा मृतकों के आश्रितों को कुल ₹1 करोड़ 45 लाख 50 हजार की मुआवजा राशि का सफलतापूर्वक भुगतान किया जा चुका है।

Contact no :- +91 8553588326

समीक्षा के दौरान बताया गया कि 50 मामलों में अंचल एवं अनुमंडल स्तर पर जांच, सत्यापन और अनुशंसा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें जिला स्तर से जनरल इंश्योरेंस काउंसिल को भेज दिया गया है। वहीं, हाल ही में प्राप्त 32 नए आवेदनों की भी क्रमवार समीक्षा की गई तथा उपलब्ध दस्तावेजों एवं जांच प्रतिवेदनों की स्थिति का अवलोकन किया गया।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी अंचल अधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में आवश्यक दस्तावेज अथवा जांच प्रतिवेदन लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि पात्र मामलों को बिना किसी विलंब के सक्षम प्राधिकार के पास अग्रसारित किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी पात्र पीड़ित या मृतक के आश्रित को मुआवजा मिलने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हिट एंड रन की घटनाएं अत्यंत संवेदनशील होती हैं। ऐसे मामलों में प्रभावित परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन एवं जिला परिवहन कार्यालय आपसी समन्वय के साथ दावों के सत्यापन, दस्तावेजों के संकलन तथा अग्रसारण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाएं।
उपायुक्त ने अधिकारियों को हिट एंड रन मुआवजा योजना के प्रति आम नागरिकों में व्यापक जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए, ताकि दुर्घटना से प्रभावित परिवार निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
फॉर्म-1 (आवेदक के हस्ताक्षर सहित)
फॉर्म-2 (दावा जांच अधिकारी/अनुमंडल पदाधिकारी के हस्ताक्षर सहित)
फॉर्म-3 (दावा निपटारा अधिकारी/जिला दंडाधिकारी के हस्ताक्षर सहित)
फॉर्म-4 (आवेदक के हस्ताक्षर सहित प्रतिदाय हेतु वचनबंध)
मृत्यु प्रमाण पत्र (मृत्यु के मामलों में)
पोस्टमार्टम रिपोर्ट अथवा मेडिकल रिपोर्ट
मृतक/घायल का आधार कार्ड
आवेदक का आधार कार्ड
बैंक पासबुक की प्रति
संबंधित थाना की एफआईआर की प्रति
मुआवजा का प्रावधान
मृतक के आश्रितों को ₹2,00,000 की अनुग्रह सहायता।
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ₹50,000 की आर्थिक सहायता।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके परिवार अथवा परिचित किसी हिट एंड रन दुर्घटना से प्रभावित हुए हैं, तो निर्धारित दस्तावेजों के साथ संबंधित अंचल कार्यालय या जिला परिवहन कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सभी पात्र लाभुकों को नियमानुसार शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

गायत्री परिवार का जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन संपन्न, सात जनजागरण अभियानों को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

गायत्री परिवार का जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन संपन्न, सात जनजागरण अभियानों को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

सरायकेला | धर्मशाला, सरायकेला में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकुंज, हरिद्वार) के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट एवं जिला समन्वय समिति, सरायकेला-खरसावाँ के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से 300 से अधिक युवा, महिला एवं वरिष्ठ परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, प्रज्ञा गीत एवं अतिथियों के सम्मान के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में व्यवसायी राजेश साहू उपस्थित रहे। वहीं उपजोन समन्वयक संतोष संगम, प्रांतीय समन्वयक ताराचंद अग्रवाल तथा जसवीर कौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Contact no :- +91 8553588326

सम्मेलन के दौरान संगठन सुदृढ़ीकरण, युवा एवं महिला जागरण, साधना, समयदान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा संवर्धन तथा सामाजिक दायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। विभिन्न प्रखंडों के समन्वयकों ने वर्षभर संचालित गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी कार्ययोजना भी साझा की।

Contact no :- +91 9337736501

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं एवं प्रखंडों को सम्मानित किया गया। राजनगर के पिंटू रावत को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए “उत्कृष्ट प्रखंड समन्वयक सम्मान” से सम्मानित किया गया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

सम्मेलन के समापन पर उपस्थित सभी परिजनों ने व्यसन मुक्ति एवं कुरीति उन्मूलन, स्वास्थ्य संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा संवर्धन, नारी जागरण, स्वावलंबन तथा साधना जैसे गायत्री परिवार के सात प्रमुख जनजागरण अभियानों को जिले के प्रत्येक प्रखंड, गांव और घर-घर तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

चक्रधरपुर की बीएलओ अनीता देवी ने बनाया कीर्तिमान, गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन करने वाली जिले की पहली बीएलओ बनीं

चक्रधरपुर की बीएलओ अनीता देवी ने बनाया कीर्तिमान, गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन करने वाली जिले की पहली बीएलओ बनीं

चाईबासा | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले की 56-चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-195 की बूथ लेवल पदाधिकारी (बीएलओ) श्रीमती अनीता देवी ने निर्धारित समय-सीमा से पहले अपने बूथ के 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही वह जिले की पहली बीएलओ बन गई हैं, जिन्होंने अपने बूथ के सभी गणना प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन सफलतापूर्वक पूरा किया। इस उपलब्धि के बाद उनका नाम राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ की सूची में भी शामिल हो गया है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने अनीता देवी को बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि अनीता देवी ने समर्पण, निष्ठा और समयबद्ध कार्यशैली का परिचय देते हुए अन्य बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले के अन्य बीएलओ भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कर पश्चिमी सिंहभूम को राज्य के अग्रणी जिलों में शामिल करने में योगदान देंगे। उपायुक्त ने इस उपलब्धि के लिए चक्रधरपुर विधानसभा की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी को भी बधाई दी।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची को अद्यतन, त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना है। निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 जुलाई तक गणना प्रपत्रों का वितरण तथा 20 जुलाई 2026 तक 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्य की जिला प्रशासन द्वारा नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सुपरवाइजरों और बीएलओ से पूरी जिम्मेदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपील की। साथ ही घोषणा की कि जिले में सबसे पहले 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करने वाले शीर्ष 10 बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यों के सुचारु संचालन के लिए बीएलओ और सुपरवाइजरों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए उन्हें बरसाती, छाता तथा अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि प्रतिकूल मौसम में भी निर्वाचन संबंधी कार्य प्रभावित न हों।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने गणना प्रपत्र समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाया जा सके।

असहाय वृद्ध महिला का रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती कर शुरू कराया गया उपचार

असहाय वृद्ध महिला का रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती कर शुरू कराया गया उपचार

चक्रधरपुर | भारत भवन के समीप कई दिनों से अस्वस्थ अवस्था में गंदगी के बीच रह रही एक असहाय वृद्ध महिला का शनिवार को रेस्क्यू कर अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में भर्ती कराया गया। यह कार्रवाई जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर तथा सचिव रवि चौधरी के निर्देश पर की गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृद्ध महिला की दयनीय स्थिति की सूचना अधिकार मित्र रीना प्रधान ने अधिकार मित्र श्वेता रवानी को दी। सूचना मिलते ही श्वेता रवानी ने तत्काल अनुमंडल चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुमन शर्मा से संपर्क कर 108 एंबुलेंस की व्यवस्था कराई।

Contact no :- +91 8553588326

एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद श्वेता रवानी ने अन्य सहयोगियों की सहायता से वृद्ध महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराने के साथ-साथ उन्होंने उपचार से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी कराईं, जिससे महिला का समय पर इलाज शुरू हो सका।

Contact no :- +91 9337736501

रेस्क्यू के दौरान वृद्ध महिला के गंदे कपड़े बदलवाकर उन्हें साफ वस्त्र पहनाए गए। इस मानवीय कार्य में अधिकार मित्र रीना प्रधान तथा सिस्टर दीपा ददेल ने भी महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर किए गए रेस्क्यू और उपचार की व्यवस्था से असहाय वृद्ध महिला को सुरक्षित देखभाल और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

Book your slot today : +91 7250214782
निजी विद्यालय के शिक्षक का शव नदी से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

निजी विद्यालय के शिक्षक का शव नदी से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

सरायकेला | सरायकेला थाना क्षेत्र के चमारू-कोलबीरा पुल के नीचे रविवार को एक निजी विद्यालय के शिक्षक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लुआगड़ धातकीड़ीह निवासी जीतन महतो के रूप में हुई है। वह मिरुडीह स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीतन महतो शनिवार शाम करीब 6 बजे माणिक बाजार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि उनके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। समारोह के बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

Contact no :- +91 8553588326

रविवार सुबह करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने चमारू-कोलबीरा पुल के नीचे नदी में एक शव देखा और इसकी सूचना तत्काल सरायकेला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। बाद में शव की पहचान जीतन महतो के रूप में हुई।

Contact no :- +91 9337736501

पुलिस की प्रारंभिक आशंका है कि उनकी मौत नदी में डूबने से हुई है। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई और मौत का वास्तविक कारण क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मृतक दो भाइयों में बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और चार वर्षीय पुत्र हैं। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर फैल गई।

Book your slot today : +91 7250214782

फिलहाल सरायकेला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।