#सरायकेला_खरसावां #विशेष_गहन_पुनरीक्षण #एसआईआर_अभियान #मतदाता_सूची #maskalnews

सरायकेला-खरसावां में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, 23 मई को मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी अनमैप्ड इलेक्टर लिस्ट

सरायकेला-खरसावां में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, 23 मई को मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी अनमैप्ड इलेक्टर लिस्ट

सरायकेला-खरसावां | विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में जिले के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई 2026 (शनिवार) को अनमैप्ड इलेक्टर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। यह प्रक्रिया मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत की जा रही है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जिला निर्वाचन पदाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सरायकेला, खरसावां एवं ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर यह सूची उपलब्ध रहेगी। जिन मतदाताओं का नाम पिछले एसआईआर (2003) की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाया है, वे संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अनमैप्ड इलेक्टर लिस्ट में अपना नाम जांच सकते हैं। यह सुविधा 23 मई को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने निर्देश दिया कि 23 मई को सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अनमैप्ड इलेक्टर लिस्ट प्रकाशित करेंगे। इसके लिए सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को समय पर संबंधित बीएलओ को सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही 23 एवं 24 मई को सभी बीएलओ सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं के नामों का मिलान एवं मैपिंग कार्य सुनिश्चित करेंगे।

समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का नियमित सुपरविजन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करें। जिन बीएलओ की कार्य प्रगति धीमी पाई गई है, उनके लिए विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य में तेजी लाने तथा आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त कार्यबल लगाने का भी निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी अभियान से जोड़ा जाए, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं तक सूचना पहुंच सके और मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य में जनसहभागिता सुनिश्चित हो।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि यदि उनका नाम पूर्व की मतदाता सूची से मैप नहीं हुआ है, तो वे 23 मई 2026 को अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सूची में अपना नाम जांचें और संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण कराएं।

बैठक में खरसावां विधानसभा के निर्वाची निबंधक पदाधिकारी-सह-अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार, सरायकेला विधानसभा के निर्वाची निबंधक पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, ईचागढ़ विधानसभा के निर्वाची निबंधक पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल विकास कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव सहित सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।