स्वास्थ्य

कुनाबेड़ा पुलिया के पास बस-बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

कुनाबेड़ा पुलिया के पास बस-बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-खरसावां | जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनाबेड़ा पुलिया के समीप रविवार सुबह करीब 9 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा माँ रोहिणी बस और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ।

Contact no :- +91 9241456784

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान चांडिल अनुमंडल के कल्याणपुर निवासी आशीष महतो के रूप में हुई है। बताया गया कि वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ हरिना मेला से लौट रहे थे। इसी दौरान कुनाबेड़ा पुलिया के पास उनकी बाइक की बस से टक्कर हो गई।

Contact no :- +91 9798542970

दुर्घटना में आशीष महतो का दाहिना पैर बुरी तरह टूट गया। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और घायल को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में जुट गए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के करीब एक घंटे बाद तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस संबंध में जेएलकेएम के प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो ने एंबुलेंस सेवा में हुई देरी पर नाराजगी जताते हुए इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही करार दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल उपचार के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की सूचना है।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना की जानकारी मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरायकेला इंडोर स्टेडियम में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरायकेला इंडोर स्टेडियम में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित

सरायकेला | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित इंडोर स्टेडियम, सरायकेला में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकास आयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम में नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने भी सहभागिता की और सभी नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Contact no :- +91 9798542970

योगाभ्यास के उपरांत उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित दिनचर्या, तनावपूर्ण जीवनशैली तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों के बीच स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक हो गया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का प्रभावी माध्यम है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा अपने स्वास्थ्य के लिए अवश्य निकालना चाहिए। नियमित योग एवं व्यायाम से न केवल शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

श्री चौधरी ने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला होते हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा योग के नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। आयोजन में लोगों की सक्रिय भागीदारी ने योग के प्रति बढ़ती जागरूकता और उत्साह को दर्शाया।

Book your slot today : +91 7250214782
नशा मुक्ति अभियान को मिली जनभागीदारी की मजबूती, रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण से लोगों को किया गया जागरूक

नशा मुक्ति अभियान को मिली जनभागीदारी की मजबूती, रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण से लोगों को किया गया जागरूक

चाईबासा | उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के माध्यम से आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Contact no :- +91 9241456784

अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैलियों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटकों और जागरूकता वाहनों के माध्यम से भी लोगों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की दीदियों, ग्राम संगठन (वीओ) की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, जेंडर सीआरपी, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों तथा अन्य सामुदायिक कैडरों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Contact no :- +91 9798542970

जागरूकता रैली के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, परिवार और समाज पर इसके प्रतिकूल प्रभावों तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के महत्व की जानकारी दी गई। वहीं, विभिन्न पंचायतों और गांवों में आयोजित नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों का प्रभावी मंचन किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इसके अलावा, जागरूकता वाहनों के जरिए नशामुक्ति संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों और ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा अपने गांव और समुदाय को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर लोगों से नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने, युवाओं को नशे से दूर रखने तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना संबंधित विभागों एवं प्रशासन को देने की अपील की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाकर नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ अपने परिवार, गांव और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लें तथा अवैध मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को देकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Book your slot today : +91 7250214782
नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

नशा मुक्ति अभियान के तहत खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

चाईबासा | झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देशानुसार संचालित राज्यव्यापी नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशीले एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

Contact no :- +91 9241456784

प्रतियोगिता के दौरान क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, पेंटिंग, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रॉस कंट्री दौड़ के बालक वर्ग में मांगु इचागुटु तथा बालिका वर्ग में प्रतिका महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Contact no :- +91 9798542970

रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में फुटबॉल सेंटर, चक्रधरपुर विजेता रहा, जबकि आवासीय फुटबॉल सेंटर, कुमारडुंगी उपविजेता बना।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

कबड्डी प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आवासीय फुटबॉल सेंटर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न खेल केंद्रों के खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) बहामन टूटी एवं जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस दौरान नशा मुक्ति शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न खेल केंद्रों के प्रशिक्षकों, सचिवों, जिला ओलंपिक संघ एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने सभी लोगों से नशामुक्त पश्चिमी सिंहभूम, नशामुक्त झारखंड तथा स्वस्थ भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

पश्चिमी सिंहभूम में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

चाईबासा | उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मनीष कुमार के मार्गदर्शन में तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से पश्चिमी सिंहभूम जिले में संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Contact no :- +91 9241456784

अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैलियों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक और जागरूकता वाहन के माध्यम से भी आमजनों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की दीदियों, ग्राम संगठन (वीओ) की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों, जेंडर सीआरपी, पंचायत समिति सदस्यों, वार्ड सदस्यों, साहिया तथा अन्य सामुदायिक कैडरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। जागरूकता रैली के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले इसके प्रतिकूल प्रभावों तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अभियान के तहत विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों का प्रभावी प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं, जागरूकता वाहन के जरिए नशामुक्ति संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों एवं ग्रामीणों को नशे से दूर रहने तथा अपने गांव और समुदाय को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। साथ ही युवाओं को नशे की लत से बचाने, समाज में जनजागरूकता फैलाने तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों की सूचना प्रशासन एवं संबंधित विभागों को देने की अपील की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न कर नशे की समस्या के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे स्वयं नशामुक्त रहने का संकल्प लें और अपने परिवार, गांव तथा समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधि की जानकारी प्रशासन को देकर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करें।

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली, ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली, ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प

चक्रधरपुर | नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को लांड़ुपदा पंचायत क्षेत्र के बाईसाईं टोला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान नशे के विरुद्ध जनजागरूकता रैली निकाली गई और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

Contact no :- +91 9241456784

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशे के खिलाफ शपथ भी ली। मौके पर पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने कहा कि नशा गांव, समाज और बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर रहा है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने बताया कि 15 जून से 26 जून तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाना है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

मुखिया ने ग्रामीणों से नशे की लत छोड़कर स्वस्थ, जागरूक और समृद्ध लांड़ुपदा के निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कार्यशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

आयोजकों ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 26 जून तक जारी रहेगा, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।

Book your slot today : +91 7250214782
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर निकाली गई ‘रन फॉर योगा’, योग अपनाने का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर निकाली गई ‘रन फॉर योगा’, योग अपनाने का दिया संदेश

चाईबासा | प्रोजेक्ट जागृति “बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” अभियान के तहत आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा शुक्रवार को “रन फॉर योगा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर से किया गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान, चाईबासा पहुंचकर संपन्न हुआ।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्लोगन, पोस्टर और होर्डिंग के माध्यम से योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता फैलाते हुए लोगों को नियमित रूप से योग अपनाने का संदेश दिया।

Contact no :- +91 9798542970

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित गणमान्यजनों को नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उप विकास आयुक्त ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास स्वस्थ, सक्रिय और तनावमुक्त जीवन का आधार है।


Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), जिला शिक्षा अधीक्षक, उपसमाहर्ता नजारत, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Book your slot today : +91 7250214782
सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, उपायुक्त ने किया शुभारंभ

सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, उपायुक्त ने किया शुभारंभ

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत सदर अस्पताल, चाईबासा स्थित कुपोषण उपचार केंद्र के सभागार में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक पद्मश्री स्वर्गीय नाना चुड़ासमा की जयंती के अवसर पर बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

Contact no :- +91 9241456784

इस अवसर पर उपायुक्त ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। साथ ही उन्होंने युवाओं से सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. जूझार माझी, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हांसदा, सदर चिकित्सा प्रभारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम सहित जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को उनके योगदान के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

आयोजकों ने बताया कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रक्त भंडार को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। उपस्थित लोगों ने रक्तदान को जनआंदोलन बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का संकल्प लिया।

Book your slot today : +91 7250214782
उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य एवं कल्याण संस्थानों का किया निरीक्षण

उपायुक्त मनीष कुमार ने सदर अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य एवं कल्याण संस्थानों का किया निरीक्षण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने बुधवार को सिविल सर्जन, सदर अस्पताल उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं जिला आयुष पदाधिकारी की उपस्थिति में सदर अस्पताल परिसर स्थित नेत्र विभाग, वन स्टॉप सेंटर, जिला आयुष कार्यालय तथा प्रशासनिक भवन के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Contact no :- +91 9241456784

नेत्र विभाग का निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नेत्र विभाग में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, जांच सुविधाओं, उपकरणों की स्थिति एवं चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों के पंजीकरण, जांच एवं उपचार प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी रोगियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने विभाग में उपलब्ध उपकरणों के नियमित रखरखाव, स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा स्वास्थ्यकर्मी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रदान की जा रही सहायता सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने आवासीय सुविधा, परामर्श कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था, विधिक सहायता एवं चिकित्सा सेवाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने निर्देश दिया कि घरेलू हिंसा एवं उत्पीड़न से प्रभावित महिलाओं को त्वरित एवं समन्वित सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी गोपनीयता, सम्मान एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अभिलेखों के अद्यतन संधारण पर भी बल दिया।
जिला आयुष कार्यालय का निरीक्षण
जिला आयुष कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आयुष चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, औषधियों की उपलब्धता एवं कार्यालयीय अभिलेखों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि आयुष पद्धति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाए तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित की जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने आयुष केंद्रों में औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता, सेवाओं के नियमित संचालन तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
प्रशासनिक भवन के कार्यालयों का निरीक्षण
प्रशासनिक भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्य प्रणाली, अभिलेखों के संधारण, कार्यालय व्यवस्था एवं सेवा प्रदायगी की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छता, अनुशासन एवं कार्यसंस्कृति बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव किया जाए। आमजन से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो और सभी अधिकारी पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।
निष्कर्ष
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े सभी संस्थानों में बेहतर सेवा, स्वच्छ वातावरण, संसाधनों का प्रभावी उपयोग तथा नागरिकों की संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करने का निर्देश दिया।

कराईकेला PHC में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की नियुक्ति की मांग, मुखिया ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

कराईकेला PHC में डॉक्टर और फार्मासिस्ट की नियुक्ति की मांग, मुखिया ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

बंदगांव | लांड़ुपादा पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने सोमवार को चाईबासा स्थित जिला समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त से मुलाकात कर कराईकेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में चिकित्सकों एवं फार्मासिस्ट की तत्काल नियुक्ति की मांग की।

Contact no :- +91 9241456784

उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में मुखिया ने बताया कि बंदगांव प्रखंड स्थित कराईकेला PHC की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। लगभग 50 हजार की ग्रामीण आबादी इस स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है, लेकिन यहां एक भी नियमित चिकित्सक और फार्मासिस्ट कार्यरत नहीं है। जबकि अस्पताल में चिकित्सकों के दो पद स्वीकृत हैं।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने बताया कि कराईकेला, नकटी, हुडंगदा, भालुपानी, ओटार एवं लांड़ुपादा पंचायत के लोगों को सामान्य चिकित्सा सुविधा के लिए भी 15 से 20 किलोमीटर दूर चक्रधरपुर जाना पड़ता है। वहीं, प्रत्येक माह 45 से 50 प्रसव होने के बावजूद विशेषज्ञ चिकित्सकों की अनुपलब्धता के कारण जच्चा-बच्चा की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

मुखिया ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-75 (NH-75) के समीप स्थित इस क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। ऐसे मामलों में समय पर चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिलने के कारण कई बार घायलों की जान तक चली जाती है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

इसके अलावा अस्पताल में पर्याप्त बेड, आवश्यक दवाइयों तथा चहारदीवारी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है।

Book your slot today : +91 7250214782

कुश पूर्ति ने कहा कि जनहित एवं हजारों ग्रामीणों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को देखते हुए कराईकेला PHC में शीघ्र डॉक्टरों और फार्मासिस्ट की नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Book your slot today : +91 7250214782