#सरायकेला_खरसावां #कुकड़ू_प्रखंड #सुरेन्द्र_उरांव #औचक_निरीक्षण #maskalnews

कुकड़ू प्रखंड में विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण, सुरेन्द्र उरांव ने दिए गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के निर्देश

कुकड़ू प्रखंड में विकास योजनाओं का औचक निरीक्षण, सुरेन्द्र उरांव ने दिए गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के निर्देश

सरायकेला-खरसावां | जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह कुकड़ू प्रखंड के वरीय पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव ने शनिवार को कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं एवं सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, पीडीएस दुकान, उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह तथा पंचायत भवन का जायजा लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध तरीके से कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही आम लोगों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। वहीं पीडीएस दुकान के निरीक्षण के दौरान लाभुकों को निर्धारित मात्रा में एवं तय समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।