चाईबासा : नगर परिषद चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने पर कांग्रेस ने सख्त कार्रवाई की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने चाईबासा के मोहम्मद सलीम और चक्रधरपुर के विजय सिंह सुम्बरूई को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
जारी आदेश में जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों नेताओं द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ना पार्टी अनुशासन का उल्लंघन है। संगठनात्मक हितों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
Book your slot today : +91 7250214782
निलंबन अवधि के दौरान दोनों नेता पार्टी की किसी भी गतिविधि या कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे।
राउरकेला : राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की ओर से बिसरा प्रखंड के जराईकेला स्थित कोपसिंगा गांव में प्रखंड स्तरीय संवर्धन ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में कार्यपालक निदेशक (खान विकास-सीएमएलओ) बीके गिरि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएं एवं सीएसआर) टीजी कानेकर भी मौजूद रहे।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सारूबहाल की केटी ब्रदर्स और बंडामुंडा आरएस कॉलोनी के बीच खेला गया, जिसमें सारूबहाल की टीम ने जीत हासिल की। बीके गिरि ने विजेता टीम को बधाई दी और सभी प्रतिभागी टीमों की खेल भावना व उत्साह की सराहना की। उन्होंने ग्रामीण युवाओं में टीमवर्क, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में फुटबॉल की भूमिका पर प्रकाश डाला।
Book your slot today : +91 7250214782
अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 10,000 रुपये नकद और उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित 8,000 रुपये नकद प्रदान किए। जाराटोली की एमवाईसी टीम तीसरे तथा सारूबहाल नुआटोली की टीम चौथे स्थान पर रही, जिन्हें क्रमशः 6,000 और 4,000 रुपये की नकद राशि दी गई। टूर्नामेंट का आयोजन आरएसपी के संरक्षण में वीणापाणि, मीनू और खुशबू स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम को देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित हुए। मौके पर जराईकेला पंचायत के सरपंच सुरेश उरांव, समिति सदस्य सोमनाथ राहा सहित सीएसआर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
चक्रधरपुर : दिलीप साव स्मृति भवन स्थित मोदी आहार कार्यालय में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
बैठक में संगठन की चुनावी तैयारियों, आगामी कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर कार्य को तेज करने पर चर्चा की गई। इस दौरान दीपक प्रकाश ने बताया कि 23 फरवरी को चक्रधरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव प्रस्तावित है, जिसमें भाजपा ने समर्थित उम्मीदवार के रूप में विजय सिंह गागराई को मैदान में उतारा है।
Book your slot today : +91 7250214782
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में चक्रधरपुर जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक पासवान, महामंत्री तीरथ जामुदा, पार्टी समर्थित उम्मीदवार विजय सिंह गागराई, मालती गिलुआ, वरिष्ठ नेता सुरेश साव, अनूप दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सरायकेला–खरसावां : खरसावां स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां आकर्षणी पीठ के पास शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 12 बजे एक दंतैल जंगली हाथी अचानक क्षेत्र में पहुंच गया। हाथी आकर्षणी पहाड़ी से नीचे उतरकर मैदान में आ गया और पूजा कर रहे श्रद्धालुओं से लगभग 60–70 फीट की दूरी तक पहुंच गया, जिससे मौके पर भय का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी कभी खरसावां–उकरी मुख्य सड़क पर तो कभी पहाड़ी के पास झाड़ियों और खेतों के बीच घूमता रहा। दोपहर से शाम तक वह क्षेत्र में इधर-उधर विचरण करता रहा। देर शाम होते ही हाथी पहाड़ी के पास जंगल की ओर लौट गया। हाथी के आने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आकर्षणी पीठ के पास बने वाच टावर से हाथी की निगरानी की गई। हालांकि, हाथी के यहां पहुंचने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी पश्चिमी सिंहभूम या चांडिल क्षेत्र से भटककर यहां पहुंचा होगा। शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां आकर्षणी के दर्शन के लिए पहुंचे थे। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु यहां आते हैं, जबकि रविवार को भीड़ और बढ़ जाती है। ऐसे में जंगली हाथी की मौजूदगी से श्रद्धालु दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर भेजा जाए, ताकि श्रद्धालु बिना भय के पूजा-अर्चना कर सकें।
सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
मीडिया कोषांग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में अध्यक्ष पद के कुल सात प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
Book your slot today : +91 7250214782
जलेश कवि – एयर कंडीशनर प्रताप आदित्य सिंहदेव – छड़ी प्रदीप कुमार आचार्य – चूड़ियां मनोज कुमार चौधरी – बैटरी टॉर्च सनंद कुमार आचार्य – बेंच सनातन मुंडा – बिस्कुट सुमित कुमार चौधरी – बक्सा
Book your slot today : +91 7250214782
चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
सरायकेला : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर सरायकेला में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगर कमेटी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 10 पाउंड का केक काटकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं पार्टी की फायर लेडी कल्पना सोरेन मुर्मू का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पार्टी समर्थित प्रत्याशी मनोज कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भोला महंती, नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य सहित सौरभ साहू, उमेश भोल, अभिनाश कबी, तपन कामिला, गौतम नायक, सुमित रथ, छोटू साव, आशीष महापात्र, अनिरुद्ध प्रामाणिक, शिवा नायक, गौरांग दास, अमित सरंगी, बापि सरंगी, अजय गोप, पिंकू महापात्रा, राजा अंसारी, देवा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी माहौल तेज हो गया है। वार्ड संख्या 9 से पार्षद पद के प्रत्याशी रूपेश बारीक (रुपु) को निर्वाचन विभाग की ओर से ब्लैक बोर्ड छाप चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। बैलेट पेपर में उनका चुनाव चिन्ह क्रमांक 6 पर रहेगा।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। अब वे चुनाव चिन्ह के साथ जनसंपर्क अभियान को और तेज करेंगे। स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों को लेकर प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
उल्लेखनीय है कि सरायकेला नगर पंचायत चुनाव के लिए सभी वार्डों के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं, जिसके बाद चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है।
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा में आयोजित दो दिवसीय मनोज मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी में शनिवार को सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। उन्होंने स्वर्गीय मनोज प्रधान की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजक एमबीएस के सदस्यों ने सांसद का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
सांसद जोबा माझी ने सेमीफाइनल मैच शुरू होने से पहले दुर्गा इंटर और बजरंग वारियर्स टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और टॉस किया। सेमीफाइनल मुकाबले में दुर्गा इंटर की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
Book your slot today : +91 7250214782
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को आयोजित होगा। इस अवसर पर समाजसेवी कालीपद सोरेन सहित आयोजन समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
चक्रधरपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों और अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को हथिया स्थित फोकस पर्सोना स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में साइबर क्राइम अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रबिन्द्र गिलुवा की पहल पर ipil Innovation के बैनर तले संपन्न हुआ।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत भाषण से हुई। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति कुमारी ने साइबर विशेषज्ञों का परिचय कराते हुए डिजिटल सुरक्षा की वर्तमान समय में बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला। पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक श्री प्रफुल कुमार पाठक एवं प्रधानाचार्या की देखरेख में किया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम में तीन साइबर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। रबिन्द्र गिलुवा (संस्थापक, डोनेट ब्लड) ने तकनीक के सुरक्षित उपयोग पर जोर दिया। निर्मल सिंकू (साइबर एक्सपर्ट, जगरनाथपुर) ने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल से संबंधित सावधानियों की जानकारी दी। वहीं, कृष्णा दिग्गी (संस्थापक, ipil Innovation) ने फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों के प्रकार और उनसे बचाव के कानूनी व तकनीकी उपाय बताए। कार्यक्रम संवादात्मक रहा, जिसमें छात्रों और अभिभावकों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों के सरल और व्यावहारिक उत्तर दिए।
Book your slot today : +91 7250214782
विद्यालय के निदेशक श्री प्रफुल कुमार पाठक ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में डिजिटल सुरक्षा की जानकारी शिक्षा का अहम हिस्सा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सुरक्षित डिजिटल समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शुक्रवार को जिला दंडाधिकारी–सह–उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, भूमि संरक्षण एवं गव्य विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इन योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आय और आजीविका के अवसर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अपर उपायुक्त प्रवीण केरकट्टा सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं डीएमएफटी पीएमयू के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उपायुक्त ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर उपलब्ध संरचनाओं और समूहों को सशक्त बनाने के निर्देश दिए। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त ने जिले के सभी 18 प्रखंडों में स्वयं सहायता समूह या किसान उत्पादक समूह के माध्यम से कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने का निर्देश दिया। भूमि संरक्षण विभाग को संबंधित समूहों और उपलब्ध कृषि यंत्रों की सूची एवं प्राक्कलन तैयार करने को कहा गया।
Book your slot today : +91 7250214782
सब्जी उत्पादन बढ़ाने और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज एवं पौधे उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रानुसार हाईटेक पॉलीहाउस नर्सरी संचालन हेतु तीन एकड़ भूमि चिन्हित कर प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में हॉर्टिकल्चर क्लस्टर डेवलपमेंट के तहत नारंगी, केला, कटहल एवं सरीफा जैसे फलों के उत्पादन और प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। संबंधित विभागों को डीएमएफटी पीएमयू के सहयोग से उत्पादन क्षमता और बाजार संभावनाओं का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया। इसके अलावा लिफ्ट इरीगेशन के माध्यम से सालभर खेती को प्रोत्साहित करने, नोआमुंडी हाट बाजार के विकास तथा राज्य योजना के तहत 15 किसानों को मोती उत्पादन से जोड़ने की जानकारी दी गई।
Book your slot today : +91 7250214782
मत्स्य प्रक्षेत्र में आय वृद्धि के लिए मत्स्य बीज, फिश फीड, हैचरी एवं केज कल्चर के माध्यम से 100 नए परिवारों को मछली पालन से जोड़ने का निर्देश दिया गया। पशुपालन एवं गव्य विकास के तहत दुग्ध उत्पादक समितियों के गठन, पशु चारा उत्पादन को बढ़ावा देने तथा चाईबासा स्थित कुक्कुट पालन केंद्र के संचालन हेतु प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। सहकारिता विभाग को वित्तीय वर्ष 2023-24 से पूर्व एवं अब तक स्वीकृत कोल्ड स्टोरेज की सूची और उनकी वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया। उपायुक्त ने कहा कि इन सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन करना और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करना है।