जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

सरायकेला | समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने सभी फरियादियों से क्रमवार मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि विभागीय कार्रवाई से संबंधित मामलों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Contact no :- +91 8553588326

जनता दरबार में राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने, शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत बीपीएल कोटा से निजी विद्यालयों में एलकेजी कक्षा में नामांकन, रैयती भूमि पर अतिक्रमण एवं अवैध घेराबंदी, गम्हरिया प्रखंड की चौड़ा पंचायत में वंशावली निर्गत करने में आ रही कठिनाइयों, भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक जनशिकायतें प्राप्त हुईं।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि साप्ताहिक जनता दरबार आम नागरिकों और जिला प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करें। साथ ही गंभीर एवं संवेदनशील मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान करते हुए आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए।

Book your slot today : +91 7250214782
गम्हारिया में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, एसडीओ अभिनव प्रकाश ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

गम्हारिया में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, एसडीओ अभिनव प्रकाश ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हारिया प्रखंड में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आयोजित मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) एवं राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की बैठक का अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के डिजिटल अभिलेखीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं से निर्धारित आवेदन-पत्र भरवाकर समय पर जमा कराएं, ताकि मतदाता सूची के अद्यतन एवं डिजिटल अभिलेखीकरण का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर बिना किसी विलंब के पूरा किया जा सके।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

Contact no :- +91 9337736501

अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने आम नागरिकों से भी अपील की कि जिन लोगों को मतदाता सूची से संबंधित आवेदन-पत्र प्राप्त हुए हैं, वे उन्हें सही एवं पूर्ण रूप से भरकर शीघ्र अपने संबंधित मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सक्रिय सहयोग से ही मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रशासन के अनुसार, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करना तथा मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि सभी पात्र मतदाता अपने मताधिकार का सुचारु एवं प्रभावी ढंग से प्रयोग कर सकें।

Book your slot today : +91 7250214782
‘नमस्ते दिवस’ पर सफाई कर्मियों को वितरित हुई PPE किट, सुरक्षित कार्य वातावरण पर दिया गया जोर

‘नमस्ते दिवस’ पर सफाई कर्मियों को वितरित हुई PPE किट, सुरक्षित कार्य वातावरण पर दिया गया जोर

चक्रधरपुर | नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उराँव ने सफाई कर्मियों के बीच व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) किट का वितरण किया और उनके सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने राष्ट्रीय एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (NAMASTE) योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य सीवर एवं सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों को पूरी तरह समाप्त करना, खतरनाक सफाई कार्यों का मशीनीकरण करना तथा सफाई कर्मियों को मानव मल के सीधे संपर्क से बचाना है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने कहा कि योजना के तहत सफाई कर्मियों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही अब कूड़ा बीनने वाले श्रमिकों को भी योजना के दायरे में शामिल किया गया है, ताकि उन्हें भी सामाजिक सुरक्षा एवं आजीविका से जुड़ी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Contact no :- +91 9337736501

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत सफाई कर्मियों को निःशुल्क पीपीई किट, सुरक्षा उपकरण, कौशल विकास प्रशिक्षण, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा, मशीनों की खरीद पर सब्सिडी तथा रियायती ऋण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा, जो श्रमिक वैकल्पिक रोजगार अपनाना चाहते हैं, उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने जानकारी दी कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अथवा उसका परिवार सीवर सफाई, सेप्टिक टैंक सफाई, हाथ से मैला ढोने या कचरा प्रबंधन कार्य से जुड़ा होना चाहिए तथा संबंधित शहरी स्थानीय निकाय के डेटाबेस में पंजीकृत होना आवश्यक है। आवेदन के लिए आधार कार्ड या पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, कार्य प्रमाण पत्र, बैंक खाते का विवरण तथा पासपोर्ट आकार के फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में नगर परिषद के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

प्रोजेक्ट बचपन–भविष्य की राहें’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव आयोजित, उपायुक्त ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन

प्रोजेक्ट बचपन–भविष्य की राहें’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव आयोजित, उपायुक्त ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट बचपन–भविष्य की राहें” के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास, मानसिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आनंददायी शिक्षण वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में तांतनगर परियोजना अंतर्गत तांतनगर-सी एवं लोवाहातु आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने सहभागिता कर बच्चों के साथ उनका जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान जुलाई माह में जन्मदिन वाले सभी बच्चों का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। उपायुक्त ने बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विशेष एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया। इस अवसर पर उपायुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने भी बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। जन्मोत्सव के इस अनूठे आयोजन से बच्चों में उत्साह, खुशी और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला।

Contact no :- +91 8553588326

इस अवसर पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को समान अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक व्यवहार और आत्मविश्वास निर्माण के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। जन्मोत्सव जैसे आयोजन बच्चों में अपनत्व की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों से भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जिले का प्रत्येक बच्चा स्वस्थ, शिक्षित और खुशहाल वातावरण में विकसित हो। इसके लिए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और भावनात्मक विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का नियमित संचालन किया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने बच्चों से संवाद कर उनकी गतिविधियों एवं सीखने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। बच्चों ने कविता पाठ प्रस्तुत किया तथा अन्य ज्ञानवर्धक गतिविधियों में भी भाग लिया। उपस्थित पदाधिकारियों ने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने, स्वच्छता अपनाने और पौष्टिक भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में तांतनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री पवन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती श्वेता भारती, स्थानीय जनप्रतिनिधि, लेडी सुपरवाइजर, सेविका-सहायिका सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जनसहभागिता पर जोर, उपायुक्त ने बीएलओ-बीएलए-2 बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जनसहभागिता पर जोर, उपायुक्त ने बीएलओ-बीएलए-2 बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत तांतनगर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय गितिलादेर स्थित मतदान केंद्र संख्या-20 पर मंगलवार को बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने भाग लेकर मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने उपस्थित मतदाताओं, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2), राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा अन्य उपस्थितजनों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाया जाना अनिवार्य है।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान विशेष रूप से ऐसे मतदाताओं की पहचान की जा रही है, जो अनुपस्थित हैं, स्थायी रूप से अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है अथवा जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी मतदाता का नाम केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में होना चाहिए। यदि किसी व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाया जाता है, तो नियमानुसार उसे एक स्थान पर ही रखा जाएगा। इसी प्रकार मृत मतदाताओं के नाम भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची से हटाए जाएंगे, ताकि सूची पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन बनी रहे।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि भारत की मतदाता सूची में केवल पात्र मतदाताओं के नाम ही शामिल होंगे तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम नियमानुसार हटाए जाएंगे। इस कार्य में बीएलओ, बीएलए-2, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी के सहयोग और सक्रिय भागीदारी से ही त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सकती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों के मतदाता विवरण का सत्यापन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो उसका नाम जोड़ने के लिए निर्धारित प्रपत्र भरें। वहीं, यदि किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है, वह स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गया है या उसका नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित बीएलओ को दें।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के दौरान चुनाव पाठशाला के माध्यम से मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची के महत्व, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया तथा विभिन्न प्रपत्रों के उपयोग की भी जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर तांतनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-2, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में मतदाता उपस्थित रहे। बैठक का समापन विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से सामूहिक सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता की अपील के साथ हुआ।

आधुनिक केज कल्चर से बदली ग्रामीण की तस्वीर, मत्स्य पालन बना आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम

आधुनिक केज कल्चर से बदली ग्रामीण की तस्वीर, मत्स्य पालन बना आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित आधुनिक मत्स्य पालन कार्यक्रम ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। सदर प्रखंड के छोटा जयपुर गांव निवासी रामसिंह मुन्दुईया इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर उभरे हैं। सीमित संसाधनों के बीच जीवनयापन करने वाले रामसिंह ने आधुनिक केज कल्चर (Cage Culture) तकनीक अपनाकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है, बल्कि आसपास के ग्रामीणों और युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 80026265

पहले रामसिंह पारंपरिक खेती और छोटे-मोटे कार्यों के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सीमित आय के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। इसी दौरान उन्हें मत्स्य विभाग की केज कल्चर आधारित योजना की जानकारी मिली। विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में उन्होंने इस तकनीक को अपनाने का निर्णय लिया और आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Contact no :- +91 8553588326

योजना के तहत उन्हें 2.70 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। साथ ही वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज का चयन, संतुलित आहार प्रबंधन, जल गुणवत्ता बनाए रखने तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया। विभागीय विशेषज्ञों के सतत मार्गदर्शन में उन्होंने जलाशय में आधुनिक केज स्थापित कर पंगास एवं तिलापिया प्रजाति की मछलियों का पालन शुरू किया।

Contact no :- +91 9337736501

वर्तमान में रामसिंह प्रतिवर्ष लगभग 5 से 6 टन मछली का उत्पादन कर रहे हैं, जिससे उन्हें 3.5 से 4.5 लाख रुपये तक की वार्षिक आय प्राप्त हो रही है। इस आय से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आया है। अब वे अपने बच्चों की शिक्षा, परिवार की आवश्यकताओं तथा भविष्य की योजनाओं को अधिक आत्मविश्वास के साथ पूरा कर पा रहे हैं।
रामसिंह की सफलता का प्रभाव केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं है। उनकी उपलब्धि से प्रेरित होकर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक किसान और युवा भी आधुनिक मत्स्य पालन तकनीकों को अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। इससे जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि पात्र लाभुकों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि रामसिंह मुन्दुईया की सफलता इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और प्रशासनिक सहयोग के समन्वय से ग्रामीण परिवार आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। उन्होंने जिले के युवाओं एवं किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री नवीन कुमार ने कहा कि आधुनिक केज कल्चर पद्धति कम समय में अधिक उत्पादन देने वाली प्रभावी तकनीक है। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक इच्छुक मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण, तकनीकी परामर्श और विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि जिले में मत्स्य उत्पादन के साथ-साथ ग्रामीणों की आय में भी निरंतर वृद्धि हो सके। उन्होंने बताया कि विभाग लाभुकों को प्रत्येक चरण में आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध करा रहा है।
अपने अनुभव साझा करते हुए लाभुक रामसिंह मुन्दुईया ने कहा, “पहले सीमित आय के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल था, लेकिन मत्स्य विभाग से मिले प्रशिक्षण और सहयोग ने मेरी जिंदगी बदल दी। आज मैं सम्मानजनक आय अर्जित कर रहा हूं और भविष्य को लेकर आश्वस्त हूं। मैं सभी ग्रामीण भाइयों-बहनों से अपील करता हूं कि वे सरकारी योजनाओं पर विश्वास करें, प्रशिक्षण प्राप्त करें और आधुनिक मत्स्य पालन अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं।”

वैज्ञानिक धान खेती से बदली महिला किसान की तस्वीर, आय और उत्पादन में हुई उल्लेखनीय वृद्धि

वैज्ञानिक धान खेती से बदली महिला किसान की तस्वीर, आय और उत्पादन में हुई उल्लेखनीय वृद्धि

चाईबासा |  पश्चिमी सिंहभूम जिले में कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के तहत किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के प्रयास सकारात्मक परिणाम देने लगे हैं। विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के किसान कम लागत में अधिक उत्पादन हासिल कर रहे हैं। इसका प्रेरक उदाहरण सदर प्रखंड की तुईबीर पंचायत के पम्पड़ा गांव की महिला किसान श्रीमती बेलमती देवगम हैं, जिन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से धान की खेती कर न केवल अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि की है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन गई हैं।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बेलमती देवगम एक साधारण कृषक परिवार से हैं। चार सदस्यीय परिवार की आजीविका मुख्य रूप से कृषि पर निर्भर है। उनके पास कुल चार एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें दो एकड़ सिंचित और दो एकड़ असिंचित भूमि शामिल है। पहले वे परंपरागत तरीके से लगभग तीन एकड़ में धान तथा शेष भूमि पर मौसमी सब्जियों की खेती करती थीं। सीमित उत्पादन और बढ़ती लागत के कारण खेती से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता था।

Contact no :- +91 8553588326

इसी दौरान गांव के किसान मित्र के माध्यम से उन्हें कृषि विभाग के प्रखंड स्तरीय खरीफ प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी मिली। उन्होंने प्रशिक्षण में भाग लिया, जहां कृषि विशेषज्ञों ने धान उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों, बीज उपचार, नर्सरी प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, खरपतवार नियंत्रण, जल संरक्षण तथा पौधों की उचित दूरी पर रोपाई सहित आधुनिक कृषि पद्धतियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें प्रमाणित धान बीज भी उपलब्ध कराया गया।

Contact no :- +91 9337736501

प्रशिक्षण से प्रेरित होकर बेलमती देवगम ने पहली बार वैज्ञानिक पद्धति से धान की खेती की। उन्होंने 25×25 सेंटीमीटर की दूरी पर एक-एक पौधे की रोपाई की, खरपतवार नियंत्रण के लिए समय-समय पर कोनो वीडर का उपयोग किया तथा कृषि विभाग के सभी तकनीकी सुझावों का पालन किया। इसका परिणाम यह हुआ कि पौधों की वृद्धि बेहतर हुई, अधिक संख्या में कल्ले निकले और धान की गुणवत्ता के साथ-साथ उत्पादन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

वैज्ञानिक खेती अपनाने से उन्हें पहले की तुलना में लगभग दोगुना उत्पादन प्राप्त हुआ। इससे परिवार के लिए वर्षभर पर्याप्त धान उपलब्ध होने के साथ अतिरिक्त उपज बेचकर अच्छी आय भी हुई। बढ़ी हुई आमदनी से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई तथा बच्चों की शिक्षा, पोषण और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करना आसान हो गया। आज बेलमती आत्मविश्वास के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के साथ-साथ आसपास के किसानों को भी वैज्ञानिक खेती के लिए प्रेरित कर रही हैं।
बेलमती देवगम ने बताया कि कृषि विभाग से मिले प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन ने उनकी खेती करने की सोच बदल दी है। अब वे प्रत्येक मौसम में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती करना चाहती हैं और विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नियमित रूप से भाग लेने का संकल्प लिया है।
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को अधिक लाभकारी बनाने तथा वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, तकनीकी प्रशिक्षण और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। बेलमती देवगम की सफलता इस बात का प्रमाण है कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त की जा सकती है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत हुजूर ने कहा कि विभाग का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर वैज्ञानिक एवं उन्नत कृषि पद्धतियों से जोड़ना है। इसके लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण शिविर, कृषक गोष्ठी और प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक धान खेती की तकनीक अपनाने से कम बीज, कम पानी और कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है।
जिला प्रशासन ने किसानों से कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और तकनीकी मार्गदर्शन का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि वैज्ञानिक खेती अपनाकर न केवल उत्पादन और आय में वृद्धि की जा सकती है, बल्कि खेती को टिकाऊ, लाभकारी और आत्मनिर्भर आजीविका का सशक्त माध्यम भी बनाया जा सकता है।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एलईडी जागरूकता रथ रवाना, हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारम्भ

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एलईडी जागरूकता रथ रवाना, हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारम्भ

सरायकेला-खरसावाँ | बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त नितिश कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने संयुक्त रूप से एलईडी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारम्भ किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत लिंग भेद, कन्या भ्रूण हत्या और बालिकाओं के प्रति भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर बेटियों के सम्मान एवं समान अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Contact no :- +91 8553588326

अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर उपलब्ध कराना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। उन्होंने लिंग आधारित भेदभाव, कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जनभागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने अभिभावकों से अपनी बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी भ्रूण लिंग जांच या पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन जैसी अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि एलईडी जागरूकता रथ का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को अपने परिवार, विद्यालय, कार्यस्थल तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने कहा कि बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक और समानतामूलक दृष्टिकोण विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जनसहभागिता से ही इस अभियान के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में बताया गया कि एलईडी जागरूकता रथ जिले के सभी नौ प्रखंडों में एक-एक दिन भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर जागरूकता संदेश, लघु फिल्में और सूचना सामग्री प्रदर्शित कर आमजन को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या निषेध, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, पोषण तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर ने जिलेवासियों से एलईडी जागरूकता रथ के कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी गोपी उरांव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, सीडीपीओ सुरुचि प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा, महिला पर्यवेक्षिका नेहा कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला आयोजित, उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित

विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला आयोजित, उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मी हुए सम्मानित

चाईबासा | विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मंगलवार को सदर अस्पताल स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज परिसर में जिला उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में परिवार स्वास्थ्य मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार नियोजन, जनसंख्या स्थिरीकरण तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा जनसंख्या स्थिरीकरण से संबंधित प्रदर्शनी एवं परामर्श केंद्र लगाए गए। इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न विकल्पों, बच्चों के बीच उचित अंतराल बनाए रखने तथा छोटे एवं स्वस्थ परिवार के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Contact no :- +91 8553588326

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि “बच्चों में हो सही अंतराल, तभी हो परिवार का कल्याण।” उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन अपनाने से न केवल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति भी सुदृढ़ होती है। उन्होंने आमजन से स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ उठाने तथा परिवार नियोजन के प्रति जागरूक होने की अपील की।

Contact no :- +91 9337736501

उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2026 की थीम “जब बच्चों में सही अंतराल, परिवार बने स्वस्थ और खुशहाल” निर्धारित की गई है। इसी के तहत जिले में 11 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस अवधि में जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, परामर्श सत्र एवं जनसंपर्क गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व, बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों तथा परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण और स्वस्थ परिवार के निर्माण में जन-जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर उपायुक्त ने फैमिली प्लानिंग एवं मिशन उदय 2.0 के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, चिकित्सक, नर्सिंग कौशल कॉलेज के प्राचार्य, छात्र-छात्राएं, एएनएम एवं बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत, दो दिवसीय पश्चिमी सिंहभूम दौरे पर पहुंचे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत, दो दिवसीय पश्चिमी सिंहभूम दौरे पर पहुंचे

चक्रधरपुर | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी दो दिवसीय पश्चिमी सिंहभूम प्रवास के क्रम में सोमवार को चक्रधरपुर पहुंचे। उनके आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, भाजपा के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 8553588326

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान बाबूलाल मरांडी जिले में आयोजित विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। इसके अलावा वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे तथा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।


Contact no :- +91 9337736501

दौरे के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किए जाने की संभावना है।


अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782