#सरायकेला #सरायकेलाखरसावां #झारखंडसमाचार #शराबीअड्डा #maskalnews

सरायकेला: खंडहर बने सरकारी भवन शराबियों का अड्डा बने

सरायकेला: खंडहर बने सरकारी भवन शराबियों का अड्डा बने

सरायकेला | सरायकेला जिला मुख्यालय में कई जर्जर और अनुपयोगी सरकारी भवन इन दिनों शराबियों के अड्डे बन गए हैं। पहले शहर के सड़क किनारे, मंदिरों के पास और नदी किनारे शराब पीने वालों का जमावड़ा लगता था, लेकिन वर्तमान थाना प्रभारी द्वारा अवैध अड्डेबाजी, नशाखोरी और हुड़दंग पर सख्ती के बाद खुले में शराब पीना मुश्किल हो गया है।

Book your slot today : +91 7250214782

हालांकि लाइसेंसधारी दुकानों से शराब खरीदने पर कोई रोक नहीं है, जिससे नाबालिगों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आसानी से शराब खरीद रहे हैं। समस्या तब पैदा होती है जब शराब पीने के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिलता। खासकर किशोर और युवा अपने घर या समाज के सामने शराब पीने से बचते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

इसी वजह से वे अब खंडहर हो चुके सरकारी भवनों और महापुरुषों की मूर्तियों के आसपास छिपकर शराब का सेवन कर रहे हैं, जिससे इन स्थानों की गरिमा भी प्रभावित हो रही है।