maskal.news

2062 Posts
जिला परिषद परिसर के विकास को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मास्टर प्लान के तहत होगा आधुनिकीकरण

जिला परिषद परिसर के विकास को लेकर उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मास्टर प्लान के तहत होगा आधुनिकीकरण

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने गुरुवार को उप विकास आयुक्त श्री उत्कर्ष कुमार एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती सविता टोपनो की उपस्थिति में चाईबासा स्थित जिला परिषद कार्यालय परिसर और परिसर में संचालित दुकानों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता सहित संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जिला परिषद कार्यालय भवन, परिसर की आधारभूत संरचनाओं, दुकानों की वर्तमान स्थिति, आवागमन व्यवस्था, उपयोगिता तथा रखरखाव से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अभियंताओं से भवनों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं, मरम्मत की आवश्यकता और भविष्य की विकास योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने कहा कि जिला परिषद कार्यालय एवं परिसर में स्थित दुकानों को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और जनोपयोगी स्वरूप देने के उद्देश्य से एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इस मास्टर प्लान के अनुरूप कार्यालय भवन, दुकानों तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का चरणबद्ध पुनर्निर्माण एवं आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसका उद्देश्य परिसर का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों और दुकानदारों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रस्तावित मास्टर प्लान में भवनों की संरचनात्मक मजबूती, समुचित पार्किंग व्यवस्था, बेहतर जल निकासी, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, हरित क्षेत्र के विकास और अन्य नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही दुकानों के नियोजित एवं व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित करते हुए परिसर को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप देने के लिए आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

निरीक्षण के दौरान जिला परिषद कार्यालय परिसर के समग्र विकास, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिला परिषद परिसर को सुव्यवस्थित, आधुनिक और नागरिक सुविधाओं से युक्त परिसर के रूप में विकसित किया जाए, जिससे आम जनता एवं संबंधित हितधारकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

चाईबासा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, रक्तदाताओं को किया सम्मानित

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा संचालित “प्रोजेक्ट जागृति: बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” के तहत सदर अस्पताल, चाईबासा स्थित कुपोषण उपचार केंद्र सभागार में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार और सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी भी उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में संथाल डॉक्टर एसोसिएशन ने आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंजीकरण प्रक्रिया, चिकित्सकीय जांच, रक्त संग्रहण व्यवस्था तथा रक्तदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से शिविर की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि रक्तदाताओं की सुरक्षा और सुविधा से जुड़े सभी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

Contact no :- +91 8553588326

उपायुक्त ने रक्तदान करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके मानवीय योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।

Contact no :- +91 9337736501

शिविर में प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती सहित शिक्षक, पत्रकार, विभिन्न सहायक प्रशासी पदाधिकारी, वरीय सहायक, सहायक, गोपनीय कार्यालय एवं विकास शाखा के कर्मी, अंगरक्षक, आदेशपाल, वाहन चालक, स्वयं सहायता समूह की दीदियां तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को जनसहभागिता से जोड़ते हुए नियमित रूप से ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों के लिए रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने नागरिकों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर इस जनअभियान का हिस्सा बनने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

रक्तदान के बाद सभी रक्तदाताओं को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र, कॉफी मग और टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन ने रक्तदाताओं के प्रेरणादायी योगदान की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इस तरह की सहभागिता भविष्य में भी लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगी और जिले में सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयासों को मजबूती देगी।

पश्चिमी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में शत-प्रतिशत जांच के निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में शत-प्रतिशत जांच के निर्देश

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन, सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा पदाधिकारी, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, एएनएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में UDAYM 2.0 अभियान के तहत जिले में चल रहे घर-घर मलेरिया खोजी अभियान की प्रखंडवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अभियान की प्रगति, मलेरिया जांच की स्थिति, क्षेत्रवार कवरेज तथा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा कि जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि क्षेत्रीय स्वास्थ्य कर्मी घर-घर सघन भ्रमण कर सभी लोगों की रैपिड डायग्नोस्टिक किट के माध्यम से मलेरिया जांच सुनिश्चित करें।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने विशेष रूप से मनोहरपुर, गोईलकेरा, टोंटो और सोनुवा सहित मलेरिया संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में शत-प्रतिशत जांच को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित संक्रमित व्यक्तियों की समय पर पहचान कर उनका तत्काल उपचार शुरू किया जाना आवश्यक है।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के किसी भी क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप न हो, इसके लिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी निरंतर निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा नियमित क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

घर-घर भ्रमण के दौरान जनजागरूकता गतिविधियों पर भी विशेष जोर देने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीणों को नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करने, जमीन पर न सोने, रात में पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने, घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा जल जमाव नहीं होने देने के लिए जागरूक किया जाए।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी जल जमाव की स्थिति हो, वहां तत्काल उसका निस्तारण कराया जाए। आवश्यकतानुसार लार्वा नियंत्रण और कीटनाशी छिड़काव की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, ठंड लगना अथवा मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई देने पर लोगों को बिना देरी निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया जाए।
उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में मलेरिया जांच किट, आवश्यक दवाओं और अन्य चिकित्सा सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को उपचार में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही, सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को अभियान की दैनिक प्रगति की सतत निगरानी करते हुए प्रत्येक पंचायत और गांव में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने को कहा गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने कहा कि मलेरिया की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि जनसहभागिता से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि मलेरिया पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है। यदि किसी व्यक्ति को बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना, बदन दर्द अथवा मलेरिया से संबंधित कोई लक्षण महसूस हो, तो वह स्वयं उपचार करने के बजाय तत्काल निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निःशुल्क जांच एवं उपचार कराएं।
उन्होंने नागरिकों से अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जल जमाव नहीं होने देने तथा मच्छरों से बचाव के सभी उपाय अपनाने का आग्रह किया। उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से पश्चिमी सिंहभूम को मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जा सकेगा।

समाहरणालय संवर्ग के पदनामों में बदलाव पर कर्मियों में उत्साह

समाहरणालय संवर्ग के पदनामों में बदलाव पर कर्मियों में उत्साह

चाईबासा | झारखंड सरकार द्वारा समाहरणालय संवर्ग के विभिन्न पदों के नाम में ऐतिहासिक परिवर्तन किए जाने संबंधी अधिसूचना जारी होने के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले के सरकारी कर्मियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। राज्य सरकार के इस निर्णय का समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों ने स्वागत किया है। नई अधिसूचना के तहत पदों को अधिक गरिमापूर्ण, उत्तरदायी और आधुनिक स्वरूप दिया गया है, जिससे लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों के आत्मसम्मान और कार्यक्षमता में वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

प्रशासनिक सुधार के तहत पूर्व में प्रचलित निम्नवर्गीय लिपिक के पदनाम को बदलकर अब सहायक कर दिया गया है। इसी प्रकार, उच्च वर्गीय लिपिक का पदनाम अब वरीय सहायक होगा।

Contact no :- +91 8553588326

प्रशासनिक कार्यों में समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रधान लिपिक के पद को अब सहायक प्रशासी पदाधिकारी के रूप में पुनर्नामित किया गया है।

Contact no :- +91 9337736501

लंबे समय से लंबित इस मांग के पूरा होने पर जिले के लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों में नई ऊर्जा और उत्साह देखा जा रहा है। पदनाम परिवर्तन की खुशी में कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार से उनके गोपनीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

प्रतिनिधिमंडल ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपायुक्त के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी कर्मियों का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कर्मचारियों से नए पदनामों की गरिमा के अनुरूप और अधिक निष्ठा, पारदर्शिता तथा तत्परता के साथ जनहित और जिले के विकास कार्यों में योगदान देने का आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

सोनुवा में बदहाल बिजली व्यवस्था पर भाजपा का आक्रोश, सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

सोनुवा में बदहाल बिजली व्यवस्था पर भाजपा का आक्रोश, सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

सोनुवा | सोनुवा प्रखंड में लगातार बिगड़ती बिजली व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी नाराजगी जताई है। गुरुवार को सोनुवा स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा की बैठक में जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने बिजली समस्या को गंभीर बताते हुए चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं होने पर पार्टी एसडीओ कार्यालय का घेराव करेगी। आवश्यकता पड़ने पर सड़क जाम आंदोलन भी किया जाएगा।


4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि जून माह से सोनुवा प्रखंड में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप लगाया गया कि प्रतिदिन शाम करीब 7 बजे बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। इससे आम लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं, किसानों, छोटे व्यवसायियों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है।

Contact no :- +91 8553588326

जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि सोनुवा टोपोटोलो ग्रिड के अंतर्गत आने वाले टाउन फीडर, बारी फीडर, लोको फीडर और गोलमंडा फीडर में प्रतिदिन शाम के समय बिजली आपूर्ति बाधित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी। पहले एसडीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सड़क जाम भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक में सोनुवा मंडल अध्यक्ष निशांत महतो, मंडल के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी केदारनाथ नायक ने कहा कि पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782
खूंटपानी सीएचसी बासाहातु में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 60 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

खूंटपानी सीएचसी बासाहातु में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 60 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

खूंटपानी | जिला निर्वाचन कार्यालय, पश्चिमी सिंहभूम द्वारा संचालित प्रोजेक्ट समावेश के तहत बुधवार को खूंटपानी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बासाहातु में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, प्रभारी उत्पाद अधीक्षक रंजन तिवारी, बीडीओ धनंजय पाठक, ओपी प्रभारी मेघनाथ मंडल तथा सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक रंजन महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

रक्तदान शिविर में प्रखंड कर्मियों, जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की शिक्षिकाओं, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान 60 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को अतिथियों ने प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न के रूप में कप प्रदान कर सम्मानित किया।

Contact no :- +91 8553588326

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है।

Contact no :- +91 9337736501

सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक रंजन महतो ने रक्तदान के लाभों और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित है तथा इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

कार्यक्रम में बीपीएम प्रकाश सिंह मुंडा, जेएसएलपीएस के बीपीएम ग्रेगरी तिग्गा, बीटीएम भानु प्रताप सिंह, आशीष साहू, बंकिम चंद्र प्रधान, बिरसा तियू, बलराम केशरी सहित सहिया कर्मी एवं बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम को लेकर जागरूकता रथ रवाना

चाईबासा में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम को लेकर जागरूकता रथ रवाना

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए बुधवार को सदर अस्पताल, चाईबासा परिसर से विशेष जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान जिला स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र, चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में शुरू किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

सिंहभूम प्रमंडलीय आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी तथा प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को रवाना किया।

Contact no :- +91 8553588326

जागरूकता रथ जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों में भ्रमण कर लोगों को डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव, मच्छरों की रोकथाम और स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा न होने दें, क्योंकि जल जमाव मच्छरों के पनपने का प्रमुख कारण है।

Contact no :- +91 9337736501

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कूलर, गमलों, पुराने टायरों, पानी की टंकियों तथा अन्य खुले पात्रों की नियमित सफाई करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए स्वच्छता, जागरूकता तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करना सबसे प्रभावी उपाय है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक नागरिक तक बचाव संबंधी संदेश पहुंचाकर वेक्टर जनित बीमारियों के प्रसार को रोकना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, सदर अस्पताल एवं सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने परिवार संग भरा एसआईआर एन्यूमरेशन फॉर्म

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने परिवार संग भरा एसआईआर एन्यूमरेशन फॉर्म

खरसावां | खरसावां विधानसभा क्षेत्र संख्या-57 के विधायक दशरथ गागराई ने बुधवार को अपने पैतृक गांव लोसोदिकी स्थित आवास पर परिवार के साथ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। उन्होंने बीएलओ के समक्ष स्वयं फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

इस दौरान विधायक की धर्मपत्नी बांसती गागराई ने भी अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा किया। एसआईआर अभियान में विधायक के पुत्र, पुत्री, भाई, भाभी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मतदाता सत्यापन फॉर्म भरा।

Contact no :- +91 8553588326

विधायक दशरथ गागराई ने सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय के भीतर एसआईआर प्रक्रिया पूरी कर मतदाता सूची में दर्ज अपनी जानकारी का सत्यापन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने लोगों से सही और पूर्ण जानकारी के साथ प्रपत्र भरने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

उन्होंने लोगों से अपने परिवार, पड़ोस और अन्य पात्र मतदाताओं को भी एसआईआर अभियान से जोड़ने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

मौके पर एडीसी जयवर्धन कुमार, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, सुपरवाइजर, बीएलओ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा मंगलहाट गम्हरिया मंडल की मासिक बैठक आयोजित, SIR अभियान में सहयोग का आह्वान

भाजपा मंगलहाट गम्हरिया मंडल की मासिक बैठक आयोजित, SIR अभियान में सहयोग का आह्वान

चक्रधरपुर | चक्रधरपुर में भारतीय जनता पार्टी के मंगलहाट गम्हरिया मंडल की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चातोंबा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी चंद्र मोहन तियू तथा पूर्व जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष बृजमोहन चातोंबा ने हाल के दिनों में मंडल स्तर पर आयोजित विभिन्न पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रमों को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।


Contact no :- +91 8553588326

पूर्व जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें।

Contact no :- +91 9337736501

उन्होंने कहा कि फॉर्म वितरण से लेकर फॉर्म जमा कराने तक कार्यकर्ता हर स्तर पर मतदाताओं की सहायता करें, ताकि कोई भी वैध मतदाता सूची से वंचित न रहे और किसी अवैध व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क कर आवश्यक सहयोग लिया जा सकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

मंडल प्रभारी चंद्र मोहन तियू ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन किया है और वे इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने पंचायत स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया।
उन्होंने संगठन विस्तार के लिए नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी आह्वान किया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक के बाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत स्वर्गीय राधे सुम्बरूई की स्मृति में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन गीता बिरूवा ने किया।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिजीत गागराई, शत्रुघ्न हेंब्रम, दिलीप गुप्ता, खुशबू हेम्ब्रम, सुमन गागराई बिरुवा, सितांशु बेहरा, धनसिंह पिंगुवा, सुनीता सिंकु, मंगल हेम्ब्रम, कृष्णा गागराई, हरिकृष्णा प्रधान, गीता बिरूवा, रवींद्र दास, मुक्तमनी सिंकु, प्रदीप नायक, विनोद नायक और विजय पिंगुवा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चक्रधरपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 11 मरीजों को लिया गया गोद, रक्तदान शिविर भी आयोजित

चक्रधरपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 11 मरीजों को लिया गया गोद, रक्तदान शिविर भी आयोजित

चक्रधरपुर | उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम के मार्गदर्शन में संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट (चक्रधरपुर) ने नि:क्षय मित्र बनते हुए 11 टीबी (क्षयरोग) मरीजों को गोद लिया। इस अवसर पर मरीजों के बीच पोषणयुक्त न्यूट्रिशन फूड बास्केट का वितरण किया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहयोग करना है। उन्होंने कहा कि टीबी का उपचार सामान्यतः लगभग छह माह तक चलता है। इस अवधि में कोई भी इच्छुक नागरिक, संस्था, सामाजिक संगठन अथवा जनप्रतिनिधि नि:क्षय मित्र बनकर मरीजों को पोषण सहायता प्रदान कर सकता है।


Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि एक टीबी मरीज के लिए प्रति माह 600 रुपये की पोषण सहायता दी जा सकती है, जबकि पूरे छह माह के उपचार अवधि के लिए एक मरीज को गोद लेने हेतु कुल 3,600 रुपये का सहयोग अपेक्षित है। सहयोग करने वाले दानदाताओं को उनके योगदान की विधिवत रसीद के साथ संबंधित टीबी मरीज की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Contact no :- +91 9337736501

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से इस जनकल्याणकारी अभियान से जुड़ने और टीबी मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इसी क्रम में रक्तदान दिवस के अवसर पर अनुमंडल अस्पताल, चक्रधरपुर में प्रोजेक्ट जागृति के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

रक्तदान करने वाले सभी शिक्षकों को अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा कॉफी मग और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने रक्तदाताओं के इस मानवीय योगदान की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मियों और मीडिया कर्मियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से रक्तदान तथा प्रोजेक्ट जागृति जैसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।